Avyakt murli for Wednesday 18 December 1991

Warning : Sentence alignment between two languages is based on the number of characters. It is therefore not perfectly reliable.

You can correct the sentence alignment yourself on part or all of the murli.

0> 118-12-91 ओम शान्ति अव्यक्त बापदादामधुबन

0> > 18-12-91 Om Shanti Avyakt Bapdada Madhuban

2हर कर्म में ऑनेस्टी का प्रयोग करना ही तपस्या है

1Tapasya is to experiment1 with honesty in every action.

3अव्यक्त बापदादा अपने ऑनेस्ट बच्चों प्रति बोले ः 4आज बापदादा चारों ओर के सर्व तपस्वी कुमार और तपस्वी कुमारियों में तपस्या की विशेष निशानी देख रहे हैं।

2Today, BapDada is seeing the special signs of tapasya in all the tapaswi kumars and tapaswi kumaris from everywhere.

5तपस्वी आत्मा की विशेषतायें पहले भी सुनाई है।

3You have been told before about the specialities of tapaswi souls.

6आज और विशेषता सुना रहे हैं।

4Today, BapDada is mentioning another speciality.

7तपस्वी आत्मा अर्थात् सदा ऑनेस्ट आत्मा।

5Tapaswi souls means constantly honest souls.

8ऑनेस्टी ही तपस्वी की विशेषता है।

6Honesty is the speciality of a tapaswi.

9ऑनेस्ट आत्मा अर्थात् हर कर्म में,श्रीमत में चलने में ऑनेस्ट होगी।

7An honest soul means a soul who is honest in following shrimat in every action.

10ऑनेस्ट अर्थात् वफादार और इमानदार। 11श्रीमत पर चलने के ऑनेस्ट अर्थात् वफादार।

8Honest means faithful and honest; honest in following shrimat, that is, faithful.

12ऑनेस्ट आत्मा स्वतः ही हर कदम श्रीमत के इशारे प्रमाण उठाती है। 13उनका हर कदम आटोमेटिक श्रीमत के इशारे पर ही चलता है। 14जैसे साइन्स की शक्ति द्वारा कई चीजें इशारे से आटोमेटिक चलती हैं, चलाना नहीं पड़ता ,चाहे लाइट द्वारा, चाहे वायब्रेशन द्वारा स्विच ऑन किया और चलता रहता है। 15लेकिन साइन्स की शक्ति विनाशी होने के कारण अल्पकाल के लिए चलती है।

9Honest souls automatically take every step according to the signals of shrimat.

16अविनाशी बाप के साइलेन्स की शक्ति द्वारा इस ब्राह्मण जीवन में सदा और स्वतः ही सहज चलते रहते हैं। 17ब्राह्मण जन्म मिलते ही दिव्य बुद्धि में बापदादा ने श्रीमत भर दी।

10Their every step automatically follows the signals of shrimat, just as many things automatically function through signals with the power of science.

18ऑनेस्ट आत्मा उसी श्रीमत के इशारे से नेचुरल सहज चलती रहती है। 19तो ऑनेस्ट की पहली निशानी - हर सेकण्ड हर कदम श्रीमत पर एक्यूरेट चलना।

11You do not have to make them function, but with the power of science, whether through electricity or vibrations, as soon as you switch them on they begin to function.

20चलते सभी हैं लेकिन चलने में भी अनेक प्रकार की भिन्नता हो जाती है। 21कोई सहज और तीव्रगति से चलते हैं।

12However, because the power of science is perishable, they only function for a temporary period.

22क्योंकि उस आत्मा को श्रीमत स्पष्ट सदा स्मृति में रहने के कारण समर्थ है। 23यह है नम्बरवन ऑनेस्टी।

13Through the power of silence from the eternal Father, you constantly continue to move forward easily and automatically in this Brahmin life.

24नम्बर वन आत्मा को सोचना नहीं पड़ता कि यह श्रीमत है या नहीं, यह राइट है या रांग है, क्योंकि स्पष्ट है।

14As soon as you received your Brahmin birth, BapDada filled your divine intellect with shrimat.

25दूसरी आत्माओं को स्पष्ट न होने के कारण कई बार सोचना पड़ता है।

15An honest soul means one who naturally and easily continues to follow the signals of shrimat.

26इसलिए तीव्र गति से मध्यम गति हो जाती है। 27साथ-साथ कोई सोचता है, कोई थकता है।

16So, the first sign of being honest is to follow shrimat accurately at every step, at every second.

