1 - bhr̥ikuṭī kī kuṭiyā mē̃ baiṭhē hī baiṭhē

Meditation Songs-08

हिंदी

भृकुटी की कुटिया में बैठे ही बैठे
भृकुटी की कुटिया में बैठे ही बैठे
पलके उठाके निहारा करुं
बाबा मेरे मन के मंदीर में तुमको
बाबा मेरे मन के मंदीर में तुमको
बिठा के मिलन मैं मनाया करुं
मनाया करुं
भृकुटी की कुटिया में बैठे ही बैठे

कभी तन से जाये कभी तन में आये
जाये वतन या वतन को ही लाये
तेरे पास आये या तुझको बुलाये
दिल की सुने और दिल की सुनाये
युंही याद की डोर को जोड़ तुमसे
युंही याद की डोर को जोड़ तुमसे
लगन की अगन को लगाया करुं
लगाया करुं
भृकुटी की कुटिया में बैठे ही बैठे

बड़ा ही सलोना सरस रुप प्यारा
न्यारा निराला ये मन को लुभाये
परम प्यार तेरा बरषता निरंतर
किरणों की बाहों में जग को समाये
यही देखते मेरा मन मुस्कुराये
यही देखते मेरा मन मुस्कुराये
ओहो भाव के गीत गाया करुं
गाया करुं
भृकुटी की कुटिया में बैठे ही बैठे

प्रभु प्रेम पंखों से मन का पंखेरु
गगन से भी ऊपर कहीं दुर जायें
हमे मिल गया जो हमे चाहिये था
मिलन सिंधु में हम रहें युं समाये
कहुँ क्या मैं मुख से मिला कौन है वो
कहुँ क्या मैं मुख से मिला कौन है वो
आँखों से सबको बताया करुं
बताया करुं
भृकुटी की कुटिया में बैठे ही बैठे
भृकुटी की कुटिया में बैठे ही बैठे
पलके उठाके निहारा करुं
बाबा मेरे मन के मंदीर में तुमको
बाबा मेरे मन के मंदीर में तुमको
बिठा के मिलन मैं मनाया करुं
मनाया करुं
भृकुटी की कुटिया में बैठे ही बैठे

← गीतों पर लौटें