Avyakt murli for Friday 23 November 1979

Warning : Sentence alignment between two languages is based on the number of characters. It is therefore not perfectly reliable.

You can correct the sentence alignment yourself on part or all of the murli.

0> 123-11-79ओम शान्ति अव्यक्त बापदादामधुबन

0> > Avyakt BapDada 23rd November 1979

2नम्रता रूपी कवच द्वारा स्नेह और सहयोग की प्राप्ति

1(to Madhuban residents) 2Today there is a group of servants.

3आज सेवाधारियों का ग्रुप है।

3To be a resident of Madhuban is to be a servant.

4मधुबन वासी अर्थात् सेवाधारी। 5जैसे ब्रह्मा बाप नम्बर वन विश्व-सेवाधारी है वैसे ही मधुबन निवासी अर्थात् बेहद के सेवाधारी।

4Brahma Baba, a resident of Madhuban, is the main “World Servant”, and so too the other residents of Madhuban are “servants”.

6बेहद के सेवाधारी में बेहद के गुण होते हैं।

5Unlimited servants must possess unlimited virtue.

7जैसे बाप को देखा - देखना भी बेहद की दृष्टि से, बोल भी बेहद के अनहद बोल सुनना और सुनाना। 8सम्बन्ध और सम्पर्क में आना तो भी बेहद का सम्बन्ध,हर संकल्प में भी कि बेहद का कल्याण कैसे हो।

6You saw how in Baba, his glance, his vision, was unlimited; his speech, his every word, was unlimited; only hearing and speaking that which was beyond limitation.

9संस्कार में भी बेहद का त्याग और बेहद की तपस्या, दो चार घण्टे की तपस्या नहीं।

7Coming into contact or relationship with others, there were no limitations.

10बेहद की तपस्या अर्थात् हर सेकेण्ड तपस्या-स्वरूप,तपस्वी मूर्त। 11मूर्त और सूरत से त्याग, तपस्या और सेवा - सदा साकार रूप में प्रत्यक्ष देखा। 12जैसे ब्रह्मा बाप मधुबन निवासी जिसको ‘मधुबन के बाबा कहते’ऐसी धरती पर रहने वाले मधुबन निवासी व सेवाधारी ‘फालो फादर’कर रहे हैं। 13लोग मधुबन वासियों के गुण गाते हैं और मधुबन वासी गुण मूर्त हैं - ऐसी बेहद की स्थिति में स्थित हो?

8Each thought even was for unlimited benefit.

14अल्लाह अवलदीन के चिराग बनकर के चलते हो?

9In his sanskars there was unlimited renunciation and tapasya.

15अल्लाह अवलदीन का चिराग बहुत मशहूर है। 16जिस चिराग द्वारा जो देखना चाहें, जो पाना चाहें,वह देख और पा सकते हैं।

10He was the embodiment, the image, of tapasya, at every second; unlimited tapasya, not the tapasya of two or three hours.

17मधुबन निवासी विशेष अल्लाह अवलदीन के चिराग हैं। 18सेकेण्ड में घर और राज्य दिखाने वाले अर्थात् मुक्ति, जीवनमुक्ति देने वाले।

11From the face of the corporal father, you always saw renunciation, tapasya, and service, You call Brahma Baba the “Father of Madhuban”.

19महिमा तो इतनी महान है लेकिन ऐसे हरेक अपने को महान समझ करके चलते हो? 20रिज़ल्ट में सबसे नम्बर वन मधुबनवासी होने चाहिए या हैं? 21जब तक ‘चाहिए’ शब्द हैं, ‘होना चाहिए’तो विश्व की सर्व चाहनायें कैसे पूर्ण कर सकेंगे। 22जैसे कोई पावर फुल बॉम्ब गिरने से सारी ही धरती का परिवर्तन हो जाता है तो मधुबनवासियों को भी ऐसा अभ्यास का पावरफुल बॉम्बस मधुबन के अन्डरग्राउण्ड में तैयार करना चाहिए और उसकी रिहर्सल पहले यहाँ करनी चाहिए।

12Are the other residents of Madhuban following the father?

23जितनी जो पॉवरफुल वस्तु होती है उतनी अति सूक्ष्म होती है। 24होती छोटी-सी चीज़ है लेकिन कार्य बहुत बड़ा करती है।

13Others sing the praise of Madhuban residents, and so are you the embodiment of all virtues?

25ऐसी कोई नई बात निकालो जो वायब्रेशन चारों ओर फैलें।

14Is there stability in this unlimited stage of consciousness.

26‘होना चाहिए’ यह एक ही संकल्प तो सभी का है लेकिन फिर होता क्यों नहीं है - उसका क्या कारण है?

