02 - hīrē jaisā milā hai jīvan mōtī jaisā man

Devotional Songs-09

हिंदी

हीरे जैसा मिला है जीवन मोती जैसा मन
हीरे जैसा मिला है जीवन मोती जैसा मन
दिया है बाबा हमको नया जीवन
दिया है बाबा हमको नया जीवन
हीरे जैसा मिला है जीवन मोती जैसा मन
दिया है बाबा हमको नया जीवन
दिया है बाबा हमको नया जीवन

मुरली में है बाबा तेरी जादु खुदाई
मुरली में है बाबा तेरी जादु खुदाई
सुनकर के दिल में छायी है मस्ती मौलाई
इन्हीं रुहानी नज़रों से हम हो गये पावन
इन्हीं रुहानी नज़रों से हम हो गये पावन
दिया है बाबा हमको नया जीवन
दिया है बाबा हमको नया जीवन

ऊँचे हैं संकल्प जैसे ऊँचा हिमालय
ऊँचे हैं संकल्प जैसे ऊँचा हिमालय
ऎसे बसे दिल में जैसे बन गया शिवालय
रिमझिम रिमझिम अतीन्द्रिय सुख बर्षे सावन
रिमझिम रिमझिम अतीन्द्रिय सुख बर्षे सावन
दिया है बाबा हमको नया जीवन
दिया है बाबा हमको नया जीवन

हमको है नाज़ बाबा क्या से क्या बनाये
हमको है नाज़ बाबा क्या से क्या बनाये
गाते गीत जिसके अब वो हमारे गाये
धरती गगन सभी मिल गाते होके यही मगन
धरती गगन सभी मिल गाते होके यही मगन
दिया है बाबा हमको नया जीवन
दिया है बाबा हमको नया जीवन
हीरे जैसा मिला है जीवन मोती जैसा मन
हीरे जैसा मिला है जीवन मोती जैसा मन
दिया है बाबा हमको नया जीवन
दिया है बाबा हमको नया जीवन
दिया है बाबा हमको नया जीवन

← गीतों पर लौटें