WEBVTT

1
00:08:46.909 --> 00:10:24.509
आज भाग्य विधाता बाप अपने चारों ओर के श्रेष्ठ भाग्यवान बच्चों को देख हर्षित हो रहे हैं ।

2
00:10:42.000 --> 00:11:24.509
सारे कल्प में ऐसा श्रेष्ठ भाग्य किसी का भी हो नहीं सकता ।

3
00:11:47.370 --> 00:12:26.740
कल्प-कल्प के आप बच्चे ही इस भाग्य का अधिकार प्राप्त करते हो ।

4
00:12:44.399 --> 00:13:06.679
याद है - अपना कल्प-कल्प के अधिकार का भाग्य ?

5
00:13:41.539 --> 00:14:09.649
यह भाग्य सर्व श्रेष्ठ भाग्य क्यों है ?

6
00:14:28.850 --> 00:15:22.000
क्योंकि स्वय भाग्यविधाता ने इस श्रेष्ठ भाग्य का दिव्य जन्म आप बच्चों को दिया है ।

7
00:15:33.769 --> 00:16:17.080
जिसका जन्म ही भाग्य विधाता द्वारा है , उससे श्रेष्ठ भाग्य और हो ही नहीं सकता ।

8
00:16:35.370 --> 00:17:09.539
अपने भाग्य का नशा स्मृति में रहता है ?

9
00:17:25.420 --> 00:17:59.940
अपने भाग्य की लिस्ट निकालो तो कितनी बड़ी लिस्ट है ?

10
00:18:24.680 --> 00:18:59.819
अप्राप्त कोई वस्तु नहीं आप ब्राह्मणों के भाग्यवान जीवन में ।

11
00:19:12.569 --> 00:19:52.509
सबके मन में अपने भाग्य की लिस्ट स्मृति में आ गई !

12
00:20:01.309 --> 00:20:32.170
स्मृति में लाओ , आ गई स्मृति में ?

13
00:20:57.710 --> 00:21:04.910
दिल क्या गीत गाती ?

14
00:21:14.799 --> 00:21:22.220
वाह भाग्य विधाता !

15
00:21:26.400 --> 00:21:37.079
और वाह मेरा भाग्य ।

16
00:22:04.799 --> 00:23:34.910
इस श्रेष्ठ भाग्य की विशेषता यही है - एक भगवान द्वारा तीन सम्बन्ध की प्राप्ति है ।

17
00:23:44.000 --> 00:24:11.019
एक द्वारा एक में तीन सम्बन्ध , जो जीवन में विशेष सम्बन्ध गाये हुए हैं -

18
00:24:14.220 --> 00:24:56.049
बाप , शिक्षक , सतगुरु , किसी को भी एक द्वारा तीन विशेष सम्बन्ध और प्राप्ति नहीं है ।

19
00:25:15.599 --> 00:25:39.140
आप फलक से कहते हो हमारा बाप भी है , शिक्षक भी है तो सतगुरु भी है ।

20
00:25:53.650 --> 00:26:17.650
बाप द्वारा सर्व खज़ानों की खान प्राप्त है ।

21
00:26:26.680 --> 00:26:33.710
खज़ानों की लिस्ट भी स्मृति में आई !

22
00:26:34.569 --> 00:27:00.049
स्मृति में लाओ क्या-क्या खज़ाना बाप द्वारा मिल गया !

23
00:27:04.849 --> 00:27:10.450
मिल गया है या मिलना है ?

24
00:27:10.910 --> 00:27:15.019
क्या कहेंगे ?

25
00:27:17.019 --> 00:27:27.140
बालक सो मालिक है ही ।

26
00:27:42.799 --> 00:28:26.509
शिक्षक द्वारा शिक्षा से श्रेष्ठ पद की प्राप्ति हो गई ।

27
00:28:36.170 --> 00:29:06.680
वैसे भी देखा जाए दुनिया में भी सबसे श्रेष्ठ पद राज्य पद गाया जाता है ,

28
00:29:17.880 --> 00:29:27.539
तो आप तो डबल राजे बन गये हो ।

29
00:29:31.369 --> 00:30:09.539
वर्तमान स्वराज्य अधिकारी और भविष्य में अनेक जन्म राज्य पद अधिकारी ।

30
00:30:27.480 --> 00:31:20.619
पढ़ाई एक जन्म की , वह भी छोटा सा जन्म और पद की प्राप्ति अनेक जन्म ,

31
00:31:34.220 --> 00:31:56.339
और राज्य भी अखण्ड , अटल , निर्विघ्न राज्य ।

32
00:32:08.220 --> 00:32:33.539
अभी भी स्वराज्य अधिकारी बेफिकर बादशाह हो , है ?

