Avyakt murli for Saturday 18 January 1975
Saving in progress..
You can now read this murli without Internet.
You can read this murli without Internet.
in order to be able to read it without internet.
Warning : Sentence alignment between two languages is based on the number of characters. It is therefore not perfectly reliable.
You can correct the sentence alignment yourself on part or all of the murli.
0> 118-01-75 ओम शान्ति अव्यक्त बापदादामधुबन
0> > 14/08/95 Om Shanti Avyakt BapDada Madhuban 18/01/75
2साक्षात्कार मूर्त और फरिश्ता मूर्त बनने का निमन्त्रण
1An invitation to become the form of an angel and an image that grants visions.
3पवित्र भव और योगी भव का अमर वरदान देने वाले, सर्व आत्माओं के स्नेही, परमपिता शिव बोले:-
2BapDada is giving love to all the loving children as the response of love.
4सर्व-स्नेही आत्माओं को स्नेह का रेसपांस (जवाब) स्नेह से दे रहे हैं। 5नैनों के असुवन मोती, गले की माला जो बच्चों ने बापदादा को पहनाई है,उसके रिटर्न में ज्ञान-रत्नों की माला बापदादा दे रहे हैं।
3In return for the pearls of tears from theeyes and the garland that the children put around Baba's neck, BapDada is giving them the garland of theimperishable jewels of knowledge.
6आज अमृत वेले हर-एक स्नेही बच्चे का संकल्प बापदादा के पास पहुँच गया। 7हर- एक की रूह-रूहान, हर-एक का शुभ संकल्प, हर-एक का किया हुआ वायदा पहुँचा।
4Today, at amrit vela, the thoughts of all the loving children reached BapDada.Each one's hearttoheart conversation, each one's pure thoughts and promises, reached BapDada.
8उस सर्व रूह-रूहान के रेसपांस में बापदादा स्वयं अव्यक्त में मिलने की तमन्ना (अभिलाषा) कर रहे हैं। 9बाप को बच्चे व्यक्त में बुलाते हैं और बाप बच्चों को अव्यक्त वतन में बुला रहे हैं।
5In response toeveryone's hearttoheart conversation, BapDada Himself had the desire to meet everyone in the avyakt form.Children ask the Father to come into the corporeal world, whereas the Father asks the children to come to the subtleregion.
10अव्यक्त वतन-वासी बाप-समान बनना- यही बच्चों के प्रति बाप की शुभ इच्छा है।
6Baba's pure desire for the children is for the children to also become the residents of the subtle region, thesame as the Father.
11अब बताओ, कितने समय में अव्यक्त वतन पधारेंगे?
7Now tell Baba in how much time you will reach the subtle region.
12अव्यक्त वतन का मिलन कितना सुन्दर है - उसको जानते हो?
8Do you know how beautifulthe meeting in the subtle region is?
13बापदादा भी बच्चों के सिवाय वापिस घर नहीं जा सकते हैं।
9BapDada too cannot return home without the children.
14घर जाने से पहले अव्यक्त फरिश्तों की महफिल अव्यक्त वतन में होती है।
10Before returning home, ameeting of the avyakt angels takes place in the subtle region.
15उस महफिल में बापदादा सब स्नेही बच्चों का आह्वान कर रहे हैं।
11BapDada is invoking all the loving children to thatmeeting.
16बच्चे बाप का पुरानी दुनिया में आह्वान करते व बुलाते हैं लेकिन बाप आप बच्चों को फरिश्तों की दुनिया में बुला रहे हैं, जहाँ से साथ-साथ रूहों की दुनिया में चलेंगे।
12Children invoke the Father and call Him into the old world, but the Father is calling you children to theworld of angels from where we will all together return to the world of souls.
17यह अलौकिक अव्यक्त निमन्त्रण भाता है?
13Do you like this alokik avyaktinvitation?
18अगर भाता है तो क्या व्यक्त जन्म, व्यक्त भाव भूलना नहीं आता है?
14If you like it, do you not know how to forget the life of the corporeal form and corporeal feelings?
19बाप समान निरन्तर फरिश्ता बनना नहीं आता?
15Doyou not know how to be an angel constantly like the father?
20एक सेकेण्ड का संकल्प निरन्तर दृढ़ करना नहीं आता?
16Do you not know how to make the thought of onesecond determined for all the time?
21बनना ही है,आना ही है - ऐसे सेकेण्ड के संकल्प की टिकटें लेनी नहीं आती?
17"I have to become this, I have to go there"ः do you not know how to claim such aticket in one second?
