4 - bhagvān tumhārā gyān simarkār

Meditation Songs-07

to listen to it offline.

Hindi

भगवान तुम्हारा ज्ञान सिमरकार
मन बेहद हर्षाता है
आनंद मगन आतम पंछी
आनंद मगन आतम पंछी
अंबर में कहीं खो जाता है
भगवान तुम्हारा ज्ञान सिमरकार

ये परम ज्ञान अब तक न पढ़ा
ना लिखा गया है किताबों में
भगवान पढायेंगे सम्मुख
सोचा ना देखा खाबो मुझे
प्रभु मिलन का ये प्यारा अनुभव
प्रभु मिलन का ये प्यारा अनुभव
शब्दो में कहा नहीं जाता
भगवान तुम्हारा ज्ञान सिमरकर

सागर की लहर लहराती है
मुरली की मीठी तानो में
ये इंद्रधनुष के रंगो से
भरती है उमंगे प्राणो में
तन सिहर सिहर मन मचल मचल
तन सिहर सिहर मन मचल मचल
हर पल तेरे गुन गाता है
भगवान तुम्हारा ज्ञान सिमरकर

अनमोल वचन ये मधुर कथन
पावन पावन मन भवन है
विश्वास चमकता जीवन मे
मन आंगन में सुख सावन है
आखो मैं लाखो चमन खिले
आखो मैं लाखो चमन खिले
खुशबू से जहां भर जाता है
भगवान तुम्हारा ज्ञान सिमरकर
मन बेहद हर्षाता है
आनंद मगन आतम पंछी
आनंद मगन आतम पंछी
अंबर में कहीं खो जाता है
भगवान तुम्हारा ज्ञान सिमरकार

← Back to songs