33
00:32:36.339 --> 00:32:40.170
बेफिकर बादशाह बने हो ?

34
00:32:42.170 --> 00:32:45.480
जो बेफिकर है वह हाथ उठाओ ।

35
00:32:45.480 --> 00:32:51.710
बेफिकर , थोडा भी फिकर नहीं है ?

36
00:32:51.710 --> 00:33:09.650
देखना , जब कोई पपेट शो सामने आता है फिर फिकर होता है ?

37
00:33:09.650 --> 00:33:22.339
माया का पपेट शो सामने आता है या नहीं ?

38
00:33:26.619 --> 00:33:30.680
फिर थोडा-थोड़ा फिकर होता है ?

39
00:33:30.680 --> 00:33:33.480
नहीं होता ?

40
00:33:38.000 --> 00:33:49.250
थोडा चिंता , चिंतन चलता है या नहीं चलता है ?

41
00:33:52.339 --> 00:34:21.539
वैसे श्रेष्ठ भाग्य अभी से बेफिकर बादशाह बनाता है ।

42
00:34:24.739 --> 00:35:06.800
यह थोडी बहुत जो बाते आती है वह और ही आगे के लिए अनुभवी , परिपक्व बनाने वाली हैं ।

43
00:35:23.539 --> 00:35:47.369
अभी तो सभी इन भिन्न-भिन्न बातों के अनुभवी हो गये हो ना ।

44
00:35:51.599 --> 00:35:55.769
घबराते तो नहीं हैं ना ?

45
00:35:55.769 --> 00:36:15.480
आराम से साक्षी की सीट पर बैठ यह पपेट शो देखो , कार्टून शो देखो ।

46
00:36:15.480 --> 00:36:21.710
है कुछ भी नहीं , कार्टून है ।

47
00:36:43.139 --> 00:36:48.050
अभी तो मजबूत हो गये हो ना !

48
00:36:50.050 --> 00:36:53.650
अभी मजबूत हैं ?

49
00:36:53.650 --> 00:36:59.820
या कभी-कभी घबराते हो ?

50
00:37:15.250 --> 00:37:20.619
यह कागज का शेर बनकर आते हैं ।

51
00:37:20.619 --> 00:37:31.820
है कागज का लेकिन शेर बनके आते हैं ।

52
00:37:53.369 --> 00:39:22.570
अभी समय प्रमाण अनुभवीमूर्त बन समय को , प्रकृति को , माया को चैलेन्ज करो - आओ , हम विजयी हैं ।

53
00:39:23.599 --> 00:39:31.309
विजयी की चैलेन्ज करो ।

54
00:39:53.650 --> 00:40:29.079
( बीच-बीच में खासी आ रही है ) आज बाजा थोडा खराब है , मिलना तो है ना !

55
00:40:37.420 --> 00:41:04.969
बापदादा के पास दो ग्रूप बार-बार आते हैं , किसलिए आते हैं ?

56
00:41:12.219 --> 00:41:34.449
दोनों ग्रूप बापदादा को कहते हैं - हम तैयार हैं ।

57
00:41:36.449 --> 00:41:47.309
एक यह समय , प्रकृति और माया ।

58
00:41:47.309 --> 00:41:58.510
माया समझ गई है अब हमारा राज्य जाने वाला है ।

59
00:41:59.369 --> 00:42:09.539
और दूसरा ग्रूप है - एडवांस पार्टी ।

60
00:42:12.280 --> 00:42:27.139
दोनों ग्रूप डेट पूछ रहे हैं ।

61
00:42:34.619 --> 00:42:46.170
फॉरेन में तो एक साल पहले डेट फिक्स करते हो ना ?

62
00:42:46.800 --> 00:42:54.800
और यहाँ 6 मास पहले ?

