Avyakt murli for Wednesday 11 December 1991
Saving in progress..
You can now read this murli without Internet.
You can read this murli without Internet.
in order to be able to read it without internet.
Warning : Sentence alignment between two languages is based on the number of characters. It is therefore not perfectly reliable.
You can correct the sentence alignment yourself on part or all of the murli.
0> 111-12-91 ओम शान्ति अव्यक्त बापदादामधुबन
0> > 11-12-91 Om Shanti Avyakt Bapdada Madhuban
2सत्यता की सभ्यता ही रीयल रॉयल्टी है
1Manners of reality (truth) are real royalty.
3अव्यक्त बापदादा अपने रीयल और रॉयल बच्चों प्रति बोले ः
2Today, BapDada is seeing His elevated family, that is, He is seeing His royal family.
4आज बापदादा अपने श्रेष्ठ परिवार अर्थात् अपने रॉयल फैमली को देख रहे हैं। 5सारे कल्प में सबसे रॉयल आप श्रेष्ठ आत्माएं ही हो। 6अनादि आत्मिक स्वरूप में भी सबसे श्रेष्ठ रॉयल आत्मायें हो और आदि स्वरूप देव आत्माओं के रूप में भी रॉयल राज्य अधिकारी रॉयल फैमली हो। 7पूज्य रूप में भी आप देव आत्माओं की कितनी रॉयल्टी से पूजा होती रहती है और किसी भी अन्य धर्म आत्मा वा राजनीतिक आत्माओं की ऐसी रॉयल पूजा नहीं होती।
3Throughout the entire cycle, you elevated souls are the most royal souls.
8तो तीनों रूपों में - अनादि,आदि और पूज्य स्वरूप ऐसे रॉयल और कोई भी नहीं हैं। 9क्योंकि आप आत्माओं की प्योरिटी की ही रॉयल्टी है। 10ऐसे सम्पूर्ण पवित्र और कोई भी आत्मा सारे कल्प में न ही बनी है, न बनेगी। 11यह प्योरिटी की ही विशेषता है।
4In your eternal form of the soul, you are the most elevated royal souls, and in your original form, in the form of the deity souls, you are also royal; the royal family who have a right to the royal kingdom.
12इसलिए सिर्फ देव आत्माओं के आगे ही यह महिमा गाते हैं कि आप सम्पूर्ण निर्विकारी हो, और किसी भी धर्म आत्माओं की महिमा में ऐसी महिमा नहीं गाई जाती है। 13सिर्फ देव आत्माओं के श्रेष्ठ कीर्ति अर्थात् श्रेष्ठ पवित्रता की ही कीर्तन होता है। 14और कोई भी धर्म में कीर्तन नहीं होता है। 15साजों और बाजों से कीर्तन का रिवाज देव आत्माओं में ही है वा संगमयुग के शक्ति स्वरूप में है।
5In your worshipworthy form, you deity souls are worshipped with so much royalty.
16यह सम्पूर्ण पवित्रता के विधि की सिद्धि है। 17इसलिए आप जैसी रूहानी रॉयल्टी अौर किसी आत्मा की नहीं है।
6None of the souls of other religions or political leaders are worshipped in such a royal way.
18तो चेक करो- ऐसे प्योरिटी की रॉयल्टी कहाँ तक आई है? 19रूहानी रॉयल्टी की सबसे श्रेष्ठ निशानी है - रॉयल्टी अर्थात् रीयल्टी अर्थात् सत्यता।
7In all three forms the eternal, the original and the worshipworthy form – no one is as royal as you because you souls have the royalty of purity.
20जैसे आत्मा का अनादि स्वरूप सत है। 21सत अर्थात् अविनाशी और सत्य है। 22जैसे बाप की महिमा विशेष यही गाते रहते हैं - सत्यम् शिवम् सुन्दरम्।
8Neither has there been nor will there be such a completely pure soul in the entire cycle. 9This is the speciality of purity.
23सत्य ही शिव है वा गॉड इज ट्रुथ (God is truth) कहा जाता है। 24तो बाप की महिमा सत्य अर्थात् सत्यता की है।
10This is why people only sing this praise in front of the deity souls: You are completely viceless.
25ऐसे रॉयल्टी अर्थात् रीयल्टी - सत्यता जरा भी बनावटी या मिला-वटी न हो।
11They do not sing this praise for the righteous souls of any other religion.
26चाहे बोल में, चाहे कर्म में, चाहे सम्बन्ध-सम्पर्क में मिलावट या बनावट नहीं हो। 27जिसको साधारण भाषा में बापदादा कहते हैं - सच्चाई।
12People just sing praise of the elevated actions (kirti) of the deity souls, that is, they only praise their elevated purity.
