Avyakt murli for Thursday 2 August 1973
Saving in progress..
You can now read this murli without Internet.
You can read this murli without Internet.
in order to be able to read it without internet.
Warning : Sentence alignment between two languages is based on the number of characters. It is therefore not perfectly reliable.
You can correct the sentence alignment yourself on part or all of the murli.
0> 102-08-73 ओम शान्ति अव्यक्त बापदादामधुबन 2यथार्थ विधि से सिद्धि की प्राप्ति
0> > 17/10/94 Morning MurliOm Shanti Avyakt BapDada Madhuban Original: 02/08/73
3सिद्धि स्वरूप बनाने वाले, नोलेजफुल,पॉवरफुल और लवफुल बनाने वाले, सर्वशक्तिवान् बाबा बोले :-
1Do you consider yourselves to have success through the right method? 2Whatever effort anyone makes, the aim of hiseffort is to attain success.
4क्या अपने में विधि द्वारा सिद्धि की प्राप्ति समझते हो? 5क्योंकि जो कोई भी पुरूषार्थ करते हैं उनके पुरूषार्थ का लक्ष्य ही है-सिद्धि को पाना।
3People of the world today have a lot of occult power, and so, on that side, there are theoccult powers, and here, it is attaining success through using the right method.
6जैसे दुनिया वालों के पास आजकल रिद्धिसिद्धि बहुत हैं तो उस तरफ है रिद्धि-सिद्धि और यहाँ है विधि से सिद्धि।
4The correct way to attain success isthrough using the right method. 5Because of taking this in another form, they have gone into using occult powers.
7यथार्थ है - विधि और सिद्धि। 8इनको ही दूसरे रूप में लेने के कारण वे रिद्धि-सिद्धि में चले गये हैं। 9तो क्या अपने को सिद्धि-स्वरूप समझते हो?
6So,do you consider yourselves to be the embodiment of success? 7Whatever thoughts you create, if they are accurateaccording to the right method, you definitely attain success.
10जो भी संकल्प करते हैं, अगर यथार्थ विधि-पूर्वक है तो सिद्धि ज़रूर होती है।
8If you do not have the right method, then understand thatyou would not have success either.
11अगर विधि नहीं है तो समझो कि सिद्धि भी नहीं है। 12इसलिए भक्ति मार्ग में भी जो कोई कार्य करते हैं या कराते हैं वैल्यु उसकी विधि पर ही होती है।
9Therefore, on the path of bhakti also, whatever activity anyone carries out or hascarried out by others, its value is placed on it being carried out with the right method.
13विधि-पूर्वक होने के कारण ही उस सिद्धि का अनुभव करते हैं।
10It is because they do it usingthe right method that they experience success.
14सभी का प्रारम्भ तो यहाँ से ही हुआ है ना?
11Everything has begun from here, has it not?
15इसलिए पूछते हैं कि सिद्धि-स्वरूप अपने को समझते हो वा अभी बनना है? 16समय के प्रमाण दोनों ही क्षेत्र में परिणाम स्वरूप अब तक 95% रिजल्ट ज़रूर होना चाहिए।
12This is why Baba isasking you: Do you consider yourselves to be the embodiment of success or do you still have to become this?According to the time, the result in both areas should definitely be at least 65%.
17जैसे समय की रफ्तार को देख रहे हो और चैलेंज भी करते हो तो जो चुनौती दी है, वह सम्पन्न तब होगी, जब आप लोगों की स्थिति सम्पन्न होगी।
13You are seeing the speed of time and issuing a challenge, and so whatever challenge you have issued will only becompleted when you become complete in your stage.
18यह जो चुनौती करते हो-वह परिवर्तन किसके आधार पर होगा?
14You have issued a challenge; on what basis will thattransformation take place?
19उनकी आधार शिला (नींव) कौन है?
15What is its foundation?
20उनकी आप लोग ही तो आधार शिला हो ना?
16You are its foundation, are you not?
21अगर आधार-शिला ही मज़बूत न हो तो आगे कार्य कैसे चलेगा?
17If the foundation is notstrong, then how would everything else progress further?
22जब फाउण्डेशन या आधार-शिला तैयार हो जाये तब उसके बाद फिर नम्बरवार राजघानी भी तैयार हो।
18When the foundation has become ready, the kingdom willbe ready numberwise after that.
23तो जिन को राज्य करने का अधिकारी बनना है वह अपने अधिकार नहीं लेंगे तो दूसरों को फिर नम्बरवार अधिकार कैसे प्राप्त होंगे?
19If those who want to claim a right to rule a kingdom do not claim their right, thenhow would the others claim their right, numberwise?
24और दो वर्ष की जो चुनौती देते हो उस हिसाब से जो विश्व-परिवर्तन का कार्य होना है वह जब तक आप लोगों की स्थिति विधि द्वारा सिद्धि को प्राप्त नहीं होगी तो इस विश्व-कल्याण के कर्त्तव्य में भी कैसे सिद्धि की उपलब्धि होगी?
20Unless you attain success in your stage through using the rightmethod, how would you attain success in the task of world benefit? 21First of all, there has to be success for the self.You have to complete such a huge task in such a short time, and so your speed has to be that fast.
25पहले तो स्वयं की सिद्धि होगी। 26इतना बड़ा कर्त्तव्य इतने थोड़े समय में सम्पन्न करना है तो कितनी तेज़ रफ्तार होनी चाहिए?
