04 - ūñchē pahāṛ pē madhuban hai

Madhuban Songs -02

pour pouvoir l'écouter hors ligne.

Hindi

ऊंचे पहाड़ पे मधुबन है
मधुबन में बाबा का आसन है
मधुबन में बाबा का आसन है
बाबा सबसे निराले सबको प्यार करनेवाले
बाबा सबसे निराले सबको प्यार करनेवाले
सबके दिलो पे उनका शासन है
मधुबन में बाबा का आसन है
ऊंचे ऊंचे पहाड़ पे मधुबन है
मधुबन में बाबा का आसन है

संदली पे बैठ बाबा मुरली सुनाते
मुरली सुनाके बाबा सबको बुलाते
ज्ञान की गंगा योग की यमुना मधुबन में दिनरात बहाते
उनका आश्रम प्यारा प्यारा अपने हाथो से सवारा
उनका आश्रम प्यारा प्यारा अपने हाथो से सवारा
शांत मनोहर है पावन है
मधुबन में बाबा का आसन है
ऊंचे ऊंचे पहाड़ पे मधुबन है
मधुबन में बाबा का आसन है

बाबा के बगिया के फूल और कलिया
खुशबू के प्याले है मिश्री की डलियां
अा जाए एक बार यहां जो ना भाए उसे माया की गलियां
बाबा बच्चो को समजाते सबपे नेहर वो बरसाते
बाबा बच्चो को समजाते सबपे नेहर वो बरसाते
सब के लिए ये घर आंगन है
मधुबन में बाबा का आसान है
ऊंचे ऊंचे पहाड़ पे मधुबन है
मधुबन में बाबा का आसन है

मुखड़े पे सबके है सच की ज्योति
ज्योति ये मंद कभी ना होती
सब है यहापे अमन के फरिश्ते
मन के सिपी में ज्ञान के मोती
चारो ओर सफेदी झलके जैसे चांदनीसी छलके
चारो ओर सफेदी झलके जैसे चांदनीसी छलके
उज्वल है तन निर्मल मन है
मधुबन में बाबा का आसन है
मधुबन में बाबा का आसन है
बाबा सबसे निराले सबको प्यार करनेवाले
सबके दिलो पे उनका शासन है
मधुबन में बाबा का आसन है
हो हो हो
ऊंचे पहाड़ पे मधुबन है
मधुबन में बाबा का आसन है
हो हो हो
मधुबन में बाबा का आसन है
मधुबन में बाबा का आसन है

← Retour aux chansons