Daily Murli for Wednesday 24 June 2026

Sentence alignment between two languages is corrected.

024-06-26 प्रातःमुरली ओम् शान्ति ''मातेश्वरी'' मधुबन

024/06/26 Madhuban Mateshwari Om Shanti Original 1965

1“इस कर्मक्षेत्र पर कर्म अनादि चीज़ है, तुम्हें कर्म छोड़ना नहीं है लेकिन कर्मयोगी बनना है'' 2(जगदम्बा माँ के स्मृति दिवस पर सुनाने के लिए, उनके द्वारा उच्चारे हुए मधुर महावाक्य)

1(Sweet elevated versions spoken by Maa Jagadamba to be read on the Day of Remembrance – 24 June 2026) 2On this field of action, karma is something eternal. 3You mustn’t renounce karma, but you have to become karma yogis.

3यह सृष्टि कर्म का खेत है, जहाँ हरेक मनुष्य आत्मा अपना-अपना पार्ट प्ले कर रही है, इसमें परमात्मा का भी पार्ट है लेकिन वह आत्माओं के सदृश्य जन्म-मरण में नहीं आते हैं।

4This world is a field of action, where each human soul is playing his own part. 5The Supreme Soul also has a part in this, but He doesn’t come into the cycle of birth and death as souls do.

4आत्माओं के सदृश्य उनके कर्म का खाता उल्टा नहीं बनता है।

6Like souls, His account of actions does not become spoilt.

5वह कहते हैं मैं तो सिर्फ तुम आत्माओं को लिबरेट करने आता हूँ इसीलिये मुझे लिब्रेटर, बन्धन से छुड़ाने वाला गति सद्गति दाता कहते हैं।

7He says: I simply come to liberate you souls and this is why I am called the Liberator, the One who liberates you from bondage and grants you liberation and salvation.

6आत्मा पर माया का जो बन्धन चढ़ा है, उसे उतारकर प्युअर बनाते हैं और कहते हैं कि मेरा काम है आत्माओं को सर्व बन्धनों से छुड़ा करके वापस ले जाना, तो सृष्टि के जो अनादि नियम और कायदे हैं उन्हें भी समझना है, फिर इस मनुष्य सृष्टि की वृद्धि किस तरह से होती है, फिर वह टाइम भी आता है जब यह कम होती है।

8He removes the bondage of Maya that the soul is tied in and makes him pure. 9He says: My duty is to liberate souls from all their bondages and take them back home. 10You also have to understand the eternal laws and disciplines of the world - how this human world grows (increases) and then there is also the time when it decreases.

7ऐसे नहीं कि बढ़ती है तो बढ़ती ही जाती है, नहीं।

11It isn’t that because it grows, it just continues to grow; no.

8कम भी होती है।

12It also decreases.

9तो सृष्टि में हर चीज़ का नियम है।

13Everything in this world is governed by a law.

10अपने शरीर का भी नियम है, पहले बाल, फिर किशोर, फिर युवा, फिर वृद्ध।

14There is a law when it comes to your body too, first it is an infant, then it becomes a child, then youth and then old age.

11तो वृद्ध भी जल्दी नहीं, वृद्ध होते-होते जड़जड़ीभूत हो जाते हैं, तो हर बात का बढ़ना और उसका अन्त होना, यह भी नियम है।

15It doesn’t get old quickly; while getting old, the body becomes decayed. 16So, everything grows and then it comes to its end – this is a law.

12इसी तरह से सृष्टि की जनरेशन्स का भी नियम है।

17In this way, there is a law of the generations of the world.

13एक जीवन की भी स्टेजेज़ हैं तो फिर जन्मों की भी स्टेजेज़ हैं, फिर जनरेशन्स भी जो चली उसकी भी स्टेजेज़ हैं, इसी तरह सभी धर्मों की भी स्टेजेज़ हैं।

18There are stages of your life and also stages of your births, then there are also stages of the generations that have continued. 19In this way, all the dharmas have stages.

14पहला जो धर्म है वह सबसे ताकत वाला है, पीछे आहिस्ते-आहिस्ते जो आते हैं, उनकी ताकत कम होती जाती है।

20The first dharma is the most powerful, and then those who come gradually, have less power.

