163 - nain hīn kō rāh dikhā prabhū

Murli Songs

हिंदी

नैन हीन को राह दिखा प्रभू
नैन हीन को राह दिखा प्रभू
पग-पग ठोकर खाऊँ मैं
नैन हीन को राह दिखा प्रभू
पग-पग ठोकर खाऊँ मैं
नैन हीन को

तुम्हरी नगरिया की कठिन डगरिया
तुम्हरी नगरिया की कठिन डगरिया
चलत चलत गिर जाऊँ मैं, प्रभू
नैन हीन को राह दिखा प्रभू
पग-पग ठोकर खाऊँ मैं
नैन हीन को राह दिखा प्रभू

चहूँ ओर मेरे घोर अंधेरा
भूल ना जाऊँ द्वार तेरा
चहूँ ओर मेरे घोर अंधेरा
भूल ना जाऊँ द्वार तेरा
एक बार प्रभू हाथ पकड़ लो
एक बार प्रभू हाथ पकड़ लो
एक बार प्रभू हाथ पकड़ लो
मन का दीप जलाऊँ मैं
प्रभू -
नैन हीन को राह दिखा प्रभू
पग-पग ठोकर खाऊँ मैं
नैन हीन को

← गीतों पर लौटें