गुरुवार 16 जनवरी 1969 की साकार मुरली
सहेजा जा रहा है…
अब आप यह मुरली बिना इंटरनेट पढ़ सकते हैं।
आप यह मुरली बिना इंटरनेट पढ़ सकते हैं।
बिना इंटरनेट पढ़ने के लिए ।
सहेजा जा रहा है…
अब आप यह मुरली बिना इंटरनेट सुन सकते हैं।
आप यह मुरली बिना इंटरनेट सुन सकते हैं।
बिना इंटरनेट सुनने के लिए ।
दोनों भाषाओं के वाक्यों का संरेखण सुधारा गया है।
031-01-2026 (16-01-1969) प्रातःमुरली ओम् शान्ति "बापदादा"' मधुबन
031/01/26 (16-01-1969) Morning Murli Om Shanti BapDada Madhuban
1ओम् शान्ति।
1Om shanti.
2बच्चों को पहले-पहले एक ही प्वॉइंट समझने की है कि हम सब भाई-भाई हैं और वह सबका बाप है।
2You children should first of all just understand one point: we are all brothers and He is the Father of us all.
3उनको सर्वशक्तिमान् कहा जाता है।
3He is called the Almighty Authority.
4तुम्हारे में सर्वशक्तियां थी। 5तुम विश्व पर राज्य करते थे।
4You had all the powers and you used to rule the world.
6भारत में ही इन देवी-देवताओं का राज्य था। 7गोया तुम बच्चों का राज्य था।
5There used to be the kingdom of those deities in Bharat, that is, it used to be the kingdom of you children.
8तुम पवित्र देवी-देवतायें थे, तुम्हारा कुल वा डिनायस्टी है, वह सब निर्विकारी थे।
6You were pure deities. 7That was your clan or dynasty. 8They were all viceless.
9कौन निर्विकारी थे?
9Who was viceless?
10आत्मायें।
10Souls were viceless.
11अब फिर तुम निर्विकारी बन रहे हो।
11You are now becoming viceless once again.
12जैसेकि सर्वशक्तिमान् बाप को याद कर उनसे शक्ति ले रहे हो।
12It is as though you are remembering the Father, the Almighty Authority, and receiving power from Him.
13बाप ने समझाया है आत्मा ही 84 का पार्ट बजाती है।
13The Father has explained that you souls play your parts for 84 births.
14उनमें जो सतोप्रधान ताकत थी वह फिर दिन-प्रतिदिन कम होती जाती है।
14The satopradhan strength that you had then continued to decrease day by day.
15सतोप्रधान से तमोप्रधान बनना है। 16जैसे बैटरी की ताकत कम होती जाती है तो मोटर खड़ी हो जाती है। 17बैटरी डिस्चार्ज हो जाती है।
15You became tamopradhan from satopradhan, just as when the power in a battery decreases, the car stops; the battery becomes discharged.
18आत्मा की बैटरी फुल डिस्चार्ज नहीं होती है, कुछ न कुछ ताकत रहती है।
16The battery of a soul never becomes fully discharged; a little power always remains.
19जैसे कोई मरता है तो दीपक जलाते हैं, उसमें घृत डालते रहते हैं कि ज्योति बुझ न जाए।
17An earthenware lamp is lit when someone dies. 18They continue to pour oil into it so that it doesn't go out.
20बैटरी की ताकत कम होती है तो फिर चार्ज करने रखते हैं।
19When the charge of a battery decreases, it is recharged.
21अभी तुम बच्चे समझते हो - तुम्हारी आत्मा सर्वशक्तिमान् थी, अब फिर तुम सर्वशक्तिमान् बाप से अपना बुद्धियोग लगाते हो। 22तो बाबा की शक्ति हमारे में आ जाए क्योंकि शक्ति कम हो गई है।
20You children now understand that you souls were almighty authorities. 21You are now once again connecting your intellects in yoga with the Almighty Authority Father so that His power enters you, because your power has decreased.
23थोड़ी जरूर रहती है।
22A little power definitely does remain.
24एकदम खत्म हो जाए तो फिर शरीर न रहे।
23If it were to finish completely, your bodies would not remain.