63
00:43:05.139 --> 00:43:19.250
भारत में फास्ट जाते हैं , 15 दिन में भी कोई प्रोग्राम की डेट हो जाती है ।

64
00:43:23.079 --> 00:43:43.139
तो समाप्ति , सम्पन्नता , बाप के समान बनने की डेट कौन सी है ?

65
00:43:43.139 --> 00:43:49.650
वह बापदादा से पूछते हैं ।

66
00:43:54.570 --> 00:44:14.800
यह डेट अभी आप ब्राह्मणों को फिक्स करनी है ।

67
00:44:25.019 --> 00:44:34.849
हो सकती है ? डेट फिक्स हो सकती है ?

68
00:44:38.110 --> 00:44:44.050
पाण्डव बोलो , तीनों ही बोलो ।

69
00:44:44.050 --> 00:44:49.880
( बापदादा निर्वेर भाई , रमेश भाई , बृजमोहन भाई से पूछ रहे हैं ) डेट फिक्स हो सकती है ?

70
00:44:52.619 --> 00:45:00.340
बोलो - हो सकती है ?

71
00:45:00.340 --> 00:45:06.219
कि अचानक होनी है ?

72
00:45:10.849 --> 00:45:23.139
ड्रामा में फिक्स है लेकिन उसको प्रैक्टिकल में लाना है या नहीं ?

73
00:45:23.940 --> 00:45:26.909
वह क्या ?

74
00:45:27.599 --> 00:45:30.449
बताओ ।

75
00:45:30.449 --> 00:45:34.340
होनी है ?

76
00:45:35.079 --> 00:45:37.769
अचानक होगा ?

77
00:45:37.769 --> 00:45:41.599
डेट फिक्स नहीं होगी ?

78
00:45:48.400 --> 00:45:53.199
पहली लाइन वाले बताओ होगी ?

79
00:46:00.800 --> 00:46:23.250
जो कहते हैं ड्रामा को प्रैक्टिकल में लाने के लिए मन में डेट का संकल्प करना पडेगा , वह हाथ उठाओ ।

80
00:46:23.250 --> 00:46:29.940
करना पड़ेगा ?

81
00:46:29.940 --> 00:46:33.079
यह नहीं उठा रहे है ?

82
00:46:33.880 --> 00:46:37.480
अचानक होगी ?

83
00:46:38.800 --> 00:46:43.480
डेट फिक्स कर सकते हैं ?

84
00:46:45.079 --> 00:47:19.369
पीछे वालों ने समझ लिया अचानक होना है यह राइट है लेकिन अपने को तैयार करने के लिए लक्ष्य जरूर रखना पडेगा ।

85
00:47:25.199 --> 00:47:41.199
बिना लक्ष्य के सम्पन्न बनने में अलबेलापन आ जाता है ।

86
00:47:42.449 --> 00:47:55.139
आप देखो जब डेट फिक्स करते हो तभी सफलता मिलती है ।

87
00:47:55.650 --> 00:48:01.769
कोई भी प्रोग्राम की डेट फिक्स करते हो ना ?

88
00:48:02.800 --> 00:48:12.340
बनना ही है , यह संकल्प तो करना पडेगा ना !

89
00:48:12.340 --> 00:48:17.710
या नहीं , ड़ामा में आपेही हो जायेगा ?

90
00:48:19.710 --> 00:48:22.400
क्या समझते हो ?

91
00:48:22.400 --> 00:48:26.400
पहली लाइन वाले बताओ ।

92
00:48:26.400 --> 00:48:33.019
प्रेम ( देहरादून ) सुनाओ ।

93
00:48:33.019 --> 00:48:41.769
करना पडेगा , करना पड़ेगा ?

94
00:48:41.769 --> 00:48:48.170
जयन्ती बोलो , करना पडेगा ।

95
00:48:54.340 --> 00:48:59.309
वह कब होगी ?

96
00:49:03.369 --> 00:49:09.539
अन्त में होगी जब समय आ जायेगा !

97
00:49:15.820 --> 00:49:34.110
समय सम्पन्न बनायेगा या आप समय को समीप लायेगे ?

