Avyakt murli for Sunday 17 December 1989

Warning : Sentence alignment between two languages is based on the number of characters. It is therefore not perfectly reliable.

You can correct the sentence alignment yourself on part or all of the murli.

0> 117-12-89 ओम शान्ति अव्यक्त बापदादामधुबन

0> > 17-12-89 Om Shanti Avyakt Bapdada Madhuban

2सदा समर्थ कैसे बनें?

1How to be constantly powerful.

3अव्यक्त बापदादा अपने बच्चों प्रति बोले 4आज समर्थ बाप अपने चारों ओर के मास्टर समर्थ बच्चों को देख रहे हैं। 5एक है सदा समर्थ और दूसरे हैं कभी समर्थ, कभी व्यर्थ की तरफ न चाहते भी आकर्षित हो जाते।

2Today, the powerful Father is seeing His master powerful children from everywhere. 3One are those who are always powerful and the other are those who are sometimes powerful and at other times get attracted towards waste even against their desire.

6क्योंकि जहाँ समर्थ स्थिति है, वहाँ व्यर्थ हो नहीं सकता, संकल्प भी व्यर्थ नहीं उत्पन्न हो सकता। 7बापदादा देख रहे थे कि कई बच्चों की अब तक भी बाप के आगे फरियाद है कि कभी-कभी व्यर्थ संकल्प याद को फरियाद में बदल देते हैं,चाहते नहीं हैं लेकिन आ जाते हैं। 8विकल्पों की स्टेज को तो मैजारिटी ने मैजारिटी समय तक समाप्त कर लिया है लेकिन व्यर्थ देखना,व्यर्थ सुनना और सोचना, व्यर्थ समय गँवाना - इसमें फुल पास नहीं हैं। 9क्योंकि अमृतवेले से सारे दिन की दिनचर्या में अपने मन और बुद्धि को समर्थ स्थिति में स्थित करने का प्रोग्राम सेट नहीं करते।

4Where there is the powerful stage, there cannot be waste; waste thoughts cannot even emerge.

10इसलिए अपसेट हो जाते हैं। 11जैसे अपने स्थूल कार्य के प्रोग्राम को दिनचर्या प्रमाण सेट करते हो, ऐसे अपनी मन्सा समर्थ स्थिति का प्रोग्राम सेट करेंगे तो स्वतः ही कभी अपसेट नहीं होंगे।

5BapDada was seeing that some children still complain to the Father that sometimes their waste thoughts change remembrance (yaad) into complaints (fariyaad), that they do not want these thoughts to come, but that they do come.

12जितना अपने मन को समर्थ संकल्पों में बिजी रखेंगे तो मन को अपसेट होने का समय ही नहीं मिलेगा। 13आजकल की दुनिया में बड़ी पोजीशन वाले, जिन्हों को आई. पी. या वी.आई.पी. कहते हैं, वह सदा अपने कार्य की दिनचर्या को समय प्रमाण सेट करते हैं।

6The majority have finished the stage of vicious thoughts for the majority of the time. 7Yet you have not fully passed in not looking at waste, not hearing waste, not thinking waste and not wasting time. 8It is because you do not set a programme for your mind and intellect to be in a powerful stage from amrit vela throughout the whole day's timetable that you get upset.

14तो आप कौन हो? 15वह भले वी.आई.पी. हैं लेकिन सारे विश्व में ईश्वरीय सन्तान के नाते, ब्राह्मण-जीवन के नाते आप कितनी भी वी. आगे लगा दो तो भी कम है।

9For instance, just as you make a programme for a physical task, according to the daily timetable, in the same way, if you set your programme for the powerful stage of your mind, you will automatically never get upset.

16क्योंकि आपके आधार पर विश्वपरिवर्त न होता है। 17आप विश्व के नव-निर्माण के आधारमूर्त हो।

10The busier you keep your mind with powerful thoughts, the more the mind will not find the time to get upset.

18बेहद के ड्रामा अंदर हीरो एक्टर हो और हीरे तुल्य जीवन वाले हो। 19तो कितने बड़े हुए! 20यह शुद्ध नशा समर्थ बनाता है और देह-अभिमान का नशा नीचे ले आता है।

11In today's world, the greater someone's position is, the greater the I.P. or V.I.P., the more he will set the activities according to the daily timetable.

21आपका आत्मिक रूहानी नशा है इसलिए नीचे नहीं ले आता, सदा ऊँची उड़ती कला की ओर ले जाता है। 22तो व्यर्थ तरफ आकर्षित होने का कारण है - अपने मन-बुद्धि की दिनचर्या सेट नहीं करते हो। 23मन को बिजी रखने की कला सम्पूर्ण रीति से सदा यूज नहीं करते हो। 24दूसरी बात, बापदादा ने अमृतवेले से लेकर रात के सोने तक मन्सा-वाचा-कर्मणा और सम्बंध-सम्पर्क में कैसे चलना है वा रहना है - सबके लिए श्रीमत अर्थात् आज्ञा दी हुई है।

12So, who are you?

