11 - āp kā pyār bābā barasatā rahē

Devotional Songs-09

pour pouvoir l'écouter hors ligne.

Hindi

आप का प्यार बाबा बरसता रहे
आप का प्यार बाबा बरसता रहे
हम सितारे यूहीं जगमगाते रहे
सामने आप हो साथ में आप हो
सामने आप हो साथ में आप हो
आपसे हम मिलन यू मनाते रहे
आप का प्यार बाबा बरसता रहे

हुई खुशहाल है जिंदगानी
हो गए है सफल अपने हरपल
स्नेह सागर में ऐसे समाए
मिट गई है मन की सारी हलचल
यूंही वरदानों का हाथ सिर पर रहे
यूंही वरदानों का हाथ सिर पर रहे
हम दुवाओसे दामन सजाते रहे
आप का प्यार बाबा बरसता रहे
आप का प्यार बाबा बरसता रहे
हम सितारे यूहीं जगमगाते रहे
आप का प्यार बाबा बरसता रहे

ज्ञान की ज्योति जीवन में जागी
खेल लगने लगा जगका प्यारा
रचता प्यारा है रचना भी प्यारी
विश्व लगता है घर अपना सारा
शक्तियों से यू शृंगार करते रहो
शक्तियों से यू शृंगार करते रहो
स्वर्ग धरती के आंगन बसाते रहे
आप का प्यार बाबा बरसता रहे
आप का प्यार बाबा बरसता रहे
हम सितारे यूहीं जगमगाते रहे
आप का प्यार बाबा बरसता रहे

ये संगम में आकरके मिलना
अपने नयनों मै हमको समाना
अपनी नज़रों से निहाल करना
अपने जैसा ही हमको बनाना
सिलसिला ये मिलन का यू चलता रहे
सिलसिला ये मिलन का यू चलता रहे
भाग्य के गीत हम गुनगुनाते रहे
आप का प्यार बाबा बरसता रहे
आप का प्यार बाबा बरसता रहे
हम सितारे यूहीं जगमगाते रहे
सामने आप हो साथ में आप हो
सामने आप हो साथ में आप हो
आपसे यू मिलन हम मनाते रहे
आप का प्यार बाबा बरसता रहे

← Retour aux chansons