2 - man pañchhī tū uṛjā vatan mē̃ rut hai yē prabhu milnē kī

Meditation Songs-07

हिंदी

मन पंछी तू उड़जा वतन में
रुत है ये प्रभु मिलने की
मस्त पवन है मेहका चमन है
मस्त पवन है मेहका चमन है
बेला है मंगल मिलने की
मन पंछी तू उड़जा वतन में
रुत है ये प्रभु मिलने की

बादल की छाओं से तारों की गाओं से
पार चला जा जग की हवाओं से
पार चला जा जग की हवाओं से
छोड़ के पीछे नील गगन को
ये घड़ी है प्रभु मिलने की
मन पंछी

भूल के सारे जग का आकर्षण
तोड़ के झूठे देह का बंधन
तोड़ के झूठे देह का बंधन
उड़जा प्रेम के पंख लगाकर
दिल में लगन अब मिलने की
मन पंछी

सुख में आओ हम खो जाएँ
परमपिता से आनंद पाएं
परमपिता से आनंद पाएं
प्रभु मिलन के परम सुखों से
कलियाँ खिलती हैं तनमन की
मन पंछी तू उड़जा वतन में
रुत है ये प्रभु मिलने की
मस्त पवन है मेहका चमन है
मस्त पवन है मेहका चमन है
बेला है मंगल मिलने की
मन पंछी तू उड़जा वतन में
रुत है ये प्रभु मिलने की
मन पंछी

← गीतों पर लौटें