15तो धर्मों का बंटना, धर्मों का चलना, हरेक बात नियमों से चलती है, इन सब बातों को भी समझना है।

21Dharma to be divided, dharma to continue – everything continues according to the law. 22All of these things have to be understood.

16इसी हिसाब से बाप भी कहते हैं मेरा भी इसमें पार्ट है।

23In this way, the Father too says: I too have a part in this.

17मैं भी एक सोल हूँ, मैं गॉड कोई दूसरी चीज़ नहीं हूँ।

24I too am a soul. 25I, God, am not anything else.

18मैं भी सोल ही हूँ परन्तु मेरा काम बहुत बड़ा और ऊंचा है इसलिये मुझे गॉड कहते हैं।

26I too am a soul, but My duty is very great and the highest and this is why I am called God.

19जैसी तुम आत्मा हो मैं भी वैसा ही हूँ।

27Just as you are a soul, I am also the same.

20जैसे आपका बच्चा है वो भी तो मनुष्य है, आप भी तो मनुष्य हो, उसमें तो कोई फर्क नहीं है ना।

28Just as you are a human being, your child is also a human being. 29There isn’t any difference in this, is there?

21तो मैं भी आत्मा ही हूँ, आत्मा, आत्मा में कोई फर्क नहीं है लेकिन कर्तव्य में बहुत भारी फर्क है इसीलिये कहते हैं मेरा जो कर्तव्य है वह सबसे भिन्न है।

30So, I too am a soul. 31There is no difference between souls, but there is a huge difference in our duties. 32This is why it is said that My duty is different from that of everyone else.

22मैं कोई हद के एक धर्म का स्थापक नहीं हूँ, मैं तो दुनिया का क्रियेटर हूँ, वो हो गये धर्म के क्रियेटर।

33I am not a Founder of one limited dharma. 34I am the Creator of the world, whereas the others are creators of their dharma.

23जैसे वो आत्मायें अपना काम अपने समय पर करती हैं, वैसे मैं भी अपने समय पर आता हूँ।

35Just as those souls do their work in their own time, in the same way, I come at My own time.

24मेरा कर्तव्य विशाल है, मेरा कर्तव्य महान है और सबसे निराला है इसलिये कहते हैं तेरे काम निराले।

36My duty is unlimited and broad, My duty is great and unique. 37This is why it is said: Your work is unique.

25उनको सर्वशक्तिवान भी कहते हैं, सबसे शक्तिशाली काम है आत्माओं को माया के बंधनों से छुड़ाना और नई दुनिया का सैपलिंग लगाना इसलिए उनको अंग्रेजी में कहते हैं हेविनली गॉड फादर।

38He is also called the Almighty Authority. 39The most powerful work is to liberate all souls from the bondages of Maya and to plant a sapling of the new world. 40This is why, in English, He is called Heavenly God-Father.

26जैसे क्राइस्ट को कहेंगे क्रिश्चियनिटी का फादर, उनको हेविनली गॉड फादर नहीं कहेंगे।

41Christ is called the Father of Christianity. 42He cannot be called Heavenly God-Father.

27हेविन का स्थापक परमात्मा है।

43God, the Supreme Soul, is the one who establishes heaven.

28तो हेविन वर्ल्ड हो गई ना, हेविन कोई एक धर्म नहीं है।

44So, heaven is a world, is it not? 45Heaven is not a dharma.

29तो वह वर्ल्ड का स्थापक हो गया और उस वर्ल्ड में एक धर्म, एक राज्य होगा, तत्व आदि सब चेन्ज हो जायेंगे इसलिये उनको कहते हैं हेविनली गॉड फादर।

46So, He is the One who establishes the world, and in that world, there is one dharma and one kingdom. 47All the elements will have changed and this is why He is called Heavenly God-Father.

30दूसरा, गॉड इज़ ट्रूथ कहते हैं, तो ट्रूथ क्या चीज़ है, किसमें ट्रूथ?

48Secondly, it is said: God is the Truth. 49So, what is the Truth? 50In what is there the truth?

31यह भी समझने की बात है।

51This is also something to be understood.

32कई समझते हैं कि जो सच बोलता है वही गॉड है।

52Some think that those who speak the truth are God.