28चलते सभी हैं लेकिन सोचने और थकने वाले सेकेण्ड नम्बर हो जाते हैं।

17All of you move, but there are many types of difference in your way of moving.

29थकते क्यों हैं?

18Some move easily at a fast speed.

30चलते-चलते श्रीमत के इशारों में मनमत परमत मिक्स कर देते हैं, इसलिए स्पष्ट और सीधे रास्ते से भटक टेढ़े बांके रास्ते में चले जाते हैं। 31रिजल्ट में फिर भी वापस लौटना ही पड़ता है। 32क्योंकि मंज़िल का रास्ता एक ही स्पष्ट सीधा और सहज है। 33सीधे को टेढ़ा बना देते हैं।

19Why?

34तो आप सोचो टेढ़ा चलने वाला कहाँ तक चलेगा, किस स्पीड से चलेगा? 35और परिणाम क्या होगा? 36थकना और निराश होकर लौटना।

20Those souls constantly and clearly have shrimat in their intellect and therefore they are powerful.

37इसलिए सेकेण्ड नम्बर हो जाता है।

21This is the number one honesty.

38अनेक सेकेण्ड गँवाया, अनेक श्वांस गँवाया, सर्व शक्तियाँ गँवाई, इसलिए सेकेण्ड नम्बर हो गया।

22Number one souls do not have to think, “Is this shrimat or not?

39सिर्फ इसमें नहीं खुश हो जाना कि हम तो चल रहे हैं।

23Is this right or wrong?” because it is clear to them.

40लेकिन अपनी चाल और गति दोनों को चेक करो। 41तो समझा,ऑनेस्टी किसको कहा जाता है?

24Other souls have to think many times because it is not so clear to them.

42ऑनेस्ट आत्मा की और निशानी है - वह कभी किसी भी खज़ाने को वेस्ट नहीं करेगा। 43सिर्फ स्थूल धन वा खज़ाने की बात नहीं है लेकिन और भी अनेक खज़ाने आपको मिले हैं। 44ऑनेस्ट संगमयुग के समय के खज़ाने को एक सेकेण्ड भी वेस्ट नहीं करेगा। 45क्योंकि संगमयुग का एक सेकेण्ड, वर्ष से भी ज्यादा है।

25This is why from a fast speed they slow down to a mediocre speed.

46जैसे गरीब आत्मा का स्थूल धन आठ आना आठ सौ के बराबर है।

26As well as that, some think too much and some get tired.

47क्योंकि आठ आने में सच्चे दिल की भावना आठ सौ से ज्यादा है। 48ऐसे संगमयुग का समय एक सेकेण्ड इतना बड़ा है।

27All of you are moving, but those who think and those who get tired claim the second number.

49क्योंकि एक सेकेण्ड में पद्मों जितना जमा होता है। 50सेकेण्ड गँवाया अर्थात् पद्मों जितनी कमाई का समय गँवाया। 51ऐसे ही संकल्प का खज़ाना, ज्ञान धन का खज़ाना,सर्व शक्तियों, सर्व गुणों का खज़ाना वेस्ट नहीं करेंगे। 52अगर सर्व शक्तियों, सर्व गुणों व ज्ञान को स्व-प्रति वा सेवा-प्रति काम में नहीं लगाया तो इसको भी वेस्ट कहा जायेगा।

28Why do you get tired?

53दाता ने दिया और लेने वाले ने धारण नहीं किया, तो वेस्ट हुआ ना!

29While moving along, you mix the dictates of your own mind and the dictates of others with shrimat.

54जो ऑनेस्ट होता है वह सिर्फ धन को प्राप्त कर रख नहीं देता।

30This is why you wander away from the straight and clear path onto a crooked path.

55ऑनेस्ट की निशानी है खज़ाने को बढ़ाना। 56बढ़ाने का साधन ही है कार्य में लगाना।

31As a result, you have to turn back, because the path to the destination is a direct, clear path; it is an easy path.

57अगर ज्ञान-धन को भी समय प्रमाण सर्व आत्माओं के प्रति या स्व की उन्नति के प्रति यूज़ नहीं करते हो तो खज़ाना कभी भी बढ़ेगा नहीं। 58ऑनेस्ट मैनेजर या डायरेक्टर उसको ही कहा जाता है जो कोई भी कार्य में प्रॉफिट करके दिखाये। 59प्रगति करके दिखाये। 60ऐसे ही संकल्प के खज़ाने को, गुणों को, शक्तियों को कार्य में लगाकर प्रॉफिट करने वाले हैं या वेस्ट करने वाले हैं?

