Avyakt murli for Wednesday 3 February 1988

Warning : Sentence alignment between two languages is based on the number of characters. It is therefore not perfectly reliable.

You can correct the sentence alignment yourself on part or all of the murli.

0> 103 - 02 - 88 ओम शान्ति अव्यक्त बापदादामधुबन

0> > 03-02-88 Om Shanti Avyakt Bapdada Madhuban

2ब्रह्मा मात - पिता की अपने ब्राह्मण बच्चों के प्रति दो शुभ आशाएँ

1The two pure desires of Brahma, the mother and father, of his Brahmin children.

3सर्व की सर्व आशाओं को पूर्ण करने वाले बापदादा अपने शुभ आशाओं के दीपक बच्चों को दिल के स्नेह का महत्व समझाते हुए बोले –

2Today, BapDada, the One who fulfils all desires of all souls of the world is seeing the spiritual lamps of His pure desires.

4आज विश्व की सर्व आत्माओं की सर्व आशायें पूर्ण करने वाले बापदादा अपनी शुभ आशाओं के रूहानी दीपकों को देख रहे थे।

3Just as the Father is the One who fulfils all the pure desires of everyone, similarly, children are the ones who fulfil the Father’s pure desires.

5जैसे बाप सर्व की शुभ आशायें पूर्ण करने वाले हैं,तो बच्चे भी बाप की शुभ आशायें पूर्ण करने वाले हैं।

4The Father fulfils the desires of the children and the children fulfil the desires of the Father.

6बाप बच्चों की आशायें पूर्ण करते, बचे बाप की करते।

5You do know what pure desires the Father has for you children, do you not?

7बाप की बच्चों प्रति शुभ आशायें कौन - सी हैं, वह जानते हो ना?

6Every Brahmin soul is a lamp of the Father’s desires. 7A lamp means a constantly ignited light.

8हर एक ब्राह्मण आत्मा बाप की आशाओं के दीपक हैं।

8A lamp that is always alight is lovely.

9दीपक अर्थात् सदा जागती ज्योत।

9How would it seem if the lamp was constantly flickering?

10सदा जगा हुआ दीपक प्यारा लगता है। 11अगर बार - बार टिमटिमाता दीपक हो तो कैसा लगेगा?

10BapDada is pleased to see those who fulfil all the Father’s desires, that is, the lamps that are constantly sparkling.

12बाप की सर्व आशाओं को पूर्ण करने वाले अर्थात् सदा जगमगाते हुए दीपकों को बापदादा भी देख हर्षित होते हैं।

11Today, Bap and Dada were having a heart­to­heart conversation between themselves. 12Who remains in front of BapDada?

13आज बापदादा आपस में रूह - रूहान कर रहे थे।

13It is the children who remain in front of Him, is it not?

14बापदादा के समाने सदा कौन रहते हैं? 15बच्चे रहते हैं ना।

14So, they would only be talking about the children, would they not?

16तो रूह - रूहान भी बच्चों की ही करेंगे ना। 17शिव बाप ब्रह्मा से पूछ रहे थे कि बच्चों के प्रति अब तक कोई शुभ आशायें हैं? 18तो ब्रह्मा ने बोला कि बच्चे नम्बरवार अपनी शक्ति प्रमाण, स्नेह प्रमाण, अटेन्शन प्रमाण सदा बाप की शुभ आशाओं को पूर्ण करने में लगे हुए जरूर हैं, हर एक की दिल में उमंग - उत्साह जरूर है - जबकि बाप ने हमारी सर्व आशायें पूर्ण की हैं तो हम भी बाप की सर्व आशायें पूर्ण करके ही दिखायें। 19लेकिन करके दिखाने में नम्बरवार बन जाते हैं।

15Father Shiva asked Father Brahma: Do you still have any pure desires for the children?

20सोचना और करके दिखाना - इसमें अन्तर पड़ जाता है। 21कोई - कोई बच्चे ऐसे भी हैं जो सोचना और करके दिखाना - इसमें समान हैं। 22लेकिन सभी ऐसे नहीं हैं।

16Brahma said: The children are definitely engaged in fulfilling the Father’s pure desires, numberwise, according to their power, their love and their attention.

23जिस समय बाप कस स्नेह और बाप द्वारा प्राप्तियों को स्मृति में लाते हैं कि बाप ने क्या बनाया और क्या दिया, तो स्नेहस्वरूप होने के कारण बहुत उमंग - उत्साह में उड़ते हैं कि बाप ने जो कहा है वह मैं ही करके दिखाऊंगा। 24लेकिन जब सेवा के वा संगठन के सम्पर्क में आते हैं अर्थात् प्रैक्टिकल करने के लिए कर्म में आना पड़ता है जो कहाँ संकल्प और कर्म समान हो जाता है अर्थात् वही उमंग - उत्साह रहता है और कभी कर्म में आते समय संगठन के संस्कार वा माया वा प्रकृति द्वारा आये हुए सर्कमस्टांस रूपी पेपर कहाँ मुश्किल अनुभव कराते हैं। 25इसलिए स्नेह से जो उमंग - उत्साह का संकल्प रहा,वह सर्कमस्टांस कारण, संस्कार कारण करने में अन्तर डाल देता है। 26फिर सोचते हैं - अगर यह नहीं होता तो बहुत अच्छा होता।

17Since the Father has fulfilled all their desires, they definitely have zeal and enthusiasm in their heart for definitely fulfilling all the Father’s desires.

