6 - jīvan kī naiyā kardē prabhu kē havālē

Meditation Songs-07

pour pouvoir l'écouter hors ligne.

Hindi

जीवन की नैया करदे प्रभु के हवाले
प्रभु के हवाले
जैसे वो चाहे वैसे जैसे वो चाहे वैसे
इसको सम्भाले इसको सम्भाले
जीवन की नैया करदे प्रभु के हवाले
प्रभु के हवाले

तन का ना गर्व की जै ये तो विनाशी है
तू तो है चेतन आत्मा ज्योति अविनाशी है
ज्योति सागर पीता को दिल में बसाले
दिल में बसाले
राहों में भर जायेंगे तेरे उजाले
तेरे उजाले
जीवन की नैया करदे प्रभु के हवाले
प्रभु के हवाले

पग पग पे मिलता है प्रभुका इशारा
इसके सहारे करदे स्वाहा तू सारा
अम्बर के सारे तारे आँचल में सजाले
आँचल में सजाले
मन के सरोवर में तू कमल खिलाले
कमल खिलाले
जीवन की नैया करदे प्रभु के हवाले
प्रभु के हवाले

दाता की देन करदे दाता को अर्पण
मेरा मेरा ना कर तू होजा समर्पण
तूफां के तोड़ घेरे भव से निकाले
भव से निकाले
देदे पतवार काहे चिंता को पाले
चिंता को पाले
जीवन की नैया करदे प्रभु के हवाले
प्रभु के हवाले
जैसे वो चाहे वैसे जैसे वो चाहे वैसे
इसको सम्भाले इसको सम्भाले
जीवन की नैया करदे प्रभु के हवाले
प्रभु के हवाले
जीवन की नैया करदे प्रभु के हवाले
प्रभु के हवाले
जीवन की नैया करदे प्रभु के हवाले
प्रभु के हवाले

← Retour aux chansons