33गॉड कोई और चीज़ नहीं है, बस सच बोलना चाहिए।

53God is not anything else, but one should just speak the truth.

34परन्तु नहीं, गॉड इज ट्रूथ का मतलब ही है कि गॉड ने ही आ करके सभी बातों की सच्चाई बताई है, गॉड इज ट्रूथ माना गॉड ही ट्रूथ बतलाता है, उसमें ही सच्चाई है, तब तो उनको नॉलेजफुल कहते हैं।

54But, no. 55The meaning of “God is the Truth” is that God came and told us the truth about everything. 56“God is the truth” means God tells us the truth. 57Only He has the truth, and this is why He is called Knowledge-full.

35ओशन ऑफ नॉलेज, ओशन ऑफ ब्लिस, गॉड नोज़, (ईश्वर जानता है)… तो जरूर विशेष कुछ जानने की बात है ना!

58The Ocean of Knowledge, The Ocean of Bliss, God knows. 59So, definitely, there is something that He knows.

36तो वह कौनसी जानकारी है?

60So what is that information that He knows?

37यह नहीं कि इसने चोरी की, गॉड नोज़।

61Not that “This one stole something”, God knows.

38भले वह जानता सबकुछ है परन्तु उसकी महिमा जो है ना, वह इसी पर है कि हमारी दुनिया जो नीचे गिरी है वह ऊंची कैसे चढ़े, इस चक्र की बातों को वह जानता है इसलिये कहते हैं गॉड नोज़।

62Although He knows everything, His praise is based on how our world, which has fallen, can be uplifted again. 63He knows everything about this cycle, and this is why it is said God knows.

39तो परमात्मा की महिमा उस तरीके से आती है जो मनुष्य से भिन्न है क्योंकि उनका जानना सबसे भिन्न है।

64So, this is how God is praised and it is different from that of human beings, because His knowing is completely different.

40मनुष्य का जानना हद है, कहते भी हैं मनुष्य अल्पज्ञ है और परमात्मा के लिए कहते हैं वह सर्वज्ञ है, जिसको अंग्रेजी में नॉलेजफुल कहते हैं यानि सर्व का ज्ञाता अथवा जानने वाला है।

65The knowing of human beings is limited. 66It is said that what human beings know is short-lived, and for God they say that He is all-knowing. 67In English, it would be said “knowledge-full”, that is, He is the Knower of All, that is, One who knows everything.

41तो जो सर्वज्ञ है वही ट्रूथ को जान सकता है, यथार्थ बातों की नॉलेज जिसके पास होगी, जरूर वह सबको देगा ना।

68Only the One who is all-knowing can know the truth. 69Only the One who has accurate knowledge of everything will be able to give it to everyone.

42अगर खुद जाने, दूसरों को न दे तो उससे हमें क्या फायदा!

70If He Himself has knowledge and does not give it to others, what is the benefit of that to us?

43जानने दो।

71So, let Him know.

44परन्तु नहीं।

72But no.

45उसके जानकारी से हमें कोई फायदा मिला है, तब तो हम उसकी क्वालिफिकेशन्स गाते हैं।

73We have received some benefit through His knowing everything, and this is why we sing praise of His qualifications.

46उसके पीछे पड़ते हैं।

74We chase after Him.

47कभी कुछ भी होता है तो कहते हैं हे भगवान!

75Whenever something happens, we say, “O God!

48अब तू यह कर!

76Now, You do this!”

49खैर कर, रहम कर, मेरा दुःख दूर कर, तो हम उससे मांगते हैं ना।

77Be kind. 78Have compassion. 79Remove my sorrow. 80So, we ask Him for this, do we not?

50उससे कुछ सम्बन्ध है ना इसलिए उस तरीके से याद करते हैं, जैसे उसने हमारे पर कोई एहसान किया है।

81We have some relationship with Him and this is why we remember Him in that way, as though He has done us a favour.

51अगर कभी किया ही नहीं होता तो हम क्यों उसके लिये माथाकुटी करते।

82If He hadn’t done anything for us, why would we beat our heads for Him?