27‘अगर' और ‘मगर' के चक्र में आ जाते हैं।

18However, they become numberwise in demonstrating that.

28होना तो यह चाहिए लेकिन ऐसा हुआ, इसलिए यह हुआ - इस अगर,मगर के चक्र में आ जाते हैं।

19There is a difference between thinking about something and in demonstrating it practically.

29इसलिए उमंग - उत्साह का संकल्प और प्रैक्टिकल कर्म में अन्तर हो जाता है।

20There are some children for whom thinking about something and doing it practically are equal. 21However, not all are like that.

30तो ब्रह्मा बाप बच्चों के प्रति विशेष दो आशायें सुना रहे थे। 31क्योंकि ब्रह्मा बाप को साथ ले भी जाना है और साथ रहना भी है। 32शिव बाप तो साथ ले जाने वाला है,राज्य में वा सारे कल्प में साथ नहीं रहना है।

22When you bring into your awareness the Father’s love and the attainments you have received from the Father, what the Father has made you and what He has given you, then, because of being an embodiment of love, you fly with a lot of zeal and enthusiasm to definitely do by yourself what the Father has asked you to do.

33वह सदा साथ रहने वाला है और वह साक्षी हो देखने वाला है। 34अन्तर है ना। 35ब्रह्मा बाप को बच्चों के प्रति सदा ही समान बनाने की शुभ आशायें इमर्ज रहती हैं। 36वैसे बापदादा दोनों जिम्मेवार हैं लेकिन फिर भी रचता साकार में ब्रह्मा है इसलिए साकार रचता को साकार रचना के लिए स्वतः ही स्नेह रहता है।

23However, when you come into service or into connection with a gathering, that is, when you have to act to do something practically, then, in some cases, thoughts and actions become equal, that is, there is that same zeal and enthusiasm, whereas at others times, at the time of coming into action, the sanskars of the gathering or the paper of circumstances that comes through the elements sometimes makes you feel things are difficult.

37पहले भी सुनाया था ना - बच्चे, माँ - बाप - दोनों के होते हैं लेकिन फिर भी माँ का विशेष स्नेह बच्चों से रहता है क्योंकि पालना के निमित्त माँ बनती है।

24So, because of those circumstances and sanskars, the thoughts of zeal and enthusiasm you have with love create a difference when it comes to actually doing something. 25Then you think: If it weren’t like this, it would be very good.

38बाप - समान बनाने वाली निमित्त माँ होती है।

26You then become caught up in the spinning of “if” and “but”.

39इसलिए माँ की ममता गाई हुई है। 40यह शुद्ध ममता है, मोह वाली नहीं, विकार वाली नहीं।

27“It should have happened like this but, instead, it happened like that and that is why this happened.”

41जहाँ मोह होता है,वहाँ परेशान होते हैं और जहाँ रूहानी ममता कहो, स्नेह कहो - वह होगा तो माँ को बच्चों के प्रति शान होती है, परेशान नहीं होती। 42तो ब्रह्मा माँ कहो, बाप कहो - दोनों रूप से बच्चों के प्रति कौनसी विशेष आशायें रखते हैं? 43एक बाप प्रति आशा है और दूसरी ब्राह्मण परिवार के प्रति शुभ आशा है। 44बाप प्रति शुभ आशा है कि - जैसे बापदादा साक्षी भी है और साथी भी हैं, ऐसे बापदादा समान साक्षी और साथी, समय प्रमाण दोनों ही पार्ट सदा बजाने वाले महान आत्मा बनें।

28You get caught up in this “if” and “but”.

45तो बाप प्रति शुभ आशा हुई - बापदादा के समान साक्षी, साथी बनना।

29This is why your thoughts filled with zeal and enthusiasm are different from your doing it practically.

46एक बात में बापदादा दोनों बच्चों से पूर्ण संतुष्ट हैं, वह क्या? 47हर बच्चे का बापदादा से स्नेह अच्छा है, बापदादा से स्नेह कभी टूटता नहीं है और स्नेह के कारण ही चाहे शक्तिशाली बन,चाहे यथाशक्ति बन चल रहे हैं।

30Father Brahma was especially speaking about the two desires he has for the children because Father Brahma has to take you with him and also remain with you. 31Father Shiva is the One who will take you with Him, but He will not be with you in the kingdom or throughout the cycle.

48ब्राह्मण आत्मा रूपी मोती बन स्नेह के धागे में पिरोये हुए जरूर हैं। 49स्नेह का धागा मजबूत है,उससे टूट नहीं सकते हैं।

32That one (Brahma) will always be with you and the other One (Shiva) will always be the Observer watching as the detached observer.

