Avyakt murli for Monday 2 November 1987
Saving in progress..
You can now read this murli without Internet.
You can read this murli without Internet.
in order to be able to read it without internet.
Warning : Sentence alignment between two languages is based on the number of characters. It is therefore not perfectly reliable.
You can correct the sentence alignment yourself on part or all of the murli.
0> 102-11-87ओम शान्ति अव्यक्त बापदादामधुबन
0> > 02-11-87 Om Shanti Avyakt Bapdada Madhuban
2स्व-परिवर्तन का आधार - सच्चे दिल की महसूसता'
1The basis of selftransformation is realisation with an honest heart.
3कल्पवृक्ष के हर चैतन्य पत्ते का पता रखने वाले, रहमदिल बापदादा अपने बच्चों प्रति बोले
2Today, the World Transformer, the World Benefactor, BapDada, is seeing His loving, co operative and worldtransformer children.
4आज विश्व-परिवर्तक, विश्व-कल्याणकारी बापदादा अपने स्नेही, सहयोगी,विश्व-परिवर्तक बच्चों को देख रहे हैं। 5हर स्व एक परिवर्तन द्वारा विश्व-परिवर्तन करने की सेवा में लगे हुए हैं।
3Through selftransformation, each one is engaged in the service of world transformation. 4Everyone has the same zeal and enthusiasm in their mind that they have to transform this world, and they also have the faith that transformation is to take place, that is, it can be said that transformation is already guaranteed.
6सभी के मन में एक ही उमंग-उत्साह है कि इस विश्व को परिवर्तन करना ही है और निश्चय भी है कि परिवर्तन होना ही है अथवा यह कहें कि परिवर्तन हुआ ही पड़ा है। 7सिर्फ निमित्त बापदादा के सहयोगी,सहजयोगी बन वर्तमान और भविष्य श्रेष्ठ बना रहे हैं। 8आज बापदादा चारों ओर के निमित्त विश्व-परिवर्तक बच्चों को देखते हुए एक विशेष बात देख रहे थे - हैं सभी एक ही कार्य के निमित्त, लक्ष्य भी सभी का स्व-परिवर्तन और विश्व-परिवर्तन ही है लेकिन स्व-परिवर्तन वा विश्व-परिवर्तन में निमित्त होते हुए भी नम्बरवार क्यों? 9कोई बच्चे स्व-परिवर्तन बहुत सहज और शीघ्र कर लेते और कोई अभी-अभी परिवर्तन का संकल्प करेंगे लेकिन स्वयं के संस्कार वा माया और प्रकृति द्वारा आने वाली परिस्थितियाँ वा ब्राह्मण परिवार द्वारा चुक्तु होने वाले हिसाब-किताब श्रेष्ठ परिवर्तन के उमंग को कमज़ोर कर देते हैं और कई बच्चे परिवर्तन करने की हिम्मत में कमज़ोर हैं।
5You have just become BapDada's cooperative easy yogi children in name and are making your present and future elevated.
10जहाँ हिम्मत नहीं,वहाँ उमंग-उत्साह नहीं। 11और स्व-परिवर्तन के बिना विश्व-परिवर्तन के कार्य में दिल-पसन्द सफलता नहीं होती।
6Today, BapDada was looking at the worldtransformer instrument children and was especially looking at one thing: All are instruments for the one task; everyone's aim is selftransformation and world transformation.
12क्योंकि यह अलौकिक ईश्वरीय सेवा एक ही समय पर तीन प्रकार के सेवा की सिद्धि है, वह तीन प्रकार की सेवा साथ-साथ कौनसी है? 13एक - वृत्ति, दूसरा - वायब्रेशन,तीसरा - वाणी। 14तीनों ही शक्तिशाली निमित्त, निर्मान और निःस्वार्थ इस आधार से हैं, तब दिल-पसन्द सफलता होती है। 15नहीं तो, सेवा होती है, अपने को वा दूसरों को थोड़े समय के लिए सेवा की सफलता से खुश तो कर लेते हैं लेकिन दिल-पसन्द सफलता जो बापदादा कहते हैं, वह नहीं होती है।
7And yet, while being instruments for selftransformation and world transformation, why does it become numberwise?
16बापदादा भी बच्चों की खुशी में खुश हो जाते हैं लेकिन दिलाराम की दिल पर यथा-शक्ति रिजल्ट नोट जरूर होती रहती। 17शाबास,शाबाश! 18'जरूर कहेंगे क्योंकि बाप की हर बच्चे के ऊपर सदा वरदान की दृष्टि और वृत्ति रहती है कि यह बच्चे आज नहीं तो कल सिद्धिस्व रूप बनने ही हैं।
8Some children bring about self transformation very easily and quickly whereas others have the thought of transformation one moment, but their own sanskars, the situations that come through Maya or the elements, or the karmic accounts that are to be settled through the Brahmin family, weaken the elevated enthusiasm for transformation.
