Avyakt murli for Monday 5 October 1987

Warning : Sentence alignment between two languages is based on the number of characters. It is therefore not perfectly reliable.

You can correct the sentence alignment yourself on part or all of the murli.

0> 105-10-87ओम शान्ति अव्यक्त बापदादामधुबन 2ब्राह्मण जीवन का सुख - ‘सन्तुष्टता'व ‘प्रसन्नता'

0> > 05-10-87 Om Shanti Avyakt Bapdada Madhuban

3संतुष्टता और प्रसन्नता का खज़ाना देने वाले, विधाता,वरदाता बापदादा बोले 4आज बापदादा चारों ओर के अपने अति लाडले, सिकीलधे ब्राह्मण बच्चों में से विशेष ब्राह्मण जीवन की विशेषता सम्पन्न बच्चों को देख रहे हैं। 5आज अमृतवेले बापदादा सर्व ब्राह्मण कुल बच्चों में से उन विशेष आत्माओं को चुन रहे थे जो सदा सन्तुष्टता द्वारा स्वयं भी सदा सन्तुष्ट रहे हैं और औरों को भी सन्तुष्टता की अनुभूति अपनी दृष्टि,वृत्ति और कृति द्वारा सदा कराते आये हैं। 6तो आज ऐसी सन्तुष्टमणियों की माला पिरो रहे थे जो सदा संकल्प में,बोल में, संगठन के सम्बन्ध-सम्पर्क में, कर्म में सन्तुष्टता के गोल्डन पुष्प बापदादा द्वारा अपने ऊपर बरसाने का अनुभव करते और सर्व प्रति सन्तुष्टता के गोल्डन पुष्पों की वर्षा सदा करते रहते हैं।

1The happiness, contentment and satisfaction of Brahmin life

7ऐसी सन्तुष्ट आत्मायें चारों ओर में से कोई-कोई नजर आई। 8माला बड़ी नहीं बनी,छोटी-सी माला बनी। 9बापदादा बारबार सन्तुष्टमणियों की माला को देख हर्षित हो रहे थे।

2Today, out of all His extremely beloved, long­lost and now­found Brahmin children, BapDada is looking at the children who are filled with the speciality of Brahmin life.

10क्योंकि ऐसी सन्तुष्टमणियाँ ही बापदादा के गले का हार बनती हैं, राज्य अधिकारी बनती हैं और भक्तों के सिमरण की माला बनती हैं। 11बापदादा और बच्चों को भी देख रहे थे जो कभी सन्तुष्ट और कभी असन्तुष्ट के संकल्प-मात्र छाया के अन्दर आ जाते हैं और फिर निकल आते हैं, फँस नहीं जाते।

3Today, at amrit vela, out of all the children who are the decoration of the Brahmin clan, BapDada was selecting those special souls who have contentment, those who have always been content themselves, and who have always continued to give others the experience of contentment through their vision, attitude and actions.

12तीसरे बच्चे कभी संकल्प की असन्तुष्टता,कभी स्वयं की स्वयं से असन्तुष्टता,कभी परिस्थितियों द्वारा असन्तुष्टता,कभी स्वयं की हलचल द्वारा असन्तुष्टता और कभी छोटी-बड़ी बातों से असन्तुष्टता - इसी चक्र में चलते और निकलते और फिर फँसते रहते।

4So, today, BapDada was threading the garland with such jewels of contentment who constantly experience themselves being showered with golden flowers of contentment from BapDada in their every thought and word, in their relationship and connection with those in the gathering and in their every action.

13ऐसी माला भी देखी। 14तो तीन मालायें तैयार हुई।

5They also constantly shower others with golden flowers of contentment.

15मणियां तो सभी हैं लेकिन सन्तुष्ट-मणियों की झलक और दूसरे दो प्रकार के मणियों की झलक क्या होगी, यह तो आप भी जान सकते हो। 16ब्रह्मा बाप बार-बार तीनों मालाओं को देखते हुए हर्षित भी हो रहे थे, साथ-साथ प्रयत्न कर रहे थे कि दूसरे नम्बर की माला की मणियाँ पहली माला में आ जाएँ। 17रूह-रूहान चल रही थी। 18क्योंकि दूसरी माला की कोई-कोई मणि बहुत थोड़ी-सी असन्तुष्टता की छाया-मात्र के कारण पहली माला से वंचित रह गयी है, इसको परिवर्तन कर कैसे भी पहली माला में लावें।

6Out of all the souls everywhere, only a few such contented souls were visible.

19एक-एक के गुण,विशेषतायें,सेवा - सबको सामने लाते बार-बार यही बोले कि इसको पहली माला में कर लें। 20ऐसी 25-30 के करीब मणियाँ थी जिनके ऊपर ब्रह्मा बाप की विशेष रूह-रूहान चल रही थी।

7The garland that was prepared was not big; it was a small garland. 8While repeatedly looking at the garland of the jewels of contentment BapDada was pleased because only such jewels of contentment become the garland around BapDada's neck.