25मन्सा में,स्मृति में क्या रखना है - यह हर कर्म में अपनी मन्सा स्थिति का डायरेक्शन,आज्ञा मिली हुई है। 26और आप सब आज्ञाकारी बच्चे हो ना वा बन रहे हो? 27आज्ञाकारी अर्थात् बाप के सम्बन्ध से बाप के फुट स्टैप लेने वाले अर्थात् कदम के ऊपर कदम रखने वाले।

13They are V.I.P.s but in the context of your being the children of God, in the context of your Brahmin life, compared to the world outside, no matter how many 'V's are put for you, they are not enough, because the world is transformed on the basis of you. 14You are the images of support for the renewal of the world.

28और दूसरा नाता है सजनियों का। 29तो सजनी भी क्या करती है? 30उनको क्या शिक्षा मिलती है?

15In the unlimited drama, you are hero actors and you are the ones with a life as valuable as a diamond.

31साजन के कदम ऊपर कदम चलो।

16So, how great are you?

32तो आज्ञाकारी अर्थात् बापदादा के आज्ञा रूपी कदम पर कदम रखना। 33यह सहज है वा मुश्किल है?

17This pure intoxication makes you powerful, whereas intoxication based on body consciousness brings the soul down.

34कहाँ कदम रखें - ठीक है वा नहीं,यह सोचने की भी जरूरत नहीं। 35है सहज,लेकिन सारे दिन में चलते-चलते कोई न कोई आज्ञाओं का उल्लंघन हो जाता है।

18You have soul conscious spiritual intoxication and this is why it doesn’t bring you down; it constantly takes you into the elevated flying stage.

36बातें छोटी- छोटी होती हैं लेकिन अवज्ञा होने से थोड़ा-थोड़ा बोझ इकट्ठा हो जाता है।

19So, the reason for being attracted towards waste is that you do not set a timetable for your mind and intellect.

37आज्ञाकारी को सर्व सम्बन्धों से परमात्म-दुआयें मिलती हैं।

20You do not constantly and fully use the art of keeping your mind busy.

38यह नियम है। 39साधारण रीति भी कोई किसी मनुष्य आत्मा के डायरेक्शन प्रमाण ‘‘हाँ जी'' कहकर के कार्य करते हैं तो जिसका कार्य करते,उसके द्वारा उसके मन से उनको दुआयें जरूर मिलती हैं।

21Secondly, BapDada has given shrimat, that is, instructions about everything ­ your mind, words, actions, relationships and connections – and told you how to act and live from amrit vela until night­time.

40यह तो परमात्म-दुआयें हैं! 41परमात्म-दुआओं के कारण आज्ञाकारी आत्मा सदा डबल लाइट उड़ती कला वाली होती है।

22You have been given instructions and directions about what awareness you should have in your mind and what the stage of your mind should be in every action.

42साथ-साथ आज्ञाकारी आत्मा को आज्ञा पालन करने के रिटर्न में बाप द्वारा विल पावर विशेष वरदान के रूप में, वर्से के रूप में मिलती है। 43बाप सब पावर्स विल में बच्चे को देते हैं, इसलिए सर्व पावर्स सहज प्राप्त हो जाती हैं। 44तो ऐसे विल पावर प्राप्त करने वाली आज्ञाकारी आत्मा - वर्सा, वरदान और दुआयें, यह सब प्राप्तियां कर लेती हैं जिस कारण सदा खुशी में नाचते, ‘‘वाह-वाह'' के गीत गाते उड़ते रहते हैं। 45क्योंकि उनका हर कर्म, उनको प्रत्यक्षफल प्राप्त कराता है।

23All of you are obedient children, are you not?

46कर्म है बीज।

24Or, are you becoming that?

47जब बीज शक्तिशाली है तो फल भी ऐसा मिलेगा ना। 48तो हर कर्म का प्रत्यक्षफल बिना मेहनत के स्वतः ही प्राप्त होता है।

25Obedience means those who take the same footsteps as the Father in terms of the Father, that is, those who place their footsteps in His footsteps.

49जैसे फल की शक्ति से शरीर शक्तिशाली रहता है, ऐसे कर्म के प्रत्यक्षफल की प्राप्ति कारण आत्मा सदा समर्थ रहती है। 50तो सदा समर्थ रहने का दूसरा आधार है- सदा और स्वतः आज्ञाकारी बनना। 51ऐसी समर्थ आत्मा सदा सहज उड़ते हुए अपनी सम्पूर्ण मंजल - ‘‘बाप के समीप स्थिति'' को प्राप्त करती है। 52तो व्यर्थ तरफ आकर्षित होने का कारण है अवज्ञा।

26The other relationship is that of a bride.

53बड़ी-बड़ी अवज्ञायें नहीं करते हो, छोटी-छोटी हो जाती है।

27What does a bride do? 28What instruction is she given?

54जैसे मुख्य पहली आज्ञा है - पवित्र बनो,कामजीत बनो।

29She has to place her footsteps in the bridegroom’s footsteps.