98
00:49:57.820 --> 00:50:42.800
बापदादा ने देखा है कि स्मृति में ज्ञान भी रहता है , नशा भी रहता है , निश्चय भी रहता है ,

99
00:50:43.599 --> 00:51:05.139
लेकिन अभी एडीशन चाहिए - चलन और चेहरे से दिखाई दे ।

100
00:51:10.969 --> 00:51:29.820
बुद्धि में याद सब रहता है , मति में भी आता है लेकिन अब स्वरूप में आवे ।

101
00:51:40.280 --> 00:51:56.849
जब साधारण रूप में भी अगर कोई बडे आक्यूपेशन वाला है

102
00:51:58.110 --> 00:52:19.539
या कोई साहूकार का बच्चा एड्यूकेटेड है तो उसकी चलन से दिखाई पड़ता है कि यह कुछ है ।

103
00:52:21.539 --> 00:52:30.400
उनका कुछ न कुछ न्यारापन दिखाई देता है ।

104
00:52:31.309 --> 00:52:50.570
तो इतना बड़ा भाग्य , वर्सा भी है , पढाई और पद भी है ।

105
00:52:50.570 --> 00:52:57.369
स्वराज्य तो अभी भी है ना !

106
00:53:00.170 --> 00:53:42.000
प्राप्तिया भी सब हैं , लेकिन चलन और चेहरे से भाग्य का सितारा मस्तक में चमकता हुआ दिखाई दे , वह अभी एडीशन चाहिए ।

107
00:53:58.340 --> 00:54:25.199
अभी लोगों को आप श्रेष्ठ भाग्यवान आत्माओं द्वारा यह अनुभव होना है , चाहिए नहीं , होना है

108
00:54:26.219 --> 00:54:43.019
कि यह हमारे इष्टदेव है , इष्टदेवियाँ हैं ।

109
00:54:43.710 --> 00:54:49.079
यह हमारे हैं ।

110
00:54:55.599 --> 00:55:37.710
जैसे ब्रह्मा बाप में देखा - साधारण तन में होते भी आदि के समय भी

111
00:55:37.710 --> 00:55:53.139
ब्रह्मा बाप में क्या दिखाई देता था , कृष्ण दिखाई देता था ना ।

112
00:56:05.769 --> 00:56:37.019
आदि वालों को अनुभव है ना ! तो जैसे आदि में ब्रह्मा बाप द्वारा कृष्ण दिखाई देता था ऐसे ही लास्ट में क्या दिखाई देता था ?

113
00:56:39.940 --> 00:56:46.000
अव्यक्त रूप दिखाई देता था ना !

114
00:56:47.309 --> 00:56:55.420
चलन में , चेहरे में दिखाई दिया ना !

115
00:57:00.570 --> 00:57:31.199
अभी बापदादा विशेष निमित्त बच्चों को यह होमवर्क दे रहा है

116
00:57:31.820 --> 00:57:52.219
कि अभी ब्रह्मा बाप समान अव्यक्त रूप दिखाई दे ।

117
00:57:54.219 --> 00:58:12.400
चलन और चेहरे से कम से कम 108 माला के दाने तो दिखाई देवे ।

118
00:58:47.880 --> 00:58:58.110
बापदादा नाम नहीं चाहते हैं , नाम नहीं बताते हैं - 108 कौन हैं

119
00:58:58.110 --> 00:59:14.969
लेकिन उनकी चलन और चेहरा स्वतः ही प्रत्यक्ष हो ।

120
00:59:14.969 --> 00:59:31.480
यह होमवर्क बापदादा निमित्त बच्चों को विशेष दे रहा है ।

121
00:59:44.170 --> 00:59:50.280
हो सकता है ?

122
00:59:50.280 --> 00:59:56.800
अच्छा कितना समय चाहिए ?

123
01:00:03.199 --> 01:00:14.280
ऐसे नहीं समझना कि जो पीछे आये हैं , टाइम की बात नहीं है ,

124
01:00:14.280 --> 01:00:22.969
कोई समझे हमको तो थोड़ा वर्ष ही हुआ है ।

125
01:00:22.969 --> 01:00:39.940
कोई भी लास्ट सो फास्ट और फास्ट सो फर्स्ट जा सकता है , यह भी बापदादा की चैलेन्ज है , कर सकते हो ।

126
01:00:40.739 --> 01:00:44.619
कोई भी कर सकते हो ।

127
01:00:45.250 --> 01:00:49.880
लास्ट वाला भी हो सकता है ।

128
01:00:51.199 --> 01:01:04.110
सिर्फ लक्ष्य पक्का रखो - करना ही है , होना ही है ।

129
01:01:05.139 --> 01:01:10.449
डबल फॉरेनर्स हाथ उठाओ ।

130
01:01:18.739 --> 01:01:24.570
तो डबल फॉरेनर्स क्या करेंगे ?