32You make crooked that which is straight.

61ऑनेस्ट की निशानी है - वेस्ट नहीं करना, प्रॉफिट करना। 62अपना तन,मन और स्थूल धन - यह तीनों ही बाप का दिया हुआ खज़ाना है। 63आप सबने तन, मन, धन वा वस्तु, जो भी थी वो अर्पण कर दी। 64संकल्प किया कि सब कुछ तेरा, ऐसा नहीं थोड़ा धन मेरा थोड़ा बाप का, थोड़ा धन किनारे रखें , जेब खर्च रखा है,थोड़ा-थोड़ा आईवेल के लिए किनारे करके रखा है।

33So, just think about it!

65आइवेल के लिए किनारे कर रखना यह समझदारी है।

34How far would those who follow the crooked path be able to go?

66जितना ही मेरा होगा उतना ही जहाँ मेरा-मेरा होता वहाँ बहुत बातें हेराफेरी होती हैं। 67क्योंकि उसको छिपाना पड़ता है ना! 68भक्ति मार्ग वाले भी समझते हैं- ये मेरे मेरे का फेरा है। 69इसलिए जब सब कुछ तेरा कह दिया तो कोई भी तन, मन या धन, व्ास्तु,सिर्फ धन नहीं लेकिन वस्तु भी धन है।

35At what speed would they move?

70वस्तु बनती किससे है?

36What would the result be?

71धन से ही बनती है ना, तो कोई भी वस्तु, कोई भी स्थूल धन,कोई भी मन से संकल्प और तन से व्यर्थ कर्म करना या व्यर्थ समय गँवाना तन द्वारा, यह भी वेस्ट में गिना जायेगा। 72तो ऑनेस्ट तन को भी व्यर्थ के तरफ नहीं लगाते। 73संकल्प को भी वेस्ट में नहीं लगाते। 74जहाँ भी रहते हो, चाहे प्रवृत्ति वाले हैं, चाहे सेन्टर वाले हैं, चाहे मधुबन वाले हैं,सबका तन-मन-धन बाप का है वा प्रवृत्ति वाले समझते हैं कि हम समर्पण तो है नहीं तो मेरा ही है।

37They would get tired and turn back disheartened.

75नहीं। 76यह तो बाप की अमानत है।

38Therefore, they become the second number.

77तो ऑनेस्टी अर्थात् अमानत में कभी भी ख्यानत नहीं करें। 78वेस्ट करना अर्थात् अमा-नत में ख्यानत करना।

39They lost many seconds, they lost a lot of breath, they lost all the powers and this is why they became the second number.

79ऑनेस्ट की निशानी वह अमानत में कभी भी ख्यानत कर नहीं सकता।

40Do not become happy that you are moving along anyway, but check both your way of moving and your speed.

80छोटी सी वस्तु को भी वेस्ट नहीं करेगा। 81कई बार अपने बुद्धि के अलबेलेपन के कारण वा शरीर द्वारा कार्य में अलबेलेपन के कारण छोटी-छोटी वस्तु वेस्ट भी हो जाती है। 82फिर यह सोचते हैं कि मैंने यह जानबूझ कर नहीं किया, तो हो गया अर्थात् अलबेलापन। 83चाहे बुद्धि का हो, चाहे शरीर के मेहनत का अलबेलापन हो, दोनों प्रकार का अलबेलापन वेस्ट कर देता है।

41So, do you understand what honesty is?

84तो वेस्ट नहीं करना है। 85एक से दस गुना बढ़ाना है, न कि वेस्ट करना है।

42Another sign of an honest soul is that they will never waste any of the treasures.

86जिसको बापदादा सदा एक सलोगन में कहते हैं - कम खर्चा बाला नशीन। 87ये है बढ़ाना और वो है गँवाना।

43It is not just a question of physical wealth or treasures, but you have also received many other treasures.

88ऑनेस्ट अर्थात् तन मन और धन को सदा सफल करने वाला। 89यह है ऑनेस्ट आत्मा की निशानी। 90तो तपस्वी अर्थात् यह सब ऑनेस्टी की विशेषतायें हर कर्म में प्रयोग में आवे। 91ऐसे नहीं कि समाया हुआ तो सब हैं, जानते भी सब हैं।

44Honest souls will not waste the treasures of the confluence age for even a second, because each second of the confluence age is greater than a year, just as 8 annas of physical money of a poor person is equal to 800. Why?

