सोमवार 5 मार्च 2012 की अव्यक्त मुरली
सहेजा जा रहा है…
अब आप यह मुरली बिना इंटरनेट पढ़ सकते हैं।
आप यह मुरली बिना इंटरनेट पढ़ सकते हैं।
बिना इंटरनेट पढ़ने के लिए ।
दोनों भाषाओं के वाक्यों का संरेखण सुधारा गया है।
005-03-12 ओम शान्ति अव्यक्त बापदादा मधुबन
005-03-12 Om Shanti Avyakt Bapdada Madhuban
1“अब चारों ओर दुःख अशान्ति बढ़ रही है इसलिए अपने विश्व कल्याणी स्वरूप को प्रत्यक्ष करो, मन्सा सेवा बढ़ाओ, बाप के संग के रंग से डबल होली बनो”
1SORROW AND PEACELESSNESS ARE INCREASING EVERYWHERE NOW. 2THEREFORE, REVEAL YOUR WORLD BENEFACTOR FORM. 3INCREASE SERVICE THROUGH THE MIND. 4BECOME DOUBLE HOLY (PURE) WITH THE COLOUR OF THE FATHER'S COMPANY.
2आज बापदादा हर बच्चे के भाग्य की रेखायें देख रहे हैं।
5Today, BapDada is seeing the lines of fortune of each child.
3मस्तक में चमकते हुए सितारे की रेखा, नयनों में स्नेह और शक्ति की रेखा, होठों में मुस्कान की रेखा, पांव में हर कदम में पदम की रेखा देख रहे हैं।
6He is seeing the line of the sparkling star on the forehead, the line of love and power in the eyes, the line of the smile on the lips and the line of multimillions at every step on the feet.
4आप सभी भी अपने भाग्य की रेखायें देख हर्षित होते हो ना!
7All of you are also happy to see the lines of your fortune, are you not?
5दिल में यही गाते वाह मेरा भाग्य! 6हर एक का मस्तक उस दिव्य सितारे से चमकता हुआ देख बापदादा भी खुश हो रहे हैं और यही दिल में गीत गाते वाह बच्चे वाह!
8In your heart, you are singing the song, "Wah my fortune!" Seeing each one's forehead sparkling with the divine star, BapDada is pleased and is singing the song in His heart: Wah children! wah!
7बच्चों के दिल से क्या गीत सुन रहे हैं?
9What is the song He is hearing from the hearts of the children?
8वाह बाबा वाह!
10Wah Baba! 11Wah!
9तो बच्चे भी वाह! 10बाप भी वाह!
12So, children are wah and the Father is also wah!
11तो यह सारी सभा क्या हो गई?
13So, what does that make this whole gathering?
12वाह! 13वाह! 14वाह!
14Wah! wah! wah!
15तो अपने भाग्य को देख सदा ऐसे ही हर्षित रहो जैसे अभी सब हर्षित हो रहे हैं।
15So, seeing your fortune, always remain just as happy as you are now.
16यह भाग्य अब संगमयुग में ही मिलता है।
16Only now, at the confluence age, do you receive this fortune.
17संगमयुग के हर घड़ी की बहुत बड़ी वैल्यु है।
17Every moment of the confluence age has great value.
18संगमयुग की एक घड़ी अविनाशी हो जाती है क्योंकि हर घड़ी का 21 जन्मों के साथ सम्बन्ध है।
18Each moment of the confluence age becomes imperishable because every moment is connected with 21 births.
19अब की एक घड़ी का सन्बन्ध 21 जन्मों के साथ है।
19One moment of the present time is connected with 21 births.
20तो चेक करो एक घड़ी अगर व्यर्थ गई तो एक जन्म की बात नहीं 21 जन्म के सम्बन्ध की बात है इसलिए बापदादा बच्चों को समय प्रति समय अटेन्शन खिंचवा रहे हैं कि संगमयुग की एक घड़ी को भी एक संकल्प को भी व्यर्थ नहीं गवाओ क्योंकि एक जन्म व्यर्थ नहीं गंवाया लेकिन 21 जन्म में व्यर्थ गंवाया।
20So check: If one moment is wasted, it is not a matter of just one birth, but it is a matter of 21 births, and this is why BapDada draws the attention of you children from time to time: Do not waste a single moment or a single thought of the confluence age because it is not that you have wasted one birth, but you have wasted 21 births.
21संगमयुग का महत्व हर समय याद रखो।
21Remember the importance of the confluence age at every moment.
22बापदादा ने व्यर्थ समय और व्यर्थ संकल्प का होमवर्क सभी को दिया था।
22BapDada gave everyone the homework of not wasting time or thoughts.
23तो सभी ने होमवर्क किया?
23So, did all of you do your homework?
24जो समझते हैं हमारा अटेन्शन रहा और बहुत करके सफलता भी प्राप्त हुई, लक्ष्य का लक्षण तक परिणाम है, वह हाथ उठाना।
24Those of you who feel that you paid attention and also attained a lot of success, and that you reached the qualifications of your aim, raise your hands!
25अच्छा।
25Achcha.
26पाण्डव उठा रहे हैं?
26Are the Pandavas raising their hands?
27बड़ा हाथ उठाओ।
27Raise your hands high.
28अभी सभी ने काम नहीं किया है।
28Now, not everyone has done this work.
29संगमयुग के महत्व को अगर सदा बुद्धि में याद रखो कि अविनाशी बाप द्वारा यह कार्य मिला है। 30हर घड़ी अविनाशी बनने की है क्योंकि अविनाशी बाप ने यह वरदान दिया है। 31तो सहज ही हो जायेगा।
29If you constantly keep the importance of the confluence age in your intellect, that you have received this task from the imperishable Father, and that every moment is to become imperishable, it will happen easily because it is the imperishable Father who has given you this blessing.
32बाप ने सुनाया कि हर एक ब्राह्मण बच्चे के कदम में पदम की रेखा है।
30The Father has told you that every Brahmin has a line of multimillions at every step.
33सोचो कदम में पदम की रेखा तो कितने पदमों के लिए संगमयुग पर गोल्डन चांस है।
31Just think: If you have a line of multimillions at every step, then of how many multimillions do you have a golden chance at the confluence age?
34हर एक को यह अपना भाग्य स्मृति में रखना है।
32Each one of you has to keep this fortune of yours in your awareness.
35कई बच्चे सोचते हैं कि बापदादा क्या चाहते हैं?
33Some children wonder what BapDada wants.
36बापदादा यही चाहते हैं कि एक-एक बच्चा डबल राजा बन जाये। 37अभी स्वराज्य अधिकारी और भविष्य में विश्व राज्य अधिकारी।
34BapDada wants each child to become a double king: a master of the self at the present time and a ruler of the world in the future.
38कोई भी बच्चा डबल राजा बनने में कम नहीं हो।
35No child should be any less in becoming a double king.
39तो हर एक बच्चा डबल राज्य अधिकारी हो ना!
36Each of you children has a right to double sovereignty, do you not?
40कांध हिलाओ।
37Nod your head!
41तो हर बच्चा डबल राज्य अधिकारी है, कांध हिलाओ।
38Does every child have a right to the double sovereignty?
42तो बाप को कितनी खुशी होती है।
39The Father is then so happy.
43बापदादा हर बच्चे का रिकार्ड रोज़ देखते हैं।
40BapDada sees the record of every child daily.
44तो क्या देखते हैं?
41What does He see?
45हर एक अपने दिल में तो जान गये होंगे।
42Each one of you must know this in your heart.
46राज्य अधिकारी बने तो हैं लेकिन अभी जो स्वराज्य अधिकारी हो, स्वराज्य अधिकारी अर्थात् मन-बुद्धि संस्कार को अपने कन्ट्रोल में चलाने वाला।
43You have become masters of the kingdom, but, at present, you only have self-sovereignty. 44Self-sovereignty means that you are able to keep your mind, intellect and sanskars under your control.
47जब चाहे जैसे चाहे वैसे अधिकार में रहे।
45They should stay under your control as and when you want.
48जैसे यह स्थूल कर्मेन्द्रियां हाथ हैं, पांव हैं अपने कन्ट्रोल में रहते हैं ऐसे मन बुद्धि संस्कार जब चाहे जैसे चाहे रूलिंग पावर और कन्ट्रोलिंग पावर हो।
46For instance, the physical limbs, the hands and feet stay under your control. 47In the same way, you should have ruling power and controlling power over your mind, intellect and sanskars.
49अभी देखने में नम्बरवार बहुत हैं।
48At present, it is visible that many are numberwise in this.
50हैं यह भी मेरे।
49These too are mine.
51मन मैं नहीं है, मेरा है। 52संस्कार मेरे हैं। 53बुद्धि मेरी है।
50I am not the mind, it is "mine"; the sanskars are "mine"; the intellect is "mine".
54तो कन्ट्रोलिंग पावर रूलिंग पावर नम्बरवार है।
51Therefore, the controlling power and ruling power are numberwise.
