Avyakt murli for Friday 7 March 1986

Warning : Sentence alignment between two languages is based on the number of characters. It is therefore not perfectly reliable.

You can correct the sentence alignment yourself on part or all of the murli.

0> 107-03-86ओम शान्ति अव्यक्त बापदादामधुबन

0> > 07-03-86 Om Shanti Avyakt Bapdada Madhuban

2शिवरात्रि पर अव्यक्त बापदादा के मधुर महावाक्य

1The Maha Shiv Ratri ­ the accurate memorial of the four subjects of the study.

3भोलानाथ शिव बाबा बोले 4आज ज्ञान दाता, भाग्य विधाता, सर्वशक्तियों के वरदाता, सर्व खज़ानों से भरपूर करने वाले भोलानाथ बाप अपने अति स्नेही, सदा सहयोगी, समीप बच्चों से मिलने के लिए आये हैं।

2Today, the Bestower of Knowledge, the Bestower of Fortune, the Bestower of Blessings, of all powers, the Father, the Innocent Lord who makes everyone full of all treasures, has come to meet His extremely loving, constantly co­operative and close children.

5यह मिलन ही सदाकाल का उत्सव मनाने का यादगार बन जाता है।

3These meetings become memorials that are celebrated as festivals at all times.

6जो भी भिन्न-भिन्न नामों से समय प्रति समय उत्सव मनाते हैं - वह सभी इस समय बाप और बच्चों के मधुर मिलन,उत्साह भरा मिलन, भविष्य के लिए उत्सव के रूप में बन जाता है।

4All the festivals that are celebrated with different names from time to time are the memorials of the sweet and enthusiastic meetings of the present time between the Father and the children; they take the form of festivals for the future.

7इस समय आप सर्वश्रेष्ठ बच्चों का हर दिन, हर घड़ी सदा खुशी में रहने की घड़ियाँ वा समय है।

5At this time, each day and each moment of you most elevated children is for staying in constant happiness.

8तो इस छोटे से संगमयुग के अलौकिक जीवन,अलौकिक प्राप्तियाँ,अलौकिक अनुभवों को द्वापर से भक्तों ने भिन्न-भिन्न नाम से यादगार बना दिये हैं।

6From the copper age, the devotees have been making the alokik life of this short confluence age, the alokik attainments and the alokik experiences into festivals with different names.

9एक जन्म की आपकी यह जीवन,भक्ति के63 जन्मों के लिए याद का साधन बन जाती है। 10इतनी महान आत्मायें हो!

7This life, this one birth of yours becomes a means of remembrance on the path of devotion for 63 births.

11इस समय की सबसे वन्डरफुल बात यही देख रहे हो - जो प्रैक्टिकल भी मना रहे हो और निमित्त उस यादगार को भी मना रहे हो। 12चैतन्य भी हो और चित्र भी साथ-साथ हैं। 13पाँच हजार वर्ष पहले हर एक ने क्या-क्या प्राप्त किया, क्या बने, कैसे बने- यह 5हजार वर्ष का पूरा अपना यादगार चित्र और जीवन पत्री सभी स्पष्ट रूप में जान गये हो। 14सुन रहे हो और देख-देख हर्षित हो रहे हो कि यह हमारा ही गायन-पूजन हमारे जीवन की कथायें वर्णन कर रहे हैं।

8You are such great souls!

15डबल फारेनर्स ने अपना यादगार चित्र देखा है ना! 16तो चित्रों को देखकर ऐसे अनुभव करते हो कि यह मेरा चित्र है!

9The most wonderful thing of this time that you are seeing is that you are celebrating it in practice and are now celebrating the memorial.

17ओरीजनल आपका चित्र तो बना नहीं सकते हैं।

10You now exist in the living form and the images also exist at the same time.

18इसलिए भावनापूर्वक जो भी टच हुआ वह चित्र बना दिया है।

11What did each of you attain 5000 years ago? 12What did you become?

19तो आज भी आप सभी ‘शिवरात्रि’मना रहे हो। 20प्रैक्टिकल शिव-जयन्ति तो रोज मनाते ही हो क्योंकि संगमयुग है ही अवतरण का युग,श्रेष्ठ कर्त्तव्य,श्रेष्ठ चरित्र करने का युग।

13How did you become that? 14You now know very clearly this accurate memorial and your horoscope of 5000 years. 15You are listening to this and are also very pleased to see that they are remembering and worshipping you and telling the stories of your life.

21लेकिन बेहद युग के बीच मे यह यादगार दिन भी मना रहे हो।

16They cannot create your original image identically.