21ब्रह्मा बाप बोले - पहले नम्बर माला में इन मणियों को भी डालना चाहिए।

9They claim a right to the kingdom and also become the beads of the rosary that the devotees turn.

22लेकिन फिर स्वयं ही मुस्कराते हुए यही बोले कि बाप इन्हों को अवश्य पहली में लाकर ही दिखायेंगे। 23तो ऐसी विशेष मणियाँ भी थी।

10BapDada was also looking at the other children who are sometimes content and sometimes come under the shadow of the slightest thought of discontentment and then move away from it; they don't become trapped.

24ऐसे रूह-रूहान चलते हुए एक बात निकली कि असन्तुष्टता का विशेष कारण क्या है? 25जबकि संगमयुग का विशेष वरदान सन्तुष्टता है, फिर भी वरदाता से वरदान प्राप्त वरदानी आत्मायें दूसरे नम्बर की माला में क्यों आती?

11The third type of children sometimes have discontentment in their thoughts; they are sometimes discontent with themselves, sometimes discontent with adverse situations, sometimes discontent because of their own fluctuation and sometimes discontent with big and small situations.

26सन्तुष्टता का बीज सर्व प्राप्तियाँ हैं। 27असन्तुष्टता का बीज स्थूल वा सूक्ष्म अप्राप्ति है।

12They become caught up in this cycle, then become free from it and then become trapped again. 13Baba even saw such a garland.

28जब ब्राह्मणों का गायन है - ‘अप्राप्त नहीं कोई वस्तु ब्राह्मणों के खज़ाने में अथवा ब्राह्मणों के जीवन में',फिर असन्तुष्टता क्यों? 29क्या वरदाता ने वरदान देने में अंतर रखा वा लेने वालों ने अन्तर कर लिया,क्या हुआ? 30जब वरदाता,दाता के भण्डार भरपूर हैं, इतने भरपूर हैं जो आपके अर्थात् श्रेष्ठ निमित्त आत्माओं के जो बहुतकाल के ब्रह्माकुमार-ब्रह्माकुमारी बन गये, उन्हों की 21जन्मों की वंशावली और फिर उनके भक्त, भक्तों की भी वंशावली,वो भी उन प्राप्तियों के आधार पर चलते रहेंगे।

14So, three garlands were prepared.

31इतनी बड़ी प्राप्ति,फिर भी असन्तुष्टता क्यों? 32अखुट खज़ाना सभी को प्राप्त है - एक ही द्वारा,एक ही जैसा,एक ही समय,एक ही विधि से।

15All are jewels, but you can also understand what the sparkle would be of those who are jewels of contentment and what it would be of those who are the other two types of jewel.

33लेकिन प्राप्त हुए खज़ाने को हर समय कार्य में नहीं लगाते अर्थात् स्मृति में नहीं रखते। 34मुख से खुश होते हैं लेकिन दिल से खुश नहीं होते।

16While repeatedly looking at the garlands, Father Brahma was pleased and, at the same time, was trying to bring the jewels of the second number garland into the first number garland.

35दिमाग की खुशी है, दिल की खुशी नहीं, कारण? 36प्राप्तियों के खज़ानों को स्मृतिस्वरूप बन कार्य में नहीं लगाते। 37स्मृति रहती है लेकिन स्मृतिस्वरूप में नहीं आते।

17A heart­to­heart conversation was taking place because some beads of the second garland were deprived of being in the first garland due to a slight shadow of discontentment, and they had to be transformed and somehow brought into the first garland.

38प्राप्ति बेहद की है लेकिन उनको कहाँ-कहाँ हद की प्राप्ति में परिवर्तन कर लेते हो।

18Whilst keeping in front each one's virtues, specialities and service, he repeatedly said only one thing: Let us bring this one into the first garland.

39इस कारण हद अर्थात् अल्पकाल की प्राप्ति की इच्छा, बेहद की प्राप्ति के फलस्वरूप जो सदा सन्तुष्टता की अनुभूति हो,उससे वंचित कर देती है।

19There were about 25 to 30 such jewels about whom Father Brahma was having a special heart­to­heart conversation. 20Father Brahma said: These beads should also be put in the number one garland.

40हद की प्राप्ति दिलों में हद डाल देती है। 41इसलिए असन्तुष्टता की अनुभूति होती है।

21However, he then smiled and said that the Father will definitely bring them into the first garland.

42सेवा में हद डाल देते हैं।

22There were also such special jewels.

43क्योंकि हद की इच्छा का फल मन इच्छित फल नहीं प्राप्त होता।

23While such a heart­to­heart conversation was taking place, one thing emerged as to the reason for discontentment.

44हद की इच्छाओं का फल अल्पकाल की पूर्ति वाला होता है। 45इसलिए अभी-अभी सन्तुष्टता,अभी-अभी असन्तुष्टता हो जाती है।

24Since the special blessing of the confluence age is contentment, why do souls who have attained this blessing from the Bestower of Blessings come into the second garland?