55बापदादा समय की सूचना भी समय प्रति समय देते रहे हैं, उस समय के अनुसार आप लोगों का एक-एक का स्वमान है विश्व कल्याणकारी।
52From time to time, BapDada continues to warn you of the time. 53According to this time, the self-respect of each one of you is that of a world-benefactor.
56अब समय प्रमाण हर एक बच्चे को विश्व कल्याणी स्वरूप को प्रत्यक्ष करने का समय है।
54Now, according to the time, it is time for each one of you children to reveal your world benefactor form.
57चारों ओर दुःख अशान्ति बढ़ रही है।
55Sorrow and peacelessness are increasing everywhere.
58आपके भाई आपकी बहिनें, परिवार दुःखी हो रहे हैं तो आपको अपने परिवार पर रहम नहीं आता!
56Your brothers, your sisters, your family, are all experiencing sorrow, so do you not feel mercy for your family?
59अभी बापदादा यही इशारा दे रहे हैं स्व पुरूषार्थ के साथ विश्व सेवा जैसे वाचा की सेवा वर्तमान समय अच्छी धूमधाम से कर रहे हो।
57BapDada is now giving this signal: Together with self-service, also do world service in the same way that you are doing service through words very well with a lot of splendour at present.
60बापदादा खुश है, यह 75 वर्ष की जुबली ने सभी के मन में मैजारिटी सेवा का उमंग लाया है।
58BapDada is pleased. 59The 75th Platinum Jubilee has brought about a lot of enthusiasm for service in the minds of the majorityof you.
61बापदादा देख करके खुश है लेकिन अभी मन्सा सेवा की भी आवश्यकता है क्योंकि सभी तरफ विश्व कल्याणकारी बनना है उसमें मन्सा वाचा और कर्मणा अर्थात् चलन और चेहरे से तीनों ही सेवा की अभी आवश्यकता है।
60Seeing this BapDada is pleased, but service through the mind is now also needed because you have to become world benefactors in all ways. 61Service through thoughts, words and deeds, that is, through your face and activity - all three types of service is now necessary.
62रोज़ चेक करो तीनों सेवाओं में कितनी परसेन्ट सेवा की?
62Check daily: What percentage of service did you do with all three types of service?
63वाचा में तो बापदादा ने भी सर्टीफिकेट दिया लेकिन अभी मन्सा सूक्ष्म वायबे्रशन्स द्वारा आत्माओं के दुःख अशान्ति का सहारा बनना पड़े।
63BapDada has already given you a certificate for serving through words, but now, through the subtle vibrations of the mind, you have to become a support for souls in their sorrow and peacelessness.
64क्या आपको तरस नहीं आता?
64Do you not feel mercy?
65बापदादा को तो बच्चों पर चाहे कैसे भी हैं लेकिन फिर भी बच्चे तो हैं ना, तरस आता है।
65BapDada feels mercy for the children, because no matter what they are like, they are still children.
66तो अभी हर बच्चे को सिर्फ सेन्टर कल्याणी नहीं, ज़ोन कल्याणी नहीं विश्व कल्याणी बनना है।
66So, every child now has to become, not just a benefactor of the centre, or a benefactor of the zone, but a world benefactor.
67तो बापदादा अभी यही अटेन्शन दिला रहे हैं अपने भक्तों का कल्याणकारी बनो क्योंकि यह संगमयुग का बहुत बड़ा महत्व है।
67BapDada is now drawing your attention: Become a benefactor for your devotees because this confluence age is very important.
68अभी संगमयुग में जो चाहे जितना चाहे उतना बाप से सहयोग मिल सकता है।
68Now, at the confluence age, you can receive as much co-operation as you want from the Father.
69तो सुना क्या करना है अभी?
69So, did you hear what you have to do now?
70मन्सा सेवा को बढ़ाओ।
70Increase service through the mind.
71अपने कार्य के प्रमाण जैसे ट्रैफिक कन्ट्रोल का टाइम फिक्स किया हुआ है ऐसे ही हर एक को मन्सा सेवा का भी टाइम फिक्स करना चाहिए।
71According to your own duties, just as you have fixed the times for traffic control, in the same way, each one of you should also fix a time for doing service through the mind.
72जब ज्यादा दुःख होगा उस समय सभी का अटेन्शन उस हलचल में होगा लेकिन अभी मन्सा सेवा का समय है इसलिए हर बच्चे को अपने विश्व कल्याणी का स्वरूप इमर्ज करना है।
72When sorrow increases, everyone's attention at that time will be on that upheaval, but it is now time for serving through the mind and this is why all of you children have to make your world-benefactor form emerge.
73विश्व कल्याण में स्व कल्याण स्वतः और सहज हो जायेगा क्योंकि अगर मन फ्री है तो व्यर्थ आता है लेकिन मन बिजी होगा तो व्यर्थ सहज ही समाप्त हो जायेगा।
73Benefit for the self is automatically and easily included in world benefit because waste will come if your mind is free. 74However, if your mind is busy, waste will then easily finish.
74तो बापदादा जब चक्र लगाके चारों ओर देश विदेश के अज्ञानी बच्चों को देखते हैं तो तरस आता है इसलिए आप सब भी अब दुःख हर्ता सुख कर्ता बनो।
75So, when BapDada tours around everywhere in this land and abroad and sees the children who do not have knowledge, He feels mercy and this is why all of you now have to become removers of sorrow and bestowers of happiness.
75आज तो सभी होली मनाने आये हैं।
76Today, all of you have come to celebrate Holi.
76दुनिया वालों की होली और आपकी होली में कितना अन्तर है।
77Your Holi is so different from the Holi of the people of the world.
77लेकिन बापदादा ने पहले भी कहा कि आपके भक्त आप लोगों के किये हुए कार्य को कॉपी करने में होशियार हैं क्योंकि यह सब विधियां द्वापर में आने वाली आत्माओं ने बनाई हैं।
78However, BapDada has told you earlier too that your devotees are clever in copying whatever you have done, because all of these rituals have been created by souls who have come from the copper age.
78तो पहला पहला जन्म था ना इसलिए उन्हों की बुद्धि भी जैसे नियम है पहले सतोप्रधान फिर रजो तमो में आते हैं, तो उस समय उन्हों की बुद्धि अपने हिसाब से सतो थी इसलिए आपकी एक-एक विशेषता को, आप सदा उत्साह में खुशी में रहते हो उसको उत्सव के रूप में मनाना शुरू किया है।
79It was their first birth and that was why their intellects were also satopradhan. 80It is the law that everything is at first satopradhan and then goes through the stages of rajo and tamo. 81So, at that time, in their own way, their intellects were sato and that was why they copied your every speciality. 82You constantly stay in happiness with enthusiasm and so they began to celebrate that as a festival.
79जैसे शिवरात्रि पर भी बताया ना कॉपी करने में कितने होशियार हैं।
83You were told on Shiv Ratri how they are very clever in copying.
80ऐसे अभी भी आप सदा संगम पर उत्साह में रहते हो तो आपका उत्साह उन्होंने उत्सव के रूप में यादगार बनाया है।
84In the same way, now, at the confluence age, you have constant enthusiasm and so they have created a memorial of your enthusiasm in the form of a festival of enthusiasm.
81तो होली में क्या करते हैं?
85So, what do they do at Holi?
82आपने भी अपने जीवन को रंगा है लेकिन आपका रंग कौन सा है?
86You too have coloured your lives, but what is your colour?
83आप सभी का रंग है बाप के संग का रंग।
87The colour that all of you have is that of the Father's company.
84तो सारा समय बाप के संग के रंग में रहते हो ना!
88You stay in the colour of the Father's company all the time, do you not?
85तो उन्होंने भी रंग तो बनाया लेकिन बॉडी कान्सेस है ना! 86तो स्थूल रंग बना दिया है।
89So, they have also created colour, but, because they are body conscious, they have taken the colour to be physical.
87लेकिन आप सभी सदा यह कल्याणकारी संगम में इस रंग में, संग के रंग में रहते हो ना!
90However, all of you constantly stay in this colour at this benevolent confluence age. 91You remain coloured with the company, do you not?
88रंग लगाया है ना!
92You have coloured yourselves, have you not?
89संग का रंग लग गया और होली इंगलिश में पवित्रता को कहा जाता है।
93You have been coloured by the colour of the company; in English, holy is said to be purity.
90तो संग के रंग में आप होली अर्थात् पवित्र बनते हो।
94So, you become holy, that is, pure in the colour of the company.
91पवित्र बने हैं ना!
95You have become pure, have you not?
92पवित्रता का व्रत सभी ने लिया है ना पक्का!
96All of you are observing the vow of purity, are you not? 97Is this firm?
93नम्बरवार भले हैं लेकिन ब्राह्मण बनना अर्थात् पवित्रता का व्रत लेना क्योंकि बाप सदा पवित्र है।
98You may be numberwise, but to be a Brahmin means to make a vow of purity because the Father is ever pure.
94है ही पवित्र स्वरूप।
99He is the form of purity.
95बनना नहीं पड़ता।
100He does not have to become that.
