01 - mērē brahmā bābā madhuban kē mālī

Shanti Swar

pour pouvoir l'écouter hors ligne.

Hindi

मेरे ब्रह्मा बाबा मधुबन के माली
तुम्हें याद करती ये बगिया तुम्हारी
मेरे ब्रह्मा बाबा मधुबन के माली
तुम्हें याद करती ये बगिया तुम्हारी
महका रहे है जगके चमन को
हम फूल तेरे हैं कलिया तुम्हारी
मेरे ब्रह्मा बाबा मधुबन के माली
तुम्हें याद करती ये बगिया तुम्हारी
मेरे ब्रह्मा बाबा

ये शांति स्तंभ है तेरी निशानी
कुर्बानी की कह रहा है कहानी
ये शांति स्तंभ है तेरी निशानी
कुर्बानी की कह रहा है कहानी
वहीं प्यार उपकार को सोच करके
सजल हो गई बाबाअखियां हमारी
मेरे ब्रह्मा बाबा मधुबन के माली
तुम्हें याद करती ये बगिया तुम्हारी
मेरे ब्रह्मा बाबा

हमे देखते हो खड़े पास कबसे
अव्यक्त होते भी हो साथ सबके
हमे देखते हो खड़े पास सबसे
अव्यक्त होते भी हो साथ सबके
ऐसा ही आभास कमरे में होता
यही कह रही प्यारी कुटिया तुम्हारी
मेरे ब्रह्मा बाबा मधुबन के माली
तुम्हें याद करती ये बगिया तुम्हारी
मेरे ब्रह्मा बाबा

भगीरथ बने अपने ही भोले पन में
भगवान आए तुम्हारे ही तन में
भगीरथ बने अपने ही भोले पन में
भगवान आए तुम्हारे ही तन में
उसी तप ने तो ज्ञान गंगा बहाई
करती है पावन नदियां तुम्हारी
मेरे ब्रह्मा बाबा मधुबन के माली
तुम्हें याद करती ये बगिया तुम्हारी
मेरे ब्रह्मा बाबा
मेरे ब्रह्मा बाबा

← Retour aux chansons