5 - snēh pyār kī tujhsē bābā
Meditation Songs-08
Saving in progress..
This page is now available offline.
This page is available offline.
to view it offline.
Saving in progress..
You can now listen to this song offline.
You can listen to this song offline.
to listen to it offline.
Hindi
स्नेह प्यार की तुझसे बाबा
बांधी है जीवन डोर
बांधी है जीवन डोर
दिल मेरा लगा ही रहता
हर पल तेरी ओर
हर पल तेरी ओर
स्नेह प्यार की तुझसे बाबा
बांधी है जीवन डोर
बांधी है जीवन डोर
नैनों के दर्पण में बाबा
तुझको सदा ही देखुं
क्या से क्या बनाते हो
हर पल यही मैं सोचुं
हर पल यही मैं सोचुं
मन आंगन में अब तो बाबा
मन आंगन में अब तो बाबा
खुशियों के नाचे मोर
खुशियों के नाचे मोर
स्नेह प्यार की तुझसे बाबा
बांधी है जीवन डोर
बांधी है जीवन डोर
तुमने ही चमकाया बाबा
तक़दीर का ये सितारा
नाज़ करुं मैं भाग्य पे अपने
पा के तेरा सहारा
पा के तेरा सहारा
तेरी निगाहों में हमने देखि
तेरी निगाहों में हमने देखि
स्वर्णिम युग की भोर
स्वर्णिम युग की भोर
स्नेह प्यार की तुझसे बाबा
बांधी है जीवन डोर
बांधी है जीवन डोर
तेरी एक नज़र में हम तो
जन्मों का सुख पायें
तेरी ही महिमा के बाबा
गीत सदा हम गायें
गीत सदा हम गायें
पा के अनोखा प्यार तेरा हम
पा के अनोखा प्यार तेरा हम
हो गये भाव बिभोर
हो गये भाव बिभोर
स्नेह प्यार की तुझसे बाबा
बांधी है जीवन डोर
बांधी है जीवन डोर
दिल मेरा लगा ही रहता
हर पल तेरी ओर
हर पल तेरी ओर
स्नेह प्यार की तुझसे बाबा
बांधी है जीवन डोर
बांधी है जीवन डोर
बांधी है जीवन डोर
बांधी है जीवन डोर