96स्वरूप ही पवित्रता है।
101His form is that of purity.
97तो होली की विशेषता जानते हो क्या है?
102So, do you know what the speciality of Holi is?
98पवित्र तो आप बनते हो लेकिन आप संग के रंग में डबल पवित्र बनते हो।
103You become pure but, in the colour of the company, you become double pure.
99पवित्र धर्म पितायें, महान आत्मायें बनते हैं लेकिन वह सिर्फ आत्मा को पवित्र बनाते हैं।
104Founders of religions and great souls become pure, but they only make their souls pure.
100शरीर और आत्मा दोनों ही पवित्र वह आप भविष्य में बनते हो।
105You become pure with body and mind in the future.
101शुरू से लेके देखो द्वापर से जो भी आये हैं पवित्र बने हैं लेकिन डबल पवित्र कोई नहीं बना है। 102शरीर भी पवित्र आत्मा भी पवित्र।
106From the beginning, all those who have come from the copper age can make effort to become pure, but no one has become double pure: pure body and pure soul.
103आप जब भविष्य में राज्य अधिकारी बनेंगे तो आत्मा और शरीर दोनों पवित्र होंगे।
107When you have a right to the kingdom in the future, then both the soul and the body will be pure.
104सारा चक्र घूमो।
108Go around the whole cycle.
105द्वापर से आये हैं, द्वापर से अब तक देखो, कोई डबल पवित्र बना है!
109Those who have come from the copper age - from the copper age till now, has anyone become double pure?
106तो क्यों आप डबल पवित्र, इतने महान बने हैं?
110So, how did you become double pure and so great?
107क्योंकि आपको रंग कौनसा लगा है?
111What colour are you coloured with?
108परमात्मा के संग का रंग लगा है।
112You are coloured with the colour of God's company.
109तो जैसे परम आत्मा पवित्र है तो आप भी 21 जन्म डबल पवित्र रहते हो।
113So, just as the Supreme Soul is pure, so you also remain double pure for 21 births.
110चाहे धर्मपिता आये लेकिन वह भी डबल पवित्र नहीं।
114Even the founders of religions who came are not double pure.
111आपका भाग्य है क्योंकि आप रहते ही परमात्मा के संग में हो।
115This is your fortune because you stay in God's company.
112संग का रंग इतना पक्का रहता है जो डबल पवित्र बन जाते हो।
116You stay in the colour of the company so strongly that you become double pure.
113और होली का दूसरा अर्थ है हो ली।
117Another meaning of Holi is "ho li" (it has happened).
114हो गया, जो बीता सो बीता। 115हो ली।
118It has happened, the past is the past; it is the past.
116तो हो ली करना आता है?
119Do you know how to let the past be the past?
117जो हो चुका वह हो चुका।
120Whatever has happened has happened.
118हो ली शब्द का अर्थ क्या निकलता?
121What is the meaning of the words "ho li"?
119बीती सो बीती।
122The past is the past.
120इससे आप डबल होली 21 जन्म रहते हो। 121एक जन्म नहीं क्योंकि संगम के एक एक सेकण्ड का कनेक्शन 21 जन्मों का है।
123Through that, you remain double holy for 21 births, not just for one birth because every second of the confluence age has a connection with 21 births.
122यहाँ आपने अगर एक सेकण्ड या एक मिनट सफल किया तो 21 जन्म आपका सफल रहेगा।
124If you use one second or one minute in a worthwhile way here, then your births will be worthwhile.
123गैरन्टी है।
125That is a guarantee.
124तो ऐसी होली मनाई है?
126So, did you celebrate such a Holi?
125होली करना आता है?
127Do you know how to let the past be the past?
126जो बीता वह बीत गया, हो ली।
128Whatever has happened in the past has happened.
127और तीसरी रूप रेखा क्या करते हैं?
129So, what is the third thing that they do?
128पहले जलाते हैं फिर मनाते हैं।
130First, they burn and then they celebrate.
129तो आपने क्या किया?
131So what did you do?
130योग अग्नि से अपने कमज़ोरियों को, संस्कारों को जो अनेक जन्मों के उल्टे संस्कार हैं उसको योग अग्नि से जलाया है ना!
132With the fire of yoga, you burnt your weaknesses and sanskars, which had been wrong sanskars for many births, did you not?
131जलाया है कि अभी भी जला रहे हैं?
133Have you already burnt them or are you still burning them?
132जलाया है?
134Have you burnt them?
133जो समझते हैं हमने योग अग्नि से अपने पहले के संस्कार जलाया है, जल गये वह हाथ उठाओ।
135Those of you who think that you have burnt your sanskars with the fire of yoga and that they are now burnt, raise your hands!
134जल गये कि अभी भी आते हैं?
136Have they been burnt or do they still come back?
135थोड़ा-थोड़ा तो आते हैं?
137Do they come back a little?
136बापदादा के पास जब अपना चार्ट भेजते हैं ना तो कहते हैं बहुत तो चले गये, चतुर हैं ना कहने में।
138When you send your chart to BapDada, you say that the majority of them are gone. 139You are clever in saying this.
137कहते हैं बहुत तो खत्म हो गये, कभी-कभी थोड़ा इमर्ज हो जाता है।
140You say that the majority have finished, but that they sometimes emerge a little.
138लेकिन जलना माना जलना। 139जलने के बाद नाम निशान ही नहीं रहता।
141However, to burn means to burn, because after something is burnt, no name or trace of it remains.
140मारने के बाद शरीर का यादगार तो दिखाई देता है, लेकिन जलने के बाद समाप्त हो जाता है।
142After something is killed, there is still the memorial in the form of the body that is visible, but, after it is burnt, it is completely finished.
141जैसे रावण को भी देखो सिर्फ मारा नहीं जलाया भी। 142जो बिल्कुल नाम निशान खत्म।
143For instance, look at Ravan, he was not just killed, but also burnt so that all name and trace was completely finished.
143तो आप भी सब अपने को नोट करो संस्कारों को मारा है या जलाया है?
144So, all of you should also note down whether you have just killed your sanskars or whether you have burnt them.
144भस्म किया है?
145Have you burnt them?
145पुराने संस्कार को अगर जलाया नहीं, तो बीच-बीच में इमर्ज हो जाते हैं।
146If you have not burnt your old sanskars, they will emerge every now and again.
146लेकिन भक्तों ने कॉपी सब की है।
147However, the devotees have copied everything.
147आप जलाते हो वह भी जलाते हैं फिर मनाते हैं।
148You burnt them and so they also burn everything and then celebrate.
148बिना जलाने के मनाते नहीं हैं।
149They do not celebrate anything without first burning it.
149तो आप तो संस्कारों को जलाते हुए होली बन गये हो।
150You have become holy by burning your sanskars.
150कोई बन रहे हो, कोई बन गये हो।
151Some are becoming that and some have already become that.
151तो आपने होली मनाई?
152So, did you celebrate Holi?
152बाप के संग के रंग की।
153That of the colour of the Father's company.
153अभी संग में बैठे हो ना तो संग के रंग की होली मना ली ना!
154You are now sitting in His company and so you celebrated the Holi of the colour of His company, did you not?
154मनाई?
155Did you celebrate it?
155हाथ उठाओ।
156Raise your hands!
156मना ली।
157You celebrated it.
157होली मनाना अर्थात् होली बनना, पवित्र बनना।
158To celebrate Holi means to become holy, to become pure.
158जैसे बाप वैसे बच्चे हैं।
159As is the Father, so are the children.
159अगर मानों आपका कोई संस्कार जो जला नहीं है, इमर्ज हो जाता है तो अच्छा लगता है?
160If, for instance, a sanskar that is not burnt emerges again, would you like it?
160संकल्प आता है ना कि अभी तीव्र पुरूषार्थ से इसको जलाना ही है।
161You have the thought that, you definitely have to burn it with intense effort.
161मारना नहीं है, क्या है कोई-कोई संस्कार को मारा है, तो मरे हुए में कभी जान फिर से आ जाती है।
162You do not just have to kill it. 163In some cases, you have just killed that sanskar, and that which is killed sometimes takes new life.
162अगर जला दो तो फिर कभी नहीं आयेगा।
164However, if you burn it, it will never emerge again.
163तो आज जलाना है या मारा हुआ ही ठीक है?
165So, today, are you going to burn them or is it fine just to kill them?
164जलाने की शक्ति है?
166Do you have the power to burn them?
165है शक्ति?
167Do you have this power?
166संकल्प कर सकते हैं?
168Can you have this thought?
167कई कहते हैं बापदादा से रूहरिहान करते हैं ना।
169Some say that they have heart-to-heart conversations with BapDada.
168बहुत मीठी मीठी रूहरिहान करते हैं, कहते हैं बाबा हमने तो बहुत कोशिश की, फिर फिर आ जाता है।
170They have very sweet heart-to-heart conversations. 171They say: Baba, I tried a lot, but they emerge again.
169चाहता नहीं हूँ लेकिन आ जाता है।
172I don't want them to, but they emerge again.
170कारण पता है?