55इस आज्ञा को पालन करने में मैजारिटी पास हो जाते हैं। 56भोली-भोली मातायें भी इसमें पास हो जाती हैं।

30So, to be obedient means to place your footsteps in the footsteps of BapDada's instructions.

57जो बात दुनिया असम्भव समझती उसमें पास हो जाते।

31Is this easy or difficult? 32Where should you place your steps?

58लेकिन उनका दूसरा भाई क्रोध - उसमें कभी-कभी आधा फेल हो जाते हैं।

33Are your steps accurate or not? 34There shouldn't even be a need to think about that.

59फिर होशियार भी बहुत हैं। 60कई बच्चे कहते हैं - क्रोध नहीं किया लेकिन थोड़ा रोब तो दिखाना ही पड़ता है,क्रोध नहीं आता, थोड़ा रोब रखता हूँ।

35It is easy, but while moving through the day, there is disobedience in one instruction or another. 36They are very small things, but because there has been disobedience, a small burden begins to accumulate.

61जब असम्भव को सम्भव कर लिया,यह तो उसका छोटा भाई है।

37Obedient ones receive God’s blessings from all the relationships.

62तो इसको आज्ञा कहेंगे वा अवज्ञा? 63इससे भी छोटी अवज्ञा अमृतवेले का नियम आधा पालन करते हो। 64उठ करके बैठ तो जाते हो लेकिन जैसे बाप की आज्ञा है,उस विधि से सिद्धि को प्राप्त करते हो?

38This is a law. 39In an ordinary way too, if someone says “yes” to the directions given by a human soul and performs that action, then whoever's task it is that he is carrying out, he definitely receives blessings from that person.

65शक्तिशाली स्थिति होती है?

40Here, you receive God's blessings.

66स्वीट साइलेन्स के साथ-साथ निद्रा की साइलेन्स भी मिक्स हो जाती है।

41Because of receiving God’s blessings, an obedient soul always remains double­light and has the flying stage.

67बापदादा अगर हर एक को अपने सप्ताह की टी.वी. दिखाये तो बहुत मजा देखने में आयेगा! 68तो आधी आज्ञा मानते हो - नेमीनाथ बनते हो लेकिन सिद्धिस्वरूप नहीं बनते हो। 69इसको क्या कहेंगे?

42Together with that, in return for an obedient soul following instructions, that soul receives from the Father willpower in the form of a special blessing and as an inheritance.

70ऐसी छोटी-छोटी आज्ञायें हैं। 71जैसे आज्ञा है - किसी भी आत्मा को न दुःख दो, न दुःख लो।

43The Father wills all the powers to the child and this is why he is easily able to attain all powers.

72इसमें भी दुःख देते नहीं हो लेकिन ले तो लेते हो ना। 73व्यर्थ संकल्प चलने का कारण ही यह है - व्यर्थ दुःख लिया।

44So, an obedient soul who has attained willpower also attains blessings, an inheritance and good wishes.

74सुन लिया तो दुःखी हुए। 75सुनी हुई बात न चाहते भी मन में चलती है - यह क्यों कहा,यह ठीक नहीं कहा, यह नहीं होना चाहिए…।

45Because of this, he constantly dances in happiness and sings songs of 'wah wah' and continues to fly, for his every action enables him to experience instant fruit.

76व्यर्थ सुनने,देखने की आदत मन को 63जन्मों से है,इसलिए अभी भी उस तरफ आकर्षित हो जाते हो।

46Actions are the seed, and so if the seed is powerful, the fruit will also be according to that, will it not?

77छोटी-छोटी अवज्ञायें मन को भारी बना देती हैं और भारी होने के कारण ऊँची स्थिति की तरफ उड़ नहीं सकते। 78यह बहुत गुह्य गति है। 79जैसे पिछले जन्मों के पाप-कर्म बोझ के कारण आत्मा को उड़ने नहीं देते।

47So, without labour they automatically receive the instant fruit of their actions. 48Just as the body remains healthy by eating fruit, in the same way, because of the instant fruit of their actions, the soul always remains powerful.

80ऐसे इस जन्म की छोटी-छोटी अवज्ञाओं का बोझ, जैसी स्थिति चाहते हो - वह अनुभव करने नहीं देती।

49So the second method of remaining constantly powerful is to be obedient constantly and naturally.

81ब्राह्मणों की चाल बहुत अच्छी है। 82बापदादा पूछते हैं - कैसे हो? 83तो सभी कहेंगे -बहुत अच्छे हैं, ठीक हैं।

50Such a powerful soul constantly and easily flies and reaches his destination of becoming complete and attaining the stage of being close to the Father.

84फिर जब पूछते हैं कि जैसी स्थिति होनी चाहिए वैसी है?

51The reason for being attracted towards waste is disobedience.

85तो चुप हो जाते हैं। 86इस कारण यह अवज्ञाओं का बोझ सदा समर्थ बनने नहीं देता।

52You are not disobedient in major respects, but there is disobedience in small matters.

