1 - vardān luṭānē vālē sad gyān sunānē vālē

Meditation Songs-07

to listen to it offline.

Hindi

वरदान लुटाने वाले सद ज्ञान सुनाने वाले
वरदान लुटाने वाले सद ज्ञान सुनाने वाले
आठों ही प्रहर मेरे तेरे ध्यान में लग जायें
वरदान लुटाने वाले सद ज्ञान सुनाने वाले

सोचा ना कभी पहले बिन मांगे वो पाया
जिसे ढुंड रही दुनिया उसने हमें अपनाया
उसने हमें अपनाया
कोई पुछे कौन मिला मुख कैसे बतलाये
वरदान लुटाने वाले सद ज्ञान सुनाने वाले

चुप रहना चाहें हम ये ऑंखें बोलती है
इनमे बसता है तु सब भेद ये खोलती है
सब भेद ये खोलती है
चेहरे की ये मुस्कान तेरा पता बता जाये
वरदान लुटाने वाले सद ज्ञान सुनाने वाले

तुने जो दिया हमको किसी और ने ना देखा
बस हम और तुम थे जब बदली जीवन रेखा
बदली जीवन रेखा
चमके क्युं ना भाग्य भला भगवान जो चमकाये
वरदान लुटाने वाले सद ज्ञान सुनाने वाले
वरदान लुटाने वाले सद ज्ञान सुनाने वाले
आठों ही प्रहर मेरे तेरे ध्यान में लग जायें
वरदान लुटाने वाले सद ज्ञान सुनाने वाले
वरदान लुटाने वाले सद ज्ञान सुनाने वाले
वरदान लुटाने वाले सद ज्ञान सुनाने वाले
वरदान लुटाने वाले सद ज्ञान सुनाने वाले

← Back to songs