25आत्मा बाप को याद करते-करते बिल्कुल प्योर हो जाती है।
24Souls become completely pure by remembering the Father.
26सतयुग में तुम्हारी बैटरी फुल चार्ज होती है फिर थोड़ी-थोड़ी कम होती जाती है।
25In the golden age, your batteries are fully charged, and then, little by little, they decrease.
27त्रेता तक मीटर कम होता है, जिसको कला कहा जाता है।
26The meter decreases slowly to the silver age. 27That is also called degrees.
28फिर कहेंगे आत्मा जो सतोप्रधान थी वह सतो बनी, ताकत कम हो जाती है।
28It is then said that the souls who were satopradhan then reached the sato stage; their strength decreases.
29तुम समझते हो हम मनुष्य से देवता बन जाते हैं सतयुग में।
29You understand now that in the golden age you will have become deities from human beings.
30अब बाप कहते हैं - मुझे याद करो तो तुम तमोप्रधान से सतोप्रधान बन जायेंगे।
30The Father says: Now remember Me and you will become satopradhan from tamopradhan.
31अभी तुम तमोप्रधान बन गये हो तो ताकत का देवाला निकल गया है।
31Now that you have become tamopradhan, you have become bankrupt of strength.
32फिर बाप को याद करने से पूरी ताकत आयेगी, क्योंकि तुम जानते हो देह सहित देह के जो भी सब सम्बन्ध हैं, वह सब खत्म हो जाने हैं फिर तुमको बेहद का राज्य मिलता है।
32Now, by remembering the Father once again, you will receive full strength. 33You understand that your bodies and all your bodily relations are to finish. 34You will then receive the unlimited kingdom.
33बाप भी बेहद का है तो वर्सा भी बेहद का देते हैं।
35The Father is unlimited and so He also gives you an unlimited inheritance.
34अभी तुम पतित हो, तुम्हारी ताकत बिल्कुल कम होती गई है।
36You are now impure and you have very little strength.
35हे बच्चों - अब तुम मुझे याद करो, मैं ऑलमाइटी हूँ, मेरे द्वारा ऑलमाइटी राज्य मिलता है।
37O children, now remember Me! 38I am the Almighty. 39You receive the almighty kingdom from Me.
36सतयुग में देवी-देवता सारे विश्व के मालिक थे, पवित्र थे, दैवी गुणवान थे।
40In the golden age, the deities were the masters of the whole world; they were pure and had divine virtues.
37अभी वह दैवीगुण नहीं हैं।
41They don’t have those divine virtues any more.
38सबकी बैटरी पूरी डिस्चार्ज होने लगी है।
42Everyone's battery is now almost completely discharged.
39फिर अब बैटरी भरती है।
43Everyone's battery is now being charged.
40सिवाए परमपिता परमात्मा के साथ योग लगाने के बैटरी चार्ज नहीं हो सकती।
44No one’s battery can become charged without having yoga with the Supreme Father, the Supreme Soul.
41वह बाप ही एवर प्योर है।
45That Father is ever pure.
42यहाँ सब हैं इमप्योर।
46Here, everyone is impure.
43जब प्योर रहते हैं तो बैटरी चार्ज रहती है।
47When you are pure, your batteries remain charged.
44तो अब बाप समझाते हैं एक को ही याद करना है।
48So, the Father says: Only remember the One.
45ऊंच ते ऊंच है भगवान। 46बाकी सब हैं रचना।
49The Highest on High is God and all the rest are the creation.
47रचना से रचना को कभी वर्सा नहीं मिलता है।
50The creation cannot receive the inheritance from a creation.
48क्रियेटर तो एक ही है।
51There is only the one Creator.
49वह है बेहद का बाप।
52He is the unlimited Father.
50बाकी तो सब हैं हद के।
53All other fathers are limited.
51बेहद के बाप को याद करने से बेहद की बादशाही मिलती है।
54By remembering the unlimited Father, you receive the unlimited sovereignty.
52तो बच्चों को दिल अन्दर समझना चाहिए - हमारे लिए बाबा नई दुनिया स्वर्ग की स्थापना कर रहे हैं।
55Therefore, you children should know in your hearts that Baba is establishing the new world of heaven for you.