22Have you createdany plans for attaining this fast speed, that is, how you can become the embodiment of success through which youwould attain success as soon as you create a thought?
27जबकि37 वर्ष की स्थापना के कार्य में 50% तक ही पहुंचे हैं तो अब दो वर्ष में 100% तक लाना है तो उसके लिये क्या करना पड़ेगा?
23This is the sign of being 100% the embodiment of success, thatis, as soon as you perform an action, you receive success in that.
28क्या उसके लिये कोई योजना बनाते हो कि रफ्तार को कैसे पूरा करें अर्थात् सिद्धि-स्वरूप कैसे बने कि संकल्प किया और सिद्धि प्राप्त हो?
24Since they are able to attain success through occult power using ordinary knowledge, by using elevated knowledge,are you not able to attain success through using the right method?
29यह है 100% सिद्धि-स्वरूप की निशानी कि कर्म किया और सिद्धि प्राप्त हुई।
25You need to check in which method you arelacking which is not allowing you to attain complete success.
30जब साधारण नॉलेज के आधार पर रिद्धि-सिद्धि को प्राप्त कर सकते हैं तो क्या श्रेष्ठ नॉलेज के आधार पर विधि से सिद्धि को नहीं प्राप्त कर सकते?
26By checking the method, you will automatically attainsuccess. 27The main reason for not attaining success in this is that you are not doing all three forms of service at thesame time.
31यह चेकिंग चाहिए कि कौन-सी विधि में कमी रह जाती है कि जो फिर सिद्धि भी सम्पूर्ण नहीं होती।
28You have to do all three forms of service in all three ways simultaneously. 29Knowledgefull, powerful andfull of love: love and law are both included together.
32विधि को चेक करने से सिद्धि ऑटोमेटिकली प्राप्त हो जायेगी। 33इसमें भी सिद्धि न हो सकने का मुख्य कारण यही है कि जो एक ही समय तीनों रूप से सर्विस नहीं करते हो।
30You have to do service in these three forms, but you also haveto do it in three ways, that is, you have to do it in these three ways: through your thoughts, words and actionssimultaneously.
34तीनों रूपों और तीनों रीति से एक ही समय करना है।
31When you do service through words, your thoughts should be powerful.
35नॉलेज़फुल, पॉवरफुल और लवफुल, इसमें लव और लॉ ये दोनों साथ-साथ आ जाते हैं।
32With a powerful stage, youwill be able to change other people's mind, and through words, you will make them knowledgefull.
36इन तीनों रूप से तो सर्विस करनी ही है लेकिन इन तीनों रीति से भी करनी है। 37अर्थात् मनसा,वाचा और कर्मणा इन तीनों ही रीति से और एक ही समय इन तीनों रूपों से करनी है।
33And then,through your actions; that is, whomever comes into contact with you, that connection should be so full of love thatthey automatically experience themselves to have reached their Godly family.
38जब वाणी द्वारा सर्विस करते हो, तो मनसा भी पॉवरफुल हो।
34Your behaviour should be such thatthey automatically feel that this truly is their real family.
39पॉवरफुल स्टेज से तो उसकी मनसा को भी चेन्ज कर देंगे और वाणी द्वारा उनको नॉलेजफुल बना देंगे और फिर कर्मणा द्वारा अर्थात् जो भी उनके सम्पर्क में आते हैं तो उससे सम्पर्क ऐसा लवफुल हो कि जो ऑटोमेटिकली (स्वयमेव) वह स्वयं महसूस करे कि यह कोई अपने ईश्वरीय परिवार (गॉडली फेमिली) में ही पहुंच गया है।
35If you control the mind of others in these three ways, so that through giving them knowledge in words, you give themthe blessing of light and might, and through actions, that is, through your connection and your physical activity, yougive them the experience of the Godly family, then, by doing service with this accurate method, would you not beable to attain success? 36The reason for not attaining this is that you do not do three forms of service in all three ways.
40और अपनी चलन ही ऐसी हो कि जिससे वह स्वयं महसूस करे कि वास्तव में यह ही मेरा असली परिवार है। 41अगर इन तीनों रीति से उनकी मनसा को भी कन्ट्रोल कर लो और वाणी से नॉलेज दे लाइट, माइट का वरदान दो और कर्मणा अर्थात् सम्पर्क द्वारा अपने स्थूल एक्टिविटि द्वारा ईश्वरीय परिवार का अनुभव कराओ तो क्या इस विधि-पूर्वक सर्विस करने से सिद्धि नहीं होगी? 42कारण कि आप एक ही समय में तीनों रीतियों और तीनों रूपों से सर्विस नहीं करते हो। 43जब आप वाचा में आते हो तो मनसा जो पॉवरफुल होनी चाहिए, वह नहीं होती है वह कम हो जाती है और जब रमणीक एक्टिविटि से किसी को सम्पर्क में लाते हो, तो भी मनसा जो पॉवरफुल होनी चाहिए वह नहीं रहती है।
37When you use words, the mind that should be powerful is not; it is less powerful.
44तो एक ही समय यदि ये तीनों इकट्ठी हों तो सिद्धि ज़रूर मिलेगी। 45अब इस रीति से सर्विस करने का अभ्यास और अटेन्शन चाहिए।
38And, when you bring someone intoyour connection through your entertaining activity, then also, the mind that should be powerful does not remain sopowerful.