28रॉयल आत्माओं की वृत्ति, दृष्टि बोल और चलन सब एक सत्य होगी।
13There is no singing of praise (kirtan – singing devotional songs) in any other religion.
29ऐसे नहीं कि वृत्ति में एक बात हो और बोल में दूसरा बनावटी भाव हो। 30इसको रॉयल्टी वा रीयल्टी नहीं कहा जाता है।
14The system of the singing with the sound of music and instruments is just for the deity souls and the shaktis of the confluence age.
31आजकल बापदादा बच्चों की लीला देखते भी हैं और सुनते भी हैं।
15This is the attainment of the method of complete purity.
32कई बच्चे बात को मिलाने और बनाने में बहुत होशियार हैं। 33क्योंकि द्वापर से मिलावट और बनावट की कथायें बहुत सुनी हैं। 34तो इस ब्राह्मण जीवन में भी वह संस्कार इमर्ज कर लेते हैं। 35ऐसी अच्छे रूप से बात बना लेते हैं जो झूठ को बिल्कुल सम्पूर्ण सत्य बना देते हैं और सत्य को झूठ सिद्ध कर देते हैं।
16This is why no other soul has such spiritual royalty as yours.
36इसको कहा जाता है - अन्दर एक,बाहर दूसरा।
17Check to what extent you have imbibed such royalty of purity.
37तो क्या यह रीयल्टी है? 38रॉयल्टी है? 39नहीं है ना । 40तो ऐसे पवित्रता की रॉयल्टी अर्थात् रीयल्टी।
18The most elevated sign of spiritual royalty, that is, reality, is truth, just as the original form of the soul is truth.
41यह रॉयल्टी की निशानी है।
19Truth means imperishable as well as truth.
42अगर यह निशानी नहीं है तो समझो प्योरिटी की रॉयल्टी नहीं आई है वा परसेन्टेज में आई है, सम्पूर्ण नहीं है।
20You especially sing the praise of the Father as the Truth, the Benefactor and the Most Beautiful One. 21It is said: Shiva is the Truth, God is Truth.
43रीयल्टी की दूसरी निशानी बापदादा सदा सुनाते रहते हैं - सच तो बिठो नच।
22So the praise of the Father is the Truth, that of the truth. 23In the same way, royalty means reality.
44सच्ची आत्मायें सदा खुशी में नाचती रहेंगी।
24Truth is never made up or mixed up with anything.
45कभी खुशी कम, कभी खुशी ज्यादा,ऐसा नहीं होगा। 46दिन प्रतिदिन, हर समय और खुशी बढ़ती रहेगी।
25Whether in words, actions or relationships and connections, there is nothing made up or mixed.
47रीयल्टी की निशानी है - सदा खुशी में नाचना। 48नैन चैन कहते हो ना , रायल्टी का अर्थ भी है चित से भी और नैन चैन से भी सदा हर्षित।
26In ordinary language, BapDada calls this honesty. ‘Royal souls’ means that their attitude, vision, words and activities will be true.
49सिर्फ बाहर से हर्षितमुख नहीं, लेकिन चित्त में भी हर्षित। 50हर्षित चित्त हर्षित मुख,दोनों हर्षित हों।
27It isn't that they would have one thing in their attitude and some other intention in their words.
51कई बार ऐसे भी होता है कि अन्दर चित्त में खुशी नहीं होती लेकिन बाहरमुख में समय प्रमाण खुशनुमा बन करके दिखाते हैं। 52इसको अल्प काल का हर्षितमुख कहेंगे, लेकिन हर्षित चित्त,हर्षित मुख अविनाशी हो। 53तो पवित्रता की रीयल्टी रॉयल्टी अर्थात् अविनाशी चित्त और मुख हर्षित हों। 54चेक करो - दूसरे को चेक करने नहीं लग जाना, अपने को चेक करना है।
28That is not called the reality of royalty.
55ऐसी रॉयल आत्मा बापदादा को और सर्व ब्राह्मण परिवार को अति प्यारी होती है।
29BapDada sees and hears the wonderful activities of the children nowadays.
56रीयल प्यारी आत्मा की विशेषता क्या होती है?
30Many children are very clever in making up stories and mixing things.
57क्योंकि आजकल के रीति-रसम प्रमाण जो बहुत प्यारा लगता है तो प्यारे के तरफ न चाहते हुए भी आकार्षित हो जाते हैं। 58जिसको आप लोग अपनी भाषा में अटैचमेन्ट कहते हो। 59क्योंकि प्यारा है तो अटैचमेन्ट तो होगी ना। 60लेकिन रीयल और रॉयल प्यार की निशानी है - वो जितना ही प्यारा होगा उतना ही न्यारा भी होगा।
31Why?