19लेकिन वरदाता के साथ-साथ शिक्षक भी है,इसलिए आगे के लिए अटेन्शन भी दिलाते हैं।
9Then, there are some children who are weak in having the courage to bring about transformation.
20तो आज बापदादा विश्व-परिवर्तन के कार्य की और विश्व-परिवर्तक बच्चों की रिजल्ट को देख रहे थे। 21वृद्धि हो रही है, आवाज चारों ओर फैल रहा है, प्रत्यक्षता का पर्दा खुलने का भी आरम्भ हो गया है। 22चारों ओर की आत्माओं में अभी इच्छा उत्पन्न हो रही है कि नजदीक जाकर देखें।
10Where there is no courage, there is no zeal and enthusiasm. 11And without selftransformation there isn't the success you would like to have in the task of world transformation, because this alokik Godly service is the proof of three types of service at the same time.
23सुनी-सुनाई बातें अभी देखने के परिवर्तन में बदल रही हैं।
12What are those three types of service that take place at the same time?
24यह सब परिवर्तन हो रहा है।
131. Attitude. 142. Vibrations.
25फिर भी ड्रामा अनुसार अभी तक बाप और कुछ निमित्त बनी हुई श्रेष्ठ आत्माओं के शक्तिशाली प्रभाव का परिणाम यह दिखाई दे रहा है। 26अगर मैजारिटी इस विधि से सिद्धि को प्राप्त करें तो बहुत जल्दी सर्व ब्राह्मण सिद्धि-स्वरूप में प्रत्यक्ष हो जायेंगे। 27बापदादा देख रहे थे - दिलपसन्द, लोकपसन्द,बाप-पसन्द सफलता का आधारस्व परिवर्तन' की अभी कमी है और स्व-परिवर्तन'की कमी क्यों है? 28उसका मूल आधार एक विशेष शक्ति की कमी है।
153. Words.
29वह विशेष शक्ति है - महसूसता की शक्ति। 30कोई भी परिवर्तन का सहज आधार महसूसता-शक्ति है।
16All three instrument, humility and altruism are powerful on the basis of this, for this is how you achieve the success you would like to have.
31जब तक महसूसता-शक्ति नहीं आती, तब तक अनुभूति नहीं होती और जब तक अनुभूति नहीं तब तक ब्राह्मण जीवन की विशेषता का फाउन्डेशन मजबूत नहीं। 32आदि से अपने ब्राह्मण जीवन को सामने लाओ।
17Otherwise, service takes place and you please yourself and others for a short time due to some success in service, but there isn't the success that you would truly like to have and which BapDada wants.
33पहला परिवर्तन - मैं आत्मा हूँ, बाप मेरा है - यह परिवर्तन किस आधार से हुआ? 34जब महसूस करते हो कि हाँ, मैं आत्मा हूँ, यही मेरा बाप है।
18BapDada also becomes pleased that the children have happiness; however, the result, according to your capacity, is definitely noted in the heart of the Comforter of Hearts.
35' तो महसूसता अनुभव कराती है, तब ही परिवर्तन होता है। 36जब तक महसूस नहीं करते, तब तक साधारण गति से चलते हैं और जिस घड़ी महसूसता की शक्ति अनुभवी बनाती है तो तीव्र पुरूषार्थी बन जाते हैं।
19He will definitely say, "Well done, well done", because the Father's vision and attitude of blessings for every child is always there, that, if not today, then tomorrow these children will definitely become embodiments of success.
37ऐसे जो भी परिवर्तन की विशेष बातें हैं - चाहे रचयिता के बारे में, चाहे रचना के बारे में, जब तक हर बात को महसूस नहीं करते कि हाँ, यह वही समय है,वही योग है,मैं भी वही श्रेष्ठ आत्मा हूँ - तब तक उमंग-उत्साह की चाल नहीं रहती। 38कोई के वायुमण्डल के प्रभाव से थोड़े समय के लिए परिवर्तन होगा लेकिन सदाकाल का नही होगा। 39महसूसता की शक्ति सदाकाल का सहज परिवर्तन कर लेगी। 40इसी प्रकार स्व-परिवर्तन में भी जब तक महसूसता की शक्ति नहीं, तब तक सदाकाल का श्रेष्ठ परिवर्तन नहीं हो सकता है।
20However, together with being the Bestower of Blessings, He is also the Teacher and this is why He draws your attention to the future.