46आप उनके सम्बन्ध में नहीं आते हैं अर्थात् डीप सम्पर्क में नहीं आते हैं सिर्फ ऊपर-ऊपर के सम्पर्क में ही आते हैं।
39If all three forms of service took place simultaneously, you would definitely attain success. 40Now, you needto practise and pay attention to this, to doing service in this way.
47परन्तु वह ऊपर-ऊपर का सम्पर्क अल्पकाल का ही होता है। 48भले लव में लाते भी हो लेकिन लवफुल के साथ पॉवरफुल भी होना चाहिए ताकि उन आत्माओं में भी पॉवर भरे जिससे कि वह समस्याओं का,वायुमण्डल का, वायब्रेशन्स का सामना कर सदा काल सम्बन्ध में रहें, लेकिन वह नहीं होता।
41You do not come into connection with others verydeeply, but only superficially, and a superficial connection is only temporary. 42You give them love, but together withbeing full of love, you also have to be powerful so that you fill those souls with power through which they would beable to face the problems, the environment and the vibrations and thereby be able to maintain a relationship for alltime.
49या तो वे नॉलेज पर आकर्षित होते हैं या फिर लव पर होते हैं।
43However, this does not happen. 44They are either attracted by knowledge or by your love.
50ज्यादातर वे लव पर ही आकर्षित होते हैं, फिर सेकेण्ड नम्बर में नॉलेज पर।
45Mostly, they areattracted by your love and then secondly, by your knowledge.
51लेकिन पॉवरफुल स्टेज ऐसी हो जो कि कोई भी बात सामने हो तो वह हिले नहीं, अभी केवल यह कमी है।
46But, you should have such a powerful stage that, nomatter what the situation is in front of them, they would not fluctuate.
52जो सर्विसएबल निमित्त बनते हैं उन में भी नॉलेज ज्यादा है, और लव भी है लेकिन पॉवर कम है।
47Just this is lacking now. 48Those who are the serviceable instruments have more knowledge and love but not so much power.
53पॉवरफुल स्टेज की निशानी क्या होगी?
49What would bethe sign of a powerful stage?
54एक सेकेण्ड में कोई भी वायुमण्डल या वातावरण को माया की कोई भी समस्या को खत्म कर देंगे,वे कभी हार नहीं खायेंगे।
50In one second, to be able to finish any type of atmosphere or any problem of Maya; theywould never be defeated.
55जो भी आत्मायें समस्या का रूप बन कर आती हैं,वह उनके ऊपर बलिहार जायेंगी जिसको दूसरे शब्दों में प्रकृति दासी कहें।
51All the souls who come as a problem will surrender themselves to you. 52In other words, youwould say that nature becomes your servant.
56जब पाँच तत्व दासी बन सकते हैं तो क्या मनुष्य-आत्मायें बलिहार नहीं जावेंगी?
53Since the five elements are able to become your servants, would humansouls not surrender themselves to you?
57तो पॉवरफुल स्टेज का प्रैक्टिकल स्वरूप यह है।
54So this is the practical form of having a powerful stage.
58इसलिए कहा कि एक ही समय तीनों रूप से सर्विस करने की जब रूप-रेखा बन जायेगी तब हरेक कर्त्तव्य में सिद्धि दिखलाई पड़ेगी। 59तो विधि के कारण सिद्धि हुई ना?
55This is why you aretold that when service takes place in all three forms at the same time, then success will be visible in every action.And so, that is attaining success through the right method, is it not?
60विधि में कमी होने के कारण ही सिद्धि में कमी है।
56When the right method is lacking, then you alsolack success.
61अब सिद्धि स्वरूप बनने के लिए इस विधि को पहले ठीक करो।
57Now, in order to become the embodiment of success, first of all, put this method right.
62भक्ति-मार्ग में करते हैं साधना, यहाँ है साधन। 63साधन कौन-सा?
58On the path of bhakti, they make spiritual endeavours, whereas here, you have the facilities.
64बापदादा की हरेक विशेषता को अपने में धारण करते-करते विशेष आत्मा बन जायेंगे।
59What facilities do youhave? 60By imbibing within yourself all of BapDada's specialities, you will become a special soul.
65जैसे इम्तहान के दिन जब नज़दीक होते हैं तो जो कुछ स्टडी की हुई होती है- थ्योरी या प्रैक्टिकल-दोनों को रिवाइज कर और चेक करते हैं कि कौन-सी सब्जेक्ट् में क्या-क्या कमी रही हुई है।
61When the days ofexaminations are close, you revise and check yourselves in both the theory and the practice of whatever you havestudied, to see what you are missing in each subject.
66इसी प्रकार अब जबकि समय नज़दीक आ रहा है, तो हर सब्जेक्ट् में अपने-आप को देखो कि कौन-सी और कितनी परसेन्टेज तक कमी रही हुई है?
62In the same way, now that the time is coming close, checkyourself in every subject and see what you are lacking and to what percentage.
67थ्योरी में भी और प्रैक्टिकल में भी - दोनों में ही चेक करना है।
63You have to check yourself in both;the theory as well as the practice.
68हरेक सब्जेक्ट् की कमी को देखते हुए अपने आपको कम्पलीट करते जाओ।
64Whilst noting the weakness in each subject, make yourself complete.
69लेकिन वह कम्पलीट तब होंगी जब पहले रिवाइज करने से अपनी कमी का पता पड़ेगा।
65However,you can only make yourself complete when you first revise and note your weakness.