131
01:01:30.110 --> 01:01:33.769
डबल चांस लेंगे ना ।

132
01:01:40.849 --> 01:01:54.050
बापदादा नाम नहीं एनाउन्स करेगा लेकिन उनका चेहरा बतायेगा - यह है ।

133
01:01:56.739 --> 01:01:59.539
हिम्मत है ?

134
01:01:59.539 --> 01:02:06.219
पहली लाइन को बापदादा देख रहा है ।

135
01:02:06.739 --> 01:02:11.079
है , हिम्मत है ?

136
01:02:11.079 --> 01:02:15.139
अगर हिम्मत है तो हाथ उठाओ ।

137
01:02:15.139 --> 01:02:17.420
हिम्मत है तो ?

138
01:02:19.420 --> 01:02:26.000
पीछे वाले भी उठा सकते हैं ।

139
01:02:26.849 --> 01:02:33.019
जो ओटे सो अर्जुन ।

140
01:02:45.139 --> 01:03:09.650
अच्छा - बापदादा रिजल्ट देखने के लिए , क्या-क्या पुरुषार्थ कर रहे हैं , कौन-कौन कर रहा है

141
01:03:09.650 --> 01:03:18.510
वह रिजल्ट देखने के लिए 6 मास दे रहे हैं ।

142
01:03:18.510 --> 01:03:29.019
6 मास रिजल्ट देखेंगे फिर फाइनल करेंगे ।

143
01:03:29.480 --> 01:03:35.199
ठीक है ?

144
01:03:36.510 --> 01:03:57.599
क्योंकि देखा जाता है कि अभी समय की रफ्तार तेज जा रही है ,

145
01:04:07.710 --> 01:04:17.369
रचना को तेज नहीं जाना चाहिए , रचता को तेज होना चाहिए ।

146
01:04:35.820 --> 01:04:42.969
अभी थोड़ा फास्ट करो , उडो अभी ।

147
01:04:42.969 --> 01:04:51.539
चल रहे हैं नहीं , उड़ रहे हैं ।

148
01:04:55.199 --> 01:05:05.420
जवाब में बहुत अच्छे जवाब देते हैं कि हम ही तो हैं ना ! और कौन होगा !

149
01:05:05.420 --> 01:05:10.449
बापदादा खुश होते हैं ।

150
01:05:11.019 --> 01:05:28.679
लेकिन अब लोग ( आत्माये ) जो हैं ना , वह कुछ देखने चाहते हैं ।

151
01:05:49.019 --> 01:06:06.219
बापदादा को याद है जब आदि में आप बच्चे सेवा में निकले थे

152
01:06:07.369 --> 01:06:17.079
तो बच्चों से भी साक्षात्कार होते थे ,

153
01:06:26.170 --> 01:06:50.110
अभी सेवा और स्वरूप दोनो तरफ अटेन्शन चाहिए ।

154
01:06:52.110 --> 01:06:55.079
तो क्या सुना !

155
01:06:55.539 --> 01:07:05.940
अब साक्षात्कार मूर्त बनो ।

156
01:07:06.909 --> 01:07:17.250
साक्षात् ब्रह्मा बाप बनो ।

157
01:07:40.909 --> 01:07:44.400
अच्छा ।

158
01:07:44.400 --> 01:07:51.769
आज नये-नये बच्चे भी बहुत आये हैं ।

159
01:07:56.219 --> 01:08:14.340
अपने स्नेह की शक्ति से सभी पहुँच गए हो

160
01:08:14.340 --> 01:08:29.479
इसलिए बापदादा विशेष जो नये-नये बच्चे आगे हैं ,

161
01:08:30.340 --> 01:08:53.079
उन्हों को हर एक को नाम सहित पदमगुणा मुबारक दे रहे हैं ,