87तो आज यही स्लोगन याद रखना - ‘न व्यर्थ सोचो,न व्यर्थ देखो, न व्यर्थ सुनो,न व्यर्थ बोलो, न व्यर्थ कर्म में समय गँवाओ।

53For instance, the main thing, the first instruction, is to become pure, to be conquerors of lust. 54The majority of you pass in following this instruction.

88' आप बुराई से तो पार हो गये।

55Even the innocent mothers also pass in this.

89अब ऐसे आज्ञाकारी चरित्र को चित्र बनाओ।

56You pass in that which the world considers to be impossible.

90इसको कहते हैं - ‘सदा समर्थ आत्मा। 91'अच्छा!

57But its second brother is anger, and half of you sometimes fail in that.

92सभी टीचर्स आार्टिस्ट हो।

58Then you also become very clever.

93चित्र बनाना आता है? 94अपना श्रेष्ठ चरित्र का चित्र बनाना आता है ना!

59Some children say: I didn't get angry, but I had to show a little bit of bossiness (authority).

95तो बड़े-ते-बड़े चित्रकार वही हैं जो हर कदम में चरित्र का चित्र बनाते रहते हैं।

60I don't get angry but I have a bit of authority. 61You have made the impossible possible, and this is its little brother.

96इसी चरित्र का चित्र बनाने कारण ही आपके जड़ चित्र आधाकल्प चलते हैं। 97तो टीचर्स अर्थात् बड़े-ते-बड़े चित्रकार।

62What would you say to this? 63Is it obedience or disobedience? 64An even smaller disobedience than this is that you only half follow the discipline of amrit vela.

98अपना भी चित्र बनाते और अन्य आत्माओं को भी चित्रकार बना देते हो। 99औरों के भी श्रेष्ठ चरित्र बनाने के निमित्त टीचर्स हो।

65You get up and sit down, but do you attain success through the method given by the Father’s instructions? 66Do you have a powerful stage?

100इसी में ही बिजी रहते हो ना। 101फुल बिजी रहो।

67Together with sweet silence, the silence of sleep also becomes mixed.

102एक सेकण्ड भी मन-बुद्धि को फुर्सत में रखा तो व्यर्थ संकल्प अपनी तरफ आकर्षित कर लेंगे।

68If BapDada were to show you your weekly television, you would enjoy it a great deal.

103सुनाया ना कि सेवा का प्रत्यक्षफल सदा प्राप्त हो - यही निशानी है सदा आज्ञाकारी आत्मा की।

69So you follow half the instruction; you become the lord who follows the discipline, but you do not become an embodiment of success.

104कभी सेवा का फल प्रत्यक्ष मिलता और कभी नहीं मिलता, इसका कारण?

70What would you say to this? 71There are such small things of disobedience.

105कोई-न-कोई अवज्ञा होती है। 106टीचर्स अर्थात् अमृतवेले से लेकर रात तक हर आज्ञा के कदम-पर-कदम रखने वाली।

72You have been given the instruction: Do not cause sorrow for another soul and do not take sorrow.

107ऐसी टीचर्स हो वा कभी-कभी अलबेला-पन आ जाता है?

73Within this too, you do not cause sorrow, but you do take sorrow.

108अलबेला नहीं बनना। 109जिम्मेवारी के ताजधारी हो।

74The reason for having waste thoughts is that you take unnecessary sorrow.

110कभी ताज भारी लगता है तो उतार देते हैं।

75You hear something and so you experience sorrow.

111आप उतारने वाले तो नहीं हो ना। 112सदा आज्ञाकारी माना सदा जिम्मेवारी के ताजधारी।

76Whatever you hear continues to work in your mind against your conscious wish: "Why did he say this?"

113टीचर्स तो सब हैं लेकिन इसको कहते हैं - योग्य टीचर,योगी टीचर।

77"What he said was right." 78"This should not happen."

114टीचर्स कभी कम्पलेन नहीं कर सकती। 115औरों को कम्पलीट करने वाली हो,कम्पलेन करने वाली नहीं।

79The mind has had the habit of listening to and looking at waste for 63 births and this is why it becomes attracted to that even now.

116कभी ऐसे पत्र तो नहीं लिखती हो ना - क्या करें, हो गया, होना तो नहीं चाहिए।

80This is why disobedience in little things makes the mind heavy and, because of being heavy, you cannot fly to a high stage.

117वह तो समाप्त हो गया ना।

81This is a very deep philosophy.

118सुनाया था - पत्र लिखो जरूर, मधुबन में पत्र जरूर भेजो परंतु ‘‘मैं सदा ओ.के. हूँ'' - बस,यह दो लाइन लिखो।

82The burden of the sins of the past does not allow souls to fly. 83Similarly, disobedience in little things in this one birth does not allow you to experience the stage that you want.

119पढ़ने वालों को भी टाइम नहीं।

84The activity of Brahmins is very good.

120फिर कम्पलेन करते कि पत्र का उत्तर नहीं आया।

85When BapDada asks how you are, everyone says "We are very well."

121वास्तव में आप सबके पत्रों का उत्तर बापदादा रोज की मुरली में देता ही है।

86However, when you are asked: Is your stage as it should be, you go quiet.

