05 - pyārē apnē paramdhām kō chhōṛkar
Shanti Swar
सहेजा जा रहा है…
अब यह पृष्ठ ऑफ़लाइन उपलब्ध है।
यह पृष्ठ ऑफ़लाइन उपलब्ध है।
ऑफ़लाइन देखने के लिए ।
सहेजा जा रहा है…
इस उपकरण पर ऑफ़लाइन उपलब्ध है।
इस उपकरण पर ऑफ़लाइन उपलब्ध है।
हिंदी
प्यारे अपने परमधाम को छोड़कर
प्रेम में नेम अपने सभी तोड़कर
आप बाबा है आए हमारे लिए
स्वर्ग सौगात लाए हमारे लिए
प्यारे अपने परमधाम को छोड़कर
अपनी नज़रों से बाबा उठाते हमें
रोज पलको पे अपनी बिठाते हमे
मीठे मीठे मेरे लाडले बच्चे कह
अपना सब कुछ लुटाएं हमारे लिए
आप बाबा है आए हमारे लिए
स्वर्ग सौगात लाए हमारे लिए
प्यारे अपने परमधाम को छोड़कर
प्रेम सुख शांति आनंद गुण शक्तियां
ये खुशी ये रूहानी मिली मस्तियां
इनके जैसी जमाने में क्या चीज़ है
सब खजाने है लाए हमारे लिए
आप बाबा है आए हमारे लिए
स्वर्ग सौगात लाए हमारे लिए
प्यारे अपने परमधाम को छोड़कर
प्यार बाबा मिला कितना है आपका
अब तो सारा ही अपना बना आपका
स्नेह के मोती भर हम सभी कह रहे
बच्चे हम ही है बाबा तुम्हारे लिए
आप बाबा है आए हमारे लिए
स्वर्ग सौगात लाए हमारे लिए
प्यारे अपने परमधाम को छोड़कर
प्रेम में नेम अपने सभी तोड़कर
आप बाबा है आए हमारे लिए
स्वर्ग सौगात लाए हमारे लिए
प्यारे अपने परमधाम को छोड़कर