22आप सबका मनाना है - ‘मिलन मनाना’और उन्हों का मनाना है - ‘आह्वाहन करना’।

17However they were touched with that love and faith, and this is why they made those images.

23उन्हों का है ‘पुकारना’ और आपका है ‘पा लेना’। 24वह कहेंगे ‘आओ’ और आप कहेंगे ‘आ गये’।

18So, you celebrate Shiv Jayanti in a practical way every day, because the confluence age is the age of the Incarnation.

25मिल गये। 26यादगार और प्रैक्टिकल में कितना रात-दिन का अन्तर है।

19It is the age of performing an elevated task and elevated activities.

27वास्तव में यह दिन भोलानाथ बाप का दिन है,भोलानाथ अर्थात् बिना हिसाब के अनगिनत देने वाला।

20However, you are also celebrating the memorial of this day within this unlimited age.

28वैसे जितना और उतने का हिसाब होता है, जो करेगा वह पायेगा। 29उतना ही पायेगा।

21All of you celebrate by having a meeting, whereas their celebration is an invocation.

30यह हिसाब है। 31लेकिन भोलानाथ क्यों कहते?

22Theirs is calling out whereas yours is having attained.

32क्योंकि इस समय देने में जितने और उतने का हिसाब नहीं रखता।

23They say, "Come", and you say, "He has come, we have found Him."

33एक का पद्मगुणा हिसाब है। 34तो अनगिनत हो गया ना। 35कहाँ एक, कहाँ पद्म।

24There is as much difference in the memorial and the practical as there is between day and night.

36पद्म भी लास्ट शब्द है इसलिए पद्म कहते हैं।

25In fact, this is the day of the Father, the Innocent Lord.

37अनगिनत देने वाले भोले भण्डारी का दिन यादगार रूप में मनाते हैं।

26The Innocent Lord means the One who bestows countlessly, without keeping an account of it.

38आपको तो इतना मिला है जो अब तो भरपूर हो ही लेकिन 21जन्म 21 पीढ़ी सदा भरपूर रहेंगे।

27Generally, there is an account of receiving as much as you give. 28Whoever does something receives the return of it, accordingly.

39इतने जन्मों की गैरन्टी और कोई नहीं कर सकता।

29This is the account. 30However, why is He called the Innocent Lord?

40कितना भी कोई बड़ा दाता हो लेकिन अनेक जन्म का भरपूर भण्डारा होने की गैरन्टी कोई भी नहीं कर सकता।

31Because, at this time, He doesn't keep an account of giving you as much you give. 32The account is of receiving multimillionfold for one.

41तो भोलानाथ हुआ ना!

33So, it has become countless, has it not?

42नॉलेजफुल होते भी भोला बनते हैं… इसलिए भोलानाथ कहा जाता है।

34There is so much difference between one and multimillionfold.

43वैसे तो हिसाब करने में - एक-एक संकल्प का भी हिसाब जान सकते हैं।

35"Multimillion" (Padams) is said because that is the last word in counting (multimillion=padma padam).

44लेकिन जानते हुए भी देने में भोलानाथ ही बनता है। 45तो आप सभी भोलानाथ बाप के भोलानाथ बच्चे हो ना!

36They celebrate as a festival the day of the Innocent Treasurer, the One who gives without counting.

46एक तरफ भोलानाथ कहते दूसरे तरफ भरपूर भण्डारी कहते हैं। 47यादगार भी देखो कितना अच्छा मनाते हैं।

37You have received so much that you are completely full at this time, and you will also always remain completely full for 21 births and 21 generations.

48मनाने वालों को पता नहीं लेकिन आप जानते हो।

38No one else can give a guarantee for so many births.

49जो मुख्य इस संगमयुग की पढ़ाई है, जिसकी विशेष 4सबजेक्ट हैं,वह चार ही सबजेक्ट यादगार दिवस पर मनाते आते हैं। 50कैसे?

39No matter how great a bestower someone is, no one can guarantee to make your treasure­store completely full for so many births.

51पहले भी सुनाया था कि विशेष इस उत्सव के दिन बिन्दु का और बूँद का महत्व होता है।

40Therefore, He is the Innocent Lord, is He not? 41Whilst being knowledge­full, He remains innocent.

52तो बिन्दु इस समय के याद अर्थात् योग के सबजेक्ट की निशानी है। 53याद में बिन्दु स्थिति में ही स्थित होते हो ना!

42This is why He is called the Innocent Lord. 43In fact, if He kept accounts, He could know the account of each and every thought.