15Alladin’s lamp is very famous because through this all were able to see and obtain as much treasure as they desired.

27प्रैक्टिकल में कमी क्यों हो जाती? 28कौन सी ऐसी दीवार है जो ‘होना चाहिए’ के संकल्प को रूकावट डालती है।

16Madhuban residents are Alladin’s lamps, the ones who, in a second, reveal the home(the soul world) and the kingdom (the golden age).

29एक तरफ संकल्प उठता है कि ‘होना चाहिए’ दूसरी तरफ फिर यह भी संकल्प आता कि‘यह तो अन्त समय होगा। 30अभी तो ऐसा ही चलेगा,अभी तो सभी का चलता है। 31’ऐसे-ऐसे व्यर्थ संकल्पों की ईटों की दीवार खड़ी हो जाती है जो पुरूषार्थ की तीव्र गति को रोक लेती है। 32इसको पार करने के लिए एक दृढ़ संकल्प का हाई जम्प लगाओ वह कौन सा?

17They are the ones who bestow mukti and jeevanmukti.

33हरेक समझे ‘मैं करके दिखाऊंगा।

18So how great your praise is.

34’ ‘चाहिए’ को‘करके दिखाऊंगा’ ऐसा दृढ़ संकल्प एक-एक इन्डीविजुअल अपने साथ करे।

19Does each one move in the consciousness of that greatness?

35दूसरे का न देखे न सुने। 36तो एक-एक मिल कर संगठन बन जायेगा।

20When a bomb explodes, the entire surroundings are transformed.

37एक दो मिलकर बारह हो जावेंगे ऐसा हाई जम्प लगाओ, तब ही बाप-समान बेहद के सेवाधारी बनेंगे। 38समझा,सेवाधारियों का क्या महत्व है?

21Now the residents of Madhuban should make preparations for the explosion of such a powerful “bomb”.

39पहली सेवा यह है। 40अलग-अलग ग्रुप बनाओ। 41जैसे शुरू में पुरुषार्थीयों के ग्रुप थे।

22This should be prepared whilst here, “underground”, in Madhuban .

42हम - शरीक पुरुषार्थीयों के ग्रुप हों। 43उसमें अपने सप्ताह का प्लैन बनाओ।

23The more subtle and refined something is, the more power is latent in it.

44अमृतवेले क्या संकल्प रखेंगे, क्लास के समय विशेषता क्या लेंगे, कर्मणा समय क्या लक्ष्य रखेंगे, शाम के समय योग में क्या विशेष अटेन्शन रखेंगे, सैर करते हुए कौन-सी मन्सा सेवा द्वारा वायब्रेशन्स फैलायेंगे,रात को किस बात की चेकिंग करेंगे, ऐसे ग्रुप बना करके रेस करो। 45ऐसा दिल का उमंग होना चाहिए। 46प्रोग्राम से अल्प काल के लिए होता है और मन का संकल्प अविनाशी होता है। 47यह संकल्प उठना चाहिए कि करेंगे और रिज़ल्ट निकालेंगे तब चारों ओर यह वायब्रेशन्स फैलेंगे।

24The object so tiny, yet the task so immense.

48एक समय में एक नहीं दो सेवायें करो मधुबन है ही सारे विश्व के अन्दर ऊंचा स्तम्भ।

25So develop some new means by which vibrations are spread throughout the world.

49कहीं से भी देखो चाहे दूर से,चाहे नज़दीक से लेकिन स्तम्भ तो ऊंचा ही दिखाई देता है।

26Each one has the thought “it should be like that” but what is the barrier that prevents that thought from becoming practice?

50ऊंचा स्तम्भ होने के कारण सभी की नज़र जाती है तो यह है विशेष बेहद की सेवा। 51ब्रह्मा बाप समान कदम-कदम चलना चाहिए।

27There are waste thoughts “it will only be like that at the end, meanwhile these things will continue because everyone still has weaknesses”.

52जैसे ब्रह्मा बाप को देखा रात जाग करके भी वायब्रेशन्स फैलाने का मंथन करते थे।

28These create a brick wall which prevents you from increasing the speed of your efforts.

53तो ऐसे सब बच्चों का मंथन चलना चाहिए।

29However, with one determined thought, you can high-jump this wall.

54ऐसे नहीं कि जैसे कहेंगे प्रोग्राम मिलेगा तो करेंगे।

30Let everyone have the feeling that “I must be the one who does this!”.

55नहीं। 56इस बात में करो और कराओ - इस बात में जो ओटे सो अर्जुन।

31Change the words from “it should be like that” to “I will do it” and show everyone.

57सब को देखने से रह जावेंगे।

32Don’t look at others. 33Don’t listen to others.

