12:00 (12:00 PM) śhiv pitā kō ab yād karō

Meditation Songs-01 (Traffic Control Songs)

हिंदी

शिव पिता को अब याद करो
मुक्तिधाम तुम्हे जाना है
अपने सो कर्मों के बल पर ही
सतयुग में तुमको आना है
शिव पिता को अब याद करो

ये संगम का स्वर्णिम युग है
शिव पिता फिरसे आया है
ब्रह्मा मुख से शिव बाबा ने
वही गीता ज्ञान सुनाया है
कलियुग का अंत अब आया है
विकराल विनाश खड़ा आगे
है अंत समय अब हम सबका
शिव पिता ने बतलाया है
शिव पिता को अब याद करो

पांडव शिव शक्ति सेना की रण भेरी अब फिर बजती है
शिव बाबा के ज्ञान से फिर
माया को वार भगाना है
शिव पिता को अब याद करो
सतयुग में तुमको आना है
शिव पिता को अब याद करो
मुक्तिधाम तुम्हे जाना है
अपने सो कर्मों के बल पर ही
सतयुग में अब तुम्हे आना है
मुक्तिधाम में तुम्हे जाना है
सतयुग में अब तुम्हे आना है
मुक्तिधाम में तुम्हे जाना है

← गीतों पर लौटें