54तो ‘बिन्दु’याद की निशानी और बूँद - ज्ञान की भिन्न-भिन्न बूँदें।

44However, whilst knowing all of that, He becomes the Innocent Lord when it comes to giving.

55इस ज्ञान के सबजेक्ट की निशानी ‘बूँद’ के रूप में दिखाई है।

45So, all of you are innocent children of the Father, the Innocent Lord, are you not?

56धारणा की निशानी इसी दिन विशेष व्रत रखते हैं। 57तो व्रत धारण करना। 58धारणा में भी आप दृढ़ संकल्प करते हो।

46On the one hand, you call Him the Innocent Lord and on the other hand, you call Him the Treasurer who is completely full.

59तो व्रत रखते हो कि ऐसा सहनशील वा अन्तर्मुख अवश्य बनके ही दिखायेंगे।

47Look how well you celebrate the memorial. 48Those people who celebrate it do not know it, but you know it.

60तो यह व्रत धारण करते हो ना! 61यह ‘व्रत’धारणा की निशानी है। 62और सेवा की निशानी है ‘जागरण’।

49All the four special subjects of the main study of the confluence age are celebrated on on this memorial day. 50How?

63सेवा करते ही हो - किसको जगाने के लिए? 64अज्ञान नींद से जगाना,जागरण कराना, जागृति दिलाना यही आपकी सेवा है।

51You were also told earlier that on the day of this festival there is special importance given to the point and the drop.

65तो यह ‘जागरण’सेवा की निशानी है। 66तो चार ही सबजेक्ट आ गई ना।

52The point is a symbol of the subject of remembrance, that is, of yoga.

67लेकिन सिर्फ रूपरेखा उन्होंने स्थूल रूप में बदल दी है।

53In remembrance, you stabilise yourself in the stage of a point, do you not?

68गुह्य रहस्य धारण करने की दिव्य बुद्धि तो हैं ही नहीं। 69भक्त-बुद्धि,महीन बुद्धि नहीं होती।

54So, the point is a symbol of remembrance, and the drop represents the different drops of knowledge.

70भक्त-बुद्धि को बापदादा मोटी बुद्धि कहते हैं।

55The sign given to the subject of knowledge is the drop.

71ब्रह्मा बाप के बोल सुने हैं ना।

56The sign of dharna on this day is the special fast they keep.

72तो यह भी भक्त बुद्धि महीनता को नहीं ग्रहण कर सकते।

57So, you observe a fast. 58In dharna, you have a determined thought.

73इसलिए स्थूल रूप, साधारण रूप दे दिया है। 74फिर भी भक्तों के ऊपर भी भगवान खुश होते हैं, क्यों?

59So, you take a vow (fast) that you will definitely be tolerant or introverted. 60You take this vow, do you not?

75फिर भी ठगत बनने से तो बच गये न। 76ठगत से भक्त बनना अच्छा ही है।

61This symbolizes dharna, and the sign of service is "jaagran" (staying up all night).

77जो सच्चे भक्त होते हैं वह ठगत नहीं होते हैं। 78वह भावना वाले होते हैं और सदा ही सच्चे भक्तों की यह निशानी होगी कि जो संकल्प करेंगे उसमें दृढ़ रहेंगे। 79इसलिए भक्तों से भी बाप का स्नेह है। 80फिर भी आपके यादगार की द्वापर से परम्परा तो चला रहे हैं और विशेष इस दिन जैसे आप लोग यहाँ संगमयुग पर बार-बार समर्पण समारोह मनाते हो, अलग-अलग भी मनाते हो,ऐसे ही आपके इस फंक्शन का भी यादगार वह स्वयं को समर्पण नहीं करते लेकिन बकरे को करते हैं।

62In fact, you do service to awaken someone.

81बलि चढ़ा देते हैं। 82वैसे तो बापदादा भी हंसी में कहते हैं कि यह ‘मैं-मैं-पन’का समर्पण हो तब समर्पण अर्थात् सम्पूर्ण बनो। 83बाप समान बनो।

63To awaken them from the sleep of ignorance, to enable them to stay awake and to awaken them, is your service. 64So, this jaagran symbolizes service.

84जैसे ब्रह्मा बाप ने पहला-पहला कदम क्या उठाया?

65So, all four subjects have been covered, have they not?

85मैं और मेरा-पन का समर्पण समारोह मनाया किसी भी बात में‘मैं’ के बजाए सदा नेचुरल भाषा में, साधारण भाषा में भी ‘बाप’ शब्द ही सुना। 86‘मैं’शब्द नहीं।

66However, they have taken its form just in a physical way. 67Nevertheless, devotees have that love and faith, and the sign of true devotees is that whatever thought they have, they will remain very firm in that thought.