61इसलिए वह न स्वयं एक्स्ट्रा अटैचमेन्ट में आयेगा, न दूसरा उसकी अटैचमेन्ट में आयेगा।
32Because they have heard many stories that have been made up and mixed up since the copper age.
62इसको कहा जाता है रीयल प्यार,सम्पूर्ण प्यार।
33So they allow that sanskar to emerge even in their Brahmin life.
63वह हर्षित रहेगा,आकार्षित भी होगा परन्तु हद की आकर्षण करने वाला नहीं।
34They make up a story with such a beautiful form that they make something false completely true and they prove the truth to be false.
64तो रीयल और रॉयल की निशानी क्या हुई? 65अति प्यारा और अति न्यारा।
35This is called being one thing internally and something else externally.
66रॉयल्टी की और विशेषता है उस आत्मा में कभी किसी भी प्रकार के,चाहे स्थूल,चाहे सूक्ष्म, मांगने के संस्कार नहीं होंगे। 67क्योंकि रॉयल आत्मा सदा सम्पन्न भरपूर रहती है। 68एक भरपूरता बाहर की होती है स्थूल वस्तुओं से,स्थूल साधनों से भरपूरता। 69और दूसरी होती है मन की भरपूरता।
36So, would you call this royalty?
70जो मन से भरपूर रहता है उसके पास स्थूल वस्तु या साधन नहीं भी हो फिर भी मन भरपूर होने के कारण वो कभी अपने में कमी महसूस नहीं करेगा। 71ना में भी हाँ का अनुभव करेगा। 72और जिसका मन भरपूर नहीं होता वह आत्मा बाहर से कितनी भी वस्तु और साधन से भरपूर होते भी वह कभी भी अपने को भरपूर नहीं समझेगा। 73ऐसी आत्मा सदा इच्छा के कारणचाहिए चाहिएका गीत गाती रहेगी।
37Is this reality?
74हर बात में ये होना चाहिए, ये करना चाहिए,ये मिलना चाहिए, ये बदलना चाहिए… हर समय यही गीत गाते रहेगें। 75और मन से भरपूर आत्मा सदा यही गीत गाती रहेगी सब पा लिया, प्राप्त हो गया, ये होना चाहिए,ये करना चाहिए, ये चाहिए चाहिए भी रॉयल मांगने के संस्कार हैं। 76बेहद की सेवा-प्रति सोचना कि ये होना चाहिए, ये करना चाहिए,वह अलग बात है लेकिन स्व की हद के प्राप्ति अर्थ चाहिए चाहिए ये रॉयल मांगना है। 77नाम चाहिए, मान चाहिए,शान चाहिए,प्यार चाहिए,पूछना चाहिए - ये सब हद की बातें हैं।
38Is this royalty?
78रॉयल आत्मा में मांगने का अंश मात्र भी संस्कार नहीं होता है।
39It is not. 40The royalty of such purity is reality.
79समझा - रॉयल्टी क्या होती है?
41This is the sign of royalty.
80तपस्या के चार्ट में यह सब चेक करना, ऐसे नहीं, मैंने किसी को गाली नहीं दी, क्रोध नहीं किया, नहीं, यह सब बातें चेक करना। 81फिर प्राइज लेना।
42If you do not have this sign, then understand that you do not have the royalty of purity yet, or that you only have it to a certain percentage, not fully.
82तपस्या का अर्थ ही है - सम्पूर्ण पवित्र बनना। 83तो पवित्रता की पर्सनालिटी,पवित्रता की रॉयल्टी कहॉ तक प्रैक्टि-कल में रही है यह चेक करना है।
43The second sign of reality that BapDada constantly tells you about is that when there is truth, the soul continues to dance.
84इसको कहेंगे तपस्वीराज। 85समझा - रॉयल्टी क्या है?
44True souls will constantly continue to dance in happiness.
86रॉयल आत्मा का चेहरा और चलन दोनों ही सत्यता की सभ्यता अनुभव करायेंगे।
45Their happiness will not be less at some times and greater at other times.
87वैसे भी रॉयल आत्माओं को सभ्यता की देवी कहा जाता है।
46Day by day, at every moment, their happiness continues to increase.