173Do you know what the reason is for this?
171जलाते हो, बापदादा देखते हैं, पुरूषार्थ बहुत करते हैं लेकिन पुरूषार्थ के साथ दृढ़ संकल्प की आवश्यकता है।
174You burn them, and BapDada sees this. 175You make a lot of effort, but, together with that effort, you also need to have determined thoughts.
172दृढ़ता सफलता की चाबी है।
176Determination is the key to success.
173जो दृढ़ संकल्प किया जाता है, दृढ़ का अर्थ ही है फिर वापस नहीं आयेगा।
177Whatever determined thought you have, "determined" means that it does not come back again.
174फिर पता है बहुत मीठी मीठी बातें करते हैं।
178Then, you know - you speak of very sweet things.
175जब फिर आ जाता है ना तो क्या कहते हैं?
179Do you know what you say when they come again?
176रूहरिहान तो सभी करते हैं ना!
180All of you have this heart-to-heart conversation, do you not?
177बहुत मीठी रूहरिहान करते हैं कहते हैं चाहते तो नहीं है, आ जाता है।
181You have a very sweet heart-to-heart conversation. 182You say: I don't want it to come, but it comes.
178तो शक्ति कम है ना! 179दृढ़ता कम है ना!
183So, this means that you don't have that much power or determination.
180दृढ़ संकल्पधारी बनो। 181करना ही है।
184Become one who has determined thoughts: I have to do this.
182और उस दृढ़ संकल्प को रोज़ चेक करो किस कारण से फिर दृढ़ता में कमज़ोरी आई? 183और उस सरकमस्टांश के ऊपर विशेष अटेन्शन देते रहो कि यह फिर से नहीं आवे।
185Then check daily that determined thought and see what the reason is for weakness in that determination, and continue to pay special attention to that circumstance so that it does not emerge again.
184मास्टर सर्वशक्तिवान के सीट पर बैठके उस संकल्प को, संस्कार को समाप्त करो।
186Sit on the seat of a master almighty authority and have a thought to finish that sanskar and then finish it!
185कई बच्चे कहते हैं कि हम कई बार अनुभव करते हैं कि कभी-कभी जब कोई शक्ति चाहते हैं ना तो उस समय पर वो शक्ति नहीं आती।
187Some children say that they sometimes experience a particular power not coming at the time when they want it.
186वैसे शक्ति है लेकिन समय पर कभी शक्ति को इमर्ज करते हैं ना तो भी नहीं आती।
188They do have the powers, but sometimes, when they want to make a particular power emerge at a certain time, it doesn't come.
187है मास्टर सर्वशक्तिमान।
189You are master almighty authorities.
188टाइटिल क्या है आपका?
190What is your title?
189मास्टर सर्वशक्तिमान और कहते क्या हैं?
191Master almighty authorities. 192And, what do you say?
190शक्ति समय पर नहीं आती।
193That that power does not appear at that time.
191कारण?
194What is the reason for that?
192अपने मास्टर सर्वशक्तिमान की सीट पर सेट नहीं होते।
195You are not seated on the seat of a master almighty authority, one with all powers.
193अभी दफ्तर में भी जाओ तो जो करने वाले को अथॉरिटी होगी वह आर्डर करेगा तो मानते हैं ना।
196Even now, if you go to the office, you have to obey those who issue orders with that authority, do you not?
194ऐसा दूसरा कोई कहे तो मानेंगे क्या?
197Would you obey someone else who might give you those orders?
195तो आपकी सीट है मास्टर सर्वशक्तिमान।
198Your seat is that of a master almighty authority.
196उस सीट पर सेट नहीं होते तो आह्वान करते भी शक्ति समय पर नहीं आती।
199When you are not seated on that seat, then, even if you invoke a power, it will not come at that time.
197इसके लिए बापदादा ने बार-बार कहा है अपने मन को बिजी रखो।
200For this, BapDada has repeatedly told you to keep your mind busy.
198कभी किस शक्ति को सारे दिन में इमर्ज रखो। 199कभी किसी शक्ति को इमर्ज करके देखो कि उसकी ताकत क्या है?
201Throughout the day, make one power emerge and then sometimes make another power emerge and see what its strength is.
200ऐसे अनुभव करते रहेंगे, अपनी सीट पर सेट रहेंगे तो शक्ति आपके आगे सदा जी हाजिर होगी।
202If you continue to experience this and remain seated on your seat, the powers will then always be present in front of you.
201आपकी शक्ति है ना!
203They are your powers, are they not?
202तो होली मनाई?
204So, did you celebrate Holi?
203आप तो सदा होली मनाते रहते।
205You always continue to celebrate Holi.
204सदा बाप के संग का रंग लगाते ही रहते।
206You always colour yourself with the colour of the Father's company.
205रंग में रंगे हुए हैं ना?
207You are coloured with that colour, are you not?
206अच्छा।
208Achcha.
207बापदादा का जो कार्य मिला है, उस कार्य को अगर कोई ने अभी तक नहीं भी किया है तो बापदादा विशेष एक सप्ताह देते हैं एकस्ट्रा।
209If someone has not yet done the homework that BapDada has given, then BapDada is giving one extraweek.
208जो डेट है वह तो है लेकिन एक सप्ताह एकस्ट्रा देते हैं कि इस होमवर्क को पूरा करना ही है।
210The date that has already been given still stands, but you are now being given one extra week in which to definitely complete the homework.
209हो सकता है?
211Is it possible?
210हो सकता है?
212Is it possible?
211हाथ उठाओ।
213Raise your hands!
212करना पड़ेगा हाथ उठाया।
214Since you have raised your hands, you will have to do it.
213हाथ ऐसा अच्छा उठाते हो जो बापदादा खुश हो जाता है लेकिन करना ही है क्योंकि अभी समय की गति को देख रहे हो।
215You raise your hands so well that BapDada is pleased, but you also haveto do it because you can now see the speed of time.
214और बापदादा तो बहुत समय से अचानक की वारानिंग दे रहे हैं इसलिए अभी बापदादा हर बच्चे को एक स्वमान देते हैं - हर बच्चा दृढ़ संकल्पधारी विशेष आत्मा बनो।
216BapDada has been giving you the warning of "suddenly" for a long time. 217This is why BapDada is now giving each of you children this self-respect: Each child has to become a special soul with this determined thought.
215संकल्प किया और हुआ, इसको कहा जाता है दृढ़ संकल्प।
218You have a thought and it happens: this is known as a determined thought.
216कहते हैं दृढ़ संकल्प किया लेकिन दृढ़ता माना ही सफलता।
219Some of you say that you had a determined thought, but determination means success.
217अगर सफलता नहीं है तो दृढ़ता नहीं कहेंगे।
220If you do not have success, it cannot be said to be determination.
218तो अभी दृढ़ता भव!
221So, now, may you have determination!
219यह अपना विशेष स्वमान रोज़ अमृतवेले स्मृति में लाना और उस विधि पूर्वक आगे बढ़ना।
222Bring this special self-respect into your awareness every day at amrit vela and continue to move forward with this method.
220अभी दो टर्न हैं, इन दो टर्न में क्या करेंगे?
223Now, two turns still remain and so what will you do in these two turns?
221क्या करेंगे?
224What will you do?
222बोलो।
225Speak!
223पहली लाइन बोलो क्या करेंगे?
226Those sitting in the front row, speak! 227What will you do?
224करना ही है। 225करेंगे नहीं, करना ही है।
228You definitely do have to do it; not that you will do it at some point, but you do have to do it.
226बहुतकाल का बाप समान बनना, बहुत समय की प्राप्ति है।
229To belong to the Father over a long period of time brings attainment over a long period of time.
227संगमयुग का समय बहुत प्यारा है, एक सेकण्ड नहीं है एक सेकण्ड एक वर्ष की प्राप्ति समान है इसलिए बापदादा कहते ही रहते हैं एक सेकण्ड भी व्यर्थ नहीं जाये।
230The time of the confluence age is very lovely. 231A second is not just a second, but one second has the attainment of a year. 232This is why BapDada continues to say that not a single second should go to waste.
228एक संकल्प भी व्यर्थ नहीं जाये।
233Not a single thought should go to waste.
229समर्थ बनो और समर्थ बनाओ।
234Become powerful and make others powerful.
230ठीक है ना!
235Is this all right?
231ठीक है टीचर्स।
236Is this OK, teachers?
232टीचर्स कांध हिला रही हैं।
237Teachers are nodding.
233बापदादा का टीचर्स के ऊपर बहुत प्यार है।
238BapDada has a lot of love for the teachers.
234है तो सभी बच्चों के ऊपर फिर भी टीचर्स जिम्मेवार हैं ना!
239He has love for everyone, but the teachers are responsible.
235बापदादा की दिल को पूर्ण करने वाली कौन?
240Who is going to fulfil BapDada's desires?
236कौन?
241Who?
237कहो हम टीचर्स।
242You should say, "We teachers".
238हाथ उठाओ।
243Raise your hands!
239हाँ देखो कितनी टीचर्स हैं?
