3 - jī kartā hai bābā ham pās tērē uṛ āyē̃

Meditation Songs-08

to listen to it offline.

Hindi

जी करता है बाबा हम पास तेरे उड़ आयें
पास तेरे उड़ आयें
जो पिंजरे से उड़ कर पंछी नीले गगन में जायें
पास तेरे उड़ आयें
जी करता है बाबा हम पास तेरे उड़ आयें
पास तेरे उड़ आयें

कोई शेय ना भाती है अब याद घर की आती है
करे इशारा किरण तुम्हारी जैसे हमे बुलाती है
तेरी याद में समा के हम तो तुमसा ही बन जायें
पास तेरे उड़ आयें
पास तेरे उड़ आयें

बस कुछ पल की बात है फिर कल चलना साथ है
हाथ में हाथ तुम्हारे बाबा प्यार की बर्षात है
संगम युग में संग में तेरे हरपल मिलन मनायें
पास तेरे उड़ आयें
पास तेरे उड़ आयें

अम्बर से भी पार है मणियों का आगार है
परम शान्ति विश्राम यहाँ पर ज्योति का भंडार है
परमानन्द सुधा नैनो से वसुधा पर छलकायें
पास तेरे उड़ आयें
जी करता है बाबा हम पास तेरे उड़ आयें
पास तेरे उड़ आयें
जो पिंजरे से उड़ कर पंछी नीले गगन में जायें
पास तेरे उड़ आयें
जी करता है बाबा हम पास तेरे उड़ आयें
पास तेरे उड़ आयें

← Back to songs