41इसमें विशेष दो बातों की महसूसता चाहिए। 42एक - अपनी कमज़ोरी की महसूसता।
21So, today, BapDada was seeing the result of the task of world transformation and of the world transformer children.
43दूसरी - जो परिस्थिति वा व्यक्ति निमित्त बनते हैं, उनकी इच्छा और उनके मन की भावना वा व्यक्ति की कमज़ोरी या परवश के स्थिति की महसूसता।
22There is growth, the sound is spreading everywhere, and the curtain of revelation has begun to open. 23The desire is now being created in all souls everywhere that they should definitely come close and have a look.
44परिस्थिति के पेपर के कारण को जान स्वयं को पास होने के श्रेष्ठ स्वरूप की महसूसता में हो वि - मैं श्रेष्ठ हूँ,स्वस्थिति श्रेष्ठ है,परिस्थिति पेपर है। 45यह महसूसता सहज परिवर्तन करा लेगी और पास कर लेंगे।
24Whatever they had heard has now been transformed into wanting to see. 25All of this transformation is taking place. 26Nevertheless, according to the drama, what is visible now is the result of the powerful impact of the Father and some elevated instrument souls.
46दूसरे की इच्छा वा दूसरे के स्व-उन्नति की भी महसूसता अपने स्व-उन्नति का आधार है। 47तो स्व-परिवर्तन - महसूसता की शक्ति बिना नहीं हो सकता।
27If the majority were to attain success with this method, then all Brahmins would very soon be revealed as embodiments of success.
48इसमें भी एक है - सच्चे दिल की महसूसता, दूसरी - चतुराई की महसूसता भी है। 49क्योंकि नॉलेजफुल बहुत बन गये हैं।
28BapDada was seeing that the basis of success selftransformation that would be liked by yourself, by people and by the Father is lacking at the moment.
50तो समय देख अपने को सिद्ध करने के लिए, अपना नाम अच्छा करने के लिए उस समय महसूस भी कर लेंगे लेकिन उस महसूसता में शक्ति नहीं होती जो परिवर्तन कर लेंवे। 51तो दिल की महसूसता दिलाराम की आशीर्वाद प्राप्त कराती है और चतुराई वाली महसूसता थोड़े समय के लिए दूसरे को भी खुश कर लेते, अपने को भी खुश कर देते। 52तीसरे प्रकार की महसूसता - मन मानता है कि यह ठीक नहीं है, विवेक आवाज देता है कि यह यथार्थ नहीं है लेकिन बाहर के रूप से अपने को महारथी सिद्ध करने के लिए,अपने नाम को किसी भी प्रकार से परिवार के बीच कमज़ोर या कम न करने के कारण विवेक का खून करते रहते हैं। 53यह विवेक का खून करना भी पाप है।
29So, why is there a lack of self transformation?
54जैसे आपघात महापाप है, वैसे यह भी पाप के खाते में जमा होता है।
30The main basis of this is that one particular power is missing.
55इसलिए बापदादा मुस्कराते रहते हैं और उनमें मन के डॉयलाग भी सुनते रहते हैं।
31That special power is the power of realisation. 32The easy basis of any transformation is the power of realisation.
56बहुत सुन्दर डॉयलाग होते हैं। 57मूल बात - ऐसी महसूसता वाले यह समझते हैं कि किसको क्या पता पड़ता है, ऐसे ही चलता है… लेकिन बाप को पता हर पत्ते का है।
33Until you have the power of realisation, you cannot have experience and until you have experience, the foundation of the speciality of Brahmin life cannot become strong.
58सिर्फ मुख से सुनने से पता नहीं पड़ता, लेकिन पता होते भी बाप अन्जान बन भोलेपन में भोलानाथ के रूप से बच्चों को चलाते हैं।
34Bring your Brahmin life from the beginning, in front of you. 35The first transformation: I am a soul and the Father is mine on what basis did this transformation take place?
59जबकि जानते हैं, फिर भोला क्यों बनते? 60क्योंकि रहमदिल बाप है,समझा?
36It was when you realised, "Yes, I am a soul and this One alone is my Father."
61ऐसे बच्चे चतुरसुजान बाप से भी अथवा निमित्त आत्माओं से भी बहुत चतुर बन सामने आते हैं।
37This realisation enabled you to have an experience, for only then does transformation take place.
