Sakar murli du samedi 20 juin 1964
Enregistrement en cours..
Vous pouvez maintenant lire ce murli sans internet.
Vous pouvez lire ce murli sans internet.
pour pouvoir le lire sans internet.
Enregistrement en cours..
Vous pouvez maintenant écouter ce murli sans internet.
Vous pouvez écouter ce murli sans internet.
pour pouvoir l'écouter sans internet.
> >
20-06-1964 मधुबन आबूरात्रि मुरली साकार बाबा ओम् शांति मधुबन
हेलो, गुडनाइट यह तीस जून का रात्रि क्लास है
जो आए बाप के पास, मात-पिता के पास वो अनुभव सुनाएं कि हम कैसे काँटों से फूल बन रहे हैं वा कैसे शूद्र वर्ण से ब्राहमण वर्ण, फिर ब्राहमण वर्ण से देवता वर्ण बनेंगे । यह रसम-रिवाज कल्प पहले भी ऐसे ही थी । और कोई भी जन्म में ऐसी बातें नहीं होती हैं । सतसंग किया, रामायण सुनाया, भागवत सुनाया, गीता सुनाई, फलाना सुनाई । जब गीता सुनाते हैं तो बड़े-बड़े मनुष्य, बड़े-बड़े विद्वान, सन्यासी वगैरह रहते हैं । बॉम्बे में एक चिन्मयानन्द है, हर वर्ष आते हैं और बहुत बड़े-बड़े आदमी जाते हैं । बच्चे जानते हैं कि इन सब विद्वानों की बुद्धि में सब ठीकरियाँ भरी हुई हैं । कुछ भी एम-ऑब्जेक्ट है नहीं तो सुनने वाले भी बस, 'वाह-वाह!' करते रहते हैं । समझ नहीं । यहाँ देखो, जो भी मिले उनको कैसे बताना चाहिए- भई, यहाँ काँटों से फूल बनाया जाता है, पतित से पावन बनाया जाता है और बाप से वर्सा ले रहे हैं । तो कैसे हमको परिचय मिला; क्योंकि जरूर बच्चों को परिचय बाप से मिलता है । फिर बच्चे बाप का शो करते हैं । ऐसे नहीं कि बच्चे हों और बाप न हो, तो फिर क्या परिचय देंगे? किसका देंगे? (कविता - … प्यारा कौन बनेगा? हम बच्चे । बाबा का संदेश सुनाने घर-घर में घुस जाएँगे । दुनिया वाले कर न सकेंगे, हम करके दिखलाएँगे… बच्चों को बाप की समझानी जरूर देनी चाहिए । जैसे औरों को दी जाती है ना, वैसे इन बच्चों को भी । देखो, जीवात्मा । इसमें आत्मा है । ये आत्मा शरीर छोड़ देती है । इसको कहा जाता है कि शरीर मर जाता है, फिर आत्मा जाकर दूसरे शरीर में बैठती है । इस आत्मा का बाप है- परमात्मा । अब वो परमात्मा आया हुआ है । वो कहते हैं- मुझे याद करो, मैं वैकुण्ठ में ले चलुँगा । बच्चे, ये भी उन बच्चों को बच्चों ने सिखलाया तो भी ये पार हो जाएं, क्योंकि इस अविनाशी ज्ञान का विनाश नहीं होने का है । तो इनका भी हक है । बाकी अच्छा, मजबूत सिखलाते जाना, सिखलाते जाना- शिवबाबा को याद करो, शिवबाबा को याद करो, तुम आत्मा हो, तुम्हारा बाप वो है, तुम बाप के घर से आई हो, ये पार्ट बजाती हो । ऐसे-ऐसे मीठी मीठी बातें बहुत सीखनी भी हैं । (भाई ने कहा- बाबा, वैसे भी यह धारणा करती हैं, जो बाहर का कुछ नहीं खाती-पीती… यह तो वण्डरफुल नॉलेज इनको मिलती है और फिर यह बैठ करके समझाएं, सुनाएँ, जैसे ये इन चित्रों पर भी समझाते हैं ना । क्या लाए है? नई कोई चीज लाए हैं? देखें हम । (बच्ची ने कहा- ये आपस में खाएँगे, बैठकर पिकनिक करेंगे ।) ये फैमिली । कुटुम्ब जिसको कहा जाता है । कुल जिसको कहा जाता है । यह है ऊँच ते ऊँच । ऊंचे ते ऊंचा भगवंत । फिर लॉ भी ऐसे कहता है कि ऊँचे ते ऊँचा भगवंत यानी बाप । तो जरूर उनके बच्चे भी इतने ऊंचे ते ऊँचे होने चाहिए । यह समझ की बात है ना । हाँ, बरोबर बाप है स्वर्ग का रचता तो जरूर बाबा के बच्चे भी स्वर्ग में बहुत ऊँचे होंगे, ऊंचे ते ऊँचे पद वाले होंगे; क्योंकि ये हैं सब विचार-मंथन करने की बातें । तो जरूर ऊँचे होंगे । बरोबर ऊंचे थे । देखो, ये