46हद, बेहद का नशा अनुभव कराने नहीं देता।

25The seed of contentment is to have all attainments.

47इसलिए,विशेष चेक करो कि मन की अर्थात् स्वयं की सन्तुष्टता,सर्व की सन्तुष्टता अनुभव होती है? 48सन्तुष्टता की निशानी - वह मन से, दिल से,सर्व से,बाप से, ड्रामा से सन्तुष्ट होंगे; उनके मन और तन में सदा प्रसन्नता की लहर दिखाई देगी।

26The seed of discontentment is a lack of physical or subtle attainment. 27Since it is remembered of Brahmins that nothing is lacking in the treasure­store or the lives of Brahmins, then why is there discontentment? 28Is it that the Bestower of Blessings has made a difference in giving blessings or have those who have been given the blessings made a difference in taking them?

49चाहे कोई भी परिस्थिति आ जाए, चाहे कोई आत्मा हिसाब-किताब चुक्तू करने वाली सामना करने भी आती रहे, चाहे शरीर का कर्म-भोग सामना करने आता रहे लेकिन हद की कामना से मुक्त आत्मा सन्तुष्टता के कारण सदा प्रसन्नता की झलक में चमकता हुआ सितारा दिखाई देगी। 50प्रसन्नचित्त कभी कोई बात में प्रश्नचित्त नहीं होंगे। 51प्रश्न हैं तो प्रसन्न नहीं। 52प्रसन्नचित्त की निशानी - वह सदा निःस्वार्थी और सदा सभी को निर्दोष अनुभव करेगा;किसी और के ऊपर दोष नहीं रखेगा - न भाग्यविधाता के ऊपर कि मेरा भाग्य ऐसा बनाया, न ड्रामा पर कि मेरा ड्रामा में ही पार्ट ऐसा है, न व्यक्ति पर कि इसका स्वभाव-संस्कार ऐसा है, न प्रकृति के ऊपर कि प्रकृति का वायुमण्डल ऐसा है, न शरीर के हिसाबकिताब पर कि मेरा शरीर ही ऐसा है।

29What happened?

53प्रसन्नचित्त अर्थात् सदा निःस्वार्थ,निर्दोष वृत्ति-दृष्टि वाले।

30The treasure­ store of the Bestower of Blessings and the Bestower is full.

54तो संगमयुग की विशेषता ‘सन्तुष्टता'है और सन्तुष्टता की निशानी ‘प्रसन्नता'है। 55यह है ब्राह्मण जीवन की विशेष प्राप्ति। 56सन्तुष्टता नहीं, प्रसन्नता नहीं तो ब्राह्मण बनने का लाभ नहीं लिया।

31It is so full that your dynasty lasts for 21 births, that is, the dynasty of the elevated instrument souls who have become BKs over a long period of time, and also the dynasty of the devotees continue to move on the basis of these attainments.

57ब्राह्मण जीवन का सुख है ही सन्तुष्टता,प्रसन्नता।

32When there is such great attainment, why would there be discontentment?

58ब्राह्मण जीवन बनी और उसका सुख नहीं लिया तो नामधारी ब्राह्मण हुए वा प्राप्ति स्वरूप ब्राह्मण हुए?

33Everyone has attained the same limitless treasures from the One, at the same time and through the same method.

59तो बापदादा सभी ब्राह्मण बच्चों को यही स्मृति दिला रहे हैं - ब्राह्मण बने,अहो भाग्य!

34However, you don't use at all times the treasures you have attained, that is, you don't keep them in your awareness.

60लेकिन ब्राह्मण जीवन का वर्सा,प्रापर्टी‘सन्तुष्टता'है।

35You become happy speaking about them, but you are not happy in your heart.

61और ब्राह्मण जीवन की पर्सनल्टी (Personality) ‘प्रसन्नता'है।

36There is happiness intellectually, but not in the heart. 37What is the reason?

62इस अनुभव से कभी वंचित नहीं रहना। 63अधिकारी हो।

38You don't use the treasures of attainment as an embodiment of that awareness.

64जब दाता, वरदाता खुली दिल से प्राप्तियों का खज़ाना दे रहे हैं, दे दिया है तो खूब अपनी प्रापर्टी और पर्सनल्टी को अनुभव में लाओ, औरों को भी अनुभवी बनाओ। 65समझा? 66हर एक अपने से पूछे कि मैं किस नम्बर की माला में हूँ?

39You are aware of them, but you don't become an embodiment of that awareness. 40The attainment is unlimited but you sometimes make it limited, and, because of this, the desire for some limited attainment deprives you of the experience of constant contentment, which is the result of unlimited attainment.

67माला में तो है ही लेकिन किस नम्बर की माला में हूँ।

41Limited attainment puts limitations on your heart.

68अच्छा। 69आज राजस्थान और यू.पी. ग्रुप है।

42This is why there is the experience of discontentment.