70सब्जेक्ट्स को तो जानते हो।
66You know the subjects.
71सब्जेक्ट्स को बुद्धि में धारण किया वा नहीं, उसकी परख क्या है?
67What isthe sign of knowing whether you have imbibed the subjects in your intellect or not?
72जैसे सिद्धि की परसेन्टेज बढ़ती जायेगी तो टाइम भी वेस्ट नहीं जायेगा।
68As the percentage of yoursuccess increases, your time will not be wasted.
73थोड़े टाइम में सफलता जास्ती होगी।
69You will attain greater success in less time.
74इसको कहा जाता है सिद्धि।
70This is known assuccess.
75अगर समय ज्यादा, मेहनत भी ज्यादा करते हो, फिर सफलता मिलती है तो इसको भी कम परसेन्ट कहेंगे।
71If you take a long time and make a lot of effort and then attain success, this would be called a lowpercentage.
76सभी रीति से कम लगना चाहिए। 77तन भी कम लगे,मन के संकल्प भी कम लगें।
72You should use less in every aspect; you should not have to use your body so much or your thoughts somuch.
78नहीं तो कितने संकल्प करते हो?
73Otherwise, how many thoughts do you have?
79प्लान बनाते-बनाते डेढ़ मास लग जाता है।
74It takes up to a month and a half just to create plans.
80तो समय व संकल्प व अपनी जो भी सर्व-शक्तियाँ हैं उन सर्व- शक्तियों के खजाने को ज्यादा काम में नहीं लगाना है अर्थात् कम खर्च बाला नशीन अर्थात् संकल्प वही उत्पन्न होगा,कि जिससे सिद्धि प्राप्त हो जायेगी।
75So, youmust not use so much of your time, your thoughts or the treasure of any of your powers, that is, you should attaingreater glorification through less expenditure. 76Then, you will only have those thoughts through which you wouldattain success.
81समय भी वही निश्चित होगा कि जिसमें सफलता हुई पड़ी है।
77The time fixed would be that in which success is already guaranteed.
82इसको कहते हैं सिद्धि-स्वरूप।
78This is known as being theembodiment of success.
83तो सर्व-सब्जेक्ट्स में हम कहाँ तक पास हैं इसकी परख क्या है?
79So how would you recognise what percentage you have passed in each subject?
84जो जितने सब्जेक्ट्स में पास होगा तो उतना ही उन सब्जेक्ट्स के आधार पर ऑब्जेक्ट (लक्ष्य) और रिसपेक्ट मिलेगी।
80To theextent that you pass in each subject, then accordingly, on the basis of that subject, you will attain your objective (aim)and respect.
85एक तो प्राप्ति का अनुभव भी होगा।
81Together with this, you will experience attainment.
86जैसे कि ज्ञान की सब्जेक्ट् है तो उससे जो ऑब्जेक्ट प्राप्त होती है-लाइट और माइट वह प्राप्ति का अनुभव करेंगे।
82For instance, in the subject of knowledge, there willbe the experience of the attainment of light and might.
87उस नॉलेज की सब्जेक्ट के आधार पर रिसपेक्ट भी इतनी मिलेगी ही। 88चाहे दैवी परिवार से, चाहे अन्य आत्माओं से।
83On the basis of the subject of knowledge, you will also receivejust as much respect, whether from the divine family or from other souls.
89जैसे देखो आजकल के महात्मा हैं, उन को इतना रिसपेक्ट क्यों मिलती है?
84Look at the great souls of today; why dothey receive so much respect?
90क्योंकि जो साधना की है और जो भी सब्जेक्ट अध्ययन करते हैं उनकी ही ऑब्जेक्ट और रिसपेक्ट उन को मिलती है और प्रकृति दासी होती है।
85Because, whatever spiritual endeavour they have made and whatever subjects they have studied, they achieve theobjective and respect of having done that, and nature becomes their servant.
91तो यह एक ज्ञान की बात सुनाई।
86So, this was just the aspect of knowledgeyou were told.
92वैसे योग की भी सब्जेक्ट्स है उनसे क्या ऑब्जेक्ट होनी चाहिए?
87In the same way, there is also the subject of yoga; what should be the objective of that?
93योग अर्थात् याद की शक्ति द्वारा ऑब्जेक्ट प्राप्त होनी चाहिए।
88Through yoga, that is, through the power of remembrance, you should be able to attain your objective.
94वह जो भी संकल्प करेंगे वह समर्थ होगा।
89Whateverthoughts you create, they would be powerful.
95और जो भी कोई समस्या आने वाली होगी, उनका पहले ही योग की शक्ति से अनुभव होगा कि यह होने वाला है।
90And if any problem is about to come, then with the power of yoga, youwould have the experience that something is about to happen.
96तो पहले से ही मालूम होने के कारण वे कभी भी हार नहीं खायेंगे।
91So, because of knowing this in advance, you wouldnever be defeated.
97ऐसे ही योग की शक्ति के द्वारा अपने पिछले संस्कारों का बोझ खत्म होता है।
92In the same way, through the power of yoga, you are able to finish the burden of your pastsanskars.
98कोई भी संस्कार अपने पुरूषार्थ में विघ्न रूप नहीं बनेगा।
93Then no sanskar of yours will be an obstacle to you.
99जिसको नेचर कहते हो वह भी विघ्न रूप नहीं बनेंगे पुरूषार्थ में।
94Then, what you call nature will also not be an obstacleto your efforts.