122आप लिखेंगे ओ.के. और बापदादा ओ.के. के रिटर्न में कहते - ‘यादप्यार और नमस्ते। 123'तो यह रेसपान्ड हुआ ना।

87Because of this, the burden of this disobedience does not allow you to be constantly powerful.

124समय को भी बचाना है ना। 125सेवा समाचार भी शार्ट में लिखो। 126तो समय की भी एकॉनामी,कागज की भी एकॉनामी, पोस्ट की भी एकॉनामी।

88So, today, remember this slogan: Don't think waste, don't see waste, don't listen to waste, don't speak waste and don’t waste time in wasteful actions.

127हो। 128एकॉनामी क्या हो सकती है।

89You have gone beyond doing something bad.

129पत्र 3पेज में भी लिखा जा सकता है।

90Now paint an image of the divine character of obedience.

130कोई को विस्तार से लिखने का डायरेक्शन मिलता है तो भल लिखो लेकिन दो लाइन में अपनी गलती की क्षमा ले सकते हो।

91This is known as being a constantly powerful soul. 92Achcha. 93All the teachers are artists.

131छिपाओ नहीं,लेकिन शार्ट में लिखो।

94Do you know how to paint a picture?

132कितने पत्र लिखते हैं, जिनका कोई सार नहीं होता।

95You know how to paint a picture of your elevated activity, do you not?

133बाप को कहो - मेरा यह काम कर ले, मेरे को ठीक कर दे,मेरा धंधा ठीक कर दे, मेरी पत्नी को ठीक कर दे … ऐसे पत्र एक बार नहीं 10 बार भेजते हैं।

96So the greatest artists are those who paint an image of their activity at every step. 97And because you paint an image of such activity, your non­living images last for half a cycle.

134तो अब एकॉनामी के अवतार बनो और बनाओ।

98So the teachers are the greatest artists.

135अच्छा! 136सभी को यह मेला अच्छा लगता है ना।

99You create your own image and you also make other souls into artists.

137दुनिया वाले कहते दो दिन का मेला और आपका 4 दिन का मेला है।

100You teachers are the instruments to make the activity of others elevated.

138सभी को पसंद है ना यह मेला। 139अच्छा!

101You remain busy in this, do you not?

140चारों ओर के सदा समर्थ आत्माओं को,सदा हर कदम में आज्ञाकारी रहने वाले आज्ञाकारी बच्चों को, सदा व्यर्थ को समर्थ में परिवर्तन करने वाले विश्व-परिवर्तक आत्माओं को,सदा अपने चरित्र के चित्रकार बच्चों को समर्थ बापदादा का यादप्यार और नमस्ते। 141बॉम्बे - गुजरात ग्रुप:- बेहद बाप के अर्थात् बेहद के मालिक के बालक हैं, ऐसे समझते हो? 142बालक सो मालिक होता है, इसलिए बापदादा बच्चों को ‘‘मालेकम् सलाम'' कहते हैं। 143बेहद बाप के बेहद के वर्से के बालक सो मालिक हो।

102Remain fully busy.

144तो बेहद के वर्से की खुशी भी बेहद होगी ना। 145बाप बच्चों को अपने से भी आगे रखते हैं।

103If you keep your mind and intellect idle even for a second, then they will be attracted by waste thoughts.

146विश्व के राज्य का अधिकारी बच्चों को बनाते हैं,खुद तो नहीं बनते।

104You were told that always to receive the instant fruit of service is the sign of a constantly obedient soul.

147तो वर्तमान और भविष्य - दोनों अधिकार मिल गये और दोनों ही बेहद हैं!

105Sometimes, you receive the instant visible fruit of service and sometimes you don’t. 106What is the reason for this?

148सतयुग में भी हदें तो नहीं होंगी ना - न भाषा की, न रंग की, न देश की। 149यहाँ तो देखो कितनी हदें हैं!

107There is one form of disobedience or another. ‘Teachers’ means those who take every step according to the step of instructions from amrit vela until night time.

150बेहद के आकाश को भी हदों में बाँट दिया है।

108Are you such teachers or is there sometimes carelessness? 109Don't be careless.

151वहाँ कोई हद नहीं होती।

110You are wearing the crown of responsibility.

152तो बेहद का राज्य-भाग्य हो गया।

111Sometimes, when the crown feels heavy, it is taken off.

153लेकिन बेहद का राज्य-भाग्य प्राप्त करने वालों को पहले इस समय अपनी देह की हद से परे जाना पड़ेगा।

112So, you are not those who take it off, are you? 113To be always obedient means to be always wearing the crown of responsibility.

154अगर देहभान की हद से निकले तो और सभी हद से निकल जायेंगे।

114All of you are teachers, but such souls are known as worthy teachers, yogi teachers.

155इसलिए बापदादा कहते हैं - पहले देह सहित देह के सब सम्बन्धों से न्यारे बनो।

115Teachers can never complain. 116You are ones who make others complete, not the ones who complain.