70राजस्थान अर्थात् राजाई संस्कार वाले, हर संकल्प में,स्वरूप में राजाई संस्कार प्रैक्टिकल में लाने वाले अर्थात् प्रत्यक्ष दिखाने वाले।

43You then bring limitations into service because the fruit of limited desires is that you don't attain the fruit you want.

71इसको कहते हैं राजस्थान निवासी। 72ऐसे हो ना? 73कभी प्रजा तो नहीं बन जाते हो ना?

44The fruit of limited desires only brings fulfillment for a temporary period.

74अगर वशीभूत हो गये तो प्रजा कहेंगे,मालिक हैं तो राजा।

45This is why there is sometimes contentment and at other times discontentment.

75ऐसे नहीं कि कभी राजा, कभी प्रजा। 76नहीं।

46Limitations do not allow you to experience unlimited intoxication.

77सदा राजाई संस्कार स्वतः ही स्मृति-स्वरूप में हों। 78ऐसे राजस्थान निवासी बच्चों का महत्त्व भी है।

47Therefore, especially check whether you have contentment of the mind, that is, contentment within the self and contentment with others.

79राजा को सदैव सभी ऊँची नजर से देखेंगे और स्थान भी राजा को ऊँचा देंगे। 80राजा सदैव तख्त पर बैठेगा, प्रजा सदैव नीचे।

48The sign of contentment is that they will be content in their mind, in their heart, with everyone, with the Father and with the drama.

81तो राजस्थान के राजाई संस्कार वाली आत्मायें अर्थात् सदा ऊंची स्थिति के स्थान पर रहने वाले। 82ऐसे बन गये हो वा बन रहे हो? 83बने हैं और सम्पन्न बनना ही है। 84राजस्थान की महिमा कम नहीं है।

49Waves of satisfaction will also be visible in their mind and body, regardless of whether any adverse situation arises, whether any souls come to oppose them to settle their karmic accounts, whether the physical suffering of karma comes to the body.

85स्थापना का हेडक्वार्टर ही राजस्थान में है। 86तो ऊँचे हो गये ना। 87नाम से भी ऊँचे, काम से भी ऊँचे।

50Because a soul who is free from limited desires is content, he will be visible as a star sparkling with the sparkle of satisfaction.

88ऐसे राजस्थान के बच्चे अपने घर में पहुँचे हैं। 89समझा?

51Those who are satisfied will never ask questions in any situation.

90यू.पी. की भूमि विशेष पावन-भूमि गाई हुई है।

52When they are satisfied, they have no questions.

91पावन करने वाली भक्तिमार्ग की गंगा नदी भी वहाँ है और भक्ति के हिसाब से कृष्ण की भूमि भी यू.पी. में ही है।

53The sign of those who are satisfied is that they are always altruistic and always experience everyone to be blameless.

92भूमि की महिमा बहुत है।

54They do not blame anyone.

93कृष्ण लीला, जन्मभूमि देखनी होगी तो भी यू.पी. में ही जायेंगे। 94तो यू.पी. वालों की विशेषता है। 95सदा पावन बन और पावन बनाने की विशेषता सम्पन्न हैं। 96जैसे बाप की महिमा है पतित पावन… यू.पी. वालों की भी महिमा बाप समान है।

55They do not blame the Bestower of Fortune that He created such a fortune for them; they do not blame the drama that such is their part in the drama; they do not blame any person that his nature and sanskars are like that; they do not blame nature that the atmosphere is like that; they do not blame their body that their body is like that.

97पतित-पावनी आत्मायें हो। 98भाग्य का सितारा चमक रहा है। 99ऐसे भाग्यवान स्थान और स्थिति - दोनों की महिमा है।

56To be satisfied means to be constantly altruistic and to have an attitude and vision that are free from blaming anyone.

100‘सदा पावन' -यह है स्थिति की महिमा। 101तो ऐसे भाग्यवान अपने को समझते हो?

57So, the speciality of the confluence age is contentment and the sign of contentment is satisfaction.

102सदा अपने भाग्य को देख हर्षित होते स्वयं भी सदा हर्षित और दूसरों को भी हर्षित बनाते चलो।

58This is the special attainment of Brahmin life. 59If there isn't contentment and satisfaction, then you haven't taken the benefit of Brahmin life.

103क्योंकि हर्षित-मुख स्वतः ही आकर्षितमूर्त होते हैं।

60The happiness of Brahmin life is contentment and satisfaction.

104जैसे स्थूल नदी अपने तरफ खींचती है ना,खींचकर यात्री जाते हैं। 105चाहे कितना भी कष्ट उठाना पड़े, फिर भी पावन होने का आकर्षण खींच लेता है।

61If you lead a Brahmin life and do not experience the happiness of that, then, are you only a Brahmin in name or are you a Brahmin who is an embodiment of attainment?