92लेकिन नहीं,तपस्या, योग का अर्थ ही है प्रयोग में लाना। 93अगर इन विशेषताओं को प्रयोग में नहीं लाते तो प्रयोगी नहीं,तो योगी भी नहीं। 94यह सब खज़ाने बापदादा ने प्रयोग करने के लिए दिये हैं।

45Because the love of an honest heart with which the 8 annas are filled is greater than 800. In the same way, each second of the confluence age is so valuable because you can accumulate multimillions in each second.

95और जितना प्रयोगी बनेंगे,तो प्रयोगी की निशानी है प्रगति। 96अगर प्रगति नहीं होती है तो प्रयोगी नहीं।

46To lose a second means to lose the time in which you earn an income worth multimillions.

97कई आत्मायें ऐसे अपने अन्दर समझती भी हैं कि न आगे बढ़ रहे हैं, न पीछे हट रहे हैं। 98जैसे हैं,वैसे ही हैं।

47Similarly, they will not waste the treasure of thoughts, the treasure of the wealth of knowledge, the treasure of all the powers and all the virtues.

99और कई ऐसे भी कहते हैं कि शुरू में बहुत अच्छे थे, बहुत नशा था अभी नशा कम हो गया है। 100तो प्रगति हुई या क्या हुआ? 101उड़ती कला हुई या ठहरती कला हुई तो प्रयोगी बनो।

48If you do not use all the powers, all the virtues and the knowledge in a task, if you do not use them for others and for service then that, too, is called a waste.

102ऑनेस्टी का अर्थ ही है प्रगति करने वाला प्रयोगी। 103ऐसे प्रयोगी बने हो या अन्दर समाकर रखते हो- खज़ाना अन्दर ही रहे? 104ऐसे ऑनेस्ट हो?

49If the Bestower gives, but those who are to receive do not imbibe it, that would be called wasteful, would it not?

105जो ऑनेस्ट होता है उसके ऊपर बाप का, परिवार का स्वतः ही दिल का प्यार और विश्वास होता है। 106विश्वास के कारण फुल अधि-कार उसको दे देते हैं। 107ऑनेस्ट आत्मा को स्वतः ही बाप का वा परिवार का प्यार अनुभव होगा। 108बड़ों का,चाहे छोटों का, चाहे समान वालों का,विश्वासपात्र अनुभव होगा।

50Those who are honest do not just keep aside the wealth they attain.

109ऐसे प्यार के पात्र वा विश्वास के पात्र कहाँ तक बने हैं? 110यह भी चेक करो।

51The sign of an honest soul is that he increases the treasures.

111ऐसे चलाओ नहीं कि इसके कारण मेरे में विश्वास नहीं है,तो मैं विश्वासपात्र कैसे बनूँ, अपने को पात्र बनाओ। 112कई बार ऐसे कहते हैं कि मै तो अच्छा हूँ लेकिन मेरे में विश्वास नहीं है। 113फिर उसके कारण लम्बे चौड़े सुनाते हैं। 114वह तो अनेक कारण बताते भी हैं और कई कारण बनते भी हैं।

52The way to increase something is to use it for a task.

115लेकिन ऑनेस्टी दिल की, दिमाग की भी ऑनेस्टी चाहिए। 116नहीं तो दिमाग से नीचे ऊपर बहुत करते हैं। 117तो दिल की भी ऑनेस्टी दिमाग की भी ऑनेस्टी।

53If you do not use the wealth of knowledge for other souls and for your own progress according to the time, then those treasures will never increase.

118अगर सब प्रकार की ऑनेस्टी है तो ऑनेस्टी अविश्वास वाले को आज नहीं तो कल विश्वास में ला ही लेगी। 119जैसे कहावत है सत्य की नांव डूबती नहीं है लेकिन डगमग होती है। 120तो विश्वास की नांव सत्यता है, ऑनेस्टी है तो डगमग होगी लेकिन अविश्वासपात्र बनना अर्थात् डूबेगी नहीं। 121इसलिए सत्यता की हिम्मत से विश्वासपात्र बन सकते हो।

54An honest manager or director is one who shows profit and a progress in any task.

122पहले सुनाया था ना कि सत्य को सिद्ध नहीं किया जाता है। 123सत्य स्वयं में ही सिद्ध है। 124सिद्ध नहीं करो लेकिन सिद्धि स्वरूप बन जाओ।

55So, in the same way, are you those who make a profit by using the treasures of thoughts, powers and virtues for a task, or are you those who waste them?