53ड्रामा प्लैन अनुसार स्वर्ग की स्थापना हो रही है।
56According to the drama plan, heaven is being established.
54तुम जानते हो - सतयुग आने वाला है।
57You know that the golden age is going to come.
55सतयुग में होता ही है सदा सुख।
58There is constant happiness in the golden age.
56वह कैसे मिलता है?
59How do you receive that?
57बाप बैठ समझाते हैं मामेकम् याद करो।
60The Father sits here and explains: Remember Me alone.
58मैं एवरप्योर हूँ।
61I am ever pure.
59मैं कभी मनुष्य तन नहीं लेता हूँ।
62I never take a human body.
60न दैवी तन, न मनुष्य तन लेता हूँ अर्थात् मैं जन्म-मरण में नहीं आता हूँ।
63I neither take a body of a deity nor of a human, that is, I never enter the cycle of birth and death.
61सिर्फ तुम बच्चों को स्वर्ग की बादशाही देने लिए, जब यह 60 वर्ष की वानप्रस्थ अवस्था में होता है तब इनके तन में आता हूँ।
64I simply come and enter this one’s body when he reaches 60, the age of retirement, to give you children the sovereignty of heaven.
62यही पूरा सतोप्रधान से तमोप्रधान बना है।
65It is this one who has become tamopradhan from being completely satopradhan.
63नम्बरवन ऊंच ते ऊंच भगवान फिर हैं सूक्ष्मवतनवासी ब्रह्मा-विष्णु-शंकर, जिसका साक्षात्कार होता है।
66The number one is the Highest on High, God, and then it is said that there are Brahma, Vishnu and Shankar, the residents of the subtle region, of whom you have visions.
64सूक्ष्मवतन बीच का है ना। 65जहाँ शरीर नहीं हो सकते।
67The subtle region is the region in the middle, where there cannot be any physical bodies.
66सूक्ष्म शरीर सिर्फ दिव्य दृष्टि से देखा जाता है।
68Subtle bodies are just seen in a divine vision.
67मनुष्य सृष्टि तो यहाँ है।
69The human world exists here.
68बाकी वह तो सिर्फ साक्षात्कार के लिए फरिश्ते हैं।
70However, those are just angels for the sake of visions.
69तुम बच्चे भी अन्त में जब बिल्कुल पवित्र हो जाते हो तो तुम्हारा भी साक्षात्कार होता है। 70ऐसे फरिश्ते बन फिर सतयुग में यहाँ ही आकर स्वर्ग के मालिक बनेंगे।
71When you children become completely pure at the end, there will be visions of you; you will become such angels. 72You will then come here in the golden age and become the masters of the world.
71यह ब्रह्मा कोई विष्णु को याद नहीं करते हैं।
73This Brahma does not remember Vishnu.
72यह भी शिवबाबा को याद करते हैं और यह विष्णु बनते हैं।
74This one also remembers Shiv Baba and becomes Vishnu.
73तो यह समझना चाहिए ना।
75Therefore, you should understand this.
74इन्होंने राज्य कैसे पाया!
76How did they claim their kingdom?
75लड़ाई आदि तो कुछ भी होती नहीं।
77There is no war, etc. there.
76देवतायें हिंसा कैसे करेंगे!
78How could deities be violent?
77अभी तुम बच्चे बाप को याद करके राजाई लेते हो, कोई माने न माने।
79Whether someone believes this or not, you children now remember the Father and claim your kingdom.
78गीता में भी है - हे बच्चों, देह सहित देह के सब धर्म छोड़ मामेकम् याद करो।
80It also says in the Gita: O children, renounce your bodies and all bodily religions and constantly remember Me alone!
79उनको तो देह है नहीं जो ममत्व रखें।
81God doesn't have a body that He would have attachment.
80कहते हैं मैं थोड़े समय के लिए इनके शरीर का लोन लेता हूँ।
82He says: I take this one's body on loan for a short time.
81नहीं तो मैं नॉलेज कैसे दूँ!
83How else could I give you this knowledge?
82मैं बीजरूप हूँ ना।
84I am the Seed.
83इस सारे झाड़ की नॉलेज मेरे पास है।
85I have the knowledge of the whole tree.
84और किसको पता नहीं, सृष्टि की आयु कितनी है?