88उनका बोलना,देखना, चलना,खान-पीना,उठना-बैठना,हर कर्म में सभ्यता सत्यता स्वतः ही दिखाई देगी। 89ऐसे नहीं कि मैं तो सत्य को सिद्ध कर रहा हूँ और सभ्यता हो ही नहीं। 90कई बच्चे कहते हैं वैसे क्रोध नहीं आता है,लेकिन कोई झूठ बोलता है तो क्रोध आ जाता है। 91उसने झूठ बोला, आपने क्रोध से बोला तो दोनों में राइट कौन?
47The sign of reality is to constantly dance in happiness.
92सत्यता को सिद्ध करने वाला सदा सभ्यता वाला होगा। 93कई चतुराई करते हैं, कहेंगे हम क्रोध नहीं करते हैं, हमारा आवाज ही बड़ा है, आवाज ही ऐसा तेज है। 94साइन्स के साधनों से आवाज को कम और ज्यादा कर सकते हैं ना तो क्या साइलेन्स के पॉवर से अपने आवाज की गति को धीमी या तेज नहीं कर सकते हो? 95इससे तो ये टेप रिकार्ड और ये माइक अच्छा है जो आवाज कम ज्यादा तो कर सकते हो।
48You speak of the eyes and the features.
96तो ये चेक करो कि सत्यता के साथ सभ्यता भी है? 97अगर सभ्यता नहीं तो सत्यता नहीं। 98तो प्योरिटी की रॉयल्टी सदा प्रत्यक्ष रूप में दिखाई दे।
49So, then, the meaning of royalty is that you will be constantly cheerful in your heart and also in your features not just external cheerfulness, but cheerfulness even in your heart.
99ऐसे नहीं,अन्दर में तो रॉयल्टी है,बाहर देखने में नहीं आती।
50A cheerful heart and a cheerful face both should be cheerful.
100अगर अन्दर है तो बाहर में जरूर दिखाई देगी। 101सत्यता की रॉयल्टी को कोई छिपा नहीं सकता।
51It often happens that your heart is not cheerful, but at the time of having to be extroverted, you show a smiling face.
102इसमें गुप्त नहीं रहना है। 103कई कहते हैं गुप्त पुरुषार्थी हैं इसीलिए गुप्त रहते हैं।
52This is called being cheerful temporarily, but you should have a permanently cheerful heart and a cheerful face.
104लेकिन जैसे सूर्य को कोई छिपा नहीं सकता, सत्यता के सूर्य को कोई छिपा नहीं सकता।
53The royalty and reality of purity means that the heart and face should both be cheerful eternally.
105न कोई कारण छिपा सकता है, न कोई व्यक्ति। 106सत्य सदा ही सत्य है।
54Check yourself; do not begin to check others, but check yourself.
107सत्यता की शक्ति सबसे महान है। 108सत्यता सिद्ध करने से सिद्ध नहीं होती।
55Such royal souls are much loved by BapDada and the entire Brahmin family.
109सत्यता की शक्ति को स्वतःही सिद्ध होने की सिद्धि प्राप्त होती है।
56What is the speciality of a really loved soul?
110सत्यता को अगर कोई सिद्ध करने चाहता है तो वह सिद्ध जिद्द हो जाता है। 111इसलिए सत्यता स्वयं ही सिद्ध होती ही है।
57According to the systems of today, you become attracted towards someone for whom you have a lot of love.
112उसको सिद्ध करने की आवश्यकता नहीं है। 113समझा ।
58In your language you call this attachment.
114तपस्या वर्ष में क्या दिखाना है? 115प्योरिटी की पर्सनैलिटी और रॉयल्टी।
59Because you have love for that one there will be attachment, will there not?
116अच्छा! 117देश-विदेश के तरफ से सभी बच्चों के पत्र, यादप्यार पुरूषार्थ के,सेवा के समाचार और दिल की रूहरिहान सब बापदादा के पास पहुँच रही है, पहुँच गई है।
60However, if someone is truly loved, the sign of such real and royal love is that the more love you have, the more detached you will be.
118बापदादा सभी बच्चों को नाम सहित याद प्यार दे रहे हैं। 119हर एक समझे पहले हमारी याद।
61Therefore, that one himself doesn't develop extra attachment and nor do others develop attachment for that one.
120क्योंकि बाप-दादा यादप्यार का रेसपॉन्ड अव्यक्त रूप से तो उसी घड़ी दे ही देते हैं। 121लेकिन फिर भी साकार विधि से स्वयं भी साकार में पत्र लिखते हैं या यादप्यार भेजते तो बापदादा भी साकार विधि प्रमाण साकार रूप में भी रिटर्न यादप्यार दे रहे हैं। 122बापदादा जानते हैं कि चारों ओर उमंग-उत्साह तपस्या का और मन्सा वायब्रेशन द्वारा सेवा का, अच्छा है और रहेगा। 123अभी और भी आगे गुण-राज़युक्त
62This is known as real love, perfect love.