87मैं कर रहा हूँ, नहीं। 88बाबा करा रहा है।

68This is why the Father also has love for devotees.

89बाबा चला रहा है, मै कहता हूँ, नहीं। 90बाबा कहता है।

69At least they have made your memorial continue eternally from the copper age.

91हद के कोई भी व्यक्ति या वैभव से लगाव यह ‘मेरापन’है। 92तो मेरेपन को और मैं-पन को समर्पण करना इसको ही कहते हैं - ‘बलि चढ़ना’। 93बलि चढ़ना अर्थात् - महाबली बनना। 94तो यह समर्पण होने की निशानी है।

70Especially on this day, just as you repeatedly have surrender ceremonies here at the confluence age, you also celebrate it individually, in the same way, as a memorial of this function of yours, they do not sacrifice themselves, but they sacrifice a goat.

95तो बनाया अच्छा है न।

71They make a sacrifice.

96भक्तों को आप भी दिल से शाबास तो देते हो ना! 97फिर भी आप सबके भक्त हैं। 98ऐसे आता है ना कि यह हमारे भक्त हैं। 99या समझते हो कि यह बापदादा के भक्त हैं।

72In fact, BapDada also says amusingly that it is only when you surrender that consciousness of "I" (meh, meh) that you can surrender yourself, that is, you can become complete and equal to the Father.

100बाप के भी हैं, आपके भी हैं।

73What was the first step that Father Brahma took?

101जैसे कहते हो हमारा राज्य आने वाला है। 102तख्त पर तो एक लक्ष्मी नारायण बैठेंगे! 103एक समय पर तो एक ही तख्तनशीन होंगे न।

74He celebrated the surrender ceremony of "I" and "mine", that is, in any situation, instead of "I" you always heard the word "Father" in his natural language, in his ordinary language.

104लेकिन फिर भी आप लोग क्या कहेंगे? 105आधाकल्प हमारा राज्य है।

75He never said, "I". 76“Baba is making me do it, not that I am doing it.

106ऐसे नहीं कहेंगे कि लक्ष्मी नारायण का राज्य है।

77No. 78Baba is making me move, not that I am saying this.

107हमारा कहेंगे न।

79No. 80Baba is speaking.”

108ऐसे ही जो बाप के भक्त वह आपके भी भक्त हैं। 109साक्षी होकर देखो तो बहुत मजा आयेगा।

81To have attachment to any limited being or thing is to have the consciousness of "mine".

110हम क्या कर रहे हैं और हमारे भक्त क्या कर रहे हैं!

82To surrender the consciousness of "mine" and "I" is called making a sacrifice.

111प्रैक्टिकल क्या है और यादगार क्या है!

83To make this sacrifice means to make the greatest sacrifice.

112फिर भी बापदादा भक्तों को एक बात की आफरीन देते हैं। 113किसी भी रूप से भारत में वा हर देश में उत्साह की लहर फैलाने के लिए उत्सव बनाये तो अच्छे हैं ना।

84So, this is a sign of surrendering. 85Baba gives thanks to the devotees for one thing: Whether in Bharat or in any other country, in order to spread a wave of enthusiasm in any form, they have created very good festivals.

114चाहे दो दिन के लिए हो या एक दिन के लिए हो लेकिन उत्साह की लहर तो फैल जाती हैं न।

86Whether it is for two days or just a day, at least the wave of enthusiasm (utsaah) spreads.

115इसलिए ‘उत्सव’ कहते हैं।

87This is why it is called a festival (utsav).

116फिर भी अल्पकाल के लिए विशेष रूप से बाप के तरफ मैजारिटी का अटेन्शन तो जाता है ना।

88At least the attention of the majority of them is drawn towards the Father temporarily for a special purpose.

117तो सुना ‘शिवरात्रि’का महत्व क्या है!

89So what special things will you do on this special day?

118यह तो है दिन का महत्व लेकिन आपको क्या करना है? 119विशेष दिन पर क्या विशेष करेंगे? 120झण्डा लहरेगा वह तो देखेंगे, पिकनिक करेंगे, गीत गायेंगे, बस।

90On the path of devotion, when some observe a fast they do it for all time, whereas others don't have that courage and observe the fast for a month or a day or for just a short time.

121यही करेंगे!

91They then break that fast.

122मनाना तो अच्छा है।

92You don’t do this, do you?

123आये ही हो मौज करने के लिए।

93In Madhuban, your feet are not on the ground.

124आजकल तो व्रत भी लेते हैं और फिर छोड़ भी देते हैं।

94So, when you return abroad, will you come down to the ground or will you remain up above?