106तो यह पावन बनाने के कार्य का यादगार यू.पी. में है। 107ऐसे ही हर्षित और आकर्षितमूर्त बनना है।

62So, BapDada is reminding all Brahmin children: You have become Brahmins and that is great fortune.

108समझा? 109तीसरा ग्रुप डबल विदेशियों का भी है। 110डबल विदेशी अर्थात् सदा विदेशी बाप को आकर्षित करने वाले, क्योंकि समान हैं ना।

63However, the inheritance and property of Brahmin life is contentment and the personality of Brahmin life is satisfaction.

111बाप भी विदेशी है, आप भी विदेशी हो।

64Never remain deprived of this experience.

112हम शरीक प्यारे होते हैं।

65You have a right to it.

113माँ-बाप से भी फ्रेंड्स ज्यादा प्यारे लगते हैं। 114तो डबल विदेशी बाप समान सदा इस देह और देह के आकर्षण से परे विदेशी हैं, अशरीरी हैं, अव्यक्त हैं। 115तो बाप अपने समान अशरीरी, अव्यक्त स्थिति वाले बच्चों को देख हर्षित होते हैं।

66Since the Bestower and the Bestower of Blessings is giving to you the treasures of attainment with an open heart, since He has already given these to you, then you have to experience your property and personality a great deal. 67Also make others experience them.

116रेस भी अच्छी कर रहे हैं।

68Do you understand?

117सेवा में भिन्न-भिन्न साधन और भिन्न-भिन्न विधि से आगे बढ़ने की रेस अच्छी कर रहे हैं।

69Each one of you can ask yourself: In which number garland am I? 70You are all in a garland but in which number garland are you?

118विधि भी अपनाते और वृद्धि भी कर रहे हैं।

71Achcha. 72Today, it is the turn of the Rajasthan and UP groups.

119इसलिए, बापदादा चारों ओर के डबल विदेशी बच्चों को सेवा की बधाई भी देते और स्व के वृद्धि की स्मृति भी दिलाते हैं।

73Rajasthan means those with the sanskars of a kingdom (of ruling), those who put the sanskars of ruling into their every thought and form in a practical way, that is, those who reveal them.

120स्व की उन्नति में सदा उड़ती कला द्वारा उड़ते चलो।

74This is called being a resident of Rajasthan. 75You are like this, are you not?

121स्वउन्नति और सेवा की उन्नति के बैलेन्स द्वारा सदा बाप के ब्लैसिंग के अधिकारी हैं और सदा रहेंगे।

76You don't sometimes become subjects, do you? 77If you become influenced, you would be called subjects; if you are the master then you are the king.

122अच्छा। 123चौथा ग्रुप है बाकी मधुबन निवासी। 124वह तो सदा हैं ही।

78It should not be that you are sometimes the king and sometimes the subject; no.

125जो दिल पर सो चुल पर, जो चुल पर सो दिल पर।

79Always have the sanskars of ruling naturally in your awareness.

126सबसे ज्यादा विधिपूर्वक ब्रह्मा भोजन भी मधुबन में होता।

80There is importance of such children who are residents of Rajasthan.

127सबसे सिकीलधे भी मधुबन निवासी हैं। 128सब फंक्शन भी मधुबन में होते।

81Everyone always regards a king with elevated vision, and they would always give the king a high position.

129सबसे,डायरेक्ट मुरलियाँ भी,ज्यादा मधुबन वाले ही सुनते।

82A king would always sit on a throne and the subjects would sit below him.

130तो मधुबन निवासी सदा श्रेष्ठ भाग्य के अधिकारी आत्मायें हैं। 131सेवा भी दिल से करते हैं।

83So, the souls from Rajasthan with the sanskars of ruling means those who always stay in the high position of a high stage.

132इसलिए मधुबन निवासियों को बापदादा और सर्व ब्राह्मणों की मन से आशीर्वाद प्राप्त होती रहती है। 133अच्छा।

84Have you become like that or are you becoming that? 85You have become that and you definitely have to become complete. 86The praise of Rajasthan is no less.

134चारों ओर की सर्व बापदादा की विशेष सन्तुष्टमणियों को बापदादा की विशेष यादप्यार। 135साथ-साथ सर्व भाग्यशाली ब्राह्मण जीवन प्राप्त करने वाले कोटों में कोई, कोई में भी कोई सिकीलधे आत्माओं को,बापदादा के शुभ संकल्प को सम्पन्न करने वाली आत्माओं को, संगमयुगी ब्राह्मण जीवन की प्रापर्टी के सम्पूर्ण अधिकार प्राप्त करने वाली आत्माओं को विधाता और वरदाता बापदादा की बहुत-बहुत यादप्यार स्वीकार हो। 136दादी जानकी जी एवं दादी चन्द्रमणि जी सेवाओं पर जाने की छुट्टी बापदादा से ले रही हैं

87The headquarters of this establishment is in Rajasthan.

137जा रही हो या समा रही हो?

88So, you are elevated, are you not?