162
01:09:03.079 --> 01:09:17.369
साथ में वरदाता वरदान दे रहे हैं -

163
01:09:17.369 --> 01:09:34.850
सदा ब्राह्मण जीवन में जीते रहो , उडते रहो ।

164
01:13:04.909 --> 01:13:09.199
अच्छा ।

165
01:13:23.020 --> 01:13:28.399
सेवा का टर्न पंजाब :- पंजाब वाले उठो ।

166
01:13:39.600 --> 01:13:44.279
बहुत अच्छा ।

167
01:14:12.109 --> 01:14:24.220
यह भी विधि अच्छी बनाई है , हर जोन को चांस मिल जाता है ।

168
01:14:25.770 --> 01:15:01.939
एक तो यज्ञ सेवा द्वारा एक-एक कदम में पदमगुणा कमाई जमा हो जाती है

169
01:15:04.449 --> 01:15:32.680
क्योकि मैजॉरिटी कोई भी कर्म करते यज्ञ सेवा याद रहती

170
01:15:33.369 --> 01:15:47.770
और यज्ञ सेवा याद आने से यज्ञ रचता बाप तो याद आता ही है ।

171
01:15:54.340 --> 01:16:17.369
तो सेवा में भी ज्यादा से ज्यादा पुण्य का खाता जमा कर लेते हैं

172
01:16:19.369 --> 01:16:58.510
और जो सच्चे पुरुषार्थी बच्चे हैं वह अपने याद के चार्ट को सहज और निरन्तर बना सकते हैं

173
01:17:03.020 --> 01:17:34.050
क्योकि यहाँ एक तो महारथियों का संग है , संग का रंग सहज लग सकता है ।

174
01:17:36.340 --> 01:17:57.140
अटेनशन है तो यह जो 8-10 दिन मिलते हैं इसमें बहुत अच्छी प्रोग्रेस कर सकते हैं ।

175
01:17:59.140 --> 01:18:10.970
कॉमन रीति से सेवा की तो इतना लाभ नहीं है ,

176
01:18:12.109 --> 01:18:47.649
लेकिन चांस है एक सहज निरन्तर योगी बनने का , पुण्य का खाता जमा करने का , और बडे ते बडे परिवार के नशे में , खुशी में रहने का ।

177
01:18:49.649 --> 01:19:13.140
तो पंजाब वालों को चांस मिला है , हर जोन को मिलता है लेकिन लक्ष्य रखो कि तीनों ही फायदे हुए !

178
01:19:13.140 --> 01:19:18.680
कितना पुण्य का खाता जमा किया ?

179
01:19:18.680 --> 01:19:25.250
सहज याद की प्रोग्रेस कितनी की ?

180
01:19:25.819 --> 01:19:38.399
और संगठन या परिवार के स्नेह , समीपता का कितना अनुभव किया ?

181
01:19:38.399 --> 01:19:54.739
यह तीन ही बातों का रिजल्ट हर एक को अपना निकालना चाहिए ।

182
01:19:59.770 --> 01:20:21.539
ड्रामा में चांस तो मिलता है लेकिन चांस लेने वाले चांसलर बनो ।

183
01:20:27.539 --> 01:20:32.109
तो पंजाब वाले तो होशियार हैं ना !

184
01:20:32.109 --> 01:20:37.020
अच्छा है ।

185
01:20:42.510 --> 01:20:56.970
अच्छी संख्या में भी आये हो , और सेवा भी खुली दिल से मिली है ।

186
01:20:56.970 --> 01:21:03.539
आने वाली संख्या भी अच्छी आई है ।

187
01:21:08.000 --> 01:21:14.399
अच्छा है संगठन अच्छा है ।

188
01:21:29.420 --> 01:21:33.420
( आज दो विंग - ग्राम विकास विंग और महिला विंग मीटिंग के लिए आगे हैं )

189
01:21:33.420 --> 01:21:47.079
महिला विंग :- इसमें मैजारिटी टीचर्स हैं क्या ?

190
01:21:47.079 --> 01:21:52.510
टीचर्स हाथ उठाओ ।

191
01:22:08.170 --> 01:22:11.819
अच्छा चांस है ।

192
01:22:12.510 --> 01:22:20.680
सेवा की सेवा और सेवा के पहले मेवा ।

193
01:22:20.680 --> 01:22:31.710
संगठन का और बाप से मिलन का मजा लेना । तो सेवा और मेवा दोनो मिल गया ।

194
01:22:32.220 --> 01:22:36.340
अच्छा है ।

195
01:22:41.880 --> 01:22:47.310
अभी कोई नया प्लैन बनाया ?

