01 - uṭhī dharā sē gagan mē̃ gūñjī ēk yahī svardhārā hai
Madhuban Songs -02
Enregistrement en cours..
Cette page est maintenant disponible hors ligne.
Cette page est disponible hors ligne.
pour la consulter hors ligne.
Enregistrement en cours..
Vous pouvez maintenant écouter cette chanson hors ligne.
Vous pouvez écouter cette chanson hors ligne.
pour pouvoir l'écouter hors ligne.
Hindi
उठी धरा से गगन में गूंजी, एक यही स्वरधारा है
शिव का प्यारा ब्रह्मा बाबा, प्यारा पिता हमारा है

बच्चा-बच्चा कहकर सबको, परमपिता का प्यार दिया
बलिहार किया यूं अपने को, हमको हँसता संसार दिया
शिव ने अपना ज्ञान सुनाया, बाबा तुम्हारे द्वारा है
शिव का प्यारा ब्रह्मा बाबा, प्यारा पिता हमारा है
उठी धरा से गगन में गूंजी, एक यही स्वरधारा है
उस दिव्य, अलौकिक जीवन से, सत् कर्मों का वरदान दिया
अभिमान न रंचक छू पाया, सेवक बन जग कल्याण किया

सबका साथी, सबका अपना, सबका मीत, सहारा है
शिव का प्यारा ब्रह्मा बाबा, प्यारा पिता हमारा है
उठी धरा से गगन में गूंजी, एक यही स्वरधारा है
शब्दों में इतनी शक्ति कहाँ जो, तेरी महिमा कह पायें
आँखें देखें, मन पहचाने, हम दूर न तुझसे रह पायें

उस सागर में मन लहराये, जिसका नहीं किनारा है