22क्या शक्ति रूपी खज़ाना होते हुए भी यह टिकट रिजर्व नहीं करा सकते?
18Even whilst having the treasures of all powers, are you not able to reserve this ticket?
23विश्व की सर्व आत्माओं को नजर से निहाल कर उन्हें भी अपने साथ मुक्ति-जीवनमुक्ति रूपी वर्सा बाप से नहीं दिला सकते हो?
19Togetherwith yourself, can you not enable souls of the world to claim the inheritance of mukti and jeevanmukti from theFather by taking them beyond with just a glance?
24बाप के या अपने भक्तों को भटकने से जल्दी-से-जल्दी छुड़ाने का शुभ संकल्प तीव्र रूप से उत्पन्न होता है?
20Do you have the pure and very strong thought of liberating yourbhagats and the Father's bhagats from stumbling?
25रहमदिल बाप के बच्चे हो;दुःख-अशान्ति में तड़पती हुई आत्माओं को देखते हुए सहन कर सकते हो?
21You are the children of the merciful Father; are you able to bearseeing souls experiencing a lot of sorrow and peacelessness?
26क्या रहम नहीं आता?
22Do you not feel mercy?
27अनेक प्रकार के विनाशी सुख-शान्ति में विचलित हुई आत्माएँ, जो बाप को और अपने आप को भूल चुकी हैं,ऐसी भूली हुई आत्माओं पर कल्याण की भावना द्वारा उन्हें भी यथार्थ मंज़िल बता कर अविनाशी प्राप्ति की अंजलि देने का संकल्प उत्पन्न नहीं होता?
23Together with feelings ofbenefit for souls who are caught up in many types of perishable peace and happiness and who have forgotten theFather and themselves, do you not have the thought of showing them the path and giving them a drop of imperishable attainments?
28अब तो समय-प्रमाण सप्ताह कोर्स के बजाय अपने वरदानों द्वारा, अपनी सर्वशक्तियों के द्वारा सेकेण्ड का कोर्स बताओ;तब ही सर्व आत्माओं को रूहों की दुनिया में बाप के साथ ले जा सकेंगे। 29अशरीरी भव, निराकारी भव,निरहंकारी और निर्विकारी भव का वरदान,वरदाता द्वारा प्राप्त हो चुका है न?
24Now, according to the time, instead of giving them the seven days' course, show them the course of one secondthrough your blessings and all powers. 25Only then will you be able to take all souls to the Father in the world of souls.You have already received the blessing of being bodiless, incorporeal, egoless and viceless, have you not?
30अब ऐसे वरदान को साकार रूप में लाओ! 31अर्थात् स्वयं को ज्ञान-मूर्त,याद-मूर्त और साक्षात्कार-मूर्त बनाओ।
26Now, putthose blessings into practice, that is, make yourself an embodiment of knowledge, an embodiment of remembranceand an image that grants visions.
32जो भी सामने आये, उसे मस्तक द्वारा मस्तक-मणि दिखाई दे, नैनों द्वारा ज्वाला दिखाई दे और मुख द्वारा वरदान के बोल निकलते हुए दिखाई दें।
27Anyone who comes in front of you should experience the jewel of the foreheadthrough the eyes and words of blessings through the lips.
33जैसे अब तक बापदादा के महावाक्यों को साकार स्वरूप देने के लिए निमित्त बनते आये हो,अब इस स्वरूप को साकार बनाओ।
28Just as you have been instruments to put BapDada'selevated versions into the physical form, now make this form practical.
34बापदादा बच्चों के स्नेह, सहयोग और सेवा पर बार-बार सन्तुष्टता के पुष्प चढ़ा रहे हैं। 35मेहनत पर धन्यवाद दे रहे हैं। 36साथ-साथ भविष्य के लिये निमन्त्रण भी देते हैं कि अब जल्दी,जल्दी तीव्र गति से हो रही ईश्वरीय सेवा को सम्पन्न करो,अर्थात स्वयं को बाप-समान बनाओ।
29Because of their love, cooperation and service, BapDada constantly showers flowers of contentment on the children.Along with that, He is also giving you an invitation for the future to quickly complete the remaining Godly service,that is, to make the self equal to the Father.
37बाप के आह्वान की पसारी हुई बांहों में समा जाओ और समान बन जाओ!
30Merge yourself in the outstretched welcoming arms of BapDada andbecome equal to Him.
38स्नेह का प्रत्यक्ष स्वरूप है - समान बन जाना!
31The visible form of love is to become the same.
39आज ही बापदादा के साथ चलोगे?
32Will you return with BapDada today?