196
01:23:00.680 --> 01:23:16.569
जो भी चाहे महिलाओं का है , चाहे किसी भी वर्ग के ग्रुप्स बने हुए हैं ।

197
01:23:16.569 --> 01:23:44.619
तो हर एक ग्रूप कुछ विशेष प्रैक्टिकल चलन और चेहरे पर कोई न कोई गुण या शक्ति का बीड़ा उठाये

198
01:23:44.619 --> 01:23:58.970
तो हम यह ग्रुप , महिलाग्रूप इस गुण या शक्ति का प्रैक्टिकल प्रत्यक्ष रूप में लायेंगे ।

199
01:23:58.970 --> 01:24:26.279
ऐसे हर एक वर्ग वाले कोई न कोई अपने विशेष फिक्स करें और उसकी आपस में जैसे सर्विस की रिजल्ट नोट करते हो ना ,

200
01:24:26.279 --> 01:24:41.819
ऐसे आपस में चाहे लिखापढी हो , चाहे संगठन हो , यह भी चेक करते रहें ।

201
01:24:43.819 --> 01:24:50.170
तो पहले आप लोग करके दिखाना । महिला विंग करके दिखाओ ।

202
01:24:50.170 --> 01:24:54.170
ठीक है ना ।

203
01:24:56.619 --> 01:25:10.680
हर एक विंग को क न कुछ अपना प्लैन बनाना है और समय फिक्स करे

204
01:25:11.310 --> 01:25:25.199
कि इतने समय में इतनी परसेन्टेज प्रैक्टिकल में लानी है ।

205
01:25:27.199 --> 01:25:39.140
फिर जो बापदादा चाहते हैं ना , चलन और चित्र पर आवे , वह आ जायेगा ।

206
01:25:41.369 --> 01:25:51.539
तो यह प्लैन बना करके बापदादा को देना ।

207
01:25:51.539 --> 01:25:54.850
हर एक विंग क्या करेगा ?

208
01:25:54.850 --> 01:26:03.199
सेवा का प्लैन जैसे नोट करते हो ना , वैसे यह करके देना ।

209
01:26:03.199 --> 01:26:06.340
ठीक है ना !

210
01:26:07.199 --> 01:26:11.199
करके देना ।

211
01:26:12.850 --> 01:26:27.310
अच्छा है छोटा-छोटा संगठन कमाल कर सकता है ।

212
01:26:29.310 --> 01:26:31.649
ठीक है ।

213
01:26:31.649 --> 01:26:35.420
क्या समझती हो टीचर्स ?

214
01:26:35.420 --> 01:26:39.600
कर सकते हैं ?

215
01:26:39.600 --> 01:26:43.199
कर सकते हैं ?

216
01:26:44.000 --> 01:26:48.569
तो प्लैन बनाना ।

217
01:26:51.600 --> 01:26:54.170
अच्छा ।

218
01:26:54.170 --> 01:26:59.079
मुबारक हो सेवा की ।

219
01:27:00.449 --> 01:27:54.850
ग्राम विकास विंग :- अभी तक ग्राम विकास वालों ने कितने गाँव परिवर्तन किया है ?

220
01:28:46.399 --> 01:28:52.680
कितने गाँव में किया है ?

221
01:29:11.649 --> 01:30:28.569
( 7 गाँव में किया है , एक गाँव में 75 परसेन्ट तक काम हुआ है । इस मीटिंग में भी प्रोग्राम बनाया है - समय की पुकार - स्वच्छ स्वर्णिम ग्राम्य भारत इस प्रोजेक्ट के अन्तर्गत गाँव-गाँव को व्यसन मुक्त और स्वच्छ बनाने की सेवा करेंगे ) अच्छा है - प्रैक्टिकल है ना ।

222
01:30:28.569 --> 01:30:41.539
इसकी टोटल रिजल्ट जो है प्रेसीडेंट,प्राइममिनिस्टर के पास जाती है?