50स्नेह की माला तो लम्बी है, विजय माला छोटी है। 51बापदादा के स्नेह के ऊपर समार्पित भी हैं।

33There is a difference. 34Father Brahma always has the pure desire to make the children equal to himself in an emerged form.

52कोई कितना भी बाप के स्नेह से जुदा करने चाले, तो ऐसे स्नेह में फिदा हैं जो जुदा हो ही नहीं सकते। 53सभी को दिल के स्नेह से - ‘मेरा बाबा' शब्द निकलता है।

35In fact, both Bap and Dada are responsible but, nevertheless, Brahma is the creator in the corporeal form and, therefore, the corporeal creator naturally loves the corporeal creation.

54तो स्नेह की माला में तो सन्तुष्ट हैं लेकिन बाप समान शक्तिशाली वा‘अगर', ‘मगर'के चक्र से न्यारे - इसमें सदा शक्तिशाली के बजाए यथाशक्ति हैं।

36You have been told earlier too that children belong to both the mother and father, but it is still the mother who has special love for the children because it is the mother who becomes an instrument to give sustenance.

55बापदादा इसमें बाप समान सदा शक्तिशाली बनने की सब बच्चों में शुभ आशा रखते हैं।

37It is the mother who is the instrument to make the children equal to the father.

56जहाँ साक्षी बनना है, वहाँ कभी साथी बन जाते हैं और जहाँ साथी बनना है, वहाँ साक्षी बन जाते हैं।

38This is why the mother’s love has been remembered. 39This is pure motherly love, not filled with attachment or vice.

57समय प्रमाण दोनों रीति निभाना - इसको कहते हैं बाप समान बनना। 58स्नेह की माला तो तैयार है लेकिन विजय माला इतनी लम्बी तैयार हो जाए - बापदादा यही शुभ आशा रखते हैं।

40Where there is attachment, there is distress, but where there is spiritual motherly love or just love, then the mother has that pride in the children and won’t become distressed.

59108 तो क्या, बापदादा खुली छुट्टी देते हैं - जितने विजयी बनने चाहो उतनी बड़ी विजय माला बन सकती है। 60108 की हद में भी नहीं आओ।

41So, whether you call Brahma the mother or the father, what special desires does he have of the children, in both forms?

61हैं ही 108 नम्बर, हम तो उसमें आ नहीं सकते - ऐसी कोई बात नहीं है। 62बनो।

42One desire is about the Father and the other is a pure desire about the Brahmin family.

63विजयी बनने के लिए एक बैलेन्स की आवश्यकता है। 64याद और सेवा का बैलेन्स तो सदा सुनते रहते हैं लेकिन याद और सेवा का बैलेन्स चाहते हुए भी रहता क्यों नहीं है? 65समझते हुए भी कर्म में क्यों नहीं आता है?

43The pure desire he has about the Father is: Just as BapDada is the detached Observer and also the Companion, similarly, he wants to become equal to BapDada in the same way, and be a detached observer and a companion and become a great soul by always playing both parts according to the time.

66उसके लिए एक और बैलेन्स की आवश्यकता है, वही बैलेन्स ब्रह्मा बाप की दूसरी आशा है।

44So, the pure desire of the father is for him to become a detached observer and a companion like BapDada.

67एक आशा तो बाप प्रति हुई - समान बनने की।

45Both Bap and Dada are completely content with one thing about the children.

68दूसरी आशा परिवार प्रति,वह है - हर ब्राह्मण आत्मा के प्रति सदा शुभ भावना - शुभ कामना कर्म में रहे, सिर्फ संकल्प तक वा चाहना तक नहीं। 69चाहते तो हैं।

46What is that? 47Every child has very good love for BapDada. 48Their love for BapDada never breaks, and, because of love, whether they are powerful or only according to their capacity, they are moving along.

70कई कहते हैं चाहना तो यही है कि शुभ भावना रखें लेकिन कर्म में बदल जाता है।

49They are definitely threaded in the thread of love as the beads that are Brahmin souls.

71इसका विस्तार पहले भी सुनाया है। 72परिवार प्रति सदा शुभ भावना - शुभ कामना क्यों नहीं रहती, इसका कारण?

50The thread of love is strong and they cannot be broken away from that. 51The garland of love is big whereas the rosary of victory is small.

73जैसे बाप से दिल का स्नेह, जिगर का स्नेह है और दिल के जिगर के स्नेह की निशानी है कि ‘अटूट'है। 74बाप प्रति कोई कितना भी आपको मिस अन्डरस्टैंड (गलतफहमी) करे वा कोई भी आपको कैसी भी बातें आकर सुनाए वा कभी साकार में स्वयं बाप भी कोई बच्चों को आगे बढ़ने के लिए कोई ईशारा वा शिक्षा दे लेकिन जहाँ स्नेह होता है वहाँ शिक्षा वा कोई भी परिवर्तन का ईशारा मिस अण्डरस्टैन्डिंग पैदा नहीं करेगा। 75सदैव यही भावना रहती वा रही है कि बाबा जो कहता है उसमें कल्याण है। 76कभी स्नेह की कमी नहीं हुई,और ही अपने को बाप के दिल के समीप समझते रहे कि यह अपनापन का स्नेह है।

52Children are surrendered to BapDada because of His love for them.

