2 - yahī hai tamannā banē̃ bābā tumsā

Meditation Songs-08

pour pouvoir l'écouter hors ligne.

Hindi

यही है तमन्ना बनें बाबा तुमसा
चलें साथ घर को घड़ी ऎसी आये
यही है तमन्ना बनें बाबा तुमसा
यही है तमन्ना बनें बाबा तुमसा
चलें साथ घर को घड़ी ऎसी आये
हमे तो वतन की बहोत याद आये
हमे तो वतन की बहोत याद आये

किस काम की है पुरानी ये दुनिया
बड़ी प्यारी है वो निराकारी दुनिया
विदेही बनेंगे प्रभु संग चलेंगे
परम शांति आनंद अनुभव करेंगे
देखो इशारों से कोई बुलाये
देखो इशारों से कोई बुलाये
हमे तो वतन की बहोत याद आये
हमे तो वतन की बहोत याद आये

मुद्दत है गुज़री बिछड़े वतन को
मिला क्या यहाँ पर लगा कर के मन को
ये तुमने बताया हुआ खेल पुरा
जगत का ये नाटक रहा ना अधुरा
यहाँ की न शेय कोई अब जी को भाये
यहाँ की न शेय कोई अब जी को भाये
हमे तो वतन की बहोत याद आये
हमे तो वतन की बहोत याद आये

यादों में बाबा तेरे मन मगन हो
भुला हो संसार भुला ये तन हो
तभी पुष्प वर्षा हो गुंजे बधाई
उड़ो प्राण मेरे चलो ले विदाई
फरिश्तों की महफ़िल है आँखें बिछाये
फरिश्तों की महफ़िल है आँखें बिछाये
हमे तो वतन की बहोत याद आये
हमे तो वतन की बहोत याद आये
यही है तमन्ना बनें बाबा तुमसा
यही है तमन्ना बनें बाबा तुमसा
चलें साथ घर को घड़ी ऎसी आये
हमे तो वतन की बहोत याद आये
हमे तो वतन की बहोत याद आये

← Retour aux chansons