125जैसे भक्ति में कोई सदाकाल के लिए व्रत लेता है और कोई में हिम्मत नहीं होती है तो एक मास के लिए,एक दिन के लिए या थोड़े समय के लिए लेते हैं।

95Will you always remain up above and just come down to perform actions or will you perform actions whilst always being down below? 96To remain up above means to remain in the stage up above (high stage).

126फिर वह व्रत छोड़ देते हैं। 127आप तो ऐसे नहीं करते हो न!

97It isn't that you have to go onto the roof and dangle from there.

128मधुबन में तो धरनी पर पाँव नहीं है और फिर जब विदेश में जायेंगे तो धरनी पर आयेंगे या ऊपर ही रहेंगे!

98It means to remain stable in a high stage and perform ordinary actions, that is, come down (to perform actions).

129सदा ऊपर से नीचे आकर कर्म करेंगे या नीचे रहकर कर्म करेंगे?

99Whilst performing ordinary actions, your stage should remain up above, that is, it should remain elevated.

130ऊपर रहना अर्थात् ऊपर की स्थिति में रहना।

100The Father adopts an ordinary body, and He only performs ordinary actions.

131ऊपर कोई छत पर नहीं लटकना है।

101He speaks in the same way as you do.

132ऊँची स्थिति में स्थित हो कोई भी साधारण कर्म करना अर्थात् नीचे आना, लेकिन साधारण कर्म करते भी स्थिति ऊपर अर्थात् ऊँची हो।

102He moves in the same way as you. 103So, the actions are ordinary, the body is ordinary, but, whilst performing ordinary actions, His stage remains high.

133जैसे बाप भी साधारण तन लेता है ना।

104In the same way, the stage of all of you should also always be high.

134कर्म तो साधारण ही करेंगे न जैसे आप लोग बोलेंगे वैसे ही बोलेंगे। 135वैसे ही चलेंगे। 136तो कर्म साधारण है, तन ही साधारण है, लेकिन साधारण कर्म करते भी स्थिति ऊँची रहती।

105Just as you call today the day of jaagran, similarly, every day, at amrit vela, don’t think that you have come from sleep but that you have incarnated from the land of peace in order to perform actions.

137ऐसे आप की भी स्थिति सदा ऊँची हो। 138जैसे आज के दिन को अवतरण का दिन कहते हो ना तो रोज अमृतवेले ऐसे ही सोचो कि निंद्रा से नही शान्तिधाम से कर्म करने के लिए अवतरित हुए हैं।

106And, at night, perform actions and then return to the land of peace. 107An incarnation incarnates to perform an elevated action. 108They are not said to have taken birth, but they are said to have incarnated.

139और रात को कर्म करके शान्तिधाम में चले जाओ।

109An incarnation is when they come down from the stage up above.

140तो अवतार अवतरित होते ही हैं - श्रेष्ठ कर्म करने के लिए।

110So, by performing actions whilst in that stage, even ordinary actions change into alokik actions.

141उनको जन्म नहीं कहते हैं, अवतरण कहते हैं।

111Other people eat their meals (bhojan) whereas you eat Brahma bhojan.

142ऊपर की स्थिति से नीचे आते हैं - यह है अवतरण।

112So, there is a difference, is there not?

143तो ऐसी स्थिति में रहकर कर्म करने से साधारण कर्म भी अलौकिक कर्म में बदल जाते हैं।

113You also move along, but you move along as angels do, you move in a double­light stage. 114So, it is an alokik activity and alokik actions.

144जैसे दूसरे लोग भी भोजन खाते और आप कहते हो ‘ब्रह्मा भोजन’ खाते हैं। 145फर्क हो गया न।

115So, it is not just today that is the day of the incarnation, but the confluence age itself it the day of incarnation.

146चलते हो लेकिन आप फरिश्ते की चाल चलते, डबल लाइट स्थिति में चलते।

116On this day, you congratulate BapDada but BapDada says: You first.

147तो अलौकिक चाल अलौकिक कर्म हो गया।

117If it weren't for you children, who would say, "Father"?

148तो सिर्फ आज का दिन अवतरण का दिन नहीं लेकिन संगमयुग ही अवतरण दिवस है।

118It is the children who call the Father, Father. 119Therefore, first of all, congratulations to the children.

149आज के दिन मुबारक तो चारों ओर से बापदादा के साथ-साथ सबको भी आ रही है।

120All of you sing the birthday song: Happy birthday to You. 121BapDada also says: Happy birthday to you.

