Avyakt murli for Friday 25 January 1974
Saving in progress..
You can now read this murli without Internet.
You can read this murli without Internet.
in order to be able to read it without internet.
Warning : Sentence alignment between two languages is based on the number of characters. It is therefore not perfectly reliable.
You can correct the sentence alignment yourself on part or all of the murli.
0> 125-01-74 ओम शान्ति अव्यक्त बापदादामधुबन
025-01-1974 Avyakt BapDada 25-01-1974
2निराकार स्वरूप की स्मृति में रहने तथा आनन्द रस लेने 3की सहज विधि
1The easy method to stay in the awareness of the incorporeal form and to taste the sweetness of bliss.
4स्वरूप की स्मृति दिलाने वाले, आनन्द रस का रसास्वादन कराने वाले,अव्यक्त शिव बाबा बोले:- 5जैसे अपना साकार स्वरूप सदा और सहज स्मृति में रहता है, क्या वैसे ही अपना निराकारी स्वरूप सदा और सहज स्मृति में रहता है?
2Just as you constantly and easily have your corporeal form in your awareness, in the same way, do you constantly and easily have your incorporeal form in your awareness? 3Because of having a corporeal form, you are able to maintain that awareness naturally.
6जैसे साकार स्वरूप अपना होने के कारण स्वतः ही स्मृति में रहता है, क्या वैसे निराकारी स्वरूप भी अपना है तो अपनापन सहज याद रहता है?
4In the same way, as you have your incorporeal form, do you easily remember that form as belonging to you? 5It is difficult to forget something when it belongs to you.
7अपनापन भूलना मुश्किल होता है। 8स्थूल वस्तु में भी जब अपनापन आ जाता है, तो वह स्वतः ही याद रहती है,उसे याद किया नहीं जाता है।
6With physical things too, when something belongs to you, you naturally remember that; you do not have to make effort to remember it.
9यह भी अपना निजी और अविनाशी स्वरूप है, तो इसको याद करना मुश्किल क्यों?
7This too is your original and eternal form; so why is it difficult to remember it?
10जानने के बाद तो, सहज स्मृति में ही रहना चाहिए।
8After knowing it, it should easily remain in your awareness.
11जान तो लिया है न?
9You do know it now, do you not?
12अब इसी स्मृति-स्वरूप के अभ्यास की गुह्यता में जाना चाहिए।
10Now, you should go into the depths of the practice of being an embodiment of this awareness.
13जैसे साइंस वाले हर वस्तु की गुह्यता में जाते हैं और नई-नई इन्वेन्शन (खोज) करते रहते हैं ऐसे ही अपने निजी स्वरूप और उसके अनादि गुण व संस्कार इन एक-एक गुण की डीपनेस (गहराई) में जाना चाहिए।
11Just as scientists go into the depths of everything and create new inventions, in the same way, you should go into the depths of your original form and its eternal virtues and sanskars.
14जैसे आनन्द स्वरूप कहते हैं, तो वह आनन्द स्वरूप की स्टेज क्या है?
12You speak of being an embodiment of bliss; so what is the stage of being that embodiment?
15उसकी अनुभूति क्या है, आनन्द स्वरूप होने से उसकी विशेष प्राप्ति क्या है और आनन्द कहा किसको जाता है?
13What is the experience of that? 14What is the special attainment of being an embodiment of bliss?
16उस समय की स्थिति का प्रत्यक्ष प्रभाव स्वयं पर और अन्य आत्माओं पर क्या होता है?
15What is known as bliss? 16What is the visible effect of that stage on yourself and on other souls?
17-ऐसे हर गुण की गुह्यता में जाओ।
17In this way, go into the depths of each virtue.
18जैसे वे लोग सागर के तले में जाते हैं और जितना अन्दर जाते हैं, उतने ही उन्हें नये-नये पदार्थ प्राप्त होते हैं। 19ऐसे ही आप जितना अन्तर्मुख होकर के स्वयं में खोये हुए रहोगे तो आपको बहुत नये-नये अनुभव होंगे।
18Just as those people go so deep to the bottom of the ocean and, the deeper they go, the more new things they find; so too, the more introverted and lost in yourself you remain, the more you will have many new experiences.
20ऐसे महसूस करोगे जैसे कि आप इसमें खोये हुए हैं।
19You will feel yourself to be lost in those.
21जैसे मच्छली पानी के अन्दर रहती हुई अपना जी-दान महसूस करती है, उसका लगाव पानी से होता है।
20A fish, whilst living in the water, feels itself very much alive, because it has attachment to water.