156पहले देह फिर देह के सम्बन्धी।

117You never write such letters saying, "What can I do?

157तो इस देह के भान की हद से निकले हो?

118This happened?" 119"This should not have happened."

158क्योंकि देह की हद कभी भी ऊपर नहीं ले जायेगी।

120Writing such letters has finished, has it not?

159देह मिट्टी है,मिट्टी सदा भारी होती है।

121You were told earlier: Definitely write a letter.

160कोई भी चीज़ मिट्टी की होगी तो भारी होगी ना।

122Definitely send a letter to Madhuban, but just write the two lines: "I am always OK."

161यह देह तो पुरानी मिट्टी है, इसमें फंसने से क्या मिलेगा! 162कुछ भी नहीं।

123Those who have to read them don't have the time. 124Then you complain that you didn't receive an answer.

163तो सदा यह नशा रखो कि ‘बेहद बाप और बेहद वर्से का बालक सो मालिक हूँ।

125Actually, BapDada definitely gives an answer to your letters in the murli every day.

164'जब बालक बनना है उस समय मालिक नहीं बनो और जब मालिक बनना है उस समय बालक नहीं बनो।

126You write “OK” and in return for your OK BapDada gives you love, remembrance and says namaste.

165जब कोई राय देनी है, प्लैन सोचना है, कुछ कार्य करना है तो मालिक होकर करो लेकिन जब मैजारिटी द्वारा या निमित्त बनी आत्माओं द्वारा कोई भी बात फाइनल हो जाती है तो उस समय बालक बन जाओ, उस समय मालिक नहीं बनो। 166मेरा ही विचार ठीक है, मेरा ही प्लैन ठीक है - नहीं। 167उस समय मालिक नहीं बनो। 168किस समय राय बहादुर बनना है और किस समय राय मानने वाला बनना है- जिसको यह तरीका आ जाता है वह कभी नीचे-ऊपर नहीं होता।

127Is that not a response?

169वह पुरूषार्थ और सेवा में सफल रहता है।

128Time has to be saved. 129Write service news in short.

170अपने को मोल्ड कर सकता है, अपने को झुका सकता है।

130Then there will be economy of time, economy of paper and economy of postage.

171झुकने वाले को सदैव ही सेवा का फल मिलता है और अपने अभिमान में रहने वाले को सेवा का फल नहीं मिलता है। 172तो सफलता की विधि है - बालक सो मालिक, समय पर बालक बनना,समय पर मालिक बनना।

131In what way can you economize? 132A letter can be written in three pages; if you have been given a direction to write in detail, then you may write, but to ask for forgiveness for your mistake can also be written in two lines.

173यह विधि आती है? 174अगर छोटी-सी बात को बालक के समय मालिक बन कर सिद्ध करेंगे तो मेहनत ज्यादा और फल कम मिलेगा।

133Do not hide anything, but write it in short. 134There are many letters written which have no purpose in them. 135You say to Baba: Do this work for me.

175और जो विधि को जानते हैं, समय प्रमाण उसको मेहनत कम और फल ज्यादा मिलता है। 176वह सदा मुस्कराता रहेगा।

136Make me well. 137Put my business right; make my wife well. 138Such letters don’t come just once, they are sent 10 times.

177स्वयं भी खुश रहेगा और दूसरों को देखकर के भी खुश होगा।

139Become an incarnation of economy and inspire others to be the same.

178सिर्फ मैं बड़ा खुश रहता हूँ, यह नहीं।

140Achcha. 141You all enjoy this mela, do you not?

179लेकिन खुश करना भी है तो खुश रहना भी है,तब राजा बनेंगे। 180अपने को मोल्ड करेंगे तो गोल्डन एज का अधिकार जरूर मिलेगा। 181अच्छा!

142The people of the world say the mela takes place for two days, but your mela takes place for four days. 143Does everyone enjoy this mela?

182दिल्ली ग्रुप:- बापदादा सभी बच्चों को त्रिकालदर्शी श्रेष्ठ आत्मा बनाते हैं। 183त्रिकालदर्शी अर्थात् पास्ट,प्रेजेंट और फ्यूचर - तीनों कालों को जानने वाले। 184जो तीनों कालों को जानने वाली आत्मा है वह कभी भी माया से हार नहीं खा सकती। 185क्योंकि वर्तमान क्या है और भविष्य में क्या होने वाला है - दोनों ही त्रिकालदर्शी आत्मा की बुद्धि में स्पष्ट रहता है-क्या हूँ और क्या बनने वाली हूँ।

144Achcha.

186क्या थी-वह भी जानते हैं लेकिन नशा वर्तमान और भविष्य का है। 187वर्तमान समय की लिस्ट निकालो - क्या हो, तो कितनी लम्बी लिस्ट होगी! 188कितने टाइटल बाप ने दिये! 189औरों को जो टाइटल मिलते हैं वह आत्माओं द्वारा आत्माओं को मिलते हैं और अल्पकाल का टाइटल होता है,एक जन्म भी चले या नहीं चले।

145To the constantly powerful souls in all four directions, to the obedient children who remain obedient at every step, to the world transformer souls who transform anything wasteful into something powerful, to the artist children who paint the paintings of their own activities, love, remembrance and namaste from powerful BapDada.