125तो समय के गति के प्रमाण अभी तपस्या के कदम को सहज और तीव्र गति से आगे बढ़ाओ।

56The sign of an honest soul is one who does not waste anything, but one who makes a profit.

126समझा- तपस्या वर्ष में क्या करना है? 127अभी भी कुछ समय तो पड़ा है।

57Your body, mind and physical wealth are treasures given to you by the Father.

128इन सब विधियों को स्वयं में धारण कर सिद्धि स्वरूप बनो। 129अच्छा-

58All of you have surrendered all that you had: physical things, your body, mind and wealth.

130सर्व ऑनेस्ट आत्माओं को,सदा सर्व खज़ानों को कार्य में लाते आगे बढ़ाने वाली आत्माओं को, सदा तन-मन-धन को यथार्थ विधि से कार्य में लगाने वाली आत्माओं को,सदा अपने को विश्वास और प्यार के पात्र बनाने वाली आत्माओं को,सदा वेस्ट को बेस्ट में परिवर्तन करने वाली श्रेष्ठ आत्माओं को,देश-विदेश में दूर बैठे हुए भी समीप सम्मुख बैठी हुई आत्माओं को बापदादा का यादप्यार और नमस्ते। 131पार्टियों से मुलाकात 132ग्रुप नम्बर 1- अपने को सदा मास्टर सर्वशक्तिवान श्रेष्ठ आत्मायें हैं अनुभव करते हो? 133क्योंकि सर्वशक्तियाँ बाप का खज़ाना है और खज़ाना बच्चों का अधिकार है, बर्थ राइट है।

59You had the thought: Everything is Yours.

134तो बर्थ राइट को कार्य में लाना - यह तो बच्चों का कर्त्तव्य है। 135और खज़ाना होता ही किसलिए है? 136आपके पास स्थूल खज़ाना भी है,तो किसलिए है?

60It is not that you only surrender half of it, that you put a little of your wealth aside and give the rest of it to the Father, that you keep a little for pocket­money, that you have put some aside for a time of need.

137खर्च करने के लिए,कि बैंक में रखने के लिए?

61To put something aside for a time of need is to be sensible.

138बैंक में भी इसीलिए रखते हैं कि ऐसे समय पर कार्य में लगा सकें। 139काम में लगाने का ही लक्ष्य होता है ना।

62To the extent that there is the consciousness of 'mine', accordingly, there is a lot of twisting around in many things because you have to hide that.

140तो सर्वशक्तियाँ भी जन्म सिद्ध अधिकार हैं ना। 141जिस चीज पर अधिकार होता है तो उसको स्नेह के सम्बन्ध से,अधिकार से चलाते हैं।

63Those on the path of devotion also understand that this is the twist created through the consciousness of 'mine'.

142एक अधिकार होता है ऑर्डर करना और दूसरा होता है स्नेह का। 143अधिकार वाले को तो जैसे भी चलाओ वैसे वह चलेगा। 144सर्वशक्तियाँ अधिकार में होनी चाहिएं।

64Therefore, when you have said, “Everything is Yours” it is not simply the body, but also the mind, wealth and objects; not just wealth but objects are also wealth.

145ऐसे नहीं - चार है दो नहीं है,सात है एक नहीं है।

65Where do objects come from? 66They come through wealth, do they not?

146अगर एक भी शक्ति कम है तो समय पर धोखा मिल जायेगा। 147सर्व शक्तियाँ अधिकार में होंगी तभी विजयी बन नम्बर वन में आ सकेंगे। 148तो चेक करो सर्व शक्तियाँ कहाँ तक अधिकार में चलती हैं।

67Therefore, to waste any object, any physical wealth, to have wasteful thoughts in the mind, to perform wasteful actions through the body, and to waste time through the body are also counted as a waste.

149हर शक्ति समय पर काम में आती है या आधा सेकेण्ड के बाद कार्य में आती है।

68One who is honest does not use his body in a wasteful way, for anything wasteful.

150सेकेण्ड के बाद भी हुआ तो सेकेण्ड में फेल तो कहेंगे ना।

69He does not even use his thoughts for anything wasteful.

151अगर पेपर में फाइनल मार्क्स में दो मार्क भी कम है तो फेल कहेंगे ना। 152तो फेल वाला फुल तो नहीं हुआ ना?

