04:00, 19:30 (4:00 AM, 7:30 PM) arē śhiv kī yād rahēgī tab

Meditation Songs-01 (Traffic Control Songs)

pour pouvoir l'écouter hors ligne.

Hindi

अरे शिव की याद रहेगी तब
आँखों में समाया होगा
हम धन्य तभी बन पायेंगे
जब ऐसा प्रीय जीवन होगा
यहाँ हमारा.. यहाँ हमारा.. तन होगा.. तन होगा.. वहाँ हमारा.. वहाँ हमारा.. मन होगा.. मन होगा..

जहां होता है मानव का धन, वहीं होता है उसका मन
इसलिये परमात्मा ने बताया
मुझसे लगालो अपना मन
हमसा नहीं कोई ज़माने में
रचना रचता का ज्ञान जिसे
पर ऐसा भी बनना होगा, नहीं कभी अभिमान जिसे
यहाँ हमारा.. यहाँ हमारा.. तन होगा.. तन होगा.. वहाँ हमारा.. वहाँ हमारा.. मन होगा.. मन होगा..

ये दुनिया तो मायावी है
माया से भला कैसी यारी
अपने तो दो ही ठिकाने हैं
वैकुण्ठ दुनिया निराकारी
धुंदला सा अंधियारा है
दीपक से उजियारा होगा
ये आँख भी तन का दीपक है
ये ज्ञान जीवन दीपक होगा
यहाँ हमारा.. यहाँ हमारा.. तन होगा.. तन होगा.. वहाँ हमारा.. वहाँ हमारा.. मन होगा.. मन होगा..

अरे शिव की याद रहेगी तब
आँखों में समाया होगा
हम धन्य तभी बन पायेंगे
जब ऐसा प्रीय जीवन होगा
यहाँ हमारा.. यहाँ हमारा.. तन होगा.. तन होगा.. वहाँ हमारा.. वहाँ हमारा.. मन होगा.. मन होगा..

← Retour aux chansons