100तो जिस सब्जेक्ट को जो ऑब्जेक्ट है वह अनुभव होनी चाहिए।
95Whatever is the objective of each subject, that should be experienced.
101ऑब्जेक्ट है तो इसका परिणाम रिसपेक्ट ज़रूर मिलेगी।
96If you achieve your objective,then as a result, you would definitely receive respect.
102आप मुख से जो भी शब्द रिपीट करेंगे वा जो भी प्लान बनायेंगे वह समर्थ होने के कारण उसे सभी रिसपेक्ट देंगे। 103अर्थात् जो भी एक दूसरे को राय देते हो तो उस राय को सभी रिसपेक्ट देंगे क्योंकि समर्थ है।
97Whatever words you repeat through your lips or whatever plansyou create, because of your being powerful, everyone will give respect to them, that is, when you give advice to oneanother, they will give respect to that because you are powerful.
104इस प्रकार हर सब्जेक्ट को देखो।
98In this way, examine every subject.
105दिव्य गुणों की वा सर्विस की जो सब्जेक्ट् है तो उसकी प्राप्ति यह है कि नज़दीक सम्पर्क और सम्बन्ध में आना चाहिए।
99The attainment in the subjects of divine virtues and service is that you should come into close connection andrelationship.
106नज़दीक सम्बन्ध और सम्पर्क में आने से ऑटोमेटिकली रिस्पेक्ट ज़रूर मिलेगी।
100By coming into close connection and relationship, you will definitely receive respect automatically.
107ऐसे हर सब्जेक्ट की ऑब्जेक्ट को चेक करो और ऑब्जेक्ट की चेक करने का साधन है-रिसपेक्ट।
101Inthe same way, check the objective of each subject; and the instrument to check your objective is respect.
108अगर मैं नॉलेजफुल हूँ तो जिसको भी नॉलेज देती हूँ क्या वह इस नॉलेज को इतना रिस्पेक्ट देते हैं?
102If I amknowledgefull, then does whoever I give knowledge to give that much respect to the knowledge?
109नॉलेज को रिसपेक्ट देना अर्थात् नॉलेजफुल को रिसपेक्ट देना है?
103To give respect toknowledge means to give respect to the One who is knowledgefull.
110अगर योग की सब्जेक्ट में ऑब्जेक्ट है तो और भी किसके संकल्प को परिवर्तन में लाने के समर्थ बना सकते हैं।
104If you have an objective in the subject of yoga,then you can make others powerful in transforming their thoughts.
111तो वे ज़रूर रिसपेक्ट देंगे।
105So they will definitely give respect.
112तो इस रीति हर सब्जेक्ट में चेकिंग करनी है।
106You have tocheck yourself in every subject in this way.
113हर सब्जेक्ट में व संकल्प में ऑब्जेक्ट और रिस्पेक्ट इन दोनों की प्राप्ति का अनुभव जो भी करते हैं तो वही परफेक्ट कहेंगे।
107Those who experience both the attainment of this objective and respectfor each subject and thought would be said to be perfect.
114परफेक्ट अर्थात् कोई भी इफेक्ट से दूर, इफेक्ट से परे हैं तो परफेक्ट हैं।
108To be perfect means to be beyond any type of effect; onlythen are you perfect.
115चाहे शरीर का,चाहे संकल्पों का और चाहे कोई भी सम्पर्क में आने से किसके भी वायब्रेशन वा वायुमण्डल का,सभी प्रकार के इफेक्ट से परे हो जायेंगे तो समझो सब्जेक्ट में पास अर्थात् परफेक्ट हैं तो ऐसे बन रहे हो ना?
109You will then be beyond being affected in any way by your body, your thoughts or by cominginto connection with anyone, and so you will understand that you have passed in your subject, that is, you would beperfect. 110So you are becoming like that, are you not?
116लक्ष्य तो यही है ना?
111This is your aim, is it not?
117अब अपनी चैकिंग ज्यादा होनी चाहिए।
112Now, there should be a lot more checking of the self.
118जैसे दूसरों को कहते हो कि समय के साथ स्वयं को भी परिवर्तन में लाओ, वैसे ही सदैव अपने को भी यह स्मृति में रहे कि समय के साथ-साथ स्वयं को भी परिवर्तन में लाना है।
113Just as you tell others to bring about transformation within theself with the changing of the times, in the same way, you should always have the awareness that, together with thetime, you also have to transform yourself.
119अपने को परिवर्तन में लाते-लाते सृष्टि का भी परिवर्तन हो जायेगा क्योंकि अपने परिवर्तन के आधार से ही सृष्टि को परिवर्तन में लाने का कार्य कर सकेंगे।
114Whilst transforming yourself, the world will be transformed, because onlyon the basis of the transformation of the self will you be able to carry out the task of world transformation.
120यहाँ यही श्रेष्ठता है जो दूसरे लोगों में नहीं है।
115This hereis the greatness which others do not have.
121वह तो सिर्फ दूसरों को परिवर्तित करने के यत्न में हैं। 122यहाँ स्वयं के आधार पर सृष्टि में तुम परिवर्तन करते हो।
116Those people only make effort to transform others, but here, you transformthe world on the basis of selftransformation.
123तो जो आधार है उसके लिये अपने ऊपर इतना अटेन्शन देना है।
117So, because you are the basis of transformation, you have to pay thatmuch attention to yourself.