244Look, there are so many teachers!
240अरे वाह!
245Wonderful!
241अच्छा।
246Achcha.
242होली भी मनाई अभी क्या करना है?
247You have also celebrated Holi, so what do we do now?
243सेवा का टर्न राजस्थान का है:- छोटा नहीं है, बड़ा है राजस्थान।
248It is the turn of Rajasthan to serve:(There were 4000 from Rajasthan.) 249It is not small, Rajasthan is big.
244आप कहो राजस्थान तो आबू का कमरा है।
250You can say that Rajasthan is a room of Abu (being the headquarters).
245तो आबू बड़ा है ना उसका कमरा है तो बड़ा ही होगा ना।
251Abu is big and so its room would also be big.
246बापदादा राजस्थान पर खुश है क्योंकि राजस्थान में बचपन से जो वहाँ निकली वह अभी तक अमर हैं।
252BapDada is pleased with Rajasthan because those who have emerged there from their childhood are immortal.
247सेवा में अमर हैं।
253They are immortal in service.
248शरीर में नहीं, सेवा में।
254Not with their bodies, but in service.
249और राजस्थान ने पहले-पहले आदि में वारिस क्वालिटी निकाली। 250जो बापदादा को उन वारिस क्वालिटी का दृष्टान्त देने में सहज था और जैसे गुजरात नजदीक है, ऐसे राजस्थान तो आबू का बड़ा कमरा है।
255Heir-quality souls had emerged from Rajasthan in the beginning and so it was easy for BapDada to give the example of heir-quality souls; and, just as Gujarat is close, so, Rajasthan is a big room of Abu.
251जब भी बुलायें तो क्या कहेंगे?
256What do you say whenever you are called?
252हाज़िर।
257Present!
253जी हाँ हाज़िर।
258Present my Lord!
254बापदादा हर ज़ोन की विशेषता देख रहे हैं और यह जो सिस्टम बनाई है वह बहुत अच्छी बनाई है।
259BapDada is seeing the speciality of every zone and the system that you have created is very good.
255किसने बनाई?
260Who created it?
256मुन्नी ने।
261Munni (Dadiji created it).
257(दादी जी ने बनाई) दादी तो थी ही दादी।
262Dadi was Dadi.
258लेकिन जो भी महारथी गये हैं उनकी विशेषता यह है अमृतवेले हाज़िर हो जाते हैं। 259अमृतवेले का मिलन छोड़ा नहीं है।
263The speciality of all the maharathis who have departed is that they become present at amrit vela; they have not renounced their meeting of amrit vela.
260जैसे यहाँ भी नियम में चलके चलाया।
264They were very firm in their discipline here with themselves and for others too.
261कहने से नहीं, चलके चलाया, ऐसे ही सभी को उमंग उत्साह में लाया।
265They didn't just tell others, but they themselves observed that discipline and put zeal and enthusiasm into everyone.
262तो यह सिस्टम भी बहुत अच्छी है।
266This system is very good.
263आप सबको पसन्द है ना।
267All of you like it, do you not?
264चांस है।
268You have a chance.
265अभी देखो पहले बारी जो आये हैं राजस्थान से, वह हाथ उठाओ।
269Those who have come for the first time from Rajasthan, raise your hands!
266जो पहले बारी मधुबन में आये हैं राजस्थान के, वह हाथ उठाओ।
270Those who have come from Rajasthan to Madhuban for the first time, raise your hands!
267अच्छा चांस है।
271You have a good chance.
268इतनी संख्या राजस्थान की, वैसे तो आपको लिस्ट अनुसार आना होता है लेकिन अभी फ्रीडम है, सेवाधारियों को चांस मिलता है इसलिए बापदादा दादी को मुबारक दे, या आप सबको मुबारक दे।
272There are so many from Rajasthan. 273Generally, you have to come according to the list, but you now have freedom. 274Servers also receive a chance and so should BapDada congratulate Dadi or all of you?
269दादी ने बनाया आप लोग प्रैक्टिकल में आ रहे हैं इसके लिए आपको भी मुबारक।
275Dadi created the system and you are putting it into a practical form. 276Therefore, congratulations to you too.
270अच्छा।
277Achcha.
271अभी राजस्थान एक कमाल करना।
278Now, Rajasthan has to perform one wonder.
272नम्बर पहले वारिस क्वालिटी बाबा के सामने लाना।
279You have to bring first-number, heir-quality souls in front of Baba.
273बापदादा ने देखा कि सभी वर्गों ने अपने-अपने सम्पर्क वालों की मैजारिटी लिस्ट दी है।
280BapDada has seen that all the Wings have given a list of their contacts.
274लेकिन सहयोगी तो हैं अब आगे क्या करेंगे?
281They are co-operative, but what are they going to do in the future?
275सहयोगियों को यज्ञ स्नेही बनाओ।
282Make those who are co-operative have love for the yagya.
276जब यज्ञ स्नेही बनेंगे तो हर कार्य में सभी सहयोगी बनेंगे।
283When they have love for the yagya, they will all be co-operative in every task of the yagya.
277लिस्ट बड़ी अच्छी-अच्छी लिखी है।
284You have written very good lists.
278मैजारिटी समय प्रति समय लिस्ट देते रहे हैं।
285The majority of you have continued to give a list from time to time.
279मैजारिटी लिस्ट अच्छी है अभी भी दो चार वर्ग की लिस्ट आई है आज भी।
286The majority of the lists are good, and, even today, Baba received two lists.
280लेकिन अब स्नेही बनाओ अर्थात् हम यज्ञ के ही हैं ऐसे पक्के निश्चयबुद्धि बनाओ।
287However, now make them loving, that is, make them have the firm faith in the intellect that they belong to this yagya.
281सहयोगी हैं उसमें तो कहेंगे हम हैं ही सहयोगी, लेकिन स्नेही जो भी यज्ञ के नियम कार्य हैं उसमें स्नेही बनेंगे।
288They are co-operative and they would say that they are co-operative. 289However, those who are loving would love the tasks and disciplines of the yagya.
282वर्ग वालों ने कार्य अच्छा किया है।
290Those of the wings have performed very good tasks.
283बापदादा ने वर्ग वालों को भी मुबारक दी है।
291BapDada also gave congratulations to those of the wings.
284राजस्थान माना राजा बनके राजा बनाने वाले। 285प्रजा नहीं राजा बनाने वाले।
292Rajasthan means those who become kings and make others into kings; not those who make subjects, but those who make kings.
286राजस्थान है ना, तो कमाल करेगा ना राजस्थान।
293It is Rajasthan, and so Rajasthan will perform wonders, will it not?
287दो विंग्स आई हैं - मेडिकल विंग और ट्रांसपोर्ट विंग:- मुबारक हो।
294Two Wings have come - Medical and Transport Wings: Congratulations!
288बापदादा ने देखा जो भी वर्ग बनी हैं वह अपने अपने क्षेत्र में कार्य अच्छा कर रही हैं।
295BapDada has seen that all the wings that have been created are doing very good work in their own fields.
289अभी दोनों विंग ने भी अपनी लिस्ट भेजी है।
296Both the Wings have sent their own lists.
290बापदादा ने देखी और मुबारक दे रहे हैं कि अच्छे-अच्छे सम्बन्ध-सम्पर्क में आये हैं।
297BapDada saw the list and is congratulating you on the basis that good souls have come into connection and relationship.
291लेकिन बापदादा ने समय के प्रमाण आज यह भी कहा कि सहयोगी है लेकिन अब यज्ञ स्नेही बनाओ।
298However, according to the time, BapDada has also said today that although they are co-operative, you must now make them loving to the yagya.
292वारिस क्वालिटी बनाओ।
299Make them into heir-quality souls.
293जो भी सहयोगी हैं उन्हों को अपने ज़ोन में, बापदादा ने पहले भी कहा है लिस्ट तो आई है अच्छा है लेकिन हर एक ज़ोन एक-एक वर्ग को अपने भिन्न-भिन्न स्थान के सहयोगी या स्नेही आत्माओं को इकठ्ठा करो।
300Baba has received a list and that is good. 301However, BapDada told you earlier, that each zone should bring all the co-operative and loving souls together from different places in your own zones.
294तीन दिन का उनको सम्पर्क में लाओ, रहें, मीटिंग करें और आगे के प्रोग्राम बनायें।
302Bring them together for three days so that they can stay there, have meetings and also make programmes for the future.
295तो हर ज़ोन जहाँ भी उनके हैं, सभी ज़ोन से कोई बड़े स्थान पर जहाँ भी ज़ोन में हो, सहयोगियों को इकठ्ठा करके उनकी मीटिंग करो और उन्हों को विशेष एक बल भरो और आगे बढ़ने का।
303Bring together all the co-operative souls from each zone to a main place for all the zones. 304Have a meeting and fill them with special power to move forward.
296जो अब तक किया उसकी मुबारक दो और आगे बढ़ने का प्लैन बनाके दो क्योंकि उन्हों को भी आगे बढ़ने की विधि सुनानी पड़ेगी।
305Congratulate them for whatever they have done so far and give them a plan to move forward because you also have to tell them the method to move forward.