52जब कोई मुसीबत के समय मदद करता है तो दिल में आता है कि इसने बड़ी मुसीबत के समय मुझे हेल्प की थी।

83When someone helps you at a time of difficulty, you feel in your heart: This one helped me a lot at a time of difficulty.

53समय पर मेरी रक्षा की थी, तो उसके प्रति दिल में प्रेम रहता है।

84He protected me at the time of need. 85So, you have love for him in your heart.

54तो परमात्मा के प्रति भी ऐसा ही प्रेम आता है कि उसने हमारी समय पर मदद की है।

86Similarly, for God too, you also have the same love that He helped you at a time of need.

55परन्तु ऐसे नहीं कि कभी कोई मनुष्य का अच्छा हो गया तो कहें यह भगवान ने किया... बस भगवान ऐसा ही करता है।

87However, it is not that, when something good has happened to a person, you would say that God has done it, that God works like that.

56लेकिन उसका बड़ा काम है, वर्ल्ड का काम है, दुनिया के सम्बन्ध की बात है।

88His work is great, His work is for the world. 89It is related to the whole world.

57बाकी ऐसे नहीं कि किसी को थोड़ा पैसा मिल गया, यह भगवान ने किया, यह तो हम भी अच्छे कर्म करते हैं, तो उस कर्म का फल मिलता है।

90But it isn’t that when someone has received a little money, that God did that. 91It is our good actions, so we receive the fruit of those good actions.

58अच्छे बुरे कर्मों का हिसाब चलता है, उसका भी हम पाते रहते हैं लेकिन परमात्मा ने आ करके जो कर्म सिखाया उसका जो फल है, वह अलग है।

92There is the account of good and bad actions. 93We continue to receive that, but the fruit of the actions that God has come and taught us is separate.

59अल्पकाल का सुख तो बुद्धि के आधार पर भी मिलता है।

94Temporary happiness is also received on the basis of your intellect.

60परन्तु उसने जो नॉलेज दी उससे हम सदा सुख पाते हैं।

95The knowledge that He has given us gives us happiness all the time.

61तो परमात्मा का काम भिन्न हो गया ना, इसलिए कहते हैं कि मैं ही आ करके कर्म की जो यथार्थ नॉलेज है वो सिखाता हूँ, जिसको कहा है कर्मयोग श्रेष्ठ है।

96So, God’s work is separate. 97This is why it is said: I come and teach you the real knowledge of actions, which is referred to as: karma yoga is elevated.

62इसमें कर्म को, घर गृहस्थ को छोड़ने की बात नहीं है।

98There is no question of renouncing actions or your home in this.

63सिर्फ तुम अपने कर्मों को पवित्र कैसे बनाओ, उसकी नॉलेज मैं बतलाता हूँ।

99I simply give you the knowledge of how you can make your actions pure.

64तो कर्म को पवित्र बनाना है, कर्म छोड़ना नहीं है।

100So, you have to purify your actions, you don’t have to renounce them.

65कर्म तो अनादि चीज़ है।

101Actions are eternal.

66यह कर्मक्षेत्र भी अनादि है।

102This field of action is also eternal.

67मनुष्य है तो कर्म भी है, परन्तु उस कर्म को तुम श्रेष्ठ कैसे बनाओ वह आ करके सिखाता हूँ जिससे फिर तुम्हारे कर्म का खाता अकर्म रहता है।

103Where there are human beings, there will also be actions, but I come and teach you how you can make those actions elevated, through which your account of actions becomes neutral.

68अकर्म का मतलब है कोई बुरा खाता नहीं बनता है।

104Neutral action means that you don’t accumulate anything bad.

69बाप कहते हैं मैं इस छोटे से संगमयुग में तुम्हारे देश, इस कार्पोरियल दुनिया में तुम्हारे लिये ही आया हूँ, तो कम से कम जितना टाइम है उतना टाइम तो कुछ हमारा ख्याल करो।

105The Father says: I have come into this corporeal world, in this short confluence age, just for you. 106So, at the very least, however much time there is, think about Me for the short time you have.

70बाबा के बने हो तो कम से कम इतना टाइम तो शुद्ध रहो।

107Now that you belong to Baba, at least remain pure for that time.