70Wherever you live, whether in a household, in a centre, or in Madhuban, everyone's mind, body and wealth belong to the Father.

153तो हर परिस्थिति में अधिकार से शक्ति से यूज़ करो, हर गुण को यूज़ करो।

71Or, do those who live in a household think that they are not surrendered, and so everything is theirs?

154जिस परिस्थिति में धैर्यता चाहिए तो धैर्यता के गुण को यूज़ करो।

72No, everything has been given to you in trust by the Father to look after.

155ऐसा नहीं थोड़ा सा धैर्य कम हो गया। 156नहीं।

73Honesty means never to misuse anything given to you in trust.

157अगर कोई दुश्मन वार करता है और एक सेकेण्ड भी कोई पीछे हो गया तो विजय किसकी हुई?

74To waste something means to misuse that which is given to you in trust.

158इसीलिए ये दोनों चेकिंग करो। 159ऐसे नहीं सर्वशक्तियाँ तो हैं लेकिन समय पर यूज नहीं कर सकते।

75So the sign of an honest soul is that that soul will not misuse anything given in trust.

160कोई बढ़िया चीज दे और उसको कार्य में लगाने नहीं आये तो उसके लिए वह बढ़िया चीज भी क्या होगी? 161काम की तो नहीं रही ना। 162तो सर्वशक्तियाँ यूज करने का बहुतकाल का अभ्यास चाहिए।

76You will not waste even a small object. 77Many times, because of the carelessness of your intellect or because of carelessness in performing actions through the body, even small objects are wasted.

163यदि बहुतकाल से कोई बच्चा आपकी आज्ञा पर नहीं चलता तो समय पर क्या करेगा?

78Then you think, “I didn't do it on purpose, it just happened.”

164धोखा ही देगा ना। 165तो यह सर्वशक्तियाँ भी आपकी रचना है।

79Just to let it happen means carelessness.

166रचना को बहुत काल से कार्य में लगाने का अभ्यास करो। 167हर परिस्थिति से अनुभवी तो हो गये ना।

80Whether it is the carelessness of the intellect, or of labour through the body, both types of carelessness create a waste.

168अनुभवी कभी दुबारा धोखा नहीं खाते।

81So, do not waste anything.

169तो हर समय स्मृति से तीव्र गति से आगे बढ़ते चलो।

82From one, let there be a tenfold increase, not that there should be a waste.

170सभी तपस्या की रेस में अच्छी तरह से चल रहे हो ना। 171सभी प्राइज लेंगे ना।

83BapDada always refers to this with the one slogan: "Less expenditure, greater glorification".

172सदा खुशी खुशी से सहज उड़ते चलो।

84This means to increase and the other means to lose.

173मुश्किल है नहीं, मुश्किल बनाओ नहीं। 174कमज़ोरी मुश्किल बनाती है।

85An honest soul means one who constantly uses the mind, body and wealth in a worthwhile way.

175सदा मुश्किल को सहज करते उड़ते रहो।

86This is the sign of an honest soul.

176अच्छा। 177ग्रुप नं. 3- सभी अपने को स्वदर्शन चक्रधारी श्रेष्ठ आत्मायें अनुभव करते हो?

87A tapaswi means one who experiments with all these specialities of honesty in every action.

178सिर्फ स्व का दर्शन किया तो सृष्टि चक्र का स्वतः ही हो जायेगा।

88It should not be that you say, “Everything is merged and I know everything.”

179आत्मा को जाना तो आत्मा के चक्र को सहज ही जान गये।

89No; the meaning of tapasya and yoga is to use it for experimentation.

180वैसे तो 5000वर्ष का विस्तार है। 181लेकिन आप सबके बुद्धि में विस्तार का सार आ गया। 182सार क्या है?

90If you do not use these specialities in your experimentation, then neither are you those who experiment (prayogi) nor are you yogis.

183कल और आज- कल क्या थे, आज क्या है और कल क्या बनेंगे।

91BapDada has given you all of these treasures for you to experiment with.

184इसमें सारा चक्र आ गया ना। 185कल और आज का अन्तर देखो कितना बड़ा है!

92The more you become those who experiment, the more progress will be seen in those who experiment.

186कल कहाँ थे और आज कहाँ हैं, रात और दिन का अन्तर है।

93If there isn't progress, you are not those who experiment.

187तो जब विस्तार का सार आ गया तो सार को याद करना सहज होता है ना।

94Many souls feel internally that they are neither moving forwards nor backwards.

