05:45 (5:45 AM) satya hī śhiv hai śhiv hī sundar

Meditation Songs-01 (Traffic Control Songs)

हिंदी

सत्य ही शिव है शिव ही सुंदर
सुंदरता अति प्यारी
सत्य ही शिव है शिव ही सुंदर
सुंदरता अति प्यारी
शिव का ज्ञान समझने वालों से
है ये माया हारी
सत्यम शिवम् सुंदरम
सत्यम शिवम् सुंदरम

शिव सुख कर्ता है दुःख हर्ता
कल्याणी केहलाये
जनम जनम की पतीत आत्माओं को
मुक्ति दिलाये
जन जन को ये मंत्र सिखा कर
मनमनाभव मामेकम
सत्यम शिवम् सुंदरम
सत्यम शिवम् सुंदरम

सत्य पीता सदगुरु हमारा
सबसे अति निराला
भर देता है ज्ञानामृत से
खाली मन का प्याला
ज्ञान खजाने के आगे है
सारे जग का धन कम
सत्यम शिवम् सुंदरम
सत्यम शिवम् सुंदरम

शिव की महिमा के आगे
माया के बंधन टुटे
सच्चा नाता परमपिता का
जग के नाते झुटे
सत्य वचन सद्गुरु समझाके
तोड़े लाख भरम
सत्यम शिवम् सुंदरम
सत्यम शिवम् सुंदरम

← गीतों पर लौटें