77इसको कहते हैं दिल का जिगरी स्नेह जो भावना को परिवर्तन कर देता है। 78बाप के प्रति ऐसा स्नेह है ना?

53No matter how much someone may try to separate you from the Father’s love, you are still so surrendered to Him because of love that you cannot be separated.

79ऐसे, ब्राह्मण परिवार में भी दिल का स्नेह हो।

54The words “my Baba” emerge from everyone’s lips and their heart with love.

80जैसे बाप से स्नेह की निशानी - सदा ही बाप ने कहा और ‘हाँ जी'किया, ऐसे ब्राह्मण परिवार के प्रति सदा ही ऐसा दिल का स्नेह हो, भावना परिवर्तन की विधि हो।

55So, they are content with the children in the garland of love. 56However, in being powerful like the Father and free from the spinning of “if” and “but”, instead of being constantly powerful, you are according to capacity.

81तब बाप और परिवार में स्नेह का बैलेन्स, याद और सेवा का बैलेन्स स्वतः ही प्रैक्टिकल में दिखाएगा।

57It is in this that BapDada has the pure hope in all you children that you become constantly powerful like the Father.

82तो बाप के स्नेह का पलड़ा भारी है लेकिन सर्व ब्राह्मण परिवार में स्नेह का पलड़ा बदलता रहता है।

58Where you have to be a detached observer, you sometimes become a companion and where you have to be a companion, you become a detached observer.

83कभी भारी,कभी हल्का। 84किसके प्रति भारी, किसके प्रति हल्का।

59To be able to fulfil the responsibility in both forms according to the time is said to be equal to the Father.

85यह बाप और बच्चों के स्नेह का बैलेन्स रहे - यही ब्रह्मा बाप की दूसरी शुभ आशा है। 86समझा? 87इसमें बाप समान बनो।

60The garland of love is ready, but BapDada has the pure desire that a similar big rosary of victory should also become ready.

88स्नेह ऐसी श्रेष्ठता है जिसमें आपने किया या दूसरे ने किया, इसमें दोनों में समान खुशी का अनुभव हो। 89जैसे बापदादा स्थापना के कार्य अर्थ निमित्त बने लेकिन जब बच्चों को सेवा में साथी बनाया, अगर प्रैक्टिकल में बाप से भी बच्चे ज्यादा सेवा करते हैं,करते रहे हैं तो बापदादा सदा बच्चों को सेवा में आगे बढ़ते,स्नेह के कारण खुश रहें। 90यह संकल्प कभी भी दिल के स्नेह में उत्पन्न नहीं हो सकता कि बच्चे क्यों सेवा में आगे जायें, निमित्त तो मैं हूँ,मैंने ही इनको निमित्त बनाया। 91कभी स्वप्न - मात्र भी यह भावना उत्पन्न नहीं हुई।

61Apart from the108, BapDada is giving full freedom – the rosary of victory can be as long as however many want to be victorious.

92इसको कहा जाता है - सच्चा स्नेह,निःस्वार्थ स्नेह, रूहानी स्नेह!

62Do not limit yourselves to 108. Do not think: There are only 108, and we cannot enter that.

93सदा बच्चों को आगे निमित्त बनाने में हर्षित रहे।

63It is not like that. 64You can become that.

94बच्चों ने किया या बाप ने किया, मैं - पन नहीं रहा।

65In order to become victorious, one form of balance is needed.

95मेरा काम है, मेरी ड्यूटी है, मेरा अधिकार है, मेरी बुद्धि है, मेरा प्लैन है - नहीं। 96स्नेह यह मेरा - पन मिटा देता है।

66You constantly keep hearing about the balance between remembrance and service, but why isn’t there the balance of remembrance and service when you want it?

97आपने किया सो मैंने किया,मैंने किया सो आपने किया - यह शुभ भावना वा शुभ कामना,इसको कहा जाता है - दिल का स्नेह।

67Even though you understand this, why is it not put into action? 68For that, you need one other form of balance, and that balance is the one other desire of Father Brahma.

98स्नेह में कभी अपना या पराया नहीं लगता।

69One desire is to become equal to the Father.

99स्नेह में कभी स्नेह का बोल कैसा भी साधारण, हुज्जत का बोल हो लेकिन फील नहीं होगा।

70The second desire is for the family, that there are always good wishes and pure feelings in action for every Brahmin soul.

100फीलिंग नहीं आएगी - इसने यह क्यों कहा?

71It shouldn’t just be in thoughts or just a desire, “I want to do that..”

101स्नेही,स्नेही आत्मा के प्रति अनुमान पैदा नहीं करेगा - ऐसा होगा, यह होगा!

72Many say: I want to have good feelings, but it changes when in action.