62इसलिए बाप रहमदिल,भोलानाथ बन जाते हैं। 63बापदादा के पास हर बच्चे के कर्म का, मन के संकल्पों का खाता हर समय का स्पष्ट रहता है।
38Until you realise this, you continue to move along at an ordinary speed, but the moment the power of realisation makes you experienced, you become an intense effortmaker.
64दिलों को जानने की आवश्यकता नहीं है लेकिन हर बच्चे के दिल की हर धड़कन का चित्र स्पष्ट ही है। 65इसलिए कहते हैं कि मैं हर एक के दिल को नहीं जानता क्योंकि जानने की आवश्यकता ही नहीं, स्पष्ट है ही।
39In the same way, all the particular things about transformation, whether it is about the Creator or creation, until you realise every aspect, that, yes, this is that time, this is that same yoga, and I am that elevated soul, you will not have that same zeal and enthusiasm in your activity.
66हर घड़ी के दिल की धड़कन वा मन के संकल्प का चार्ट बापदादा के सामने है। 67बता भी सकते हैं, ऐसे नहीं कि नहीं बता सकते हैं।
40In some, there will be transformation for a short time due to the impact of the atmosphere, but it will not be for all time.
68तिथि, स्थान,समय और क्याक् या किया - सब बता सकते हैं।
41The power of realisation brings about easy transformation for all time.
69लेकिन जानते हुए भी अन्जान रहते हैं। 70तो आज सारा चार्ट देखा। 71स्व-परिवर्तन तीव्रगति से न होने के कारण -सच्ची दिल के महसूसता' की कमी है।
42In the same way, in selftransformation too, unless you have the power of realisation, there cannot be elevated transformation for all time.
72महसूसता की शक्ति बहुत मीठे अनुभव करा सकती है।
43In this, realisation of two things in particular is needed.
73यह तो समझते हो ना।
441. The realisation of your own weaknesses.
74कभी अपने को बाप के नूरे रतन आत्मा अर्थात् नयनों में समाई हुई श्रेष्ठ बिन्दु महसूस करो। 75नयनों में तो बिन्दु ही समा सकता है, शरीर तो नहीं समा सकेगा।
452. The realisation of the situation, the desires and feelings in the mind of the one who becomes the instrument (for that situation), the weakness of a person or of that one's stage from being under an external influence.
76कभी अपने को मस्तक पर चमकने वाली मस्तक-मणि,चमकता हुआ सितारा महसूस करो, कभी अपने को ब्रह्मा बाप के सहयोगी, राइट हैण्ड साकार ब्राह्मण रूप में ब्रह्मा की भुजायें अनुभव करो, महसूस करो।
46By knowing the reason for the test through that situation, let there be the realisation of passing in that with your elevated form: "I am elevated, my stage is elevated and that situation is just a paper."
77कभी अव्यक्त फरिश्ता स्वरूप महसूस करो।
47This realisation will easily bring about transformation and you will pass.
78ऐसे महसूसता शक्ति से बहुत अनोखे,अलौकिक अनुभव करो। 79सिर्फ नॉलेज की रीति वर्णन नही करो,महसूस करो।
48The realisation of the desires of others and the realisation for their selfprogress is the basis of your selfprogress.
80इस महसूसता-शक्ति को बढ़ाओ तो दूसरे तरफ की कमज़ोरी की महसूसता स्वतः ही स्पष्ट होगी। 81शक्तिशाली दर्पण के बीच छोटा-सा दाग भी स्पष्ट दिखाई देगा और परिवर्तन कर लेंगे।
49So, selftransformation cannot take place without the power of realisation. 50In this too, one is realisation with an honest heart and the other is realisation in a clever way because you have become very knowledgeable.
82तो समझा, स्व परिवर्तन का आधार महसूसता शक्ति है। 83शक्ति को कार्य में लगाओ, सिर्फ गिनती करके खुश न हो - हाँ,यह भी शक्ति है,यह भी शक्ति है।
51So, in considering the time and in order to justify your task and glorify your name, you will have realisation at that time, but that realisation won't have the power to bring about transformation.
84लेकिन स्व प्रति, सर्व प्रति, सेवा प्रति सदा हर कार्य में लगाओ। 85समझा? 86कई बच्चे कहते कि बाप यही काम करते रहते हैं क्या?
52So, realisation from the heart enables you to receive blessings from the Comforter of Hearts, whereas realisation with cleverness will make you and others happy for a short time.