86No one else knows this. 87How long is the duration of the world?
85कैसे इनकी स्थापना, पालना, विनाश होता है?
88How is it established, sustained and destroyed?
86मनुष्यों को तो पता होना चाहिए।
89Human beings have to know this.
87मनुष्य ही पढ़ते हैं।
90It is human beings who study.
88जानवर तो नहीं पढ़ेंगे ना।
91Animals are not going to study.
89वह पढ़ते हैं हद की पढ़ाई।
92Those people study limited studies.
90बाप तुमको बेहद की पढ़ाई पढ़ाते हैं, जिससे तुमको बेहद का मालिक बनाते हैं।
93The Father is teaching you an unlimited study through which He makes you into the masters of the unlimited.
91तो यह समझाना चाहिए कि भगवान किसी मनुष्य को अथवा देहधारी को नहीं कहा जाता।
94Therefore, you have to explain that no human or bodily being can be called God.
92ब्रह्मा, विष्णु, शंकर को भी सूक्ष्म देह है ना।
95Brahma, Vishnu and Shankar have subtle bodies.
93इन्हों का नाम ही अलग है, इनको भगवान नहीं कहा जाता।
96Their names are completely different. 97They cannot be called God.
94यह शरीर तो इस दादा की आत्मा का तख्त था।
98This body is the throne of the soul of this Dada.
95अकाल तख्त है ना।
99There is the immortal throne.
96अभी यह अकालमूर्त बाप का तख्त है।
100This is now the throne of the Father, the Immortal Image.
97अमृतसर में भी एक अकाल तख्त है ना।
101In Amritsar, they have that Immortal Throne.
98बड़े-बड़े जो होते हैं वहाँ अकाल तख्त पर जाकर बैठते हैं।
102Eminent people go there and sit on that Immortal Throne.
99अभी बाप समझाते हैं यह सब अकाल आत्माओं के तख्त हैं।
103The Father now explains to you: All of these bodies are thrones of immortal souls.
100आत्मा अकाल है जिसको काल खा न सके।
104Souls are immortal and cannot be eaten by death.
101बाकी तख्त तो बदलते रहते हैं।
105However, the thrones keep changing.
102अकालमूर्त आत्मा इस तख्त पर बैठती है।
106This immortal image, this soul, sits on this throne.
103पहले छोटा तख्त होता है फिर बड़ा हो जाता है।
107At first, the throne is small and then it grows.
104आत्मा एक शरीर छोड़ दूसरा लेती है।
108Each soul sheds a body and takes another.
105आत्मा अकाल है। 106बाकी उनमें अच्छे वा बुरे संस्कार होते हैं तब तो कहा जाता है ना - कर्मों का यह फल है।
109Souls are immortal, but have good and bad sanskars, and that is why it is said: That is the fruit of their karma.
107आत्मा कभी विनाश नहीं होती है।
110Souls are never destroyed.
108आत्मा का बाप है एक।
111There is only the one Father of souls.
109यह तो समझना चाहिए ना।
112You have to understand this.
110यह बाबा कोई शास्त्रों की बात सुनाते हैं क्या!
113Does this Baba relate things from the scriptures to you?
111शास्त्र आदि पढ़ने से वापिस तो कोई जा नहीं सकते।
114No one can return home by studying the scriptures, etc.
112पिछाड़ी में सब जायेंगे। 113जैसे टिड्डियों का अथवा मधुमक्खी का झुण्ड जाता है ना।
115Everyone will go back home at the end, just like a swarm of locusts or honey bees.
114मधुमक्खियों की भी क्वीन होती है। 115उनके पिछाड़ी सब जाते हैं।
116There is also a queen of honey bees; they all follow her.
116बाप भी जायेंगे तो उनके पिछाड़ी सब आत्मायें जायेंगी।
117When the Father goes back, all souls go behind Him.
117वहाँ मूलवतन में जैसे सब आत्माओं का मनारा (छत्ता) है। 118यहाँ फिर है मनुष्यों का झुण्ड।
118In the supreme abode, it is as though all souls are there in a beehive formation, whereas here there is a crowd of human beings.
119तो यह झुण्ड भी एक दिन भागना है।
119This crowd will also have to run home one day.