102सदा स्नेही के प्रति फेथ होने के कारण उसका हल्का बोल भी ऐसे लगेगा कि इसने अवश्य कोई मतलब से कहा है।

73You were told about the expansion of this earlier too. 74What is the reason for your not constantly having good wishes and pure feelings for the family?

103बेमतलब,व्यर्थ नहीं लगेगा। 104जहाँ स्नेह होगा,वहाँ फेथ जरूर होगा। 105स्नेह नहीं तो फेथ भी नहीं होगा। 106तो ब्राह्मण परिवार के प्रति स्नेह वा फेथ होना - इसको कहते हैं ब्रह्मा बाप की दूसरी आशा पूर्ण करना।

75You have love for the Father in your heart, and the sign of that love in your heart is that that love cannot break, no matter how much someone creates a misunderstanding for you about the Father, or no matter what someone comes and tells you about Him.

107जैसे बाप के प्रति स्नेह के लिए बापदादा ने सर्टिफिकेट दिया, ऐसे ब्राह्मण परिवार के प्रति जो स्नेह की परिभाषा सुनाई वा उस विधि से प्रत्यक्ष कर्म में आना - यह भी सर्टिफिकेट लेना है। 108यह बैलेन्स चाहिए।

76And when the Father in the corporeal form gave a signal or teachings to make you move forward, where there is love, the teachings or signal for transformation do not create any misunderstanding.

109जितना बाप से उतना बच्चों से - यह बैलेन्स न होने के कारण सेवा में जब आगे बढ़ते हो तो खुद ही कहते हो - सेवा में माया आती है।

77There has always been and there always will be the feeling that there is benefit in whatever Baba says. 78There has never been a lack of love.

110और कभी वायुमण्डल को देख इतना भी कहते हो कि ऐसी सेवा से तो याद में रहना ही अच्छा है, सबसे सेवा छुड़ाके भट्ठी में बिठा दो।

79Instead, they consider themselves to be even closer to the Father’s heart, feeling that this is the love of belonging.

111आप लोगों के पास यह संकल्प होते हैं समय प्रमाण।

80This is called the deep love of the heart that transforms feelings.

112वास्तव में सेवा मायाजीत बनाने वाली है,माया लाने वाली नहीं है। 113लेकिन सेवा में माया क्यों आती है?

81The sign of love for the Father is that the Father said something and you always said “Ha ji”.

114इसका मूल कारण दिल का स्नेह नहीं है,परिवार के प्रमाण स्नेह है।

82Similarly, there should be the same love in your heart for the Brahmin family.

115लेकिन दिल का स्नेह त्याग की भावना उत्पन्न करता है। 116वह न होने के कारण कभी - कभी सेवा माया - रूप बन जाती है और ऐसी सेवा को सेवा के खाते में जमा नहीं कर सकते - चाहे कोई 50 - 60सेन्टर्स खोलने के भी निमित्त बन जाए! 117लेकिन सेवा के खाते में या बापदादा की दिल में सेवा का जमा खाता उतना ही होता है जो माया से मुक्त हो, योगयुक्त हो करते हो। 118किसके पास दो सेन्टर हैं, देखने में दो सेन्टर की इन्चार्ज आती है, और कोई 50सेन्टर्स की इन्चार्ज दिखाई देती है,लेकिन अगर दो सेवाकेन्द्र भी निर्विघ्न हैं,माया से,हलचल से, स्वभाव - संस्कार के टक्कर के टक्कर से मुक्त हैं तो दो सेन्टर वाले का भी 50सेवाकेन्द्र वाले से ज्यादा सेवा का खाता जमा है।

83There should be the method to change feelings.

119इसमें खुश नहीं हो जाओ कि मेरे 30सेन्टर्स हैं, 40 सेन्टर्स हैं। 120लेकिन माया से मुक्त कितने सेन्टर्स हैं?

84Only then will the balance between love for the Father and the family and between remembrance and service automatically be visible.

121सेन्टर भी बढ़ाते जाओ, माया भी बढ़ाते जाओ - ऐसी सेवा बाप के रजिस्टर में जमा नहीं होती है।

85So, the pan of the balance of love for the Father is heavy, whereas the pan of love for the whole Brahmin family keeps fluctuating.

122आप सोचेंगे - हम तो बहुत सेवा कर रहे हैं,दिन - रात नींद भी नहीं करते, खाना भी एक बार बनाके रात को खा लेते - इतना बिजी रहते!

86It is sometimes heavy and sometimes light; it is heavier for some and lighter for others. 87To have the balance between love for the Father and love for the children is Father Brahma’s second desire.

123लेकिन सेवा के साथ - साथ माया में भी बिजी तो नहीं रहते?

88Do you understand? 89Become equal to the Father in this.

124यह क्यों हुआ, यह कैसे हुआ, इसने क्यों किया,मैंने क्यों नहीं किया, मेरा हक, तेरा हक लेकिन बाप का हक कहाँ गया? 125समझा?

90Love is such greatness that whether you did something or someone else did something, there should be the same happiness experienced in both situations.