58इसलिए जो करेगा उसको सब फालो करेंगे। 59रोटी बनाते,कोई भी सेवा करते शक्तिशाली स्मृतिस्वरूप हो।

34If each one individually had such thoughts, then coming together as a total gathering would be such an experience.

60मन्सा से विश्व की सेवा करो, विश्व-सेवाधारी एक काम नहीं डबल काम करते हैं। 61स्थूल में हाथ चलते रहें और मन्सा से शक्तियों का दान देते रहो। 62सदैव सेवा के समय यह ध्यान रखो कि गुण-मूर्त होकर सेवा करें तो डबल जमा हो जावेगा, सदैव डबल सेवा करो। 63अपने को विश्व-परिवर्तन के निमित्त समझो हरेक समझें कि मैं निमित्त हूँ।

35Madhuban is the highest tower in the whole world.

64जैसे भाषण में सुनाते हो ना कि अपने को बदलो तो विश्व बदल जायेगा। 65यह बात स्वयं के लिए भी है ना।

36It is visible from all around, form far and near. 37The vision of all is drawn towards it because it is so elevated.

66दूसरे की गलती को देख स्वयं गलती न करो।

38This is the special unlimited service of Madhuban.

67दूसरे की गलती देखने में आती है लेकिन मैं भी गलती कर रही हूँ वह दिखाई नहीं पड़ती। 68समझो एक गलत बोल रहा है लेकिन उसके संग के रंग में खुद भी गलत बोलते हैं तो संग के रंग का असर हो गया ना। 69अगर कोई गलती करता है तो हम राइट में रहें, उसके संग के प्रभाव में न आएँ, प्रभाव में आने के कारण अलबेले हो जाते हो। 70तो इस बात में पाण्डव आगे जायेंगे या शक्तियाँ।

39Follow Brahma Baba at every step.

71सिर्फ एक ज़िम्मेवारी उठा लो कि मैं राइट के मार्ग पर ही रहूँगी। 72राँग को देख कर राँग नहीं।

40If you wait to see what others are doing then you will get left behind.

73अगर दूसरा राँग करता है तो उस समय समाने की शक्ति युज़ करो।

41But if you begin something then others will automatically follow.

74अगर यही संकल्प हरेक कर ले तो विश्व का परिवर्तन सहज ही हो जायेगा।

42Be the embodiment of remembrance whatever form of service you are doing, even whilst making chapatis.

75क्या यह नहीं कर सकते हो?

43Serve the world through the mind.

76मतलब कोई-नकोई प्लैन बनाओ। 77नये वर्ष में कोई नया कार्य करके दिखाना।

44It is not difficult to see the mistakes of others, but it is less easy to see one’s own mistakes.

78एक दूसरे को श्रेष्ठ भावना से सहयोग दो। 79किसी की गलती को नोट न करो।

45Even if another is making mistakes, do not be coloured by their company, but do what is right.

80लेकिन उसको सहयोग का नोट दो अर्थात् सहयोग से भरपूर कर दो,शक्तिवान बना दो। 81इसने यह किया, यह ऐसा करता - यह देखो ही नहीं,सुनो ही नहीं, नहीं तो अलबेलेपन के संस्कार पक्के हो जायेंगे। 82दूसरे को देखेंगे, दूसरे की सुनेंगे तो स्वयं अलबेले हो जायेंगे। 83समय के प्रमाण अब व्यर्थ के नाम-निशान को भी खत्म करो।

46Use the power to merge everything within the self.

84न व्यर्थ बोल न व्यर्थ कर्म, न व्यर्थ संग।

47Don’t even listen to, or hear things about others, or carelessness will develop.

85व्यर्थ संग भी समय और शक्ति खत्म कर देता है।

48There should be neither wasteful words, actions, not company.

86तो इस वर्ष कौनसा झण्डा बुलन्द करेंगे?

49Wasteful company erodes both your time and your power.

87कोई कितना भी आपके बीच कमी ढूँढने की कोशिश करे लेकिन ज़रा भी संस्कार-स्वभाव का टक्कर दिखाई न दे।

50Even if another is insulting you, at that time you should become a saint. 51If someone is defaming you then garland them with flowers.

88अगर आज सभी यह दृढ़ संकल्प करके व्यर्थ के रावण को जला दें तो क्या हो जायेगा?

52If there is the fire of conflict with someone, then pour on the water of love and that fire will be extinguished.

89सच्ची दीपावली।

53Don’t pour oil on the fire.

90ऐसी प्रतिज्ञा करो।

54Humility is your armour.

91अगर कोई गाली भी दे,इनसल्ट भी करे, आप सेन्ट (Saint) बन जाओ।

55With humility, there will automatically be love and co-operation.