87लेकिन बाप क्या करे,साथ तो ले ही जाना है। 88जब साथ ले जाना है तो साथी भी ऐसे ही चाहिए ना। 89इसलिए देखते रहते हैं और समाचार सुनाते रहते कि साथी समान बन जाएं। 90पीछे-पीछे आने वालों की तो बात ही नहीं है, वह तो ढेर होंगे।
53The third type of realisation is that your mind accepts that something is not right, your conscience also tells you that that is not right, but, in order to prove yourself externally to be a maharathi, or, because of not wanting to make your name look weak or any less in the family, you continue to kill your conscience.
91लेकिन साथी तो समान चाहिए ना।
54To kill your conscience in this way is also a sin.
92आप साथी हो या बाराती हो? 93बारात तो बहुत बड़ी होगी,इसलिए शिव की बारात मशहूर है।
55Just as committing suicide is a great sin, so too, this also accumulates in the account of sin.
94बारात तो वैराइटी होगी लेकिन साथी तो ऐसे चाहिए ना। 95अच्छा।
56This is why BapDada continues to smile and also continues to listen to the dialogues in their minds.
96यह ईस्टर्न जोन है।
57They are very beautiful dialogues.
97ईस्टर्न जोन क्या कर रहा है? 98प्रत्यक्षता का सूर्य कहाँ से उदय करेंगे?
58The main thing is that those who have this type of realisation think: What does anyone else know?
99बाप में प्रत्यक्षता हुई, वह बात तो अब पुरानी हो गई।
59This continues to happen. 60However, the Father knows about every leaf.
100लेकिन अब क्या करेंगे? 101पुरानी गद्दी है - यह तो नशा अच्छा है लेकिन अब क्या करेंगे? 102अभी कोई नवीनता का सूर्य उदय करो जो सब के मुख से निकले कि यह ईस्टर्न जोन से नवीनता का सूर्य प्रकट हुआ!
61He doesn't know about something only when He is told about it, but even while knowing about it, He becomes ignorant and with innocence, with His innocent form, He makes the children move. 62Since He knows, why does He become innocent?
103जो कार्य अभी तक किसी ने न किया हो,वह अब करके दिखाओ।
63Because He is the Merciful Father and so that you don't accumulate further sin in that sin, He has mercy.
104फंक्शन, सेमीनार किये, आई.पी. (विशिष्ट व्यक्ति) की सेवा की, अखबारों में डाला - यह तो सभी करते लेकिन नवीनता की कुछ झलक दिखाओ। 105समझा?
64Do you understand? 65Such children become very clever and come in front of the Clever Father or the instrument souls. 66This is why the Father becomes merciful and the Innocent Lord.
106बाप का घर सो अपना घर है। 107आराम से सब पहुँच गये हैं।
67BapDada has a very clear account of the actions and every thought in the mind of every child.
108दिल का आराम स्थूल आराम भी दिला देता है। 109दिल का आराम नहीं तो आराम के साधन होते भी बेआराम होते।
68There is no need to know what is in their hearts, but the image of each heartbeat of every child's heart is clear.
110दिल का आराम है अर्थात् दिल में सदा राम साथ में है, इसलिए कोई भी परिस्थिति में आराम अनुभव करते हो।
69This is why He says that He doesn't know what is in each one's heart because there is no need to know it; it is already clear.
111आराम है ना,कि आनाजाना बेआराम लगता है? 112फिर भी मीठे ड्रामा की भावी समझो।
70The chart of the heartbeat of every moment and every thought in the mind is in front of BapDada.
113मेला तो मना रहे हो ना। 114बाप से मिलना, परिवार से मिलना - यह मेला मनाने की भी मीठी भावी है। 115अच्छा।
71He can tell you about it; it isn't that He cannot tell you about it. 72He can tell you the date, place, time and exactly what you did.
116सर्वशक्तिशाली श्रेष्ठ आत्माओं को, हर शक्ति को समय पर कार्य में लाने वाले सर्व तीव्र पुरूषार्थी बच्चों को, सदा स्व-परिवर्तन द्वारा सेवा में दिलपसन्द सफलता पाने वाले दिलखुश बच्चों को, सदा दिलाराम बाप के आगे सच्ची दिल से स्पष्ट रहने वाले सफलता-स्वरूप श्रेष्ठ आत्माओं को दिलाराम बापदादा का दिल से यादप्यार और नमस्ते। 117विदाई के समय 118मुख्य भाई-बहिनों के साथ - बापदादा सभी बच्चों को समान बनाने की शुभ भावना से उड़ाने चाहते हैं। 119निमित्त बने हुए सेवाधारी बाप-समान बनने ही हैं, कैसे भी बाप को बनाना ही है क्योंकि ऐसे-वैसे को तो साथ ले ही नहीं जायेंगे।
73He can tell you everything.
