08 - ō mērē prāṇ papīhē tū piu-piu kar nij antar par
Devotional Songs-09
Enregistrement en cours..
Cette page est maintenant disponible hors ligne.
Cette page est disponible hors ligne.
pour la consulter hors ligne.
Enregistrement en cours..
Vous pouvez maintenant écouter cette chanson hors ligne.
Vous pouvez écouter cette chanson hors ligne.
pour pouvoir l'écouter hors ligne.
Hindi
ओ मेरे प्राण पपीहे
ओ मेरे प्राण पपीहे, तू पिउ-पिउ कर निज अंतर पर
अमृत की धार बहा ले, युग-युग की प्यास बुझा ले...
ओ मेरे प्राण पपीहे
ओ मेरे प्राण पपीहे
तू मन में मगन, ये दिल की लगन
प्यारे प्रभु से लगा ले तू प्रभु से मिलन मना ले
ओ मेरे प्राण पपीहे
ओ मेरे प्राण पपीहे
ओ मेरे प्राण पपीहे
सारा जग रहे निरख रहा, एक बूँद प्यार को तरस रहा
सारा जग रहे निरख रहा, एक बूँद प्यार को तरस रहा
आनंद सघन घन बन करके वही
परम प्यार है बरस रहा.
तू परम प्रिया का प्रिया बनकर,
ये प्रीत की रीति निभा ले
तू प्रभु से मिलन मना ले
ओ मेरे प्राण पपीहे
ओ मेरे प्राण पपीहे
कितनी नदियाँ कितनी धारा, पर तुझे लुभा ना पाती हैं
कितनी नदियाँ कितनी धारा, पर तुझे लुभा ना पाती हैं
संगमयुग में प्रभु से मिली, स्वाति की बूंदें खाती हैं
तू प्रभु की शरण हो जा अर्पण, दर्पण जीवन को बना ले
तू प्रभु से मिलन मना ले
ओ मेरे प्राण पपीहे
ओ मेरे प्राण पपीहे
चंदा को ज्यों देखे चकोर,
तू देख निरंतर प्रभु की ओर
चंदा को ज्यों देखे चकोर,
तू देख निरंतर प्रभु की ओर
ज्योतिबिंदु को देख-देख कर,
नाच रहा है मन का मोर
तू मन गागर को शिव सागर में, पूरा आज समा ले
तू प्रभु से मिलन मना ले
ओ मेरे प्राण पपीहे
ओ मेरे प्राण पपीहे, तू पिउ-पिउ कर निज अंतर पर
अमृत की धार बहा ले, युग-युग की प्यास बुझा ले...
ओ मेरे प्राण पपीहे
ओ मेरे प्राण पपीहे