138जाओ या आओ लेकिन सदा समाई हुई हो।

89You are high in name and high in your task.

139बापदादा अनन्य बच्चों को कभी अलग देखते ही नहीं हैं।

90The children of such a land of kings (Rajasthan) have come to their home.

140चाहे आकार में, चाहे साकार में सदा साथ हैं।

91Do you understand? 92The land of UP is especially remembered as a pure land.

141क्योंकि सिर्फ महावीर बच्चे ही हैं जो यह वायदा निभाते हैं कि हर समय साथ रहेंगे, साथ चलेंगे।

93The River Ganges that purifies everyone is also there and, in terms of bhakti, the land of Krishna is also in UP.

142बहुत थोड़े यह वायदा निभाते हैं।

94There is a lot of praise of that land.

143इसलिए,ऐसे महावीर बच्चे, अनन्य बच्चे जहाँ भी जाते बाप को साथ ले जाते हैं और बाप सदा वतन में भी साथ रखते हैं।

95If anyone wants to see the divine activities of Krishna or his birthplace they go to UP. 96So the speciality of those from UP is to be constantly pure and to make others pure.

144हर कदम में साथ देते। 145इसलिए जा रही हो, आ रही हो - क्या कहेंगे?

97Just as the Father's praise is that He is the Purifier, so the praise of those from UP is the same as the Father's.

146इसीलिए कहा कि जा रही हो या समा रही हो।

98You are purifier souls. 99The star of fortune is sparkling.

147ऐसे ही साथ रहते-रहते समान बन समा जायेगी।

100There is praise of such a fortunate place and stage.

148घर में थोड़े समय के लिए रेस्ट करेंगी, साथ रहेंगी।

101"Always pure" is the praise of your stage.

149फिर आप राज्य करना और बाप ऊपर से देखेंगे।

102So, do you consider yourselves to be fortunate in this way?

150लेकिन साथ का थोड़े समय का अनुभव करना। 151अच्छा।

103You are those who are always happy. 104Seeing your fortune, remain cheerful.

152(आज बाबा आपने कमाल की माला बनाई) 153आप लोग भी तो माला बनाते हो ना। 154माला अभी तो छोटी है।

105You yourselves remain cheerful and continue to make others cheerful because a cheerful face is automatically a face that attracts.

155अभी बड़ी बनेगी। 156अभी जो थोड़ा कभी-कभी बेहोश हो जाते हैं, उन्हें थोड़े समय में प्रकृति का वा समय का आवाज होश में ले आयेगा;फिर माला बड़ी बन जायेगी।

106It is the same as a physical river that draws people to itself. 107Pilgrims are pulled to go there. 108No matter how many difficulties they have to face, they are still pulled with the attraction of becoming pure.

157अच्छा। 158जहाँ भी जाओ बाप के वरदानी तो हो ही।

109So, the memorial of the task of making others pure is in UP.

159आपके हर कदम से बाप का वरदान सबको मिलता रहेगा।

110Similarly, also become cheerful and an image that attracts. 111Do you understand?

160देखेंगे तो भी बाप का वरदान दृष्टि से लेंगे, बोलेंगे तो बोल से वरदान लेंगे,कर्म से भी वरदान ही लेंगे।

112The third group is of double foreigners. 113Double foreigners means those who attract the Father who is always the Foreigner because you are equal.

161चलते-फिरते वरदानों की वर्षा करने के लिए जा रही हो।

114The Father is from a foreign land and you are also from foreign lands.

162अभी जो आत्मायें आ रही हैं, उनको वरदान की व महादान की ही आवश्यकता है।

115There is love for your equals. 116Friends are loved even more than parents.

163आप लोगों का जाना अर्थात् खुले दिल से उन्हों को बाप के वरदान मिलना। 164अच्छा।

117So double foreigners are like the Father, always beyond the body and the attraction of the body.

165डबल विदेशी भाई-बहिनों से - डबल विदेशी अर्थात् सदा अपने स्वस्व रूप, स्वदेश,स्वराज्य के स्मृति में रहने वाले।

118You are foreigners, bodiless and avyakt. 119So, the Father is pleased to see His children who are equal to Him, those who are bodiless and have the avyakt stage.

166डबल विदेशियों को विशेष कौनसी सेवा करनी है? 167अभी साइलेन्स की शक्ति का अनुभव विशेष रूप से आत्माओं को कराना।

120You are racing well. 121You are racing well in service using various facilities and various methods of moving forward. 122You adopt the methods and also make progress.

168यह भी विशेष सेवा है। 169जैसे साइंस की पावर नामीग्रामी है ना। 170बच्चे-बच्चे को मालूम है कि साइंस क्या है।

123This is why BapDada is giving all the double­ foreign children from everywhere many congratulations and is also reminding you all of the awareness of self­progress.

171ऐसे साइलेन्स पावर, साइंस से भी ऊँची है। 172वह दिन भी आना है।

124Always continue to fly with the flying stage in your self­progress.