120बाप की भी तो शान है ना। 121बाप सम्पन्न हो और साथी लंगड़ा या लूला हो तो सजेगा नहीं।
74However, while knowing all of that, He remains ignorant. 75So, today Baba saw the whole chart.
122लूले-लंगड़े बाराती होंगे,साथी नहीं। 123इसलिए शिव की बारात सदा लूली-लंगड़ी दिखाई गई है क्योंकि कुछ कमज़ोर आत्मायें धर्मराजपुरी में पास होने लायक बनेंगी।
76The reason for selftransformation not taking place at a fast speed is the lack of realisation with an honest heart. 77The power of realisation can give you very sweet experiences. 78You understand this, do you not?
124सर्व के सहयोग से सुखमय संसार कार्यक्रम के बारे में - यह तो विषय ऐसी है जो स्वयं सभी सहयोग देने की आफर करेंगे।
79Sometimes, consider yourself to be a soul who is the jewel of the Father's eyes, that is, realise yourself to be the elevated point merged in the eyes.
125सहयोग से फिर सम्बन्ध में भी आयेंगे। 126इसलिए आपे ही आफर होगी।
80Only the point can merge in the eyes; the body cannot merge in the eyes.
127सिर्फ शुभ-भावना, शुभ-कामना-सम्पन्न सेवा में सेवाधारी आगे बढ़ें।
81Sometimes, consider yourself to be the jewel of the forehead, sparkling on the forehead.
128शुभ भावना का फल प्राप्त नहीं हो - यह हो ही नहीं सकता।
82Sometimes, realise yourself to be a sparkling star.
129सेवाधारियों के शुभ भावना,शुभ कामना की धरनी सहज फल देने के निमित्त बनेगी। 130फल तैयार है, सिर्फ धरनी तैयार होने की थोड़ी-सी देरी है।
83Sometimes, experience and realise yourself to be Father Brahma's cooperative right hand, Brahma's arms in the corporeal Brahmin form.
131फल तो फटाफट निकलेंगे लेकिन उसके लिए योग्य धरनी चाहिए। 132अभी वह धरनी तैयार हो रही है।
84Sometimes, realise yourself to be the ayvakt angelic form. 85With the power of realisation, have many unique, alokik experiences.
133वैसे सेवा तो सभी की करनी आवश्यक है लेकिन फिर भी जो विशेष सत्तायें हैं, उनमें से समीप नहीं आये हैं। 134चाहे राज्य सत्ता वालों की सेवा हुई है या धर्म सत्ता वालों की हुई है, लेकिन सहयोगी बनकर के सामने आयें,समय पर सहयोगी बनें - उसकी आवश्यकता है। 135उसके लिए तो शक्तिशाली बाण लगाना पड़ेगा। 136देखा जाता है कि शक्तिशाली बाण वही होता है जिसमें सर्व आत्माओं के सहयोग की भावना हो, खुशी की भावना हो,सद्भावना हो।
86Do not just speak about them in the form of knowledge, but realise them.
137इससे हर कार्य सहज सफल होता है। 138अभी जो सेवा करते हो, वह अलग-अलग करते हो। 139लेकिन जैसे पहले जमाने में कोई कार्य करने के लिए जाते थे तो सारे परिवार की आशीर्वाद लेकर के जाते थे।
87Increase the power of this type of realisation, and then the realisation of the other type, of weaknesses, will automatically become very clear. 88Even a tiny spot would very clearly be seen in a powerful mirror and you would be able to transform it.
140वह आशीर्वाद ही सहज बना देती है।
89So, do you understand?
141तो वर्तमान सेवा में यह एडीशन (अभिवृद्धि) चाहिए।
90The power of realisation is the basis of self transformation.
142तो कोई भी कार्य शुरू करने के पहले सभी की शुभ भावनायें, शुभ कामनायें लो,सर्व के सन्तुष्टता का बल भरो, तब शक्तिशाली फल निकलेगा।
91Use the powers, do not just count them and be happy with that, thinking, "Yes, I have this power, and I also have this power", but constantly use them for the self, for others and for service in every task. 92Do you understand?
143अभी इतनी मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है।
93Some children ask: Does the Father do just this all the time?
144सब खोखले हुए पड़े हैं।
94But what can the Father do?
145मेहनत करने की जरूरत नहीं।
95He has to take you with Him.
146फूँक दो और उड़कर यहाँ आ जाएँ - ऐसे खोखले हैं।
96Since He has to take you with Him, He needs to have such companions.