190आज प्राइम-मिनिस्टर का टाइटल मिला,कितना समय चला?

146BapDada meeting a group from Bombay and Gujarat:

191आज है कल नहीं। 192तो अल्पकाल के टाइटल हुए ना। 193आपके टाइटल अविनाशी हैं क्योंकि देने वाला अविनाशी बाप है।

147Do you consider yourselves to belong to the unlimited Father, that is, that you are the children of the One who is the Master of the unlimited?

194बाप ने ‘नूरे रत्न' बनाया तो सारा कल्प जहान के नूर बन गये।

148A child is a master and this is why BapDada as the Master salutes the children.

195अपने राज्य में भी विश्व की नजरों में होंगे ना! 196तो नूरे जहान हो गये ना।

149You are the children who are the masters of the unlimited inheritance of the unlimited Father.

197और भक्ति में भी नूरे जहान होंगे। 198सारे जहान के आगे विशेष आत्माएं तो आती हैं ना,तब तो पूजते हैं।

150So, you would have the unlimited happiness of the unlimited inheritance, would you not? 151The Father places the children ahead of Himself.

199तो अविनाशी हो गये। 200तो लिस्ट निकालो - कितने टाइटल परमात्मा द्वारा मिलते हैं।

152He gives you children a right to the kingdom of the world; He Himself doesn’t keep that right for Himself.

201और अविनाशी टाइटल तो नशा भी अविनाशी होगा ना। 202जैसे कहा जाता है कि खुशी में सदा उड़ते रहते हैं।

153So, you have received a right to both the present and the future, and both are unlimited.

203खुशी में रहने वाले के पाँव सदा धरनी से ऊँचे होते हैं क्योंकि खुशी में नाचेंगे ना।

154There will not be any limitations in the golden age, will there? 155Not of any language, colour or land.

204तो अविनाशी टाइटल याद करने से नैचुरल उड़ते रहेंगे, इस देह रूपी धरनी पर पाँव नहीं होंगे।

156Here, there are so many limitations. 157They have distributed the unlimited sky by dividing it into limits.

205बुद्धि है पाँव।

158There is no limit there.

206तो बुद्धि रूपी पाँव खुशी से ऊपर रहेंगे, देहभान से परे रहेंगे। 207इसलिए बापदादा ‘फरिश्ता'कहते हैं। 208‘फरिश्ते' का अर्थ ही है बुद्धि रूपी पाँव धरनी पर न हो।

159So, you have the unlimited fortune of the kingdom. 160However, those who are going to attain the unlimited fortune of the kingdom will first of all have to go beyond any limitation of the physical body of this time.

209न देह में, न देह के सम्बन्ध में,न देह के पुराने पदार्थो में। 210यह है धरनी। 211इससे ऊपर।

161If you go beyond the limitation of physical body consciousness you will be able to go beyond all other limitations.

212ऐसे रहते हो या कभी-कभी धरनी में आने की दिल होती हैं? 213कभी धरनी आकर्षित तो नहीं करती?

162This is why BapDada says: First of all, become detached from all bodily relationships, including your body.

214स्थूल चीजों को तो स्थूल धरनी आकर्षित करके ऊपर से नीचे ले आती है लेकिन आपको नहीं कर सकती।

163First, the body, and then the bodily relationships. 164So, have you gone beyond the consciousness of this body?

215तो नीचे आते हो या ऊपर रहते हो?

165The limitations of the body will never take you up above.

216फरिश्ता कहाँ भी जायेगा तो वरदान देने या संदेश देने के लिए, संदेश दिया और यह उड़ा!

166The body is clay and this is always heavy. 167Anything made of clay would be heavy, would it not?

217तो अगर देहधारियों के सम्बन्ध में आते भी हो तो ऊपर से आये,संदेश दिया और यह उड़ा।

168This body is old clay, so what would you receive by becoming trapped in it?

218ऐसे है ना! 219अच्छा!

169Nothing at all.

220बॉम्बे ग्रुप:- स्व-स्थिति की शक्ति से किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकते हो ना! 221स्व-स्थिति अर्थात् आत्मिक-स्थिति।

170So, always have the intoxication that you are the children who are masters of the unlimited Father, that is, of an unlimited inheritance.

222पर-स्थिति व्यक्ति वा प्रकृति द्वारा आती है। 223अगर स्व-स्थिति शक्तिशाली है तो उसके आगे पर-स्थिति कुछ भी नहीं है।

171When you have to become a child, do not become a master at that time and when you have to become a master, do not become a child at that time.

224प्रकृति के भी मालिक आप हो ना! 225आपके परिवर्तन से प्रकृति का परिवर्तन होता है।

172When any advice has to be given, when a plan has to be made or a task has to be accomplished, then do that as a master.

226इस समय आप सतोप्रधान बन रहे हो तो प्रकृति भी तमो से सतो में परिवर्तन हो रही है।

173However, when anything is finalised by the majority or the instrument souls, then become a child at that time.