92कोई ग्लानी करे,आप फूलों की वर्षा करो। 93यह नहीं ऐसा कहा इस लिए ऐसा हुआ।

56Right up to the end some will have the sanskars of servants, and others the sanskars of rulers.

94उसने कुछ भी किया, अगर राँग भी किया तो आप राइट रहो।

57Don’t expect others to change their sanskars, but remain beyond their influence.

95मानो किसी ने 10बोला और आप ने एक बोला तो कमल पुष्प तो नहीं हुए ना।

58Remain the observer, detached like a lotus. 59What harm can others do then?

96बूँद तो पड़ गई ना। 97अगर आप से कोई टक्कर लेता है तो आप उसे अपने स्नेह का पानी दो, इससे अग्नि समाप्त हो जायेगी। 98अगर कहते - ‘यह क्यों’ ‘ऐसा क्यों’ तो उस पर तेल डाल देते हो।

60Let them continue to speak, but you don’t have to listen. 61Constantly stay within the guidelines of the Brahmin code of conduct and disciplines, and take any decisions from this platform.

99सदेव नम्रता की ड्रेस पड़ी रहे। 100यह नम्रता हैं कवच। 101कवच उतार देते हो।

62Become knowledgeful, so that conflict is avoided, even though sanskars remain different.

102जहाँ नम्रता होगी वहाँ स्नेह और सहयोग अवश्य होगा। 103जहाँ स्नेह और सहयोग है वहाँ तेल नहीं डालते।

63If someone is doing wrong, consider them to be under external influences, and help to transform them with your own merciful vision.

104तो हरेक क्या करेंगे इस वर्ष?

64Don’t get involved in discussion.

105संस्कार तो भिन्न-भिन्न रहेंगे ही लेकिन उन संस्कारों का अपने ऊपर प्रभाव न हो।

65Even if you lack the courage to assist others, at least don’t stop at the obstacles yourself.

106संस्कार तो अन्त तक किस के दासी के रहेंगे, किसी के राजा के। 107‘संस्कार बदल जाएँ’ यह इन्तज़ार न करो लेकिन मेरे ऊपर किसी का प्रभाव न हो। 108क्योंकि एक तो हरेक के संस्कार भिन्न-भिन्न हैं, दूसरा कोई-न-कोई माया का रूप बनकर भी आते हैं। 109यह तो खत्म होगा ही नहीं लेकिन उसमें स्वयं साक्षी और कमल पुष्प के समान सेफ रहें, यह तो कर सकते हो?

66If you do see others, then only see their specialities.

110बोलने वाला बोले लेकिन सुनने वाल न सुने, यह तो हो सकता है ना!

67Don’t renounce others, but renounce the weaknesses in your own vision.

111मर्यादा की लकीर के अन्दर रहकर कोई भी बात का फैसला करो।

68Contact with others is unavoidable, and so see only their specialities.

112संस्कार भिन्नभिन्न होते हुए भी टक्कर न हो, इसके लिए नालेज़फुल हो जाओ। 113जब कहते हो हम विश्व-कल्याणकारी हैं तो जरूर कोई अकल्याण वाले भी हैं तब तो आप कल्याणकारी बनेंगे। 114अगर अकल्याण वाले ही न हों तो किसके कल्याणकारी बनेंगे। 115अगर कोई कुछ राँग कर रहा है तो उसको परवश समझ कर रहम की दृष्टि से परिवर्तन करो।

69If contact is unnecessary, then see only Baba.

116डिसकस नहीं करो। 117अगर कोई पत्थर से रूक जाता है, तो अपना काम है पास करके चले जाना या उसको भी साथी बना कर पार ले जाओ।

70Let each one be determined to be the image of tapasya. 71Now the time for correcting others through speech or thoughts has passed.

118अगर इतनी हिम्मत नहीं है तो खुद तो नहीं रूको।

72Now the season of co-operation with pure thoughts and good wishes has arrived.

119क्रास करते हुए चलते जाओ। 120यह अटेन्शन चाहिए।

73Continue to move forward, and help others as well.

121अगर देखना है तो विशेषता देखो।

74Achcha, BapDada’s love, remembrance, and namaste.

122छोड़ना है तो कमियों को छोड़ो। 123सम्पर्क में आना पड़ता है,देखना पड़ता है तो विशेषता ही दिखाई दे,नहीं तो बाप को देखो। 124हरेक यही संकल्प ले कि हमें शान्ति की, शक्ति की किरणे फैलानी हैं, तपस्वी मूर्त बनकर रहना है, एक दूसरे को मन्सा से वा वाणी से भी अब सावधान करने का समय नहीं,अब मन्सा शुभ भावना से एक दूसरे के सहयोगी बनकर आगे बढ़ो और बढ़ाओ। 125’’

75* * * O M S H A N T I * * *