173साइलेन्स के पावर की प्रत्यक्षता अर्थात् बाप की प्रत्यक्षता। 174जैसे साइंस प्रत्यक्ष प्रूफ दिखाती है - वैसे साइलेन्स पावर का प्रैक्टिकल प्रूफ है - आप सबका जीवन।

125You always have a right to blessings from the Father through having a balance of your self­ progress and progress in service, and you will always have this right. 126Achcha. 127The fourth group that remains are the Madhuban residents.

175जब इतने सब प्रैक्टिकल प्रूफ दिखाई देंगे तो न चाहते हुए सभी की नजर में सहज आ जायेंगें।

128They are always here. 129Those who are in the heart are in the hearth. 130Those who are at the hearth are in the heart.

176जैसे यह (पिछले वर्ष) पीस का कार्य किया ना, इसको स्टेज पर प्रैक्टिकल में दिखाया।

131Madhuban is where the maximum Brahma Bhojan is prepared in the right way with discipline.

177ऐसे ही चलतेफिरते पीस के मॉडल दिखाई दें तो साइंस वालों की भी नजर साइलेन्स वालों के ऊपर अवश्य जायेगी।

132Those from Madhuban are the most beloved long­lost and now­found ones. 133All the functions take place in Madhuban.

178समझा? 179साइंस की इन्वेन्शन विदेश में ज्यादा होती है।

134It is those from Madhuban who listen to most of the murlis directly.

180तो साइलेन्स के पावर का आवाज भी वहाँ से सहज फैलेगा।

135So, the residents of Madhuban are those who always have a right to elevated fortune.

181सेवा का लक्ष्य तो है ही, सभी को उमंग-उत्साह भी है। 182सेवा के बिना रह नहीं सकते।

136You serve from your heart. 137This is why Madhuban residents continue to receive blessings from BapDada and all the Brahmins from their heart.

183जैसे भोजन के बिना रह नहीं सकते,ऐसे सेवा के बिना भी रह नहीं सकते। 184इसलिए बापदादा खुश है। 185अच्छा।

138Achcha. 139To all of BapDada's special jewels of contentment who have come from everywhere, special love and remembrance from BapDada.

186यू.पी तथा राजस्थान ग्रुप से बापदादा की अलग-अलग मुलाकात - स्वदर्शन चक्रधारी श्रेष्ठ आत्मायें बन गये, ऐसे अनुभव करते हो? 187स्व का दर्शन हो गया ना? 188अपने आपको जानना अर्थात् स्व का दर्शन होना और चक्र का ज्ञान जानना अर्थात् स्वदर्शन चक्रधारी बनना। 189जब स्वदर्शन चक्रधारी बनते हैं तो और सब चक्र समाप्त हो जाते हैं।

140As well as that, to the few fortunate souls out of multimillions and to the handful of souls from those few long­lost and now­found souls who have attained the Brahmin life, to the souls who fulfil BapDada's pure thoughts, to the souls who attain the complete right to the property of the confluence­aged Brahmin life, please accept lots and lots of love and remembrance from BapDada, the Bestower of Fortune and the Bestower of Blessings.

190देहभान का चक्र,सम्बन्ध का चक्र समस्याओं का चक्र - माया के कितने चक्र हैं!

141Dadi Janki and Dadi Chandermani taking leave from BapDada to go on service:

191लेकिन स्वदर्शन-चक्रधारी बनने से यह सब चक्र समाप्त हो जाते हैं,सब चक्रों से निकल आते हैं।

142Are you going or are you merging Baba in yourself? 143Whether you are going or coming, you are always merged.

192नहीं तो जाल में फँस जाते हैं।

144BapDada never sees the special children as separate.

193तो पहले फँसे हुए थे, अब निकल गये। 19463 जन्म तो अनेक चक्रों में फँसते रहे और इस समय इन चक्रों से निकल आये, तो फिर फँसना नहीं है।

145Whether in the subtle or the physical form, you are always with Baba because it is only the mahavir children who fulfil the promise of being with the Father at every moment and of going back with Him.

195अनुभव करके देख लिया ना?

146Very few fulfil this promise.

196अनेक चक्रों में फँसने से सब कुछ गँवा दिया और स्वदर्शन-चक्रधारी बनने से बाप मिला तो सब कुछ मिला।

147This is why wherever such specially beloved mahavir children go, they take the Father with them and the Father always keeps them with Him in the subtle region.

197तो सदा स्वदर्शन-चक्रधारी बन, मायाजीत बन आगे बढ़ते चलो।

148He gives His company at every step. 149Therefore, what would you say?

198इससे सदा हल्के रहेंगे,किसी भी प्रकार का बोझ अनुभव नहीं होगा।

150Are you going or coming? 151This is why Baba asked whether you are going or merging Baba in you.

199बोझ ही नीचे ले आता है और हल्का होने से ऊँचे उड़ते रहेंगे।

152By always staying together in this way, you will become equal and become merged.

