10 - hamkō hamārē bābā sē pyārā mantr milā

Devotional Songs-09

to listen to it offline.

Hindi

हमको हमारे बाबा से प्यारा मंत्र मिला
हमको हमारे बाबा से प्यारा मंत्र मिला
सोचो भला करो भला
सोचो भला करो भला
हमको हमारे बाबा से प्यारा मंत्र मिला
हमको हमारे बाबा से प्यारा मंत्र मिला
सोचो भला करो भला
सोचो भला करो भला

जो होता अच्छा होता है सबमे है अच्छाई
सुन्दरतम ये खेल बना है ध्यान से खेलो भाई
जो होता अच्छा होता है सबमे है अच्छाई
सुन्दरतम ये खेल बना है ध्यान से खेलो भाई
दोष ना देना किसको प्यारे हुआ भले का भला
दोष ना देना किसको प्यारे हुआ भले का भला
सोचो भला करो भला
सोचो भला करो भला

सारा जग परिवार है अपना कोई नहीं है पराया
जैसी नज़र से देखा हमने वैसा इसको पाया
सारा जग परिवार है अपना कोई नहीं है पराया
जैसी नज़र से देखा हमने वैसा इसको पाया
सागर मंथन करके मनका अमृत है निकला
सागर मंथन करके मनका अमृत है निकला
सोचो भला करो भला
सोचो भला करो भला

नेकी कर दरिया में डालो वैर ना मन में पालो
ले पतवार सुभ चिंतन का डूबती नाव सम्भालो
नेकी कर दरिया में डालो वैर ना मन में पालो
ले पतवार सुभ चिंतन का डूबती नाव सम्भालो
मन को मंगल मार्ग पे लाना सबसे बड़ी है कला
मन को मंगल मार्ग पे लाना सबसे बड़ी है कला
सोचो भला करो भला
सोचो भला करो भला
हमको हमारे बाबा से प्यारा मंत्र मिला
हमको हमारे बाबा से प्यारा मंत्र मिला
सोचो भला करो भला
सोचो भला करो भला
सोचो भला करो भला
सोचो भला करो भला

← Back to songs