124अब सदैव यह स्मृति रहे कि हमारे हर संकल्प के पीछे विश्व-कल्याण का सम्बन्ध है।
118Now, constantly have the awareness that your every thought is connected to worldbenefit.
125जो आधार मूर्त्त है, यदि उनके संकल्प समर्थ (सामर्थ्य) नहीं तो उनके समय के परिवर्तन में भी कमजोरी पड़ जाती है।
119If those who are the image of support do not have power in their thoughts, then they create weakness in bringingabout transformation of the time.
126इस कारण आप जितनाजितना स्वयं समर्थ बनेंगे, उतना ही सृष्टि को परिवर्तन करने का समय समीप ला सकेंगे।
120Because of this, the more powerful you become, the closer you will be able to bringthe time of transformation of the world.
127ड्रामा-अनुसार समय भले ही निश्चित है,लेकिन वह ड्रामा भी किसके आधार से बना है?
121Even though the time is fixed according to the drama, on what basis is thedrama created?
128आखिर आधार तो होगा ना? 129उसके आधार-मूर्त्त तो आप हो।
122There must be something on which the drama is ultimately based.
130अभी तो आप सभी की नज़रों में हो।
123You are the basis (images ofsupport) for this, are you not?
131चैलेन्ज किया है ना दो वर्ष का?
124You are in everyone's vision.
132जब यह बातें सुनते हो तो थोड़ा-बहुत संकल्प चलता है कि अगर सचमुच विनाश नहीं हुआ तो? 133यह भी हो सकता है कि दो वर्ष में न हो-यह संकल्प-रूप में क्या नहीं चलता है?
125You have issued a challenge for two years, have younot? 126When you hear these things, you have a few thoughts of what would happen if it truly did not happen like that.You do not have the thought: what if it does not happen in two years time, do you?
134चलो सामना कर लेंगे, यह दूसरी बात है।
127OK, you will face it when ithappens; that is a different matter.
135इसका मतलब हुआ कि संकल्प में कुछ है तब तो आता है ना?
128This means that there is something in your thoughts and that is why these thoughts arise.
136बिल्कुल आपको पक्का है कि दो वर्ष में होगा?
129Are you absolutely sure thatit will happen in two years?
137अच्छा समझो आप लोगों से कोई पूछते हैं कि विनाश न हो तो क्या होगा? 138फिर आप क्या कहेंगे?
130OK, what if someone asks you: What will happen if destruction does not take place?What would you say then?
139जिस समय समझाते हो तो यह स्पष्ट समझाना चाहिए कि ऐसे नहीं कि दो वर्ष में कम्पलीट विनाश हो जायेगा, नहीं।
131At the time you explain to them, you should explain it very clearly that destruction willnot be completed in two years' time.
140दो वर्ष में ऐसे नज़ारे हो जायेंगे कि जिससे लोग यह समझेंगे कि बराबर यह विनाश हो रहा है और विनाश शुरू हो गया है।
132No, in two years' time, the scenes will be such through which people willunderstand that truly destruction has begun and is taking place.
141एक बात सहज लग गई तो दूसरी बात सहज लगेगी ही।
133If they find the one thing easy, they will find theother thing easy too.
142विनाश में समय तो लगेगा ना?
134Of course, destruction will take time, will it not?
143जब स्वयं सम्पूर्ण हो जायेंगे तो कार्य भी सम्पूर्ण होगा कि सिर्फ स्वयं ही सम्पूर्ण होंगे?
135What task is the advanceparty carrying out? 136They are preparing the entire field for all of you.
144एडवान्स पार्टी का क्या कार्य चल रहा है? 145आप लोगों के लिये आज सारी फील्ड तैयार कर रहे हैं।
137Whether you go intotheir family or not, they will be instruments for the task of establishment that is to take place.
146उनके परिवार में जाओ, न जाओ लेकिन जो स्थापना का कार्य होना है उसके लिये वह निमित्त बनेंगे।
138Someone with apowerful stage would be instrumental. 139They will attain such powers that they will become the helpers in the task ofestablishment.
147कोई पॉवरफुल स्टेज लेकर निमित्त बनेंगे। 148ऐसे पॉवर्स लेंगे जिससे स्थापना के कार्य में मददगार बनेंगे।
140Nowadays, you can see that people have a lot more regard for those whom they consider the newblood.
149आजकल आप देखेंगे दिन-प्रतिदिन न्यु-ब्लड का रिगार्ड ज्यादा है। 150जितना आगे बढ़ेंगे,उतना छोटों की बुद्धि काम करेगी जो की बड़ों की नहीं।
141The further you progress, the better the intellect of the young ones will work; the intellect of the older oneswill not work in the same way.
151बड़ी आयु की तुलना में फिर भी छोटेपन में सतोप्रधानता रहती है।
142In comparison to the elderly, the younger ones are said to be satopradhan.
152कुछ-न-कुछ प्योरिटी की पॉवर होने के कारण उनकी बुद्धि जो काम करेगी वह बड़ों की नहीं करेगी।
143Because ofhaving a little power of purity, their intellect will be able to function in a way that the intellect of the older ones doesnot.
153यह चेंज होगी।
144There will be this change.
154बड़े भी बच्चों की राय को रिगार्ड देंगे।
145Even the elderly will give regard to the advice of the younger ones.
