04 - hē prāṇō̃ kē prāṇ hai ham par tērē baṛē ēhasān

Farishta (Angel) Songs

हिंदी

हे प्राणों के प्राण, है हम पर तेरे बड़े एहसान
कि तुमने प्रभु से मिला दिया, कि तुमने प्रभु से मिला दिया
तेरे कर्म इतने महान, जो लगने लगे तुम्हीं भगवान
कि तुमने अंतर मिटा दिया, कि तुमने प्रभु से मिला दिया
हे प्राणों के प्राण

बहे श्रीमुख से ज्ञान की धारा, है बदलाया जग सारा
नवसृष्टि के रचता का, मिला रचना का परिचय प्यारा
वीरान बने जीवन को, तुमने मधुबन बना दिया
कि तुमने प्रभु से मिला दिया, कि तुमने प्रभु से मिला दिया
हे प्राणों के प्राण

वंदे मातरम् कहकर, पावनता का दिया हिमालय
शिव पिता से प्रीत जुटाकर, तन मन को किया शिवालय
खोए भारत का फिर से, वो गौरव दिला दिया
कि तुमने प्रभु से मिला दिया, कि तुमने प्रभु से मिला दिया
हे प्राणों के प्राण

सतगुणों की दी जागीरें, मुस्काने लगी तक़दीरें
ढह गईं दीवारें घर की, टूट गईं जंजीरें
जीना सिखाया जग में, कमल सा जीवन खिला दिया
कि तुमने प्रभु से मिला दिया, कि तुमने प्रभु से मिला दिया
हे प्राणों के प्राण, है हम पर तेरे बड़े एहसान
कि तुमने प्रभु से मिला दिया, कि तुमने प्रभु से मिला दिया
तेरे कर्म इतने महान, जो लगने लगे तुम्हीं भगवान
कि तुमने अंतर मिटा दिया, कि तुमने प्रभु से मिला दिया
हे प्राणों के प्राण

Essence & Explanation
This song is a heartfelt tribute to Brahma Baba, celebrating how:

He reunited souls with Shiv Baba, removing all barriers of separation.
His wisdom transformed the world, turning barren lives into a spiritual Madhuban.
He revived the purity and lost glory of Bharat, making souls into divine temples.
His teachings freed souls from ignorance and bondage, giving them a lotus-like life of peace.
This song reminds us that Brahma Baba’s sacrifices and divine service led countless souls to their eternal Father, bringing spiritual transformation to the world.

← गीतों पर लौटें