40ऐसे एवर रेडी हो या रही हुई सेवा का शुभ सम्बन्ध खींचेगा?
33Are you everready to this extent or will the pure connection of the remainingservice pull you?
41सर्व कार्य सम्पन्न कर दिया है या अभी रहा हुआ है?
34Have you accomplished all tasks, or, are there still some tasks remaining?
42वह फिर वतन से करेंगे?
35Will you finish themfrom the subtle region?
43एक सेकेण्ड में सर्व सम्बन्ध के लिए सेवा भुलाने का पुरूषार्थ करते हो।
36You make effort to forget service in order to experience all relationships in one second.
44ऐसे ही अपना निजी-स्वरूप व वरदानी स्वरूप सदा स्मृति में रहना चाहिए।
37In the same way, your original form and and your form of blessings should constantly stay in your awareness.
45अपवित्रता का और विस्मृति का नाम-निशान भी न रहे।
38Thereshouldn't be the slightest name or trace of impurity or forgetfulness.
46इसको कहा जाता है - वरदान का कोर्स करना। 47ऐसा कोर्स किया है या करना है?
39This is known as doing the course of blessings.Have you already done such a course or do you still have to do it?
48जैसे आप लोग साप्ताहिक कोर्स समाप्त करने के सिवाय किसी भी आत्मा को क्लास में जाने नहीं देते हो, ऐसे ही ब्राह्मण बच्चे, जो यह प्रैक्टिकल कोर्स समाप्त नहीं करते, तो जानते हो कि बापदादा उन्हें कौन-से क्लास में जाने नहीं देतें? 49वे फर्स्ट-क्लास में दाखिल नहीं हो सकते।
40Just as you don't allow anyone to come to class if they haven't yet finished the seven days' course, in the same way,do you know in which class BapDada doesn't allow the children who haven't finished this practical course to come?They cannot be admitted into the first class.
50फर्स्ट क्लास कौन-सा है?
41Which is the first class?
51जब आप लोग उन्हों को क्लास में जाने नहीं देते तो ड्रामा भी फर्स्ट-क्लास में जाने का अधिकारी नहीं बना सकता।
42Since you do not allow them to come to class,the drama also doesn't allow you to claim a right to the first class.
52फर्स्ट क्लास में जाने के लिए यह दो मुख्य वरदान प्रैक्टिकल रूप में चाहिए।
43In order to go into the first class these twoblessings are needed in a practical form.
53विस्मृति व अपवित्रता क्या होती है? 54- इसकी अविद्या हो जाए। 55तुम संगम पर उपस्थित हो ना?
44You should be completely ignorant of what forgetfulness and impurity are.You are at the confluence age, are you not?
56तो ऐसे अनुभव हो कि यह संस्कार व स्वरूप मेरा नहीं है बल्कि मेरे पूर्व जन्म का था। 57अब नहीं है।
45You should feel that these sanskars or form are not yours, but of yourprevious birth.
58मैं ब्राह्मण हूँ और ये तो शूद्रों के संस्कार व स्वरूप है ऐसे अपने से भिन्न अर्थात् दूसरे के संस्कार हैं - ऐसा अनुभव होना,इसको कहा जाता है - न्यारा और प्यारा। 59जैसे देह और देही दोनों अलग-अलग दो वस्तुएं हैं,लेकिन अज्ञान-वश दोनों को मिला दिया गया है; मेरे को मैं समझ लिया गया है और इसी गलती के कारण इतनी परेशानी, दुःख तथा अशान्ति प्राप्त की है। 60ऐसे ही यह अपवित्रता और विस्मृति के संस्कार,जो मेरे, अर्थात् ब्राह्मणपन के नहीं हैं;शूद्रपन के हैं, इन को भी मेरे समझने से माया के वश हो जाते हैं और फिर परेशान अर्थात् ब्राह्मणपन की शान से परे (दूर) हो जाते हो। 61यह छोटी-सी भूल चेक (जाँच) करो कि यह मेरा संस्कार तो नहीं, यह मेरा स्वरूप तो नहीं।
46They are not of the present.
62समझा? 63तो इस वरदान - पवित्र भव और योगी भव - को प्रैक्टिकल स्वरूप में लाओ; तब ही बाप-समान और बाप के समीप जाने के अधिकारी बन सकते हो।
47I am a Brahmin and these sanskars and form are of a shudra; toexperience these to be separate, that is, to experience them to belong to someone else is known as being loving anddetached.