155अब भी जो बड़े हैं वह समझते हैं कि हम तो पुराने जमाने के हैं। 156यह आजकल के हैं उनको रिगार्ड न देंगे और उन्हें बड़ा समझ नहीं चलायेंगे तो काम नहीं चलेगा।
146Even now, theelderly think that they belong to the old world, and that if they do not give regard to those of today's world, that ifthey do not give them that regard and consider them to be important, then nothing would work.
157पहले बच्चों को रोब से चलाते थे। 158अभी ऐसे नहीं।
147Previously, they usedto be very bossy with the children; now, it is not like that.
159बच्चों को भी मालिक समज़ कर चलाते हैं।
148Now, they consider the children to be the masters.
160तो यह भी ड्रामा में पार्ट है।
149This isalso a part in the drama.
161छोटे ही कमाल कर दिखायेंगे।
150The younger ones will perform wonders.
162एडवान्स पार्टी का तो अपना कार्य चल रहा है लेकिन वह भी आपकी स्थिति एडवान्स में जाने के लिए रूके हुए हैं।
151The advance party is getting on with its own work,but they are also waiting for you to advance in your stage.
163उनका कार्य भी आपके कनेक्शन से चलना है।
152Their work has to move along in connection with you.
164सारे कार्य का आधार आप विशेष आत्माओं के ऊपर है।
153The basis of the entire task is on you special souls.
165चलते-चलते ठंडाई हो जाती है।
154As you move along, you become slack.
166आग लगती है फिर शीतल हो जाती है।
155The fire is ignited andthen it becomes cool again.
167लेकिन शीतल तो नहीं होना चाहिए ना?
156But it should not become so cool again, should it?
168बाहर का जो रूप है, मनुष्य वह देखते हैं,समझते हैं यह तो चलता आता है, बड़ी बात क्या है?
157People see the external form and thinkthat this has been continuing for a long time; so they ask what the big deal is about.
169परम्परा से खेल चलता ही आ रहा है।
158The game has been continuingfrom the beginning of time.
170लेकिन यह चलते-चलते शीतलता क्यों आती है?
159But why is there this coolness as you move along?
171इसका कारण क्या है?
160What is the reason for this?
172परसेन्टेज बहुत कम है,लेक्चर्स तो करते हैं, लेकिन लेक्चर्स के साथ-साथ फीचर्स भी अट्रेक्ट करें तब लेक्चर्स का इफेक्ट हो।
161Thepercentage is very small. 162You give many lectures, but together with the lectures, your features should also attract andthen there would be an effect of the lecture.
173तो अपने को हर सब्जेक्ट में चेक करो।
163So check yourself in every subject.
174आजकल लेक्चर्स में आप जब कम्पीटीशन करो तो इसमें कई और भी जीत लेंगे लेकिन जो प्रैक्टिकल में है उसमें सभी आपसे हार जायेंगे।
164Nowadays, when you compete ingiving lectures, many others also win, but when it comes to putting it into the practical form, they will all be defeatedby you.
175मुख्य विशेषता प्रैक्टिकल लाइफ की है।
165The main speciality is of practical life.
176प्रैक्टिकल कोई भी बात आप बताओ तो वे एकदम चुप हो जायेंगे।
166When you show any practical aspect, then they become completely quiet.
177तो जब लेक्चर्स से प्रैक्टिकल का भाव प्रगट हो, तब वह लेक्चर्स देने से न्यारा दिखाई दे।
167Sowhen the effect of the practice is given through your lectures, then you will be seen to be totally unique in the lecturesyou give.
178जो शब्द बोलते हो वह नयनों से दिखाई दे कि यह जो बोलते हैं वह प्रैक्टिकल है।
168The words you speak should be visible in your eyes, so that what you speak of is in a practical form.
179यह अनुभवी मूर्त्त है तब उसका प्रभाव पड़ सकता है।
169Onlywhen you are the embodiment of experience will you be able to create an impression on them.
180बाकी सुन-सुन कर तो सभी थक गये हैं, बहुत सुना है!
170Everyone has becomevery tired of just listening; they have heard a great deal.
181अनेक सुनाने वाले होने के कारण सुनने से सभी थके हुए हैं।
171Because of there being a lot of people who relate things,everyone has become tired.
182कहते हैं सुना तो बहुत है,अब अनुभव करना चाहते हैं और अब कोई प्राप्ति कराओ।
172They say that they have heard a great deal, and that they now wish to experience or havesome attainment.
183तो लेक्चर में ऐसी पॉवर होनी चाहिए जो वह एक-एक शब्द अनुभव कराने वाला हो।
173So, there should be such power in your lectures that each word gives them an experience.
184जैसे आप समझाते हो ना कि अपने को आत्मा समझो न कि शरीर।
174Youexplain to people to consider themselves to be souls, and not bodies.
185तो इन शब्दों को बोलने में भी इतनी पॉवर होनी चाहिए जो सुनने वालों को आपके शब्दों की पॉवर से अनुभव हो।
175So, there should be such power in your speakingthese words that the people listening to you experience power in your words.
186एक सेकेण्ड के लिए भी यदि उनको अनुभव हो जाता है तो अनुभव को वह कभी छोड़ नहीं सकते, आकर्षित हुआ आपके पास पहुँचेंगा।
176If they have this experience for evenone second, they would never let go of it. 177They would be attracted and come to you.
187जैसे आप बीच-बीच में भाषण करते-करते उनको सायलेन्स में ले जाने का अनुभव कराते हो तो इस प्रैक्टिस को बढ़ाते जाओ।
178You try to take them into silence every now and again as you give a lecture, but you now have to increase thispractice.
