1 - ō madhuban vālē bābā, ō mīṭhē pyārē bābā

Smriti Pushp-01

pour pouvoir l'écouter hors ligne.

Hindi

ओ मधुबन वाले बाबा,ओ मीठे प्यारे बाबा
तूने प्यार जो दिया है,भला कैसे भुलाए
ओ मधुबन वाले बाबा,ओ मीठे प्यारे बाबा
तूने प्यार जो दिया है,तूने प्यार जो दिया है भला कैसे भुलाए
ओ मधुबन वाले बाबा,ओ मीठे प्यारे बाबा

मधुबन का कण कण कहता
मेरे आंगन बाबा रहता
तेरे ज्ञान का अमृत बाबा
हर दिल पे बहता रहता
तेरे ज्ञान की धारा ,तेरे ज्ञान की धारा
भला कैसे भुलाए
ओ मधुबन वाले बाबा, ओ मीठे प्यारे बाबा

वही है ये वो बगीचा,
जहा रूहो को तूने है सींचा
वही है ये फुलबारी,
तूने खुशबू है जिसमे डाली
तू अनोखा है माली , तू अनोखा है माली भला कैसे भुलाए
ओ मधुबन वाले बाबा, ओ मीठे प्यारे बाबा

बच्चोका हर इक चेहरा,
देता है परिचय तेरा
हर दिल पे है जादू तेरा,
सब कहते है बाबा मेरा
तूने नाता ऐसा जोड़ा, तूने नाता ऐसा जोड़ा भला कैसे भुलाए
ओ मधुबन वाले बाबा ,ओ मीठे प्यारे बाबा
तूने प्यार जो दिया है,तूने प्यार जो दिया है
भला कैसे भुलाए
ओ मधुबन वाले बाबा, ओ मीठे प्यारे बाबा

← Retour aux chansons