147और आजकल तो सब समझ रहे हैं कि और कोई पावर चाहिए जो कन्ट्रोल कर सके - चाहे राज्य को, चाहे धर्म को। 148अन्दर से ढूँढ़ रहे हैं।
97Therefore, He continues to look at you and continues to give you the news so that you companions become equal.
149सिर्फ ब्राह्मण आत्माओं की सेवा की विधि में अन्तर चाहिए,वही मन्त्र बन जायेगा। 150अभी तो मन्त्र चलाओ और सिद्धि हो।
98It isn't even a question of those who are going to follow behind; there will be many of them, but the companions have to be equal.
15150 वर्ष मेहनत की। 152यह सब भी होना ही था,अनुभवी बन गये।
99So, are you the companions or those who are part of the procession?
153अभी हर कार्य में यही लक्ष्य रखो किसर्व के सहयोग से सफलता' - ब्राह्मणों के लिए यह टॉपिक है।
100The procession will be very big; this is why the procession of Shiva is very well known.
154बाकी दुनिया वालों के लिए टॉपिक है - सर्व के सहयोग से सुखमय संसार'।
101There will be a variety of those in the procession, but the companions have to be like this (like the Father).
155अच्छा।
102Achcha.
156अब तो आप सबके सिद्धि का प्रत्यक्ष रूप दिखाई देगा। 157कोई बिगड़ा हुआ कार्य भी आपकी दृष्टि से, आपके सहयोग से सहज हल होगा जिसके कारण भक्ति में धन्य-धन्य करके पुकारेंगे। 158यह सब सिद्धियाँ भी आपके सामने प्रत्यक्ष रूप में आयेंगी। 159कोई सिद्धि के रीति से आप लोग नहीं कहेंगे कि हाँ, यह हो जायेगा',लेकिन आपका डायरेक्शन स्वतः सिद्धि प्राप्त कराता रहेगा।
103This is the Eastern Zone.
160तब तो प्रजा जल्दी-जल्दी बनेगी, सब तरफ से निकल कर आपकी तरफ आयेंगे।
104What is the Eastern Zone doing? 105Where will you make the sun of revelation rise?
161यह सिद्धि का पार्ट अभी चलेगा।
106That the Father incarnates is now something old.
162लेकिन पहले इतने शक्तिशाली बनो जो सिद्धि को स्वीकार न करो, तब यह प्रत्यक्षता होगी। 163नहीं तो,सिद्धि देने वाले ही सिद्धि में फँस जाएँ तो फिर क्या करेंगे? 164तो यह सब बातें यहाँ से ही शुरू होनी हैं। 165बाप का जो गायन है कि वह सर्जन भी है, इंजीनियर भी है, वकील भी है, जज भी है - इसका प्रैक्टिकल सब अनुभव करेंगे, तब सब तरफ से बुद्धि हटकर एक तरफ जायेगी।
107However, what will you do now?
166अभी तो आपके पीछे भीड़ लगने वाली है। 167बापदादा तो यह दृश्य देखते हैं और कभी-कभी अब के दृश्य देखते हैं - बहुत फर्क लगता है।
108You have very good intoxication that this is the old kingdom (Brahma Baba's original place Calcutta), but what will you do now?
168आप हो कौन, वह बाप जानता है! 169बहुत-बहुत वण्डरफुल पार्ट होने हैं, जो ख्याल- ख्वाब में भी नहीं हैं।
109Now let the sun of some newness rise so that it emerges from everyone's lips that the sun of newness has risen in the Eastern Zone.
170सिर्फ थोड़ा रूका हुआ है, बस। 171जैसे पर्दा कभी-कभी थोड़ा अटक जाता है ना।
110Now, demonstrate this in a practical way by carrying out a task that no one else has as yet done.
172झण्डा भी लहराते हो तो कभी अटक जाता है। 173ऐसे अभी थोड़ा-थोड़ा अटक रहा है। 174आप जो है, जैसे हो - बहुत महान हो।
111You have had functions, seminars, served IPs and also served through the newspapers, but everyone does that; so now show some sparkle of newness. 112Do you understand?
175जब आपकी विशेषता प्रत्यक्ष होगी तब तो इष्ट बनेंगे।
113The Father's home is your home. 114You have arrived here comfortably.
176आखिर तो भक्त माला भी प्रत्यक्ष होगी ना।
115Comfort of the heart also gives you physical comfort.
177लेकिन पहले ठाकुर सजकर तैयार हों तब तो भक्त आयें ना। 178अच्छा। 179पार्टियों से मुलाकात
116When there isn't comfort of the heart, then, although all the facilities for comfort are available, you feel uncomfortable.