120बाप आकर सब आत्माओं को ले जाते हैं।
120The Father comes and takes all souls home.
121शिव की बरात कहा जाता है।
121“The Procession of Shiva” is remembered.
122बच्चे कहो अथवा सजनियां कहो।
122You can be called children or brides.
123बाप आकर बच्चों को पढ़ाकर याद की यात्रा सिखलाते हैं।
123The Father comes, educates you children and teaches you the pilgrimage of remembrance.
124पवित्र बनने बिगर तो आत्मा जा नहीं सकती।
124A soul cannot return without becoming pure.
125जब पवित्र बन जायेगी तब पहले-पहले शान्तिधाम जायेगी।
125When you become pure, you will first go to the land of peace.
126वहाँ जाकर सब निवास करते हैं।
126All of you go and reside there.
127वहाँ से फिर धीरे-धीरे आते रहते हैं, वृद्धि होती रहती है।
127Then, as you gradually come down here from there, the number of you grows.
128तुम ही पहले-पहले भागेंगे बाप के पिछाड़ी।
128You will run after the Father first.
129तुम्हारा बाप के साथ अथवा सजनियों का साजन के साथ योग है।
129You have yoga with the Father or you brides have yoga with the Bridegroom.
130राजधानी बननी है ना।
130A kingdom has to be created.
131सब इकट्ठे नहीं आते हैं।
131You don’t all come down together.
132वहाँ सब आत्माओं की दुनिया है।
132There, it is the world of all the souls.
133वहाँ से फिर नम्बरवार आते हैं। 134झाड़ धीरे-धीरे वृद्धि को पाता है।
133You continue to come down, numberwise; the tree grows slowly.
135पहले-पहले तो है आदि सनातन देवी-देवता धर्म, जो बाप स्थापन करते हैं।
134First, there is the original, eternal deity religion that the Father establishes.
136पहले-पहले हमको ब्राह्मण बनाते हैं।
135He first makes us into Brahmins.
137प्रजापिता ब्रह्मा है ना।
136This one is Prajapita Brahma.
138प्रजा में भाई-बहिन हो जाते हैं।
137As his people, you become brothers and sisters.
139ब्रह्माकुमार और कुमारियां ढेर हैं।
138There are many Brahma Kumars and Kumaris.
140जरूर निश्चयबुद्धि होंगे तब तो इतने ढेर हुए हैं।
139Your intellects definitely have faith, for this is why there are so many of you.
141ब्राह्मण कितने होंगे?
140How many Brahmins are there?
142कच्चे वा पक्के?
141Strong and weak?
143कोई तो 99 मार्क्स लेते हैं, कोई 10 मार्क्स लेते हैं तो गोया कच्चे ठहरे ना।
142Some receive 99% marks and others only receive 10% marks. 143So, that means they are weak.
144तुम्हारे में भी जो पक्के हैं वह जरूर पहले आयेंगे। 145कच्चे वाले पिछाड़ी में आयेंगे।
144Among you too, those who are strong will definitely come at the beginning, whereas those who are weak will come towards the end.
146यह पार्टधारियों की दुनिया है जो फिरती रहती है। 147सतयुग, त्रेता… यह पुरुषोत्तम संगमयुग है।
145This is a world of actors and it continues to turn: the golden age, the silver age. 146This is now the most elevated confluence age.
148यह अभी बाप ने बताया है।
147The Father has now explained this to us.
149पहले तो हम उल्टा ही समझते आये कि कल्प की आयु लाखों वर्ष है।
148Previously, we understood wrongly that the duration of each cycle is hundreds of thousands of years.
150अभी बाप ने बताया है यह तो पूरा 5 हज़ार वर्ष का चक्र है।
149The Father has now explained to us that each full cycle is 5000 years.
151आधाकल्प है राम का राज्य, आधाकल्प है रावण का राज्य।
150For half a cycle, it is the kingdom of Rama and for half a cycle, it is the kingdom of Ravan.
152लाखों वर्ष का कल्प होता तो आधा-आधा भी हो न सके।
151If the cycle were hundreds of thousands of years, it could not be half and half.
153दुःख और सुख की यह दुनिया बनी हुई है।
152Happiness and sorrow are destined in the world.