64आज कल्प पहले वाले, बहुत काल से बिछुड़े हुए बाप की याद में तड़पने वाले व अव्यक्त मिलन मनाने के शुभ संकल्प में रमण करने वाले, अपनी स्नेह की डोर से बापदादा को भी बान्धने वाले, अव्यक्त को भी आप-समान व्यक्त में लाने वाले, नये-नये बच्चे व साकारी देश में दूर-देशी बच्चे जो हैं,उन्हों के प्रति विशेष मिलने के लिये बापदादा को भी आना पड़ा है तो शक्तिशाली कौन हुए?
48The soul and the body are two separate things, but, due to ignorance, the two have been mixed and theyhave considered "my" to be "I", and because of this mistake, they are experiencing so much distress, sorrow andpeacelessness. 49In the same way, by considering the sanskars of impurity and forgetfulness, which are not of aBrahmin but of a shudra, to be yours, you come under the influence of Maya, and you then become distressed, that is,you become distant from the honour and pride of being a Brahmin.
65बांधने वाले या बन्धने वाले। 66बाप कहते हैं - वाह बच्चे वाह!
50These are not your sanskars and form; check thisone little mistake.
67शाबाश बच्चे!
51Do you understand?
68नयों के प्रति विशेष बापदादा का स्नेह है क्योंकि निश्चय की सदा विजय है।
52So make this blessing of "Be pure and be yogi" practical.
69विशेष स्नेह का कारण यह है कि नये बच्चे सदा अव्यक्त मिलन मनाने की मेहनत में रहते हैं।
53Only then will yoube able to claim a right to come close and be equal to the Father.
70अव्यक्त रूप द्वारा व्यक्त रूप से किये हुए चरित्रों का अनुभव करने के सदा शुभ आशा के दीपक जगाये हुए रहते हैं। 71ऐसी मेहनत करने वालों को फल देने के लिए बापदादा को भी विशेष याद स्वतः ही रहती हैं। 72इसलिये बापदादा आप की याद, आज की गुडमार्निंग व नमस्ते पहले विशेष चारों ओर के नये-नये बच्चों को दे रहे हैं, साथ में सब बच्चे तो हैं ही।
54Today, BapDada has come to meet the children of the previous kalpa, those who have been separated for a long time,who are earnestly in Baba's remembrance, who entertain themselves with the pure thought of celebrating an Avyaktmeeting with the Father, who even tie BapDada with the string of love, who bring the avyakt into the vyakt likethemselves, who are the new children and are physically in a faraway land.
73अव्यक्त रूप में अव्यक्त मुलाकात तो सदाकाल की है।
55Therefore, who is more powerful? 56Theones who tie or the One who becomes tied?
74ऐसे वरदाता बच्चों को याद-प्यार और नमस्ते।
57Baba saysः Wah, children, Wah!
75अव्यक्त वाणी का सार
58Well done, children.
761. स्नेह का प्रत्यक्ष स्वरूप है - बाप के समान बन जाना। 772. बाप की वत्सों के प्रति यही शुभ इच्छा है कि वे बाप के समान बनें।
59BapDada hasspecial love for the new children because where there is faith, there is constant victory.
783. घर जाने से पहले अव्यक्त फरिश्तों की महफिल अव्यक्त वतन में होती है।
60The reason for special love isthat the new children are constantly working towards having an avyakt meeting.
79इस महफिल में सर्व-स्नेही बापदादा बच्चों का आह्वान कर रहे हैं। 804. अब तो समय-प्रमाण साप्ताहिक कोर्स की बजाय अपने वरदानों द्वारा और अपनी सर्वशक्तियों द्वारा सेकेण्ड का कोर्स कराओ।
61They are the constantly burningflames of the pure hope of experiencing through the avyakt form the divine activities performed by the sakar form.BapDada automatically has special remembrance to give fruit to those who make such effort.
81तब ही आप सर्वआत्माओं को बाप के साथ रूहों की दुनिया में ले जा सकोगे। 825. पवित्र-भव और योगी-भव - ये वरदान प्रैक्टिकल स्वरूप में लाओ।
62This is why BapDada isfirst of all giving love and saying namaste and good morning to the new children everywhere.
83तब ही बाप समान बन सकते हैं और बाप के समीप जाने के अधिकारी बन सकते हो।
63All the children areincluded in this. 64There is always the avyakt meeting through the avyakt form.
846. विस्मृति और अपवित्रता क्या होती है,उसकी भी अविद्या हो जाय - इसको कहा जाता है वरदान का कोर्स करना।
65To such children who are thebestowers of blessings, love, remembrance and namaste. 66* * * O M S H A N T I * * *