126सेवा अर्थात् जिसमें स्व के और सर्व के सहयोग वा सन्तुष्टता का फल प्रत्यक्ष दिखाई दे।

91When BapDada became the instrument for the task of establishment, He made the children companions in service.

127अगर सर्व की शुभ भावना - शुभ कामना का सहयोग वा सन्तुष्टता प्रत्यक्ष फल के रूप में नहीं प्राप्त होती है तो चेक करो - क्या कारण है,फल क्यों नहीं मिला? 128और विधि को चेक करके चेन्ज करो।

92Then, whether the children did and continued to do more service in a practical way than the Father, BapDada still remained happy seeing the children move forward because of that love.

129ऐसी सच्ची सेवा बढ़ाना ही सेवा बढ़ाना है। 130सिर्फ अपनी दिल खुश नहीं करो कि मैं बहुत अच्छी सेवा कर रही हूँ।

93Because of love in the heart, there could never have been the thought: Why should the children go ahead in service when I am the instrument?

131लेकिन बाप की दिल खुश करो और ब्राह्मण परिवार के दिल की दुआयें लो।

94It was I who made them instruments. 95There was never this feeling even in his dreams.

132इसको कहा जाता - ‘सच्ची सेवा'। 133दिखावे की सेवा तो बहुत बड़ी है लेकिन जहाँ दिल की सेवा होगी, वहाँ दिल के स्नेह की सेवा जरूर होगी।

96This is called true love, altruistic love, spiritual love. 97He always remained cheerful in keeping the children as instruments at the front.

134इसको कहते हैं परिवार के प्रति ब्रह्मा बाप की आशा पूर्ण करना। 135यह थी आज की रूह - रूहान।

98Whether the children did something or the father did it, he never had any consciousness of “I”.

136बाकी और आगे सुनायेंगे। 137आज भारतवासी बच्चों का इस सीजन का लास्ट चांस है।

99There was never the feeling, “This is my task, my duty, my right, my intellect, my plan”.

138इसलिए बापदादा क्या चाहते हैं - वह सुनाया।

100Love finishes this consciousness of “mine”.

139एक सर्टिफकेट पास का लिया है, अभी दूसरा सर्टिफकेट लेना है। 140अच्छा!

101Whatever you did, I did, and whatever I did, you also did.

141अभी बाप की आशाओं का दीपक सदा जगमगाते रहना। 142अच्छा!

102These pure feelings and good wishes are said to be love in the heart.

143चारों ओर के सर्व ब्राह्मण कुल दीपक, सदा बापदादा की शुभ आशायें पूर्ण करने वाले, सदा बाप और परिवार के दिल के स्नेह का बैलेंस रखने वाले, सदा दिल की सेवा से सेवा का खाता ज्यादा जमा करने वाले, ऐसे बाप की शुभ आशाओं के दीपकों को, सच्ची दिल से सेवा करने वाले सेवाधारियों को बापदादा का यादप्यार और नमस्ते। 144'' 145पार्टियों से मुलाकात 1461. सदा अपने को कल्प पहले वाले विजयी पाण्डव समझते हो?

103Where there is love, you never feel “This is mine” or “This doesn’t belong to me.”

147जब भी पाण्डवों के यादगार चित्र देखते हो तो ऐसे लगता है कि यह हमारा यादगार है? 148तो पाण्डव अर्थात् सदा मजबूत रहने वाले।

104Where there is love, then no matter how ordinary the words spoken are, or with whatever right they are spoken, you don’t feel them to be like that.

149इसलिए,पाण्डवों के शरीर लम्बे चौड़े दिखाते हैं, कभी कमज़ोर नहीं दिखाते। 150आत्मा बहादुर हैं, शक्तिशाली हैं, उसके बदले में शरीर शक्तिशाली दिखाये हैं।

105You would never feel, “Why did this one say this?” 106A soul who has love for another will never assume anything about the one he loves: “It would be like this, it would be like that.”

151पाण्डवों की विजय प्रसिद्ध है। 152कौरव अक्षौहिणी होते भी हार गये और पाण्डव पाँच होते भी जीत गये।

107Because of constantly having faith in the one you love, even something said lightly to you would feel as though that one has said something with a purpose.

153क्यों विजयी बनें? 154क्योंकि पाण्डवों के साथ बाप है,पाण्डव शक्तिशाली हैं, आध्यात्मिक शक्ति है।

108You would not feel that to be useless or wasteful. 109Where there is love, there will definitely be faith. 110If there isn’t love, there won’t be faith.

155इसलिए, अक्षौहिणी कौरवों की शक्ति उनके आगे कुछ भी नहीं है! 156ऐसे हो ना?

111So, to have faith and love for the Brahmin family is said to be fulfilling Father Brahma’s second desire.

157कोई भी सामने आए,माया किस भी रूप में आये,तो भी वह हार खाकर जाए, जीत न सके। 158इसको कहते हैं - ‘विजयी पाण्डव'। 159मातायें भी पाण्डव सेना में हो ना।

112Just as BapDada gave you the certificate of loving the Father, similarly, you also have to claim the certificate of acting in a practical way with the same definition of love for the Brahmin family as you were told.