150बापदादा सभी बच्चों को मुबारक की रेसपाण्ड में अनगिनत मुबारक दे रहे हैं।

122The children gave birthday congratulations to the Father and the Father gave them to the children.

151पहली मुबारक, सभी बच्चों को - बाप को पहचानने के विशेषता की मुबारक।

123You are being sustained with congratulations. 124What is the sustenance of all of you?

152बाप के सदा वर्से के अधिकारी बनने की मुबारक।

125You are being sustained with congratulations from the Father and the family.

153सदा अपने श्रेष्ठ हीरे तुल्य ब्राह्मण जीवन की मुबारक।

126You are singing, dancing, being sustained and flying with congratulation.

154सदा बाप समान अथक बेहद के सेवाधारी बनने की मुबारक।

127This sustenance is also wonderful.

155सदा बाप समान फरिश्ता सो देवता बनने के दृढ़ संकल्प,श्रेष्ठ कर्म की मुबारक।

128What do you give one another at every moment? 129Congratulations, and this is the means of sustenance.

156ऐसे तो मुबारक बहुत हैं, हर कदम की मुबारक है। 157हर घड़ी की मुबारक है।

130No matter what someone is like, BapDada knows that, and you also know that.

158हर संकल्प की मुबारक है।

131Everything is numberwise.

159आप लोग बापदादा को मुबारक देते हो लेकिन बापदादा कहते हैं - ‘पहले आप’। 160अगर बच्चे नहीं होते तो बाप कौन कहता।

132If it weren't numberwise, then, in the golden age, you would need to build a minimum of 150,000 thrones.

161बच्चे ही बाप को बाप कहते हैं।

133This is why it has to be numberwise.

162इसलिए पहले बच्चों को मुबारक। 163तब बाप कहेगा - हाँ,मैं बाप हूँ,तो मुबारक स्वीकार हो। 164आप सब बर्थ डे का गीत गाते हो ना - हैपी बर्थ डे टू यू… बापदादा भी कहते हैं - हैपी बर्थ डे टू यू। 165बर्थ डे की मुबारक तो बच्चों ने बाप को दी।

134It has to be numberwise, but if sometimes you think that that someone is wrong, that he is not doing something good, then the way to put that wrong right, the way to teach the accurate method to someone who is not doing something correctly is not to tell him directly, that he is wrong.

166बाप ने बच्चों को दी। 167और मुबारक से ही पल रहे हो।

135If you say this, that person will never change.

168आप सबकी पालना ही क्या है? 169बाप की,परिवार की बधाइयों से ही पल रहे हो।

136In order to put out a fire, you don't start another fire; you pour cold water on it.

170बधाइयों से ही नाचते, गाते,पलते, उड़ते जा रहे हो। 171यह पालना भी वन्डरफुल है।

137Therefore, if you initially tell someone he is wrong, then that person will become even more disheartened.

172एक दो को हर घड़ी क्या देते हो? 173बधाईयाँ हैं और यही पालना की विधि है।

138First of all, reassure that person by saying that he is good, that everything is good.

174कोई कैसा भी है, वह तो बापदादा भी जानते हैं, आप भी जानते हो कि नम्बरवार तो होंगे ही।

139First of all, at least sprinkle the water, then explain to him why the fire started.

175अगर नम्बरवार नहीं बनते फिर तो सतयुग में कम से कम डेढ़ लाख तख्त बनाने पड़ें।

140Don't tell him straightaway: You are like this and you did this and you did that.

176इसलिए नम्बरवार तो होने ही हैं।

141First of all, sprinkle cold water.

177संख्या अभी डेढ़ लाख तक पहुँची है ना! 178तो इतने तख्त बनाने पड़े।

142Then he will also realise the reason why the fire started and what the method is to put out the fire.

179लेकिन बनना एक ही है। 180बाकी साथी बनने हैं,रायल फैमली बननी है।

143If someone is bad and you tell him that he is bad, that is like pouring oil on to a fire.

181मुख्य ‘विश्व-महाराजन’तो एक ही बनेगा ना। 182साथ में राज्य करने वालों को लक्ष्मी नारायण तो नहीं कहेंगे। 183नम्बर भी बदली हो गया।

144Therefore, first of all say, "It is very good, it is very good", and then tell him whatever you have to, and he will then have the courage to listen to it and imbibe it.

184पहले जन्म वाले को पहला नम्बर लक्ष्मी नारायण। 185फिर सेकण्ड नम्बर लक्ष्मी नारायण तो बदल गया न।

145This is why Baba was telling you that to say "Very good, very good" is to give congratulations.