227आप रजोगुणी बनते हो तो प्रकृति भी रजोगुणी बनती है।

174At that time, do not become a master. 175“Only my idea is good.

228तो श्रेष्ठ कौन हुआ?

176Only my plan is good.” 177No.

229आप हुए ना। 230इसलिए स्व-स्थिति में सि्थत रहने वाला कभी परिस्थिति से घबराता नहीं है क्योंकि पावरफुल कभी कमज़ोर से नहीं घबराता। 231व्यक्ति द्वारा भी परिस्थिति आती है।

178Do not become a master at that time. 179Those who know the method of when to become an adviser and when to become one who follows the advice given will never fluctuate.

232तो आजकल के व्यक्ति भी तो तमोगुणी हैं ना! 233आप तो सतोगुणी हो।

180They remain successful in their efforts and service.

234तो तमोगुण पावरफुल नहीं,सतोगुण पावरफुल है। 235कई ऐसा समझते हैं - और परिस्थितियों से तो पार हो जाते हैं लेकिन जब कोई ब्राह्मण आत्मा द्वारा परिस्थिति आती है तो उसमें घबरा जाते हैं, उसमें थोड़ा ‘‘क्या-क्यों''में चले जाते हैं। 236लेकिन जिस समय कोई भी ब्राह्मण आत्मा में माया प्रवेश होती है उस समय ब्राह्मण आत्मा नहीं है,वशीभूत है। 237इसलिए उससे भी घबरा नहीं सकते।

181They are able to mould themselves and make themselves bow down.

238कोई भी ब्राह्मण आत्माएं अगर वशीभूत हैं तो वशीभूत पर रहम आता है, तरस पड़ता है। 239वशीभूत पर कभी जोश नहीं आता।

182Those who bow down always receive the fruit of service, whereas those who have their own ego do not receive the fruit of service.

240कोई जान-बूझकर कुछ करता है तो उस पर जोश आता है।

183So the method of success is: To be a child and a master.

241तो जब ब्राह्मण आत्मा भी वशीभूत है तो रहम की भावना रखो।

184Be a child at the right time and be a master at the right time. 185Do you know this method?

242फिर घबरायेंगे नहीं, और ही उस आत्मा की सेवा करने लग जायेंगे। 243शुभ भावना, शुभ कामना द्वारा सेवा करेंगे।

186If you try to prove a minor thing by being a master when you have to be a child, it would then require more work and you would receive less fruit.

244तो स्व-स्थिति वाला किसी भी प्रकार की परिस्थिति से घबरा नहीं सकता क्योंकि नॉलेजफुल आत्मा हो गई।

187However, those who know the method will receive more fruit for less labour, according to the time. 188They will always be smiling.

245तीनों कालों की, सर्व आत्माओं की नॉलेज है।

189They themselves will remain happy and they will also be happy seeing others.

246नॉलेजफुल वा त्रिकालदर्शी कभी घबरा नहीं सकते। 247सदा ही किसी भी परिस्थिति में मुस्कराते रहेंगे।

190It should not just be “I am always very happy”, but you also have to make others happy as well, for only then will you become a king.

248हर्षित होंगे,परिस्थिति से आकर्षित नहीं होंगे।

191If you mould yourself, you will definitely receive a right to the golden age.

249अगर कोई भी परिस्थिति में फेल होते हैं तो परिस्थिति की तरफ आकर्षित हो गये ना!

192Achcha. 193Blessing: May you be a true tapaswi server and do tapasya while keeping the knowledge of the whole tree in your awareness.

250जो हर्षित होगा वह साक्षी होकर खेल देखेगा,आकर्षित नहीं होगा।

194On the path of devotion, they show tapaswis sitting under trees doing tapasya.

251तो आप सब कौन हो?

195This also has a meaning.

252हर्षित रहने वाले या आकर्षित होने वाले?

196You children reside among the roots of the world kalpa tree.

253परिस्थितियाँ और ही महावीर बनाती हैं। 254क्योंकि परिस्थिति को जानते जाते हो ना!

197By sitting under the tree, you automatically have knowledge of the whole tree in your intellect.

255अनुभव की अथार्टी बढ़ती जायेगी। 256तो ऐसे महावीर हो या कभी-कभी कमज़ोरी का भी मजा ले लेते हो?

198So, keep the knowledge of the whole tree in your awareness and observe this tree as a detached observer.

257एक बार भी कोई कमज़ोरी को धारण किया तो एक कमज़ोरी आना माना सब कमज़ोरियों का आना।

199This intoxication will bring you happiness and your battery will become charged through that.

258एक भूत आया तो सभी भूत आ जायेंगे।

200Then, even while doing service, you will also have tapasya.

259चाहे विशेष रूप में कोई एक भूत हो लेकिन छिपे हुए सब भूत आते हैं।

201Slogan: The illness of the body is not a big thing, but your mind should never become ill.

260इसलिए अभी भूतों से मुक्त बनो।

202* * * O MS H A N T I * * *