200तो उड़ने वाले हो ना? 201कमज़ोर तो नहीं? 202अगर एक भी पंख कमज़ोर होगा तो नीचे ले आयेगा, उड़ने नहीं देगा।

153You will rest at home for a short while and stay with the Father and will then rule the kingdom while the Father watches from up above.

203इसलिए, दोनों ही पंख मजबूत हों तो स्वतः उड़ते रहेंगे।

154However, experience the companionship of His company for a short time.

204स्वदर्शन-चक्रधारी बनना अर्थात् उड़ती कला में जाना।

155Achcha. 156(Baba, today, you created a wonderful garland.)

205अच्छा। 206राजयोगी, श्रेष्ठ योगी आत्मायें हो ना?

157You people also create a garland, do you not?

207साधारण जीवन से सहजयोगी, राजयोगी बन गये।

158The garland is still small; a big one will be created.

208ऐसी श्रेष्ठ योगी आत्मायें सदा ही अतीइन्द्रिय सुख के झूले में झूलती हैं।

159Those who have now become a little unconscious will be brought back into consciousness by nature or time in a short while.

209हठयोगी योग द्वारा शरीर को ऊँचा उठाते हैं और उड़ने का अभ्यास करते हैं।

160Then the garland will become big. 161Achcha. 162Wherever you go, you have already received blessings from the Father.

210वास्तव में आप राजयोगी ऊँची स्थिति का अनुभव करते हो।

163Everyone will continue to receive blessings from the Father through your every step.

211इसको ही कापी करके वो शरीर को ऊँचा उठाते हैं।

164When you look at them, they will take the Father's blessings through your drishti.

212लेकिन आप कहाँ भी रहते ऊँची स्थिति में रहते हो, इसलिए कहते हैं - योगी ऊँचा रहते हैं।

165When you speak, they will take blessings through your words and they will also take blessings through your actions.

213तो मन की स्थिति का स्थान ऊँचा है। 214क्योंकि डबल लाइट बन गये हो।

166You are going to shower blessings on them as you walk and move.

215वैसे भी फरिश्तों के लिए कहा जाता कि फरिश्तों के पाँव धरनी पर नहीं होते।

167All the souls that are coming now need blessings and the great donation.

216फरिश्ता अर्थात् जिसका बुद्धि रूपी पाँव धरती पर न हो,देहभान में न हो।

168For you to go, means for them to be given the Father's blessings from an open heart. 169Achcha.

217देहभान से सदा ऊँचे -ऐसे फरिश्ते अर्थात् राजयोगी बन गये। 218अभी इस पुरानी दुनिया से कोई लगाव नहीं।

170Blessing: May you be a soul with the fortune of happiness and constantly experience happiness by using all your treasures all the time.

219सेवा करना अलग चीज़ है लेकिन लगाव न हो। 220योगी बनना अर्थात् बाप और मैं,तीसरा न कोई।

171As soon as you take Brahmin birth you receive many elevated treasures of happiness for the whole day from BapDada.

221तो सदा इसी स्मृति में रहो कि हम राजयोगी,सदा फरिश्ता हैं।

172This is why, even just hearing your name, devotee souls now experience temporary happiness.

222इस स्मृति से सदा आगे बढ़ते रहेंगे।

173Seeing your non­living images, they begin to dance in happiness.

223राजयोगी सदा बेहद का मालिक हैं, हद के मालिक नहीं।

174In that way, all of you have the fortune of happiness.

224हद से निकल गये। 225बेहद का अधिकार मिल गया - इसी खुशी में रहो।

175You have received many treasures, but you simply have to use them at the right time.

226जैसे बेहद का बाप है, वैसे बेहद की खुशी में रहो, नशे में रहो। 227अच्छा।

176Always keep the key in front of you, that is, always keep it in your awareness.

228विदाई के समय 229सभी अमृतवेले के वरदानी बच्चों को वरदाता बाप की सुनहरी यादप्यार स्वीकार हो। 230साथ-साथ सुनहरी दुनिया बनाने की सेवा के सदा प्लान मनन करने वाले और सदा सेवा में दिल व जान, सिक व प्रेम से,तन-मन-धन से सहयोगी आत्मायें,सभी को बापदादा गुडमोर्निंग,डायमण्ड मॉर्निंग कर रहे हैं और सदा डायमण्ड बन इस डायमण्ड युग की विशेषता को वरदान और वर्से में लेकर स्वयं भी सुनहरी स्थिति में स्थित रहेंगे और औरों को भी ऐसे ही अनुभव कराते रहेंगे।

177Then put that awareness into a practical form and you will continue to experience constant happiness.

231तो चारों ओर के डबल हीरों बच्चों को डायमण्ड मॉर्निंग।

178Slogan: You are the lights of the clan who ignite the lamp of the Father's elevated hopes.

232अच्छा।

179* * * O M S H A N T I* * *