180आप सभी श्रेष्ठ आत्मायें सबकी प्यास बुझाने वाले हो ना? 181वह है स्थूल जल और आपके पास है - ज्ञान अमृत'।
117You have comfort of the heart, that is, Rama is always in your heart with you, and this is why you experience comfort in any situation.
182जल अल्पकाल की प्यास बुझाए तृप्त आत्मा बना देता है।
118You have comfort, do you not? 119Or, does coming and going make you restless?
183तो सर्व आत्माओं को अमृत द्वारा तृप्त करने के निमित्त बने हुए हो ना।
120Nevertheless, consider it to be the destiny of the sweet drama. 121You are celebrating the mela, are you not?
184यह उमंग सदा रहता है? 185क्योंकि,प्यास बुझाना - यह महान पुण्य है।
122To meet the Father, to meet the family; to celebrate the mela is also sweet destiny. 123Achcha.
186प्यासे की प्यास बुझाने वाले को पुण्य आत्मा कहते हैं। 187आप भी महान पुण्य आत्मा बन सभी की प्यास बुझाने वाले हो। 188जैसे प्यास से मनुष्य तड़फते हैं, अगर पानी न मिले तो प्यास से तड़फेंगे ना। 189ऐसे, ज्ञान-अमृत न मिलने से आत्मायें दुःख-अशान्ति में तड़फ रही हैं।
124To all the most powerful elevated souls, to all the intense effortmaking souls who use every power at the right time, to all the happyhearted children who always achieve the success they want in service through selftransformation, to the embodiments of success who always remain clear with an honest heart in front of the Father, the Comforter of Hearts, BapDada's love and remembrance from the heart and namaste.
190तो उनको ज्ञान अमृत देकर प्यास बुझाने वाली पुण्य आत्मायें हो।
125At the time of taking leave, speaking to senior brothers and sisters:
191तो पुण्य का खाता अनेक जन्मों के लिए जमा कर रहे हो ना?
126BapDada wants to make all the children fly with pure wishes for making them equal.
192एक जन्म में ही अनेक जन्मों का खाता, अनेक जन्मों के लिए जमा कर रहे हो ना? 193एक जन्म में ही अनेक जन्मों का खाता जमा होता है।
127The instrument servers are definitely going to become equal to the Father. 128No matter how, the Father has to make you that because He will not take just anyone with Him. 129The Father has His pride too.
194तो आपने इतना जमा कर लिया है ना? 195इतने मालामाल बन गये जो औरों को भी बाँट सकते हो!
130If the Father is complete, but the companions are crippled or handicapped, it would not be fitting.
196अपने लिए भी जमा किया और दूसरों को भी देने वाले दाता बने।
131The crippled and the handicapped will be those who are part of the procession; they will not be companions.
197तो सदा यह चेक करो कि सारे दिन में पुण्यात्मा बने, पुण्य का कार्य किया या सिर्फ अपने लिए ही खाया-पिया मौज किया?
132This is why the procession of Shiva has always been shown as those who are crippled and handicapped, because some weak souls will become worthy after passing through the land of Dharamraj.
198जमा करने वाले को समझदार कहा जाता है, जो कमाये और खाये उसको समझदार नहीं कहेंगे।
133Blessing: May you always be an embodiment of success with the experience of being a companion and a detached observer.
199जैसे भोजन खाने के लिए फुर्सत निकालते हो क्योंकि आवश्यक है, ऐसे यह पुण्य का कार्य करना भी आवश्यक है।
134The children who always stay with the Father automatically become detached observers because the Father Himself plays His part as the detached Observer.
200तो सदा की पुण्य आत्मा हो, कभी-कभी की नहीं। 201चांस मिले तो करें,नहीं। 202चांस लेना है। 203समय मिलेगा नहीं,समय निकालना है।
135So those who stay with Him will also play their parts as detached observers and those whose Companion is the Almighty Authority Father automatically become images of success.
204तब जमा कर सकेंगे। 205इस समय जितना भी भाग्य की लकीर खींचने चाहो,उतना खींच सकते हो क्योंकि बाप भाग्य-विधाता और वरदाता है।
136On the path of devotion they call out, asking for an experience for a short time, to get a glimpse, whereas you have become companions in all relationships.
206श्रेष्ठ नॉलेज की कलम बाप ने अपने बच्चों को दे दी है।
137Therefore, stay in the happiness and intoxication that you have attained what you wanted to.
207इस कलम से जितनी लम्बी लकीर खींचनी चाहो, खींच सकते हो।
138Slogan: The sign of waste thoughts is that your mind is unhappy and your happiness disappears.
208अच्छा।
139* * * O M S H A N T I* * *