110 - kaun āyā mērē man kē dvārē

Murli Songs

pour pouvoir l'écouter hors ligne.

Hindi

कौन आया
कौन आया
कौन आया मेरे मन के द्वारे
पायल की झनकार लिये
कौन आया मेरे मन के द्वारे
पायल की झनकार लिये
कौन आया

आँख न जाने, दिल पहचाने
आँख न जाने, दिल पहचाने
सूरतिया कुछ ऐसी
आँख न जाने, दिल पहचाने
सूरतिया कुछ ऐसी
याद करूँ तो, याद न आये
मूरतिया ये कैसी
पागल मनवा, सोच में डूबा
सपनों का संसार लिये
कौन आया मेरे मन के द्वारे
पायल की झनकार लिये
कौन आया

इक पल सोचूँ, मेरी आशा
रूप बदल कर आई
इक पल सोचूँ, मेरी आशा
रूप बदल कर आई
दूजे पल फिर, ध्यान ये आये
हो न कहीं परछाईं
जो परदेसी के, घर आई
एक अनोखा प्यार लिये
कौन आया मेरे मन के द्वारे
पायल की झनकार लिये
कौन आया

← Retour aux chansons