71फिर तो तुम्हारी ऐसी प्रालब्ध बन जायेगी जो तुम्हें उस दुनिया में मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

108Then, you will have created such a reward that you will not have to work hard.

72अभी थोड़ी मेहनत की बात है, अभी तुम कैसे भी करके, मर मिट करके भी पवित्र रहने की प्रतिज्ञा करो।

109Now, there is a little effort to be made. 110However possible, even if you have to die, make a promise to remain pure.

73अपनी दृढ़ता रखो, अपनी धारणाओं में रहने का पूरा प्रयत्न करो।

111Be determined. 112Make full effort to maintain your dharna.

74बाप तुम्हें साफ-साफ बतलाते हैं तुम सिर्फ इतने थोड़े टाइम के लिए यह मेहनत करो।

113The Father tells you very clearly: Simply make effort for this short time.

75मैं तुम्हें और कोई मेहनत नहीं कराता हूँ, तुम्हें जितना मिलता है उसकी भेंट में कोई मेहनत ही नहीं है।

114I do not make you make effort for anything else. 115In terms of how much you receive, the effort is nothing.

76ऐसे नहीं सिर्फ कहते रहो कि मैं यह करूँगा, वह करूँगा...., दुनिया क्या कहेगी, वह क्या कहेंगे.. अरे दुनिया क्या कहेगी... छोड़ दो इसे।

116Do not just keep saying: “I will do this, I will do that. 117What will the world say? 118What will that one say? 119O, what will the world say?” 120Just leave that to one side.

77अभी यह दुनिया ही जाने वाली है।

121Now, this world is going to finish.

78अब तो मौत सामने खड़ा है।

122Now, death is just ahead of you.

79तुम इतना लम्बा-चौड़ा जो बनाकर बैठे हो यह सब वेस्टेज़ कर रहे हो।

123Whatever big and complicated things you have created here, all of that is wastage.

80अभी बाप कहते हैं उस वेस्टेज़ को बचाओ।

124The Father now says: Now save that wastage.

81इस शरीर निर्वाह के लिये जितना चाहिए उतना भले करो, जितना तुम्हारा क्रियेशन के साथ हिसाब-किताब है, उतना करो, मैं कहाँ सम्भालूँगा।

125Whatever you need for the livelihood of your body, you may do that. 126Whatever account you have with your creation, you have to do that much. 127I am not going to look after that.

82इसे तुमको ही सम्भालना है।

128You have to look after them.

83जो जरूरी है वह तो तुमको फ्री करता हूँ, लेकिन अभी यह जो एक्स्ट्रा रच रहे हो उसके लिये मना करता हूँ क्योंकि अभी वह तो गिरना ही है क्यों अपना फालतू समय गंवा रहे हो।

129Whatever is necessary, I free you from that, but the extra that you are creating now, I am telling you not to do that, because now everything is to fall, so why are you wasting your time unnecessarily?

84इन फालतू के झंझटों से ही तुम दुःखी हुए हो, उन झंझटों से तुम कैसे छूटो, वही तो तुम्हें बतलाता हूँ।

130You are experiencing sorrow because of all of these useless complications. 131How can you become free from all of those complications?

85फिर भी बैठ करके अनेक बहाने लगाना, यह कहाँ की रीति है?

132This is what I am telling you! 133But even then, to sit and give many excuses, how can you do this?

86फिर बाप भी कहते हैं कि देख लेना, अभी अगर मुझे सीधी अंगुली नहीं देते हो, हाथ नहीं देते हो, तो फिर मैं ऐसे नाक पकड़के ले चलूँगा।

134Then, the Father too would say: Just see, if you don’t give me your finger straight, if you don’t give me your hand, then I will catch hold of you by the nose and take you with Me.

87नाक पकड़ेगा तो फिर दम घुटेगा, फिर दुःख होगा, सज़ायें खानी पड़ेंगी ना!

135If you are caught by the nose, you will suffocate, and then feel sorrow and you will have to experience punishment.

88इसलिये कहते हैं अभी हाथ में हाथ देकर सीधा चलने का टाइम आ गया है।

136This is why you are told: The time has now come to give your hand in His hand and to just go with Him straight.