188उनको अनुभव में लाते जाओ।
179Continue to bring them into this experience.
189इस पुरानी दुनिया से बेहद का वैराग्य दिलाना चाहते हो तो भाषण में जो प्वायन्ट्स देते हो, वह देते हुए वैराग्य वृत्ति के अनुभव में ले आओ।
180If you wish to create unlimited disinterest in this old world for them, then as you give them points in your lectures,also create an experience of having an attitude of disinterest.
190वह फील करे सचमुच यह सृष्टि जाने वाली है, इससे तो दिल लगाना व्यर्थ है।
181They should feel that truly, this world is about to finish,and to attach their hearts to it would be wasteful.
191तो जरूर प्रैक्टिकल करेंगे।
182Then, they will definitely do it in a practical way.
192उन पण्डितों आदि के बोलने में पॉवर होती है।
183Those punditshave power in their speaking.
193एक सेकेण्ड में खुशी दिला देते और एक सेकेण्ड में रूला देते।
184In one second, they are able to give happiness, and in one second, they can makepeople cry.
194तब कहते हैं इनका भाषण इफेक्ट करने वाला है।
185This is why it is said that someone's lecture is very effective.
195सारी सभा को हँसाते भी हैं,सभी को शमशानी वैराग्य में लाते तो हैं ना?
186They are able to make the entire gatheringlaugh and are also able to make everyone have momentary distaste, are they not?
196जब उनके भाषण में भी इतनी पॉवर होती है तो क्या आप लोगों के भाषण में वह पॉवर नहीं हो सकती?
187Since there is so much power intheir lectures, can there not be that power in your lectures?
197अशरीरी बनाना चाहो तो क्या वह अनुभव करा सकते हैं कि वह लहर छा जाये?
188Are you able to give them the experience of beingbodiless so that that wave spreads everywhere?
198सारी सभा के बीच बाप के स्नेह की लहर छा जाये।
189So that the waves of love for the Father spread through the entiregathering?
199इसको कहा जाता है -- प्रैक्टिकल अनुभव कराना।
190This is known as giving a practical experience.
200अब ऐसे भाषण होने चाहिए तब कुछ चेन्ज होगी।
191Now, there should be such lectures that you could say that there will be some change.
201वे समझें कि इन के भाषण तो दुनिया से न्यारे हैं। 202वह भले भाषण में सभा को हँसा लेते या रूला देते, लेकिन अशरीरीपन का अनुभव नहीं करा सकते और न बाप से स्नेह पैदा करा सकते। 203कृष्ण से स्नेह करा सकते हैं लेकिन बाप से नहीं करा सकते।
192They should feel that yourlectures are totally unique compared to those given by other people in the world. 193Although those people are able tomake people within a gathering laugh or cry, they are not able to give the experience of being bodiless, nor are theyable to create love for the Father in those people.
204उन को पता ही नहीं है, तो निराली बात होनी चाहिए। 205अच्छा समझो गीता के भगवान् पर प्वाइन्ट्स देते हो।
194They are able to forge love for Krishna, but not for the Father.They are not even aware of this. 195And so, something unique should happen.
206लेकिन जब तक उनको बाप क्या चीज है, हम आत्मा हैं और वह परमात्मा है, जब तक यह अनुभव नहीं कराओ तब तक यह बात सिद्ध भी कैसे होगी?
196Achcha, for instance, when you givepoints about the God of the Gita; until they know the Father, until they know the soul and the Supreme Soul, untilthey have this experience, how can you prove this aspect?
207ऐसा कोई भाषण करने वाला हो जो उनको अनुभव कराये कि आत्मा और परमात्मा में रात और दिन का अन्तर है। 208जब अन्तर महसूस करेंगे तो गीता का भगवान् भी सिद्ध हो ही जायेगा।
197There should be someone who can give such a lecture thathe would be able to give them the experience of the difference of day and night between the soul and the SupremeSoul.
209सिर्फ प्वाइन्ट्स से उनकी बुद्धि में नहीं बैठेगा,उससे तो और ही लहरें उत्पन्न होने लगेंगी।
198Only when those people realise the difference will you then be able to prove who the God of the Gita is.
210लेकिन अनुभव कराते जाओ तो अनुभव के आगे कोई बात जीत नहीं सकती। 211भाषण में अब यह तरीका चेंज करो।
199It willnot sit in their intellect with just the points; through the points, many more waves will be created.
212अच्छा। 213मुरली का सार 2141. याद की शक्ति द्वारा ऑब्जेक्ट प्राप्त होती है।
200But continue togive them an experience, for nothing can compete in front of practical experience.
215योगी जो भी संकल्प करेंगे वह समर्थ होंगे।
201Now bring about this change inyour lectures. 202Achcha.
216जो भी कोई समस्या आने वाली होगी, उनका पहले ही योग की शक्ति से अनुभव होगा कि यह होने वाला है। 217तो पहले ही से पता होने के कारण कभी भी हार नहीं खायेगा। 2182. जो आधार-मूर्त्त हैं यदि उनके संकल्प में सामर्थ्य नहीं तो उनके समय के परिवर्तन में भी कमज़ोरी पड़ जाती है। 219जितना-जितना स्वयं समर्थ बनेंगे, उतना ही सृष्टि को परिवर्तन करने का समय समीप ला सकेंगे।
203* * * O M S H A N T I * * *