188कल और आज का अन्तर देखते कितनी खुशी होती है! 189बेहद की खुशी है? 190ऐसे नहीं आज थोड़ी खुशी कम हो गई,थोड़ा सा उदास हो गये।

95They are as they have always been. 96Many also say that they were very good in the beginning, and that they had a lot of intoxication, but that the intoxication has now decreased.

191उदास कौन होता है? 192जो माया का दास बनता है।

97Is that progress or is that something else?

193क्या करें, कैसे करें, ये क्वेश्चन आना माना उदास होना।

98Is that the stage of flying or the stage of standing still?

194जब भी क्यों का क्वेश्वन आता है - क्यों हुआ,क्यों किया तो इससे सिद्ध है कि चक्र का ज्ञान पूरा नहीं है। 195अगर ड्रामा के राज़ को जान जाये तो क्यों क्या का क्वेश्चन उठ नहीं सकता। 196जब स्वयं भी कल्याणकारी और समय भी कल्याणकारी है तो यह क्या… का क्वेश्चन उठ सकता है? 197तो ड्रामा का ज्ञान और ड्रामा में भी समय का ज्ञान इसकी कमी है तो क्यों और क्या का क्वेश्चन उठता है।

99Or, is it any other stage?

198तो कभी उठता है कि क्या यह मेरा ही हिसाब है… मेरा ही कड़ा हिसाब है दूसरे का नहीं… कितना भी कड़ा हो लेकिन योग की अग्नि के आगे कितना भी कड़ा हिसाब क्या है! 199कितना भी लोहा कड़ा हो लेकिन तेज आग के आगे मोम बन जाता है। 200कितनी भी कड़ी परीक्षा हो,हिसाब किताब हो, कड़ा बन्धन हो लेकिन योग अग्नि के आगे कोई बात कड़ी नहीं, सब सहज है। 201कई आत्मायें कहती हैं - मेरे ही शरीर का हिसाब है और किसका नहीं… मेरे को ही ऐसा परिवार मिला है… मेरे को ही ऐसा काम मिला है… ऐसे साथी मिले हैं… लेकिन जो हो रहा है वह बहुत अच्छा।

100Be ones who experiment.

202यह कड़ा हिसाब शक्तिशाली बना देता है। 203सहन शक्ति को बढ़ा देता है।

101The meaning of honesty is that the soul progresses through experimenting.

204तेज आग के आगे कोई भी चीज परिवर्तन न हो - यह हो ही नहीं सकता।

102Have you become those who experiment in such a way, or do you keep everything merged inside?

205तो यह कभी नहीं कहना - कड़ा हिसाब है। 206कमज़ोरी ही सहज को मुश्किल बना देती है।

103Is it good if the treasures stay inside and that they are not used? 104Are you honest in that way?

207ईश्वरीय शक्ति का बहुत बड़ा महत्व है। 208तो सदा स्व को देखो, स्वदर्शन चक्रधारी बनो।

105The Father and the family will automatically have love in the heart for and trust someone who is honest.

209और बातों में जाना, औरों को देखना माना गिरना और बाप को देखना, बाप का सुनना अर्थात् उड़ना।

106Because of their trust, they give a full right to that one. 107A soul who is honest automatically experiences the love of the Father and the family.

210स्वदर्शन चक्रधारी हो या परदर्शन चक्रधारी हो? 211यह प्रकृति भी पर है, स्व नहीं है।

108Such a soul experiences trust from seniors, juniors and those who are equal.

212अगर प्रकृति की तरफ भी देखते हैं तो परदर्शनधारी हो गये।

109To what extent have you become worthy of such love and trust?

213बॉडी कॉन्शसनेस होना माना परदर्शन और आत्म अभिमानी होना माना स्वदर्शन।

110Check this too. 111Do not carry on thinking, “Because of this, they don't trust me.”

214परद-र्शन के चक्र में आधाकल्प भटकते रहे ना। 215संगमयुग है स्वदर्शन करने का युग।

112So, how can I be worthy to be trusted?”, but make yourself worthy.

216सदा स्व के तरफ देखने वाले सहज आगे बढ़ते हैं। 217अच्छा।

113Souls often say, “I am good, but they don't trust me.”

218बापदादा ने सभी बच्चों को क्रिसमस दिन की इन एडवांस मुबारक दी

114Because of this, they speak in a long­winded way.

219दुनिया वाले क्रिसमस का दिन मनाते हैं, उसको कहते हैं - बड़ा दिन।

115They give many reasons, and many reasons are also created.

