prēm sē bas dō ghaṛī

Meditation Songs-01 (Traffic Control Songs)

pour pouvoir l'écouter hors ligne.

Hindi

प्रेम से बस दो घड़ी
प्रभु का ध्यान कीजिये
प्रभु का ध्यान कीजिये

प्रेम से बस दो घड़ी
प्रभु का ध्यान कीजिये
अपनी अंतर आत्मा को
शांति से भर लीजिये
शांति से भर लीजिये

मानव जीवन में जैसे
सत्कर्म का ज्ञान जरुरी है
हर कर्म से पहले प्यारे प्रभु का वैसे ध्यान ज़रुरी है
अपने दिल के दामन को
आनंद से भर लीजिये
आनंद से भर लीजिये
प्रेम से बस दो घड़ी

जीवन की अनमोल घड़ियां
युंही बीत ना जाये कहीं
मायावी ज़ंजीरें मन को आकर्षित कर पाये नहीं
दीप जलाकर ज्ञान का
मन को रोशन कीजिये
मन को रोशन कीजिये
प्रेम से बस दो घड़ी
प्रभु का ध्यान कीजिये
अपनी अंतर आत्मा को
शांति से भर लीजिये
शांति से भर लीजिये
प्रेम से बस दो घड़ी

← Retour aux chansons