22शरीर निर्वाह-अर्थ यदि बाहर निकलेगी भी,तो एक सेकेण्ड बाहर आयी और फिर अन्दर चली जायेगी, क्योंकि बिना पानी के वह रह नहीं सकती।
21Even if it does come out of the water for its own livelihood, it will come out for a second and then go back in, because it cannot stay without water.
23ऐसे आप सबकी लगन अपने निजी स्वरूप के भिन्न-भिन्न अनुभव के सागर से होनी चाहिए।
22In the same way, the deep concern of each of you should be with the ocean of various experiences of your original form.
24कार्य-अर्थ बाह्यमुखता में आये, इन्द्रियों का आधार लिया अर्थात् साकार स्वरूपधारी स्थिति में अये लेकिन लगाव और आकर्षण उस अनुभव के सागर ही की तरफ होना चाहिए।
23Only become extroverted for the sake of carrying out a task; take the support of the physical organs, that is, stabilise yourself in the stage of having adopted a body, but the attachment and attraction should be towards the ocean of experiences.
25जैसे स्थूल वस्तु अपनी भिन्न-भिन्न रसनाओं का अनुभव कराती है न?
24Physical things also give you the experience of their own taste, do they not?
26जैसे मिश्री अपनी मिठास का अनुभव कराती है और हर गुण वाली वस्तु अपने गुण का अनुभव कराती हुई अपनी तरफ आकर्षित कराती है ऐसे ही आप अपने निजी स्वरूप के हर गुण की रसना का अनुभव अन्य आत्माओं को कराओ।
25Everything gives an experience of its own virtue and attracts you towards itself. 26Just as sugar cubes give the experience of sweetness, in the same way, you should give the experience of the sweetness of your every virtue of your original form to all souls.
27तब ही आत्मायें आकर्षित होंगी।
27Only then will souls be attracted.
28तो अब यह अनुभव करना और कराना, यही अपना विशेष कर्त्तव्य समझो।
28So, now, experience this and give others the same experience. 29Consider this to be your special task.
29वर्णन के साथ-साथ हर गुण की अनुभूति कराओ।
30Together with speaking about it, give the experience of every virtue.
30वह तब करा सकोगे जब स्वयं इस सागर में समाये होंगे तो क्या ऐसा समाये हुए रहते हो?
31You will only be able to do that when you yourself are merged in this ocean. 32So, do you remain merged in this way?
31इससे सहज स्मृति स्वरूप हो जाओगे।
33Through this, you will easily become an embodiment of remembrance.
32याद कैसे करें?
34How can we remember Baba?
33-इसकी बजाय यह क्वेश्चन (प्रश्न)उठे कि याद भूल कैसे सकती है?
35Instead of asking this question, you should have another question: How can we forget Baba?
34इतना परिवर्तन आ जाये।
36There should be this much transformation.
35अभी तो सिर्फ थोड़ा-सा अनुभव किया है।
37At present, you have only had a little experience.
36सिर्फ चख कर देखा है।
38You have only tasted it.
37जब उसमें खो जाओगे तब कहेंगे खाया भी और स्वरूप में भी लाया।
39When you become absorbed in it, you will feel that you have eaten it and have also put it into your practical form.
38अभी बहुत अनुभव करने की आवश्यकता है।
40Now, there is a need to experience a lot more.
39जब इस अनुभव में चले जाओगे तो फिर यह छोटी-छोटी बातें स्वतः ही किनारा कर लेंगी, अर्थात् विदाई ले लेंगी! 40अच्छा!
41When you become lost in this experience, trivial matters will automatically move away from you, that is, they will bid you farewell.
41 42इस मुरली का सार
42Achcha.
43जिस प्रकार अपना साकार स्वरूप सदा और सहज स्मृति में रहता है, वैसे ही अपना निजी अनादि और निराकारी स्वरूप भी स्मृति में रहना चाहिये। 44जैसे साइंस वाले हर वस्तु की गुह्यता में जाते हैं, ऐसे ही अपने निजी स्वरूप और उसके अनादि गुण व संस्कार की गहराई में जाना चाहिए। 45जैसे मछली बिना पानी के नहीं रह सकती ऐसे ही आप सबकी लगन और आकर्षण अपने निजी स्वरूप के भिन्न-भिन्न अनुभव के सागर से होनी चाहिए। 46जैसे स्थूल वस्तु अपनी भिन्न-भिन्न रसनाओं का अनुभव कराती है, ऐसे ही आप अपने निजी स्वरूप के हर गुण की रसना का अनुभव अन्य आत्माओं को कराओ।
43*** Om Shanti ***