160या घर में रहने वाली हो?

113There has to be this balance.

161जो कमज़ोर होता है वह घर में छिपता है, बहादुर मैदान में आता है। 162तो कहाँ रहती हो, मैदान में या घर में? 163तो सदा इस नशे में आगे बढ़ते रहो कि हम पाण्डव सेना के विजयी पाण्डव हैं। 1642. अपने को बेहद के निमित्त सेवाधारी समझते हो?

114Because of not having the balance of loving the children as much as the Father, when you move forward in service, you yourself say, “There is Maya in service”, and, sometimes, seeing the atmosphere, you even say, “It is better to stay in remembrance than to do such service.

165बेहद के सेवाधारी अर्थात् किसी भी मैं - पन के व मेरे पन की हद में आने वाले नहीं।

115Free us from all types of service and let us just sit in a bhatthi.” 116Sometimes, according to the time, you have these thoughts.

166बेहद में न मैं है, न मेरा है। 167सब बाप का है, मैं भी बाप का तो सेवा भी बाप की।

117In fact, service is something that makes you a conqueror of Maya, not something that brings Maya.

168इसको कहते हैं - बेहद सेवा।

118So, why is there Maya in service?

169ऐसे बेहद के सेवाधारी हो या हद में आ जाते हो? 170बेहद के सेवाधारी बेहद का राज्य प्राप्त करते हैं।

119The main reason for this is that there isn’t love in the heart; there is love according to the family.

171सदा बेहद बाप, बेहद सेवा और बेहद राज्य - भाग्य - यही स्मृति में रखो तो बेहद की खुशी रहेगी।

120However, love in the heart creates a feeling of renunciation, and because of your not having that, service sometimes takes on the form of Maya.

172हद में खुशी गायब हो जाती है, बेहद में सदा खुशी रहेगी। 173अच्छा! 174विदाई के समय 175अभी तो सेवा के प्लैन बहुत अच्छे बनाये हैं।

121So such service cannot be accumulated in the account of service, even if someone becomes an instrument to open 50 to 60 centres.

176सेवा भी वास्तव में उन्नति का साधन है। 177अगर सेवा को सेवा की रीति से करें तो सेवा लिफ्ट देती है।

122However, only as much is accumulated in your account of service and in BapDada’s heart as you have done while free from Maya and yogyukt.

178आगे बढ़ाने की।

123Someone may have just two centres.

179सिर्फ प्लेन बुद्धि बनकर प्लैन बनायें,जरा भी कुछ यहाँ - वहाँ का मिक्स न हो।

124It seems as if they are in­charge of only two centres, whereas another person is seen to be in charge of 50 centres.

180जैसे कोई बढ़िया चीज़ बना कर रखो और यहाँ - वहाँ की हवा से कुछ किचड़ा पड़ जाए तो क्या हो जाएगा? 181तो सम्भाल कर रखते हैं ना। 182तो यहाँ - वहाँ का कुछ भी मिक्स नहीं हो जाए।

125However, if even the two centres are free from obstacles and free from Maya, from any upheaval and conflict of nature and sanskars, then much more is accumulated in the account of service of the one who has two centres than the one who has 50 centres.

183ऐसे सेवा के प्लैन अच्छे बनाते हैं। 184सेवा में मेहनत, मेहनत नहीं लगती, खुशी होती है।

126Do not become happy thinking that you have 30 or 40 centres, for how many centres are free from Maya?

185क्योंकि लग्न से करते हैं, उमंग - उत्साह भी अच्छा रखते हैं। 186बापदादा सेवा का उमंग देखकर के खुश भी होते हैं।

127When you continue to accumulate centres as well as Maya, then such service is not accumulated in the Father’s register of service.

187सिर्फ मिक्स न हो तो जितने समय में सेवा हुई है, उससे4 गुणा हो सकती है। 188प्लेन बुद्धि फास्ट गति की सेवा को प्रत्यक्ष दिखाएगी।

128You might think that you are doing a lot of service, that you don’t go to sleep during the day or even at night, that you only prepare food once and eat that at night because you remain so busy.

189अभी फिर भी सोचना पडता है ना कि यह करें, यहाँ करें, यह तो नहीं होगा,वह तो नहीं होगा?

129However, together with doing service, you are not also remaining busy in Maya, are you? 130“What happened?

190लेकिन सब एक बुद्धि हो जाएं - जिसने किया वह अच्छा,जो किया वह अच्छा।

131How did this happen? 132Why did this one do this? 133Why did I not do this? 134This is my right or your right.”

191यह पाठ पक्का हो जाए तो तीव्रगति की सेवा आरम्भ हो जाए।

135But what happened to the Father’s rights? 136Do you understand?

192वैसे पहले से सेवा की गति तीव्र हो रही है, बढ़ रही है, सफलता भी मिल रही है।

137Service means that in which you are practically able to see the fruit of everyone’s co­operation and contentment.