223
01:30:41.539 --> 01:30:56.680
( अभी नहीं भेजी है ) भेजनी चाहिए क्योंकि यह जो गाँव-गाँव में प्रैक्टिकल कर रहे हो ,

224
01:30:56.680 --> 01:31:09.479
यह तो गवर्मेन्ट का ही काम है लेकिन आप सहयोगी बन रहे हो तो रिजल्ट देख करके अच्छा मानेंगे ।

225
01:31:09.479 --> 01:31:22.619
एक ऐसा बुलेटिन तैयार करो जिससे गवर्मेन्ट के सभी मुख्य लोगों को वह बुलेटिन जाये ,

226
01:31:22.619 --> 01:31:37.250
किताब नहीं , मैगजीन नहीं , शार्ट में टोटल रिजल्ट सब तरफ की भेजनी चाहिए ।

227
01:31:43.310 --> 01:31:49.020
अच्छा है - मुबारक हो ।

228
01:31:51.020 --> 01:32:32.000
अच्छा - ( बीच-बीच में खासी आ रही है ) आज बाजा शान्ति चाहता है ।

229
01:33:11.310 --> 01:33:37.710
अच्छा - बापदादा के पास , चारों ओर के सेवा की रिजल्ट भी आती रहती है

230
01:33:39.710 --> 01:33:55.310
और विशेष आजकल कोई भी कोना रह नहीं जाए -

231
01:33:55.310 --> 01:34:15.710
सबको सन्देश मिल जाए , यह प्लैन जो प्रैक्टिकल में कर रहे हैं , उसकी रिजल्ट भी अच्छी है ।

232
01:34:15.710 --> 01:34:22.170
बापदादा के पास डबल विदेशी बच्चों के समाचार मिले हैं

233
01:34:22.970 --> 01:34:42.739
और जिन्होंने भी मेगा प्रोग्राम ( भारत में ) किये हैं , उन्हों का समाचार भी सब मिला है ।

234
01:34:42.739 --> 01:34:57.600
चारों ओर सेवा की रिजल्ट सफलता पूर्वक निकली है ।

235
01:34:58.800 --> 01:35:29.250
तो बच्चों ने जैसे सेवा में सन्देश देने की रिजल्ट में सफलता प्राप्त की है ऐसे ही वाणी द्वारा ,

236
01:35:29.250 --> 01:35:54.619
सम्पर्क द्वारा और साथ-साथ अपने चेहरे द्वारा साक्षात्कार फरिश्ते रूप का कराते चलो ।

237
01:36:02.569 --> 01:36:13.479
अच्छा - जो पहले बारी आये है वह हाथ उठाओ ।

238
01:36:27.600 --> 01:36:31.539
बहुत है ।

239
01:36:44.680 --> 01:37:07.369
अच्छा है टू लेट के बोर्ड के पहले आ गये हो , अच्छा है , चांस लो ।

240
01:37:07.369 --> 01:37:12.449
कमाल करके दिखाओ ।

241
01:37:14.449 --> 01:37:26.800
हिम्मत रखो , बापदादा की मदद हर बच्चे के साथ है ।

242
01:37:41.140 --> 01:38:25.020
अच्छा - बापदादा चारों ओर के साकार सम्मूख बैठे हुए बच्चों को

243
01:38:25.020 --> 01:38:48.680
और अपने-अपने स्थान पर , देश में बाप से मिलन मनाने वाले चारों ओर के बच्चों को

244
01:38:49.819 --> 01:39:17.600
बहुत-बहुत सेवा की , स्नेह की और पुरूषार्थ की मुबारक तो दे रहे हैं

245
01:39:17.600 --> 01:40:00.399
लेकिन पुकषार्थ में तीव्र पुरुषार्थी बन अब आत्माओं को दुःख अशान्ति से छुडाने का और तीव्र पुरुषार्थ करो ।

246
01:40:01.710 --> 01:40:12.000
दुःख , अशान्ति , भ्रष्टाचार अति में जा रहा है ,

247
01:40:13.420 --> 01:40:33.710
अभी अति का अन्त कर सभी को मुक्तिधाम का वर्सा बाप से दिलाओ ।

248
01:40:39.079 --> 01:41:00.050
ऐसे सदा दृढ संकल्प वाले बच्चों को याद प्यार और नमस्ते ।

