02 - tērī yādō̃ kē pāvan jhīl mē̃ bābā

Devotional Songs-10

to listen to it offline.

Hindi

तेरी यादों के पावन झील में बाबा
मन कमल मुसकाया
तेरी यादों के पावन झील में बाबा
मन कमल मुसकाया
सारा जग अपनासा लगे
सारा जग अपनासा लगे
जबसे अपना तुमने बनाया
तेरी यादों के पावन झील में बाबा

खुशियों से भर दिया है दामन
क्या कम है उपकार तेरा
तूने जीवन नया दिया मुझको
रग रग सा पाया प्यार तेरा
दिल के दर्पण में बाबा तुजको बसाया
जबसे अपना तुमने बनाया
तेरी यादों के पावन झील में बाबा

हम कितने खुशकिस्मत है
पलको पे तुमने बिठाया है
काटो से फूल बनाकर तुमने
जीवन को महकाया है
अब तो तुजको पाकर
अम्बर को पाया
जब से अपना तुमने बनाया
तेरी यादों के पावन झील में बाबा

तेरी प्रीत के गीत बनाकर ये दिल हर पल गाता है
अंतर्मन गुण गाकर तेरे
बेहद का सुख पाता है
धन्यवाद करे हम कैसे तुम्हारा
तुमने हमें अपनाया
तेरी यादों के पावन झील में बाबा
मन कमल मुसकाया
सारा जग अपनासा लगे
सारा जग अपनासा लगे
जबसे अपना तुमने बनाया

तेरी यादों के पावन झील में बाबा

← Back to songs