297तो सभी ज़ोन मिलके एक-एक वर्ग का जहाँ विशेष स्थान है वहाँ इकठ्ठा करो। 298फिर देखेंगे उस संगठन में कितने आते हैं, क्या आगे चाहते हैं?
306So, all the zones should bring together souls from all the wings to a special place and we shall then see how many come to that gathering and what they will want to do in future.
299ऐसे सम्पर्क में लायेंगे तो वारिस बन जायेंगे।
307If you bring them into contact in this way, they will become heirs.
300बाकी इन दोनों वर्ग जो खड़े हुए हैं उनकी भी बापदादा ने भी रिजल्ट देखी, अच्छी है इसलिए बापदादा दोनों ही वर्गों को मुबारक दे रहे हैं।
308BapDada also saw the result of the two wings that are standing here and it is good. 309This is why BapDada is congratulating both wings.
301बापदादा ने पहले भी कहा है अब समय नाजुक आया कि आया इसलिए अभी कम से कम सम्पर्क वालों को यज्ञ स्नेही तो बनाओ।
310BapDada has also told you earlier that delicate times are now about to come. 311So, now, at the very least, make those who are in contact with you have love for the yagya.
302डाक्टर्स का भी समाचार सुना।
312Baba also heard news about the doctors.
303अच्छा कर रहे हैं।
313You are doing well.
304लेकिन अभी डाक्टर्स और भी अपने डाक्टर्स की संख्या को स्नेही सहयोगी बनाते जाओ।
314However, now, doctors have to make doctors who are in contact into loving and co-operative souls.
305प्लैन अच्छा बनाया है, बापदादा ने सुना है। 306उससे वृद्धि हो सकती है। 307नाम फैल सकता है और दूसरी विंग वाले भी अच्छा चारों ओर जो वी.आई.पी निकाले हैं उससे सिद्ध होता है कि कनेक्शन अच्छे रखे हैं।
315You have made a good plan. 316BapDada has heard about it and expansion can take place through it; your name can spread through it. 317Those of the other Wings who have also made VIPs emerge from everywhere have proved that you have maintained good connections.
308अब कनेक्शन वालों को सम्बन्ध में लाओ। 309रह नहीं जावे।
318Now bring those who are just in connection into relationship; they should not be left out.
310समय समाप्ति का आवे और सहयोगी के सहयोगी रह जाये, इसलिए अब सम्बन्ध में लाओ। 311समीप सम्बन्ध में लाओ।
319It should not be that the time for completion comes and the co-operative souls just remain co-operative. 320Therefore, bring them into a relationship now; bring them into a close relationship.
312बापदादा ने देखा कि जब से वर्ग बने हैं, तब से सेवा चारों ओर फैली अच्छी है।
321BapDada has seen that, from the time the wings were created, service has spread everywhere very well.
313साधन अच्छा बनाते हैं लेकिन बापदादा सभी ज़ोन को भी कहते हैं अभी वारिस बनाने की विधि को थोड़ा और तीव्र करो।
322You have made good facilities. 323However, BapDada is now telling those of all zones to intensify the method of creating heirs.
314नहीं तो उल्हना मिलेगा। 315हम सहयोगी रह गये।
324Otherwise, you will receive complaints that they just remained co-operative.
316आप प्लैन जरूर बनाओ फिर जिसका जो भाग्य होगा।
325Definitely make a plan now and it is then whatever is in each one's fortune.
317और निकल सकते हैं बापदादा ने लिस्ट देखी सभी अपने-अपने समय पर लिस्ट देते हैं तो लिस्ट अनुसार समीप हैं, इनमें से निकल सकते हैं।
326Many more can emerge. 327BapDada saw the list that everyone gives at their own time. 328So, according to the list, they are close and some can emerge from them.
318अभी यह कोशिश करो।
329So now, try this.
319अच्छा।
330Achcha.
320(मेडिकल विंग सिल्वर जुबिली मना रही है, उसमें 8 ग्रुप सेवा के बनाये हैं) अच्छा है बनाया है।
331(The medical Wing is celebrating its Silver Jubilee and eight service groups have been created within that.) 332It is good that you have created that.
321आगे बढ़ते चलो।
333Continue to move forward.
322अच्छा।
334Achcha.
323डबल विदेशी 1000 आये हैं, 65 देशों से:- सभी देखो, आपको देख करके सब कितने खुश हो रहे हैं।
3351000 double foreigners have come from 65 countries: Look everyone! 336Seeing all of you, everyone is so happy.
324बाप ने कहाँ-कहाँ से 65 देशों से ढूंढकर निकाला है।
337The Father has found all of you from the corners of 65 countries.
325आप सबको भी खुशी और नशा है ना तो हमको बाप ने ढूंढ लिया।
338All of you are also happy and intoxicated that the Father found you, are you not?
326और बापदादा ने देखा इस बारी सभी ने मिलके जो निमित्त बने हैं, उन सबने बहुत बहुत बहुत अच्छी निमित्त बनने की सेवा की है।
339BapDada saw this time that those who have become instruments have done very, very, very good service as instruments.
327बापदादा एक-एक का नाम नहीं लेते लेकिन जो भी निमित्त बनें उन्होंने सेवा में सफलता सबके दिलों में ऐसा उमंग दिलाया है जो अपने स्थान में जाके अपने स्थान को भी ऐसे ही रिफ़्रेश करेंगे।
340BapDada is not mentioning each one's name but those who have become instruments have brought about such enthusiasm in everyone's heart for success in service so that when they go back to their own places, they will refresh their own places in the same way.
328तो जो सेवा के निमित्त बनें उनको बापदादा बहुत बहुत मुबारक दे रहे हैं।
341BapDada is giving many, many congratulations to all those who have become instruments for service.
329सिस्टम भी अच्छी बनाई है और जनक बच्ची ने तो सभी को दिल में उमंग और उत्साह एकस्ट्रा भर लिया।
342You have created good systems and child Janak has also filled everyone's heart with extra zeal and enthusiasm.
330हर एक का चेहरा दिखाई दे रहा है कि जो शक्ति इकट्ठी की वह चेहरे पर आ रही है।
343Each one's face is showing that whatever power you have accumulated, that is visible on your face. 344Everyone's face is visible as very happy.
331सबके चेहरे खुशनुमा दिखाई दे रहे हैं और अभी जो भारत और विदेश मिलके सेवा की है, उसकी रिजल्ट भी अच्छी है।
345The result of the service that has taken place, by Bharat and the foreign lands working together, is also good.
332भारत वाले विदेशियों को प्रेरणा देंगे और विदेश वाले भारत को प्रेरणा देंगे।
346Those from Bharat will inspire those from abroad and those from abroad will inspire those from Bharat.
333मिलके करने से अपने में भी उमंग आता है और सुनने वालों में भी उमंग आता है विदेश वाले इतना कर रहे हैं, हम भारत में होते भी नहीं कर रहे हैं।
347By working together, you have enthusiasm in yourself. 348Those who hear about this also have the enthusiasm: they have the feeling that people abroad are doing so much whereas they are not doing even that much while being in Bharat.
334फील करते हैं और भारत वाले विदेश में जाते तो वह भी फील करते हैं कि हम यहाँ रहते अपना नहीं बनाया, उमंग में आकरके आगे बढ़ते, बापदादा को यह जो प्लैन बनाया है, तीन चार प्रोग्राम मिलके बनाये हैं, बड़े-बड़े प्रोग्राम उसमें बापदादा ने देखा वायुमण्डल में फर्क पड़ता है क्योंकि सब प्रकार की आते हैं ना।
349And, when people from Bharat go abroad, they also feel that while living here (in Bharat) they have not made this their own; so they have enthusiasm and continue to move forward. 350BapDada has seen that the plan that you have made together of three to four big programmes makes a difference in the atmosphere because all types of people come.
335क्रिश्चियन भी मुस्लिम भी, जो भी भिन्न भिन्न धर्म के हैं वह सब प्रकार के इकट्ठे देखते हैं तो समझते हैं कि सचमुच विश्व एक हो सकता है इसलिए आपकी ट्रेनिंग बापदादा को अच्छी लगी।
351When they see the Christians, Muslims and those of other religions together, they feel that the world truly can become united and become one. 352This is why BapDada likes the training you give.
336मेहनत वालों को बापदादा खास मुबारक दे रहा है।
353BapDada is giving special congratulations to those who have made the effort.
337अभी विदेश वाले भी वारिस क्वालिटी लाना क्योंकि समय अचानक का है।
354Now, those from abroad also have to bring heir-quality souls because it is now the time of everything happening suddenly.
338तो जितने भी आत्माओं का कल्याण कर सको, जितना कर सको उतना करते जाओ फिर समय नहीं मिलेगा।
355However many souls you can benefit, and however much you can do, continue to do that because you will not have time later.