89अगर सीधी तरह से नहीं चलेंगे तो फिर मेरे हाथ में तुम्हारा नाक भी तो आयेगा, फिर देख लेना।

137If you don’t go with Me straight (directly), then your nose will come into My hands, then just see!

90फिर उस समय कुछ नहीं हो सकेगा, न कुछ कर सकेंगे इसलिए बाप कहते हैं बच्चे, अब तुम मेरे हो करके, मेरे पास आ करके, मेरी बातों को सुन करके, अगर फिर भी कुछ नहीं किया तो उनके लिये बहुत कड़ी सज़ायें हैं, इसलिये जिन बिचारों को पता नहीं उसकी तो बात अलग है।

138Then, at that time, nothing can be done. 139You won’t be able to do anything and this is why the Father says: Children, now belong to Me, come to Me, listen to Me and even then, if you don’t do anything, there is huge punishment for that. 140For those who don’t know anything, it is a different matter.

91बाकी जिन्हों को पता है, जो बैठके, सुनके फिर इन्हीं बातों में गफलत की तो उनकी तो खैर नहीं।

141But for those who know, for those who sit here, listen to this thing, and still become careless, nothing can be done for them.

92जैसे 10 गुणा फायदा, वैसे 10 गुणा नुकसान होगा।

142Just as there is tenfold benefit, so there is tenfold loss.

93तब कहते हैं अपने नुकसान को, घाटे को.. अच्छी तरह से समझो।

143This is why it is said: “Understand your losses very well. 144Open your intellects very well.”

94अच्छी तरह से कुछ तो अपनी बुद्धि खोलो। 95अभी बाप से बुद्धियोग लगायेंगे तो ताकत मिलेगी।

145If you connect the yoga of your intellect with the Father, you will receive power.

96तो इन सभी बातों को समझो, भूलो मत।

146So, understand all of these things. 147Do not forget.

97अभी यह जो समय चल रहा है, इसे पहचानो, जरा आंखे खोलो, बुद्धि खोलो और समय का पूरा फायदा लो।

148Recognise the time that is now passing by. 149Open your eyes, open your intellect and take full benefit of this time.

98अपनी पूरी तकदीर जगाओ।

150Awaken your fortune fully.

99कहते भी हैं जैसा संग वैसा रंग होता है, इसलिये जिसमें अभी यह धारणा पूरी नहीं होगी तो माया के संग का रंग लग जायेगा, तब तो कहते हैं हियर नो इविल, सी नो इविल, टॉक नो इविल... कई ऐसे इविल्स हैं जो यहाँ भी कईयों को छोड़ते नहीं हैं, फिर एक दो के संगदोष में आ जाते हैं।

151It is said: “As is the company, so is the colour you are coloured by.” 152Therefore, when someone doesn’t have complete dharna, then you will be coloured by the colour of Maya’s company. 153This is why it is said: Hear no evil, see no evil, talk no evil. 154There are some evil ones who don’t leave anyone alone, even here, and then they are influenced by one another.

100तो कहते हैं ऐसे संगदोष से बचे रहो।

155This is why you are told to protect yourself from the influence of company.

101ऐसे मत समझो कि संगदोष बाहर है, यहाँ नहीं है।

156Do not think that the influence of company is only outside and not here.

102नहीं, यहाँ भी वह घूमते रहते हैं, क्योंकि उनका राज्य है ना, इसलिये बाप कहते हैं अच्छी तरह से कवच पहनकर रहो।

157No. 158Here too, they continue to wander around because it is their kingdom, is it not? 159This is why the Father says: Wear your armour very well.

103कवच होगा तो उसकी गोली लगेगी नहीं।

160If you have your armour on, the bullet will not hit you.

104योग का ही कवच है, ज्ञान की तलवार है।

161Yoga is the armour and knowledge is the sword.

105इन सभी अस्त्र-शस्त्रों को अपने पास अच्छी तरह से सम्भालके रखो।

162Keep these weapons with you very well guarded.

106कहते भी हैं जो करता है वह पाता है, यह तो भविष्य प्रालब्ध बनाने की बातें हैं।

163It is said: Those who do something receive the reward of it. 164This is also a matter of creating your future reward.