154यह बेहद की नॉलेज बेहद के बाप से मिलती है।
153We receive this unlimited knowledge from the unlimited Father.
155शिवबाबा के शरीर का कोई नाम नहीं है।
154Shiv Baba doesn’t have a bodily name.
156यह शरीर तो इस दादा का है।
155This body belongs to this Dada.
157बाबा कहाँ है?
156Where is Baba?
158बाबा ने थोड़े समय के लिए लोन लिया है।
157Baba has taken this body on loan for a short time.
159बाबा कहते हैं हमको मुख तो चाहिए ना।
158Baba says: I need a mouth.
160यहाँ भी गऊमुख बनाया हुआ है।
159Here, too, (in Abu) a Gaumukh (the mouth of a cow) has been created.
161पहाड़ी से पानी तो जहाँ-तहाँ आता है।
160Water flows everywhere from the mountains.
162यहाँ फिर गऊ का मुख बना दिया है, उससे पानी आता है, उनको गंगाजल समझ लेते हैं।
161They found a cow’s mouth here from which water flows. 162They consider that to be the water of the Ganges.
163अब गंगा फिर कहाँ से आई?
163How can the Ganges come here?
164यह है सब झूठ।
164All of those things are false.
165झूठी काया, झूठी माया, झूठा सब संसार।
165It is said: The body is false, Maya is false and the world is false.
166भारत जब स्वर्ग था तो सचखण्ड कहा जाता है फिर भारत ही पुराना बनता तो झूठखण्ड कहा जाता है।
166When Bharat is heaven, it is called a land of truth, and then, when Bharat becomes old, it is called a land of falsehood.
167इस झूठखण्ड में जब सभी पतित बन जाते हैं तब बुलाते हैं - बाबा हमको पावन बनाए इस पुरानी दुनिया से ले चलो।
167When everyone in this land of falsehood becomes impure, they call out: “Baba, purify us and take us away from this old world!”
168बाप कहते हैं मेरे सब बच्चे काम चिता पर चढ़ काले बन गये हैं।
168The Father says: All My children have become ugly by sitting on the pyre of lust.
169बाप बच्चों को बैठ कहते हैं तुम तो स्वर्ग के मालिक थे ना!
169The Father sits here and tells you children: You were the masters of heaven, were you not?
170स्मृति आई है ना।
170Do you remember that?
171बच्चों को समझाते हैं, सारी दुनिया को नहीं समझाते।
171He explains to you children. 172He doesn't explain to the whole world.
172तुमको ही समझाते हैं तो मालूम पड़े कि हमारा बाप कौन है!
173He only explains to you, so that you know who your Father is.
173इस दुनिया को कहा जाता है फॉरेस्ट ऑफ थॉर्नस।
174This world is called a forest of thorns.
174(कांटों का जंगल) सबसे बड़ा काम का कांटा लगाते हैं।
175The biggest thorn that pricks you is lust.
175भल यहाँ भगत भी बहुत हैं, वेजीटेरियन हैं, परन्तु ऐसे नहीं कि विकार में नहीं जाते हैं।
176Although there are many devotees here who are vegetarians, it isn't that they don't indulge in vice.
176ऐसे तो बहुत बाल ब्रह्मचारी भी रहते हैं। 177छोटेपन से ही कब छी-छी खाना आदि नहीं खाते हैं।
177There are many who are celibate from birth; they have not eaten impure food from childhood.
178संन्यासी भी कहते हैं - निर्विकारी बनो।
178Even sannyasis say: “Become viceless!”
179वह हद का संन्यास मनुष्य कराते हैं।
179They inspire people to have limited renunciation.
180दूसरे जन्म में फिर गृहस्थी पास जन्म ले फिर घरबार छोड़ चले जाते हैं।
180They take their next birth to householders and then leave their homes and families and go away.
181सतयुग में यह श्रीकृष्ण आदि देवतायें कभी घरबार छोड़ते हैं क्या?
181Do the deities, like Shri Krishna, etc., leave their homes and families?
182नहीं।
182No.
183तो उन्हों का है हद का संन्यास। 184अभी तुम्हारा है बेहद का संन्यास।
183Their renunciation is limited, whereas your renunciation is unlimited.