193लेकिन अभी के हिसाब से,विश्व की आत्माओं को संदेश देने के हिसाब से तो अभी कोने तक पहुँचे हैं। 194कहाँ साढ़े पाँच सौ करोड़ आत्मायें और कहाँ संदेश पहुँचा होगा तो एक करोड़ - दो करोड़ तक!

138If you are unable to attain the fruit of the co­operation of everyone’s good wishes and pure feelings and contentment in a visible way, then check what is the reason for that.

195बाकी कितने पड़े हैं?

139Why did you not receive that fruit?

196हाँ,यह राजधानी के नजदीक वाले पहुँच गये हैं लेकिन चाहिए तो सब।

140Check the method and change it. 141To increase such true service is to increase service.

197वर्सा तो सबको देना है चाहे मुक्ति दो, चाहे जीवनमुक्ति दो।

142Do not just please your heart thinking that you are doing very good service.

198लेकिन देना तो सबको है, एक भी बाप का बच्चे वंचित तो नहीं रह जाए।

143Please the Father’s heart and claim blessings from the hearts of the Brahmin family.

199कैसे भी बाप के वर्से के अधिकारी तो बनना ही है, चाहे किसी भी विधि से संदेश सुनें। 200इसके लिए चाहिए ‘तीव्रगति'। 201यह भी समय आ रहा है।

144This is called true service. 145Superficial service is very big, but where there is service from the heart, there will definitely be service with love from your heart.

202होती जाएगी। 203अभी धीरे - धीरे सभी धर्म वाले अपनी बातों में मोल्ड हो रहे हैं।

146This is called fulfilling Father Brahma’s desire for the family.

204पहले कट्टर रहते थे,अभी मोल्ड हो रहे हैं।

147This was today’s heart­to­heart conversation. 148You will be told more later.

205चाहे क्रिश्चियन हैं, चाहे मुस्लिम हैं लेकिन भारत की फिलौसोफी (दर्शन) को अन्दर से रिगार्ड देते हैं क्योंकि भारत की फिलौसोफी में सब प्रकार की रमणीकता है।

149Today, it is the last chance for the children from Bharat for this season. 150This is why Baba told you what BapDada wants. 151You have claimed one pass certificate and you now have to claim the other certificate. 152Achcha.

206ऐसे और धर्मों में नहीं है।

153Now, always remain the sparkling lamps of BapDada’s hopes.

207कहानियों की रीति से, ड्रामा की रीति से जो भारत की फिलौसोफी को प्रसिद्ध करते हैं, वैसे और धर्मों में कहाँ भी नहीं है। 208इसलिए, अन्दर - ही - अन्दर जो एकदम कट्टर रहे हैं,वह अन्दर समझते हैं कि भारत की फिलौसोफी, उसमें भी आदि सनातन फिलौसोफी कम नहीं है। 209वह भी दिन आ जायेंगे जो सब कहेंगे कि अगर फिलौसोफी है तो आदि सनातन धर्म की है।

154Achcha. 155To all the lamps from everywhere who are the decoration of the Brahmin clan who always fulfil BapDada’s pure desires, to those who always keep in their heart the balance of love for the Father and the family, to those who accumulate more in their account of service by serving from their heart, to the lamps of the Father’s pure desires, to the servers who serve with an honest heart, love, remembrance and namaste from BapDada.

210हिन्दू शब्द से बिगड़ते हैं लेकिन आदि सनातन धर्म को रिगार्ड देंगे।

156Blessing: May you be an example who creates an atmosphere of unity with the power to accommodate.

211गॉड एक है तो धर्म भी एक है, हम सबका धर्म भी एक है - यह धीरे - धीरे आत्मा के धर्म की तरफ आकर्षित होते जायेंगे। 212अच्छा! 213प्रश्न - सहजयोगी सदा रहें,उसकी सहज विधि कौन - सी है?

157Those who are similar beads, who have love for One and who remain stable in a constant stage, who follow the directions of One, and are united in their thoughts with one another, are the beads who are to be threaded in the rosary.

214उत्तर - बाप ही संसार है - इस स्मृति में रहो तो सहजयोगी बन जायेंगे।

158However, an atmosphere of unity will only be created when there is the power to accommodate.

215क्योंकि सारा दिन संसार में ही बुद्धि जाती है। 216जब बाप ही संसार है तो बुद्धि कहाँ जायेगी? 217संसार में ही जाएगी ना, जंगल में तो नहीं जाएगी! 218तो जब बाप ही संसार हो गया तो सहजयोगी बन जायेंगे।

159If there is a difference of opinion in any situation, then accommodate that difference, for only then will you come close to others with unity and become an example in front of everyone.

219नहीं तो मेहनत करनी पड़ेगी - यहाँ से बुद्धि हटाओ,वहाँ से जुड़ाओ। 220सदा बाप के स्नेह में समाए रहो तो वह भूल नहीं सकता। 221अच्छा!

160Slogan: Imbibe spirituality in your every thought, word and deed for only then will be there splendour in service. 161* * * O MS H A N T I * * *