01- -phariśhtā rup rachkar dēh kā bhān tajkar

Farishta (Angel) Songs

हिंदी

फरिश्ता रुप रचकर देह का भान तजकर
फरिश्ता रुप रचकर देह का भान तजकर
चलें है पार गगन निराले अपने वतन
निराले अपने वतन
फरिश्ता रुप रचकर

चांदनी बिखरी हैं मगर कोई चांद नहीं
बाबा से बात होती हैं मगर कोई नाद नहीं
चांदनी बिखरी हैं मगर कोई चांद नहीं
बाबा से बात होती हैं मगर कोई नाद नहीं
प्रभा मंडल में है बैठा फरिश्ता वो मुस्कुराता
मनाता मधुर मिलन
निराले अपने वतन
फरिश्ता रुप रचकर देह का भान तजकर
चलें है पार गगन निराले अपने वतन
निराले अपने वतन
फरिश्ता रुप रचकर

ओ बाबा प्राण प्यारे हमारा दिल ही गाए
ओ बाबा प्राण प्यारे हमारा दिल ही गाए
बनके अव्यक्त हम भी अभी आए की आए
लगन में मगन हम रहते
प्रेम के पुष्प है झरते विहस्ते मन मधुबन
निराले अपने वतन
फरिश्ता रुप रचकर देह का भान तजकर
चलें है पार गगन निराले अपने वतन
निराले अपने वतन
फरिश्ता रुप रचकर

← गीतों पर लौटें