185सारी दुनिया का, सम्बन्धियों आदि का बुद्धि से संन्यास करते हो।
184You renounce the whole world, including all your relatives, etc.
186तुम्हारे लिए अब स्वर्ग की स्थापना हो रही है।
185Heaven is now being established for you.
187तुम्हारी बुद्धि स्वर्ग तरफ ही जायेगी।
186Your intellects only go towards heaven.
188तो शिवबाबा को ही याद करना है।
187Therefore you have to remember Shiv Baba.
189बेहद का बाप कहते हैं मुझे याद करो।
188The unlimited Father says: “Remember Me!
190मनमनाभव, मध्याजी भव, तो तुम देवता बन जायेंगे।
189Manmanabhav! 190Madhyajibhav!” and you will thereby become deities.
191यह वही गीता का एपीसोड है। 192संगमयुग भी है।
191This is the same episode of the Gita.
193मैं संगम पर ही सुनाता हूँ।
192It is also the confluence age.
194राजयोग जरूर आगे जन्म में संगम पर सीखे होंगे।
193Only at the confluence age do I come and speak this knowledge to you.
195यह सृष्टि बदलती है ना, तुम पतित से पावन बन जाते हो।
194I definitely taught you Raja Yoga at the confluence age in the previous cycle.
196अब यह है पुरुषोत्तम संगमयुग, जबकि हम ऐसे तमोप्रधान से सतोप्रधान बनते हैं।
195This world changes and you become pure from impure. 196This is now the most elevated confluence age, when we become satopradhan from tamopradhan.
197हर एक बात अच्छी रीति समझकर निश्चय करनी चाहिए।
197Understand everything very clearly and have firm faith.
198यह कोई मनुष्य थोड़ेही कहते हैं।
198It is not a human being who is saying this.
199यह है श्रीमत अर्थात् श्रेष्ठ ते श्रेष्ठ मत, भगवान की।
199This is shrimat, the most elevated directions of God.
200बाकी सब हैं मनुष्य मत।
200All the rest are the dictates of human beings.
201मनुष्य मत से गिरते आते हो।
201By following human dictates, you have been falling.
202अब श्रीमत से तुम चढ़ते हो।
202Now, by following shrimat, you ascend.
203बाप मनुष्य से देवता बना देते हैं।
203The Father changes you from humans into deities.
204दैवी मत स्वर्गवासी की है और वह है नर्कवासी मनुष्य मत, जिसको रावण मत कहा जाता है।
204The dictates of deities are the dictates of the residents of heaven, whereas other dictates are the dictates of the residents of hell.
205रावण राज्य भी कोई कम नहीं है।
205Those are called the dictates of Ravan. 206The kingdom of Ravan is no less.
206सारी दुनिया पर रावण का राज्य है।
207It is now the kingdom of Ravan over the whole world.
207यह बेहद की लंका है जिस पर रावण का राज्य है फिर देवताओं का पवित्र राज्य होगा।
208This is an unlimited island (Lanka) over which there is the kingdom of Ravan. 209It will then become a pure kingdom of deities.
208वहाँ बहुत सुख होता है।
210There, there is a lot of happiness.
209स्वर्ग की कितनी महिमा है।
211There is so much praise of heaven.
210कहते भी हैं स्वर्ग पधारा।
212They even say: “So-and-so went to heaven.”
211तो जरूर नर्क में था ना।
213Therefore, he must surely have been in hell.
212हेल से गया तो जरूर फिर हेल में ही आयेगा ना!
214If he went from hell, he would surely return to hell.
213स्वर्ग अभी है कहाँ?
215Heaven doesn't exist at the moment.
214यह बातें कोई शास्त्रों में नहीं हैं।
216These things are not mentioned in any of the scriptures.
215अभी बाप तुम्हें सारी नॉलेज देते हैं। 216बैटरी भरती है।
217The Father is now giving you all of this knowledge and charging your batteries.
217माया फिर लिंक तोड़ देती है।
218Maya then breaks the link.
218अच्छा!
219Achcha.
219मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमॉर्निंग।
220To you sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada.
220रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।
221The spiritual Father says namaste to you spiritual children.