06 - sadā khuśh rahō muskurātē rahō

Devotional Songs-09

pour pouvoir l'écouter hors ligne.

Hindi

सदा खुश रहो मुसकुराते रहो
सदा खुश रहो मुसकुराते रहो
खज़ाना ख़ुशी का लुटाते रहो
खज़ाना ख़ुशी का लुटाते रहो
गाते रहो गुनगुनाते रहो
गाते रहो गुनगुनाते रहो
मिलन प्यारे प्रभु से मनाते रहो
मिलन प्यारे प्रभु से मनाते रहो
सदा खुश रहो

अच्छा हुआ जो हुआ क्युं डरें
अच्छा ही होगा फिकर क्युं करें
अच्छा हुआ जो हुआ क्युं डरें
अच्छा ही होगा फिकर क्युं करें
हर बात में सबका कल्याण है
हर बात में सबका कल्याण है
खुशी का मरम ये सुनाते रहो
सदा खुश रहो मुसकुराते रहो
खज़ाना ख़ुशी का लुटाते रहो
सदा खुश रहो

चलो कुछ कहा किसने क्या हो गया
खुशी खो गयी मानो सब खो गया
चलो कुछ कहा किसने क्या हो गया
खुशी खो गयी मानो सब खो गया
खुशी जैसी कोई दवा ही नहीं
खुशी जैसी कोई दवा ही नहीं
ये अमृत है सबको पिलाते रहो
गाते रहो गुनगुनाते रहो
मिलन प्यारे प्रभु से मनाते रहो
सदा खुश रहो

यादों में प्रभु के है सच्ची खुशी
ये सेवा बड़ी है दुआओं भरी
यादों में प्रभु के है सच्ची खुशी
ये सेवा बड़ी है दुआओं भरी
ये मुस्कान वरदान भगवान का
ये मुस्कान वरदान भगवान का
नाचो खुशी में नचाते रहो
सदा खुश रहो मुसकुराते रहो
खज़ाना ख़ुशी का लुटाते रहो
गाते रहो गुनगुनाते रहो
मिलन प्यारे प्रभु से मनाते रहो
सदा खुश रहो

← Retour aux chansons