107यहाँ तो प्रालब्ध नहीं भोगनी है ना, यहाँ तो कोई गुरू बन करके नहीं बैठना है।

165You are not going to experience your reward here. 166No. 167You are not going to sit here as some guru.

108इसमें कोई मिसअण्डरस्टैण्ड न करे, इसलिये यह सब समझाया जाता है।

168All of these things are explained to you so that there isn’t any misunderstanding.

109तो यह सब बातें ध्यान में रख करके अपने को सेफ रखना है।

169So, keep all of these things in your attention and keep yourself safe.

110यहाँ कोई खर्चे आदि की बात नहीं होनी चाहिए।

170You mustn’t speak about any expenses here.

111अभी यह सब खर्चा दूसरों के कल्याणार्थ ही यूज़ करना है।

171All of these expenses have to be used for the benefit of others.

112एक एक पाई भी सब इसी कार्य में लगाना है।

172Each and every penny now has to be used for this task.

113अच्छा।

173Achcha.

114ऐसे बापदादा और माँ के मीठे-मीठे बहुत अच्छे, खबरदार रहने वाले बच्चों के प्रति यादप्यार और गुडमार्निंग।

174To the sweetest, very good children who remain cautious, BapDada and our Maa’s love, remembrance and good morning.

115अच्छा।

175Achcha.

Question

116प्रश्न:- मम्मा हम चलते फिरते योग की ऊंची अवस्था में कैसे स्थित हो सकते हैं?

176Question: Mama, while walking and moving around, how can we become stable in a high stage of yoga.

Answer

117उत्तर:- वास्तव में अपनी यह लाइफ नेचुरल योग की हो जानी चाहिए क्योंकि योग है निश्चय।

177Answer: In fact, our life has to become one of natural yoga, because yoga is faith.

118तो हरदम निश्चय को कायम रख प्रैक्टिकल वह स्वरूप बन जाना है।

178So, keep faith firmly and become an embodiment of that in a practical way.

119निश्चय रूप बन कर्मेन्द्रियों से कर्म करो, भल स्थूल कर्मेन्द्रियां कोई भी कार्य करती रहें मगर खुद को उस ही सुख स्वरूप अवस्था में लवलीन रहना है।

179Become the form of that faith and perform actions with your physical senses. 180Let your physical organs continue to do any work, but you yourself have to remain merged in that stage of being an embodiment of happiness.

120आपका चेहरा सदा सुख स्वरूप रमणीक दिखाई दे।

181Let your face always be seen as an embodiment of happiness and entertaining.

121कोई भी अशुद्ध संकल्प विकल्प न रहें।

182Let there not be any impure or sinful thoughts.

122ईश्वरीय आनंद में आन्तरिक मगन अवस्था में रहो तो फिर कोई भी अशुद्ध संकल्प विकल्प की उत्पत्ति नहीं होगी।

183Stay in the stage of the internal love, in God’s bliss, and you won’t have any impure or sinful thoughts.

123शुद्ध प्युअर धरनी में जो भी संकल्प उत्पन्न होगा वह लोक संग्रह प्रति अथवा अपनी उन्नति प्रति होगा।

184Whatever thoughts arise in a pure land will be for the benefit of the people and for your own progress.

124यह अति मीठी सुन्दर अवस्था है जो समय पर मदद करती है।

185This is a very sweet stage which helps you a lot at the time of need.

125ऐसे ईश्वरीय अलौकिक मीठी प्युअर लाइफ बनाने का अब ही गोल्डन चांस तुम्हें मिला हुआ है।

186You have this golden chance only at this time to create a sweet and pure life.

126तो ऐसी अवस्था बनाने के लिए थोड़ी मेहनत करो।

187So, in order to create such a stage, make a little effort.

127जब हम योग में बैठते हैं तो अन्दर में मन्त्र पूजा जप आदि कुछ भी नहीं करते हैं, जैसे भक्तिमार्ग में कोई कोई अन्दर ही अन्दर प्रार्थना करते हैं, माला जपते हैं, मूर्ति को सामने रख फूल चढ़ाते हैं, वह सबकुछ अन्दर ही अन्दर करते हैं जिसको मन्सा पूजा कहेंगे।

188When we sit in yoga, we don’t have any mantra, worshipping or chanting internally. 189On the path of devotion, some say their prayers internally, they turn the beads of the rosary, keep an idol in front of them and place flowers on it. 190They do all of this internally within themselves, which is called worshipping with the mind.