220वह तो है हद के चक्कर के हिसाब से लेकिन आप सबका बड़ा युग संगमयुग चल रहा है।

116However, there should be honesty in the heart and honesty in the head.

221आयु के हिसाब से सबसे छोटा सा युग है लेकिन प्राप्तियों के हिसाब से सबसे बड़े से बड़ा युग संग-मयुग है। 222तो संगमयुग अर्थात् बड़े से बड़े युग की भी मुबारक हो। 223उन्हों को तो एक दिन के लिए क्रिसमस फादर आकर गिफ्ट देते हैं लेकिन आपको सदा के लिए गॉड फादर गोल्डन वर्ल्ड की गिफ्ट देते हैं। 224जो एक दिन नहीं, थोड़े समय के लिए गिफ्ट नहीं है लेकिन अनेक जन्मों की जन्म- जन्म की गिफ्ट है।

117Otherwise, you fluctuate in your head a great deal.

225तो कितना बड़ा दिन हो गया! 226वा बड़ा युग हो गया!

118So there has to be honesty in the heart and honesty in the head.

227बड़े से बड़े युग का हर दिन बड़ा दिन है। 228और मनाते कौन है? 229बड़े से बड़े बाप के बड़े से बड़े बच्चे, बड़े दिल से, बड़े युग का, बड़ा दिन सदा मनाते रहे हैं।

119When there are all types of honesty, then, even if there is a lack of trust, if not today, then tomorrow there will be trust. 120There is the saying: "The boat of truth may rock, but it will never sink."

230वर्ष के हिसाब से तो एक दिन का उत्सव मनाने का दिन है।

121So the boat of trust is truth and honesty.

231कल्प के हिसाब से आप सबके लिए बड़ा युग मनाने का भाग्य है।

122Although it will rock, to be worthy of trust means that the boat will never sink.

232यह सबसे बड़े से बड़ा उत्सव है। 233हर दिन उत्सव का दिन है।

123Therefore, with the courage of truth, you can become worthy of trust.

234तो बड़ा युग हो गया ना! 235क्रिसमस के दिन वो नाचेंगे-गायेंगे-खायेंगे।

124You heard previously that truth cannot be proved, that truth is self­evident.

236लेकिन उन्हों का नाचना, उन्हों का गाना, उन्हों का मनाना और आप सबका मनाना कितना रात-दिन का अन्तर है! 237इसलिए बड़े युग में बड़े दिन की मुबारक और वर्ष के हिसाब से क्रिसमस के दिन की मुबारक। 238सभी डबल विदेशी अपने-अपने प्रति क्रिसमस की वा नये वर्ष की मुबारक बाप द्वारा स्वीकार करें। 239बच्चे ग्रीटिंग्स के कॉर्ड भेजते हैं और बापदादा ग्रीटिंग्स कार्ड के रिटर्न में श्रेष्ठ भाग्य का रिकॉर्ड नूँध रहा है।

125Do not prove anything, but become an embodiment of success.

240इसलिए सभी कार्ड भेजने वालों को पद्मगुणा रिटर्न में मुबारक हो। 241सभी अपने- अपने नाम से याद-प्यार स्वीकार करें।

126So, according to the speed of time, let your steps of tapasya move forward quickly and easily.

242भारत वाले और विदेश वाले दोनों को मुबारक।

127Do you understand what has to be done in the Year of Tapasya?

243दादी जी से - बाप की सृष्टि में भी आप हैं और दृष्टि में भी आप हैं। 244अपनी सखी जनक को यादप्यार भेजो।

128There is still some time left. 129Adopt all these methods for yourself, and become an embodiment of success. 130Achcha.

245यही कहना कि शरीर और सेवा दोनों को सम्भालने का बैलेन्स रखे। 246अटेंशन रखना क्योंकि आगे भी समय नाजुक आयेगा। 247शरीर नाजुक होते जायेंगे और सेवा अधिक होती जायेगी। 248अभी शरीर से बहुत काम लेना है।

131To all the honest souls, to the souls who constantly move forward by using all treasures for a task, to the souls who constantly use their mind, body and wealth for a task in an accurate way, to the souls who constantly make themselves worthy of trust and love, to the elevated souls who change waste into best, to the souls who are sitting faraway in this land and abroad, and yet are still sitting close and personally in front of Baba, BapDada's love, remembrance and namaste.

249अच्छा। 250ओम् शान्ति।

132* * * O MS H A N T I * * *