339अभी समय है, कम से कम बाप का घर तो देख लें। 340बाप का परिचय तो ले लें।
356Now, you have the time and so they can at least see the Father's home and take the Father's introduction.
341तरस आता है ना!
357You do feel mercy for them, do you not?
342तो बहुत अच्छा कर भी रहे हैं लेकिन बापदादा को अभी एक बात याद आ रही है कि शुरू-शुरू में भारत के अन्दर कोई वी.आई.पी लाते थे तो अखबारों में नाम पड़ता था और अखबार वाले इन्ट्रेस्ट से आते थे।
358You are doing very well, but BapDada is now remembering one thing. 359In the beginning, when you used to bring a VIP to Bharat, your name would appear in the newspapers and the media people used to come to you with interest.
343गवर्मेन्ट को देखना पड़ता है वी.आई.पी को, तो गवर्मेन्ट भी प्रभावित होती है, अभी वह नहीं किया है।
360The Government also had to provide for them and so they were also impressed, but that has not happened for some time now.
344आप आये हो उसकी तो मुबारक। 345प्रोग्रम में साथी बनते हैं, यह बापदादा अच्छा मानते हैं।
361Congratulations to all of you who have come, and it is good that you become companions in the programmes.
346अब उन्हों को भी लाओ तो गवर्मेन्ट के थोड़े कान खुलें। 347जैसे अभी देखते हैं कि यह जो 75 वर्ष की जुबली है, इस जुबली ने भारत वालों को अच्छा जगाया है।
362Now, bring them (VIPs) so that the ears of the Government open, just as they now see that it is our 75th Platinum Jubilee, this Jubilee has really awakened those from Bharat very well.
348पहले जो समझते थे ब्रह्माकुमारियां पता नहीं क्या करती हैं, अभी उन्हों के मुख से निकला है कि कमाल है ब्रह्माकुमारियों के 75 वर्ष। 349और दूसरी कमाल है कि यहाँ बहिनें ही निमित्त बनी हैं और बहनों ने इतना कार्य किया है, तो उन्हों को यह आश्चर्य लगता है और अभी नजदीक आने की दिल होती है।
363Initially, they used to think: We don't know what the Brahma Kumaris are doing. 364Now, it is emerging from their lips that it is a wonder that the Brahma Kumaris are celebrating their 75th year, and, the other wonder they speak of is that the instruments here are sisters and it is the sisters who have done so much work. 365So, they are amazed by this and have the desire to come close.
350मिलें, सुनें और आपके मुख्य जो सबजेक्ट हैं, आप आत्मा हो, वह इस जुबिली के कारण सब तरफ समझते हैं कि आत्मा समझने से यह एकमत हो सकते हैं।
366They want to come and meet you and listen to you and, because of this Jubilee, they understand everywhere that by understanding your main subject - "You are a soul" - they can all become united.
351तो जैसे इस जुबिली ने कमाल की है ना, ऐसे और करते जाओ और सभी को सन्देश पहुंचाने के लिए भी जो टी.वी. और रेडियो ने सहयोग किया है, उसको भी बापदादा मुबारक दे रहे हैं।
367So, just as this Jubilee has performed wonders, similarly, continue to do that more. 368BapDada is also congratulating the media, the TV and radio that has helped make the message reach everyone.
352जो घर बैठे सब देखते हैं, वैसे तो कई बहाना देते थे, चाहते हैं लेकिन टाइम नहीं है, अभी घर बैठे भी देखने से धीरे-धीरे जागते जाते हैं।
369While sitting at home, everyone can watch this. 370Otherwise, they used to make excuses and would say that, although they want to, they don't have the time, whereas now, while sitting at home, they are able to watch it and slowly continue to awaken through that.
353तो जो भी कर रहे हो वह अच्छा हो रहा है और होता रहेगा।
371So, whatever you are doing is good and will continue to be good.
354उसकी मुबारक हो।
372Congratulations for that.
355बापदादा ने देखा है कि अभी सेवा का उमंग भी सभी में जाग रहा है, हम भी करें, हम भी करें।
373BapDada saw that there is enthusiasm for service awakening in everyone: We also want to do this, we also want to do this.
356यह उमंग आया है।
374They have this enthusiasm.
357जब उमंग आ गया ना तो जहाँ उमंग है, उत्साह है वहाँ सफलता है ही है इसलिए जो आप सम्मुख हो उन्हों को और जो दूर बैठे देख रहे हैं, सुन रहे हैं, उन सभी चारों ओर के बच्चों को बापदादा बहुत-बहुत दिल का प्यार और साथ में दिल में सदा रहने की मुबारक दे रहे हैं।
375So, now that there is enthusiasm, where there is this zeal and enthusiasm, there is definitely also success. 376This is why all of you who are sitting here in person and those who are watching and listening everywhere, BapDada is giving lots and lots of love from His heart to all the children and also congratulating them for constantly staying with Him in His heart.
358अभी दिल लग गई है, यहाँ आबू में रहने की दिल लग गई है!
377Now, your hearts are attached to stay here in Abu.
359अच्छा है।
378It is good.
360विदेशियों को देखके तो परिवार भी खुश होता है। 361और 65 देशों से देखो किसमें आये हो?
379Seeing those from abroad, the family is also happy, and how have all of you come from 65 countries?
362प्यार के विमान में आये हो ना।
380You have come in the plane of love, have you not?
363पहली बार बहुत आये हैं:- पहली बार आने वालों को डबल मुबारक दे रहे हैं, क्यों?
381Many have come for the first time: Double congratulations to those who have come for the first time. 382Why?
364क्यों डबल मुबारक दे रहे हैं?
383Why are you being given double congratulations?
365क्योंकि समय के हाहाकार के पहले अपना भाग्य बना दिया।
384Because you have created your fortune before the cries of distress of time.
366अहो प्रभु, अहो प्रभु कहने के बजाए मेरा बाबा तो कहा इसलिए बापदादा आने वालों को देख खुश है।
385Instead of saying, "O God, O God", you have at least said, "My Baba!" and this is why BapDada is pleased to see those who have come.
367बच्चे आ गये, आ गये, आ गये।
386The children have come, they have come, they have come.
368देखो आधा क्लास तो पहले बारी का है।
387Look, half the class is of those who have come for the first time.
369अभी तीव्र पुरूषार्थ करना पड़ेगा।
388You will now have to make intense effort.
370पुरूषार्थी नहीं बनना तीव्र पुरूषार्थी बनना।
389Do not just become an effort-maker, but become an intense effort-maker.
371अभी भी अगर तीव्र पुरूषार्थ किया तो तीव्र पुरूषार्थ से आगे बढ़ सकते हो।
390Even now, if you make intense effort, you can move forward.
372मार्जिन तीव्र पुरूषार्थ की है।
391There is a margin for making intense effort.
373साधारण पुरूषार्थ का टाइम गया और बापदादा हर एक आने वाले बच्चों को चक्र लगाते देखते हैं, कि बच्चे आगे बढ़ रहे हैं या ढीले आगे बढ़ रहे हैं।
392The time for making ordinary effort has now gone and BapDada tours around and sees all the children who are to come, whether they are moving forward or moving forward very slowly.
374बापदादा चक्र चारों ओर लगाते हैं।
393BapDada tours around everywhere.
375आप तो चारों ओर नहीं जा सकते लेकिन बापदादा तो रोज़ चक्र लगाते हैं।
394You cannot go everywhere, but BapDada tours around every day.
376बाबा के साथ जो आपके एडवांस पार्टी के विशेष गये हैं ना वह भी बापदादा के साथ चक्र पर निकलते हैं।
395Those who have gone into the advance party also tour around with BapDada.
377आप लोगों को देख करके खुश होते हैं हमारे भाई, हमारी बहन आ गये, आ गये इसलिए आगे बढ़ते चलो, सारे परिवार की आपको मुबारक है।
396Seeing all of you, they are pleased that their brothers or sisters have come. 397Therefore, continue to move forward. 398Congratulations to you from the whole family.
378अच्छा।
399Achcha.
379आज मधुबन वालों को विशेष बापदादा एक बात की मुबारक दे रहे हैं।
400BapDada is specially congratulating those from Madhuban for one special thing.
380कौन सी बात?
401What is that?
381सभी ने अभी तक सेवा बहुत अच्छी प्यार से की है।
402Until now, everyone has done service very well with a lot of love.
382कितना भी बड़ा परिवार आया लेकिन सेवा में निमित्त तो मधुबन वाले बनते हैं।
403No matter how big the family is that comes, those from Madhuban become instruments for service.
383चाहे हर ज़ोन सहयोगी बनते हैं लेकिन फिर भी जो परमानेंट रहते हैं उनके सहयोग के बिना तो नहीं कर सकते।
404All zones become co-operative, but nevertheless, they cannot do anything without the help of those who stay here permanently.
384इसलिए एक-एक मधुबन वासी सिर्फ नीचे वाले नहीं, ऊपर वाले भी, हॉस्पिटल भी, जिन्होंने भी सहयोग दिया है, और अथक बनके सहयोग दे रहे हैं, इसीलिए एक-एक बच्चा अपने नाम से बापदादा का यादप्यार स्वीकार करना।
405This is why, each resident of Madhuban, whether you are staying down below, or up the top, in the hospital, whoever gives their co-operation and is giving it tirelessly, BapDada is giving love and remembrance to each child personally by name.