186रायल फैमली और राज्य के साथी यह विस्तार हो जाता है।

146For instance, BapDada too would never say to anyone directly that he is wrong.

187रायल फैमली को भी राज्य अधिकारी तो कहेंगे ना।

147He would say in the murli what is right and what is wrong.

188तो नम्बरवार होना है लेकिन कभी कोई को अगर आप समझते हैं कि यह रांग है,यह अच्छा काम नहीं कर रहा है, तो रांग को राइट करने की विधि या यथार्थ कर्म नही करने वाले को यथार्थ कर्म सिखाने की विधि - कभी भी उसको सीधा नहीं कहो कि तुम तो रांग हो। 189यह कहने से वह कभी नहीं बदलेगा। 190जैसे आग बुझाने के लिए आग नहीं जलाई जाती है।

148However, if someone comes and asks Baba directly if he is wrong, he would say, "No, you are absolutely right," because that person doesn't have courage at that time. 149Just as a patient is about to go and is on his last breath, and he asks the doctor if he is now about to go, the doctor would never say: “Yes, you are about to go, because the patient doesn’t have courage at that time.

191उसको ठण्डा पानी डाला जाता है। 192इसलिए कभी भी उसको पहले ही कहा कि तुम रांग हो, तुम रांग हो तो वह और ही दिलशिकस्त हो जायेगा। 193पहले उसको अच्छा-अच्छा कह करके थमाओ तो सही, पहले पानी तो डालो फिर उसको सुनाओ कि आग क्यों लगी!

150If someone has a weak heart and you tell him this sort of thing then he would definitely have heart­failure, that is, he would not have the power to make effort to bring about transformation. 151So, the confluence age is the age to bring about growth through congratulations.

194पहले यह नहीं कहो कि तुम ऐसे हो, तुमने यह किया, यह किया।

152These congratulations are the elevated sustenance.

195पहले ठण्डा पानी डालो। 196पीछे वह भी महसूस करेगा कि हाँ, आग लगने का कारण क्या है और आग बुझाने का साधन क्या है!

153This is why, whenever they celebrate the memorial of the sustenance of your congratulations on the day of any of the deities, they call that a big day.

197अगर बुरे को बुरा कह देते तो आग में तेल डालते हो।

154Whenever it is Deepmala or Shiv Ratri, they call it a big day.

198इसीलिए बहुत अच्छा,बहुत अच्छा कह करके पीछे उसको कोई भी बात दो तो उसमें सुनने की, धारण करने की हिम्मत आ जाती है।

155Any festival they have they call it a big day because you have a big heart, and so they have called it a big day.

199इसलिए सुना रहे थे कि ‘बहुत अच्छा, बहुत अच्छा’ यही बधाइयाँ हैं।

156To give congratulations to one another is to have a big heart.

200जैसे बापदादा भी कभी किसको डायरेक्ट रांग नहीं कहेगा, मुरली में सुना देगा - राइट क्या है,रांग क्या है। 201लेकिन अगर कोई सीधा आकर पूछेगा भी कि मैं रांग हूँ? 202तो कहेगा नहीं तुम तो बहुत राइट हो क्योंकि उसमें उस समय हिम्मत नहीं होती है। 203जैसे पेशेन्ट जा भी रहा होता है,आखरी साँस होता है तो भी डाक्टर से अगर पूछेगा कि मैं जा रहा हूँ तो कभी नहीं कहेगा हाँ, जा रहे हो।

157Do you understand?

204क्योंकि उस टाइम हिम्मत नहीं होती।

158It is not that you wouldn't tell someone who is wrong that he is wrong.

205किसकी दिल कमज़ोर हो और आप अगर उसको ऐसी बात कह दो, वह तो हार्टफेल हो ही जायेगा।

159However, have a little patience. 160You will have to give a signal, but at least choose the right time.

206अर्थात् पुरूषार्थ में परिवर्तन करने की शक्ति नहीं आयेगी।

161That person is dying and you tell him: Die, die..! 162Therefore, consider the time, consider his courage.

207तो संगमयुग है ही बधाइयों से वृद्धि को पाने का युग।

163By saying, "Very good, very good", that person receives courage.

208यह बधाइयाँ ही श्रेष्ठ पालना हैं।

164However, say it from your heart.

209इसीलिए आपके इस बधाइयों की पालना का यादगार जब भी कोई देवी देवता का दिन मनाते हैं तो उसको बड़ा दिन कह देते हैं।

165Don’t just say it superficially so that that person feels you are just saying it for the sake of it. 166This is a matter of feeling.

