03:30 (3:30 AM) amr̥itvēlā śhuddh pavan hai mērē lāḍlō jāgō

Meditation Songs-01 (Traffic Control Songs)

to listen to it offline.

Hindi

अमृतवेला शुद्ध पवन है मेरे लाडलो जागो
अमृतवेला शुद्ध पवन है मेरे लाडलो जागो
अखियाँ खोलो शिव शिव बोलो
अखियाँ खोलो शिव शिव बोलो
बच्चों आलस त्यागो
मेरे लाडलो जागो
अमृतवेला शुद्ध पवन है मेरे लाडलो जागो

मुरली के स्वर मधुर मिले हैं
मधुबन के भी फूल खिले हैं
मुरली के स्वर मधुर मिले हैं
मधुबन के भी फूल खिले हैं
धरती जागी अम्बर जागा
धरती जागी अम्बर जागा
तुम भी लाडलो जागो
मेरे लाडलो जागो
जागो.. जागो.. जागो

डाल डाल पर पंछी बोले
कानों में अमृत रस घोले
डाल डाल पर पंछी बोले
कानों में अमृत रस घोले
प्रभु मिलन का यही समय है
प्रभु मिलन का यही समय है
ब्रह्म मुहूर्त है जागो
मेरे लाडलो जागो
जागो.. जागो.. जागो

सोवत है सो खोवत है
जागत है सो पावत है
सोवत है सो खोवत है
जागत है सो पावत है
बाबा की प्यारी वाणी सुन
बाबा की मीठी वाणी सुन
प्यारे बच्चो जागो
मेरे लाडलो जागो
अमृतवेला शुद्ध पवन है मेरे लाडलो जागो
अखियाँ खोलो शिव शिव बोलो
अखियाँ खोलो शिव शिव बोलो
बच्चों आलस त्यागो
मेरे लाडलो जागो
मेरे लाडलो जागो
मेरे लाडलो जागो
मेरे लाडलो जागो

← Back to songs