053 - dhīraj dhar manvā dhīraj dhar

Murli Songs

pour pouvoir l'écouter hors ligne.

Hindi

धीरज धर मनवा धीरज धर
धीरज धर मनवा धीरज धर
तेरे सुखके भरे दिन आयेगे
धीरज धर मनवा धीरज धर
तेरे सुखके भरे दिन आयेगे
तक़दीर का सूरज चमकेगा
गम के बादल छट जाएंगे
धीरज धर मनवा धीरज धर

क्यों घूम रहे हो भँवरे से
क्यों घूम रहे हो भँवरे से
घबराये हुए भरमाये हुए
तेरी पतझड़ के पत्ते उड़ते
आँचल में बसंत छुपाए हुए
इन कांटों को
इन कांटों को चुन चुन रख ले
कलियों के चमन बन जायेगे
धीरज धर मनवा धीरज धर

सागर की तरंगें टकराके
टकराके स्वयं ही डुबेगी
तेरी सच की नाव डोलेगी बहुत
डोलेगी मगर न डूबेगी
तूफानों के
तूफानों के झोंके ही तेरी
नैया को किनारे लगाएंगे
धीरज धर मनवा धीरज धर
तेरे सुखके भरे दिन आयेगे
तक़दीर का सूरज चमकेगा
गम के बादल छट जाएंगे
धीरज धर मनवा धीरज धर.

← Retour aux chansons