385अच्छा।
406Achcha.
386जो मधुबन वाले हैं वह उठो, जो भी बैठे हैं यहाँ।
407Those from Madhuban, stand up - Those who are sitting here, stand up!
387तो खास मुबारक हो।
408Special congratulations to you.
388अच्छा।
409Achcha.
389चारों ओर के होलीएस्ट बच्चों को जो हर कदम में मेरा बाबा मेरा बाबा कहते हुए उड़ रहे हैं, और सदा अपने तीव्र पुरूषार्थ द्वारा आगे बढ़ रहे हैं और बढ़ाते रहते हैं ऐसे बापदादा के दिल के नूरे रत्न को बापदादा बहुत बहुत बहुत बहुत दिल का प्यार दे रहे हैं।
410To the holiest children everywhere who say "My Baba, my Baba" at every step and are flying, to those who are moving forward with their intense effort and continue to make others move forward, to the jewels of light merged in BapDada's heart, Baba is giving lots, lots, lots and lots of love from the heart.
390साथ में होली की मुबारक भी दे रहे हैं क्योंकि वास्तव में आप ही होली हो और कोई डबल होली तो बनते नहीं।
411Together with this, Baba is also giving congratulations for Holi, because you are the ones who are holy - in fact no one else becomes double holy.
391आप ही डबल होली बनते हो इसीलिए पदमगुणा मुबारक हो, मुबारक हो।
412Only you become double holy; therefore, multimillion times congratulations, congratulations.
392दादी जानकी से:- परिवार से दिल का प्यार अच्छा है।
413To Dadi Janki:You have very good love for the family.
393सभी खुश होते हैं।
414All are very happy.
394जो दिल से करते हैं ना तो खुशी होती है।
415When you do something with your heart, there is happiness.
395अथक बनके कर रही हो, ऐसे ही चलते चलो।
416You are doing everything tirelessly. 417Continue to move in that way.
396बापदादा तो हर बच्चे को सकाश देता है।
418BapDada gives sakaash to every child.
397हर बच्चे को चला रहा है और बच्चे जो बापदादा चला रहे हैं, उनका रेसपान्स भी देते हैं।
419He is making every child move and the children whom BapDada is making move also give a response.
398अच्छा देते हैं।
420They give a good response.
399मोहिनी बहन:- ठीक है, चलाने तो आ गया है।
421To Mohiniben:You are fine. 422You know how to look after yourself.
400तबियत में अभी ताकत नहीं है तो थोड़ा-थोड़ा जैसे आप चला रही हो वह अच्छा चला रही हो, ऐसे चल जायेगा।
423You may not have much strength healthwise, however you are moving along slowly, little by little. 424You are doing that well and everything will be fine.
401ऐसे नहीं समझो नहीं चलेगा, चलेगा।
425Do not think that it will not work. 426It will.
402लेकिन आपको तरीका आ गया है, इस पर बापदादा खुश है।
427BapDada is pleased that you now know the method.
403(सेवा का प्रोग्राम बना, मैं जा नहीं सकी) क्योंकि पहले भी आना जाना किया।
428(A service programme was made but I was unable to go.) 429That is because you were touring before that too.
404कोई भी प्रोग्राम बनाओ भले लेकिन थोड़ा समय रेस्ट करके फिर बनाओ।
430Before you make any programme, take a rest and then make a programme to go anywhere.
405अभी समझ गई हो ना।
431You have now understood yourself.
406सेवा करेंगी, ऐसी कोई बात नहीं है, जब जाना हो तो उसके 15 दिन पहले रेस्ट करो।
432You will do service, it is not that you won't. 433Whenever you have to go, take a rest for 15 days prior to going.
407जाना है, लेकिन अपने को तैयार करो, एकस्ट्रा कुछ नहीं करो।
434You have to go, but prepare yourself. 435Do not do anything extra.
408जैसे डायरेक्शन है उसी अनुसार चलो।
436Continue to move along according to the directions.
409ठीक करेंगी, निकलेंगी।
437You will do well. 438You will be able to go.
410नीलू बहन भी हॉस्पिटल की यात्रा करेंगी:- हिम्मत रखी है और शक्ति भी है।
439To Neeluben: (Neeluben will be going to hospital)You have remained courageous and you also have that power.
411है ना शक्ति।
440You have power, do you not?
412बापदादा ने दी है और आपने जमा की है।
441BapDada has given it and you have also accumulated it by yourself.
413उस शक्ति से कोई बड़ी बात नहीं है।
442With that power, nothing is a big deal.
414ऐसे ही लगेगा कुछ हुआ नहीं, कोई तकलीफ नहीं।
443It will be as though nothing has happened. 444It is not anything difficult.
415सेवा का मेवा तो मिलेगा ना।
445You will receive the fruit of your service.
416अच्छा है।
446It is good.
417परदादी से:- यह तो वाह!
447To Par Dadi:This one is "Wah!
418वाह! 419है ना।
448Wah!" is she not?
420देखो अभी इसका फोटो निकालो, बीमार लगती है?
449Look, now take a photo! 450Does she look ill?
421बर्थ डे की मुबारक हो।
451Congratulations for your birthday.
422यह कमाल है कि इनका चेहरा सदा ऐसे लगता है जैसे कुछ है नहीं।
452It is a wonder that her face always looks like there is nothing wrong.
423शक्ल सुहानी है।
453Your face is beautiful.
424कहती है ना डबल बाप है, तो डबल वरदान है।
454You say that He is your double Father and so you have double blessings.
425निर्वेर भाई और तीनों भाईयों से:- (कटक वालों की याद दी) सबको यादप्यार देना।
455Nirwairbhai, Brijmohanbhai and Rameshbhai:(Nirwairbhai gave remembrances of those from Cuttack) Give love and remembrance to everyone.
426सबको उमंग है, अच्छा है।
456Everyone has enthusiasm. 457It is good.
427आवाज तो फैलता है ना।
458The sound spreads, does it not?
428(पुरी के महाराजा भी मधुबन आना चाहते हैं) अभी आयेंगे, बहुत आयेंगे।
459(The Maharaja of Puri wants to come to Madhuban.) 460Now, they will come, many will come.
429आप तीनों मिलके राय करते हो?
461Do all of you three discuss everything together?
430राय करना फिर दादियों को सुनाओ, पहले आपस में राय करो।
462First of all, discuss it among yourselves and then tell the Dadis. 463First of all, discuss it among yourselves.
431यह अच्छा करते हो, जैसे आज किया है ना।
464You do this well, just as you have done today.
432ऐसे राय निकालके फिर इन्हों को साथ में सुनाओ।
465First of all, discuss it among yourselves and then relate it to them (Dadis) together.
433अच्छा करते हो।
466You are doing well.
434रमेश भाई से:- तबियत ठीक है ना।
467To Rameshbhai:Is your health OK?
435तबियत की सम्भाल करना।
468Look after your health.
436हल्का नहीं छोड़ो।
469Do not become slack with it.
437और सदा ऐसे समझो कि बाबा के साथ चल रहा हूँ।
470Always think that you are walking with Baba.
438बाबा के साथ काम कर रहा हूँ, अकेला नहीं।
471I am working with Baba, I am not alone.
439(अनिला बहन की याद दी, वह हॉस्पिटल में है) उसकी तबियत थोड़ी है।
472(He gave remembrance of Anilaben, (Rameshbhai's sister), who is in hospital.) 473She is a little unwell.
440(सोनीपत की जमीन पर काम बढ़ाना है) अच्छा है, उस तरफ सेवा तो शुरू हो।
474(We are going to increase the work on the land at Sonipat.) 475It is good. 476At least service should begin in that direction.
441बनाना प्रोग्राम अच्छा है सेवा का विस्तार हो रहा है।
477Make aprogramme. 478It is good that service is expanding.
442भूपाल भाई से:- साक्षी होके सब यज्ञ का कार्य निमित्त बनके करते चलो।
479To Bhupalbhai:Be a detached observer and continue to do all the work of the yagya as an instrument.
443बाबा का साथ तो है ही।
480You have Baba's company, anyway.
444अकेला तो कोई कर नहीं सकता।
481No one can do it alone.
445बाप साथ है ही।
482The Father is with you.
446अच्छा है।
483It is good.
447मोहिनी बहन की सेवा पर जो बहने हैं, उनके प्रति बापदादा ने कहा कि, बाबा जानते हैं, देखो कोई भी सेवा करते हैं बाबा की दी हुई सेवा है।
484The sisters who look after Mohiniben:Baba knows. 485See, whatever service you do, it is service given to you by Baba.
448बाप ने दी है।
486The Father has given that service.
449तो पहले बाप फिर सेवा।
487So, the Father first and then service.
450अच्छा है।
488It is good.
489 * O M S H A N T I *