चित्र हैं उनके । उनकी राजधानी थी । जरूर ये राजधानी ऊँचे ते ऊँची और कलहयुग में फिर नीच ते नीच है । अभी ये कौन आया, कब आया, कैसे बताया? कोई नहीं जानते हैं । बाबा-बाबा तो कहते हैं. परन्तु पता तो इन बिचारों को … । सहज बात है और देखो, कोई नहीं समझते हैं । तो ऐसे कहा जाए कि माया कोई बड़ा ताला डाल देती है, बिल्कुल बुद्धि कुछ काम की नहीं, पत्थरबुद्धि बन गई है । नाम भी गाया जाता है- पत्थर बुद्धि अहिल्या बुद्धि । फिर पत्थर से पारस बुद्धि बन रहे हैं । तो बच्चों को कितनी खुशी होनी चाहिए । बस, इनसे बड़ा पोजीशन दुनिया में कोई का नहीं है और तुम्हारे जैसा भविष्य 21 जन्म में साहुकार कोई बन ही नहीं सकते हैं । भले इस समय में किसके पास कितना भी धन हो, परन्तु तुम्हारे आगे वर्थ नॉट ऐ पैनी हैं । तो बच्चों में हमेशा खुशी रहनी चाहिए; परन्तु यह है ही मुआ-छुआ की भॉति । देही-अभिमानी बनो तो खुशी और उसी समय में देह-अभिमान बनो फिर कुछ न कुछ…जाता है । समझा ना । सेकेण्ड की बात होती है ना । सेकेण्ड में जीवनमुक्ति, सेकेण्ड में जीवनबंध । याद करेंगे तो नशा चढ़ेगा, भूले तो यह देखो! वण्डरफुल बच्चों ने जाना है, और कोई भी नहीं जान सकते हैं । बच्चे, किसको भी कहेंगे ना- यह नाटक है, सभी एक्टर्स हैं और जरूर यह कर्मक्षेत्र है । अभी ऐसे नहीं कहा कि जहॉ से आत्माएँ आती हैं .वो कोई कर्मक्षेत्र है । नहीं, वहाँ तो सभी आत्माएँ रहती हैं । कर्मक्षेत्र कहा ही तब जाता है जबकि कोई पार्ट बजाना होता है । तुम भी सदैव हनुमान जैसे परिपक्व अवस्था में हो जाएंगे, हिलेंगे नहीं माया से । ड्रामा कहता है कि ऐसी अवस्था होनी है जरूर । हाँ बच्ची, ले आओ टोली ।… .आओ, तुमको टोली खिलाऊँ । (म्यूजिक बजा) मात-पिता और बापदादा का मीठे-मीठे क्वदर्शन चक्रधारी ब्राहमण कुलभूषण बच्चों प्रति दिल व जान…, जिन्होंने जो कुछ भी ऐसी बात कह दी है, अभी देखो, इसको महावीर कह दिया । बस, बहुत कह दिया कि ये महावीर है । महावीर तो हनुमान को भी कहते हैं । तो जैनी मत भी ऐसे, कोई जैन आया, उन्होंने आ करके यह सब दिखलाया- माथा का बाल काटेगा और रसम चल गई । अभी ड्रामा में रसम पहले से ही नूंधी हुई है, जो ऐसे आते हैं । पीछे ये बैठ करके कड़ा हठयोग करेंगे । सन्यासियों में भी कड़ा है । उन सब हठयोगों से- धरती में घुस जाना, उल्टा हो करके चलना, फलाना करना, इन सबसे जैनियों का जो है ना सन्यासियों में बाल निकालना, यह बिल्कुल गंदा है । ये बोलते हैं- सहन करना है ना । यानी भगवान से मिलने के लिए कुछ सहन करना है । तो देखो, ये सहन कराते हैं । अभी तुमको कोई सहन करने की थोड़े ही कुछ बात है । …तो जो रसम चलाई, बच्चे कहेंगे- यह भी ड्रामा में है और फिर भी ऐसे ही आते ही रहेंगे । तो पास्ट में बच्चों ने जो कुछ भी सुना या जो कुछ भी हुआ- ये मुसलमान आए, ये औरंगजेब आए, ये फलाने आए, फिर से सब होंगे । ये औरंगजेब आया, अमृतसर में गोली चलाई, बन्दरों के अंदर कुछ नस्ल चलाया, ऐसे-ऐसे करके । मालूम है तुम बच्चों को ना । फिर से सब होगा- ये कॉग्रेस का, ये फलाना । तो हूबहू जो कुछ ड्रामा में होता है, भले तुम्हारा साक्षात्कार है । अच्छा, तुम बैठ करके भोग लगाती हो, तो ड्रामा में जो जो भी है भोग वगैरह, सो ही होता रहता है । साक्षी हो करके एक्ट में ले आना होता है और देखना भी होता है । वो जो ड्रामा होता है, शूट करके फिर साक्षी होकर अपना ही खेल देखते हैं । यहाँ नहीं, यहाँ खेल भी खेलना है, साक्षी हो करके भी देखना है । यह है फिर सबसे वण्डरफुल । अच्छा, आओ बच्ची ।