128लेकिन हमारे योग में हम सिर्फ अपने स्व स्वरूप में स्थित हो सुख स्वरूप बन जाते हैं।

191However, in our yoga we simply become stable in our original form and become an embodiment of happiness.

129अपने मन सहित सभी कर्मेन्द्रियों को कन्ट्रोल कर एकाग्रचित बन ईश्वरीय सुख स्वरूप हो जाते हैं इसके लिए योग का टाइम पर्सनल मुकरर है।

192We control all our physical organs, including our mind, become concentrated, and become an embodiment of Godly happiness. 193For this, our time for yoga is fixed personally.

130जहाँ एक टाइम पर बैठकर अभ्यास करते हैं।

194We sit and practise that at the same time.

131सिर्फ व्यक्त बातों से नाता तोड़कर अव्यक्त सम्बन्ध से नाता जोड़कर रखना है तो याद सहज हो जायेगी।

195We simply break our relationships with all gross things, forge a relationship with the avyakt and then remembrance will become easy.

132अच्छा।

196Achcha.

133ओम् शान्ति।

Blessing

134वरदान:- बाप-दादा के साथ द्वारा माया को दूर से ही मूर्छित करने वाले मायाजीत, जगतजीत भव

197Blessing: May you make Maya unconscious from a distance by keeping BapDada’s company and become a conqueror of Maya and a conqueror of the world.

135जैसे बाप के स्नेही बने हो ऐसे बाप को साथी बनाओ तो माया दूर से ही मूर्छित हो जायेगी।

198Just as you are loving to the Father, so make the Father your Companion too and Maya will become unconscious from a distance.

136शुरू-शुरू का जो वायदा है तुम्हीं से खाऊं, तुम्हीं से बैठूं, तुम्हीं से रूह को रिझाऊं...इसी वायदे प्रमाण सारी दिनचर्या में हर कार्य बाप के साथ करो तो माया डिस्टर्ब कर नहीं सकती, उसका डिस्ट्रक्शन हो जायेगा।

199The promise you made in the beginning, “I will eat with You, I will sit with You, I will console my soul with You…” 200Carry out all your activities of the day with the Father according to this promise and Maya will not be able to disturb you; her destruction will take place.

137तो साथी को सदा साथ रखो, साथ की शक्ति से वा मिलन में मगन रहने से मायाजीत, जगतजीत बन जायेंगे।

201So, always keep your Companion with you. 202With the power of His company and by being lost in meeting Him, you will become a conqueror of Maya and a conqueror of the world.

Slogan

138स्लोगन:- अपनी ऊंची वृत्ति से प्रवृत्ति की परिस्थितियों को चेंज करो।

203Slogan: With your highest attitude, change the situation of your household.

139

204 205*** Om Shanti ***

Avyakt Signal

140ये अव्यक्त इशारे - सदा हर्षित रहने के लिए अपनी नेचर को सरल बनाओ, सहनशील बनो।

206Avyakt Signal: To remain constantly cheerful, be easy-natured and tolerant.

141अव्यक्त स्थिति रूपी दर्पण को साफ और स्पष्ट करने के लिए सरलता, श्रेष्ठता और सहनशीलता इन तीन बातों पर ध्यान दो।

207In order to keep the mirror of your avyakt stage clean and clear, pay attention to three things: easiness, greatness and tolerance.

142अगर तीनों में से एक भी बात की कमी है तो दर्पण पर भी कमी का दाग दिखाई पड़ेगा इसलिए जो भी कार्य करते हो, उसमें साधारणता दिखाई न दे।

208If, out of the three, even one is missing, then a stain of that lack will be visible in the mirror. 209Therefore, whatever work you do, let ordinariness not be visible in that.

143साधारणपन को श्रेष्ठता में बदली करो, हर कार्य में सहनशीलता और वाणी में सरलता को धारण करो तब सर्विस में सफलता दिखाई देगी।

210Transform the ordinariness into greatness, let there be tolerance in every task and imbibe easiness in your words, and success will be visible in your service.