210दीपमाला होगी,शिवरात्रि होगी तो कहेंगे आज बड़ा दिन है।

167Let the feeling in your heart be that of mercy, and his heart will also feel that mercy.

211जो भी उत्सव होंगे उसको बड़ा दिन कहेंगे। 212क्योंकि आपकी बड़ी दिल है तो उन्होंने बड़ा दिन कह दिया है।

168Therefore, constantly continue to give congratulations and continue to receive congratulations.

213तो एक दो को बधाइयाँ देना यह बड़ी दिल है।

169These congratulations are a blessing. 170Achcha.

214समझा - ऐसे नहीं कि रांग को रांग समझायेंगे नहीं, लेकिन थोड़ा धैर्य रखो, इशारा तो देना पड़ेगा लेकिन टाइम तो देखो ना। 215वह मर रहा है और उसको कहो मर जाओ, मर जाओ…। 216तो टाइम देखो,उसकी हिम्मत देखो। 217बहुत अच्छा, ‘बहुत अच्छा’कहने से हिम्मत आ जाती है।

171To all the children everywhere, imperishable congratulations for the day of incarnation for every day of the confluence age, to those who are always bestowers and bestowers of blessings, the same as the Father, and who make every soul full, to the children who are master lords of innocence, to those who always stay in remembrance and make their every action a memorial, to the elevated children who always move forward in service and self­progress with zeal and enthusiasm, on this special day of the memorial of Shiv Jayanti and so Brahmin Jayanti, the jayanti as valuable as a diamond, congratulations for the jayanti of making everyone happy and full, love, remembrance and namaste.

218लेकिन दिल से कहो, ऐसे नहीं बाहर से कहो तो वह समझे कि मेरे को ऐसे ही कह रहे हैं। 219यह भावना की बात है।

172Blessing: May you be a worthy­of­worship soul and invoke your deity status in the right way at Deepmala.

220दिल का भाव ‘रहम’ का हो तो उसके दिल को रहम का भाव लगेगा। 221इसीलिए सदा बधाइयाँ देते रहो। 222बधाइयॉ लेते रहो।

173On Deepmala, people used to ignite lamps with the right method and made sure that the lamps would never go out.

223यह बधाई वरदान है। 224जैसे आज के दिन को गायन करते हैं - शिव के भण्डारे भरपूर,… तो आपका गायन है,सिर्फ बाप का नहीं।

174They would keep pouring oil into them, and systematically, with the right method, they would maintain the practice of invocation.

225सदा भण्डारा भरपूर हो। 226दाता के बच्चे दाता बन देते जाओ।

175Nowadays, instead of earthenware lamps, they just switch on a light­bulb.

227सुनाया था ना - भक्त हैं ‘लेवता’और आप हो देने वाले ‘देवता’ तो दाता माना देने वाले।

176They don't celebrate Deepmala now, for it has just become entertainment.

228किसी को भी कुछ थोड़ा भी देकर फिर आप उनसे कुछ ले लो तो उसको फील नहीं होगा।

177The method and spiritual endeavour of invocation has now finished. 178That love has finished and just selfishness remains.

229फिर कुछ भी उसको मना सकते हो। 230लेकिन पहले उसको दो।

179This is why the real bestower Lakshmi does not come to anyone.

231हिम्मत दो, उमंग दिलाओ,खुशी दिलाओ फिर उससे कुछ भी बात मनाने चाहो तो मना सकते हो, रोज उत्सव मनाते रहो।

180However, all of you invoke your deity status in an accurate way and this is why you yourselves become worship­worthy deities.

232रोज बाप से मिलन मनाना यही उत्सव मनाना है। 233तो रोज उत्सव है। 234अच्छा –

181Slogan: The most elevated service is to create a powerful atmosphere with your spiritual vibrations.

235चारों ओर के बच्चों को, संगमयुग के हर दिन के अवतरण दिवस की अविनाशी मुबारक हो। 236सदा बाप समान दाता और वरदाता बन हर आत्मा को भरपूर करने वाले, मास्टर भोलानाथ बच्चों को, सदा याद में रह हर कर्म को यादगार बनाने वाले बच्चों को, सदा स्व उन्नति और सेवा की उन्नति में उमंग उत्साह से आगे बढ़ने वाले श्रेष्ठ बच्चों को, विशेष आज के यादगार दिवस शिव जयन्ति सो ब्राह्मण जयन्ति, हीरे तुल्य जयन्ति,सदा सर्व को सुखी बनाने की,सम्पन्न बनाने की जयन्ति की मुबारक और यादप्यार और नमस्ते। 237’’

182* * * O M S H A N T I* * *