124बातों को सामने रख पुरूषार्थ को,सेवा को महीन और महान बनाते चलो।
63That soul will be cheerful and will also attract others, but will not attract others in a limited way.
125सभी बच्चों को,जो सम्मुख बैठे हैं वा आकार स्वरूप से बाप के सम्मुख हैं, ऐसे सर्व सम्मुख अर्थात् सदा साथ रहने वाले नयनों में, मुख में, मन में सदा बच्चों के बाप हैं और बाप के बच्चे हैं। 126ऐसे सदा याद में समाये हुए श्रेष्ठ आत्मायें,सदा प्योरिटी के रीयल्टी और रॉयल्टी में रहने वाली आत्माएं, सदा मन से सम्पन्न भर-पूर रहने वाली आत्माओं को बापदादा का यादप्यार और नमस्ते। 127पार्टियों से मुलाकात 128ग्रुप-1 ः पद्मापद्म भाग्यवान आत्मायें अनुभव करते हो!
64So, what is the sign of one who is real and royal?
129इतना श्रेष्ठ भाग्य सारे कल्प में किसी भी आत्मा का नहीं है। 130चाहे कितने भी नामीग्रामी आत्मायें हों,लेकिन आपके भाग्य के आगे उन्हों का भाग्य क्या है? 131वह है अल्पकाल का भाग्य और ब्राह्मण आत्माओं का है - अविनाशी भाग्य। 132सिर्फ इस एक जन्म का नहीं है, जन्म-जन्म का है।
65Deep love and great detachment.
133बाप का बनना अर्थात् भाग्य का वर्सा अधिकार में मिलना। 134तो अधिकार तो मिल गया ना। 135बच्चा अर्थात् अधिकार,वर्सा।
66Another specialty of royalty is that that soul will not have the sanskar of asking for anything, whether physical or subtle.
136अधिकार का नशा है कि उतरता चढ़ता है?
67Why is that? 68A royal soul is always complete, full.
137आधाकल्प तो नीचे ही उतरे, अभी क्या करना है? 138चलना है,चढ़ना है या उड़ना है? 139उड़ने वाली चीज बीच में कभी रूकती नहीं।
69One is to be full externally, full with physical things, full with physical facilities, and the other is to be full in the mind.
140रूकेंगे तो नीचे आयेंगे। 141थोड़े से समय में भी रूकेंगे फिर उड़ेंगे तो मंजिल पर कैसे पहुँचेंगे? 142इसलिए उड़ते रहो। 143लेकिन सदा उड़ेगा कौन?
70One who is full in the mind will never feel himself to be lacking anything, even if he is not full with physical things and facilities, because the mind is full.
144जो हल्का होगा। 145तो हल्के हो ना? 146या तन का, मन का, सम्बन्ध का बोझ है?
71Even if something is not there, he will experience it to be there.
147अगर बोझ नहीं है तो रूकते क्यों हैं? 148जो बोझ वाली चीज है वो नीचे आती है और जो हल्की होती है वह सदा ऊपर रहती है। 149आप सब तो डबल लाइट हो ना?
72But no matter how full a soul may be with physical things and facilities, if his mind is not full he will never consider himself to be full.
150तो सदा अपने भाग्य को स्मृति में रखने से भाग्य विधाता बाप स्वतः ही याद आयेगा। 151भाग्य विधाता को याद करना अर्थात् भाग्य को याद करना और भाग्य को याद करना अर्थात् भाग्य विधाता को याद करना। 152दोनों का सम्बन्ध है। 153कोई भी एक को याद करो तो दोनों याद आ जाते हैं।
73Even though the soul has everything, he never considers himself to be full.
154तो चलते- फिरते वाह मेरा श्रेष्ठ भाग्य! 155जो संकल्प में भी न था लेकिन साकार स्वरूप में प्राप्त कर रहे हैं। 156इतना सहज भाग्य और प्राप्त कितना सहज हो गया! 157किसी भी महान आत्मा के पास जाते हैं तो हद की प्राप्ति के लिए - चाहे बच्चा चाहिए,चाहे धन चाहिए, चाहे तन की तन्दरूस्ती चाहिए, तो एक प्राप्ति के लिए भी कितनी मेहनत कराते हैं और आपको क्या करना पड़ा?
74Such a soul constantly sings the song, “I want, I want”, because of desires.
158मेहनत करनी पड़ी? 159या आंख खुली, तीसरा नेत्र खुला और देखा भाग्य का नज़ारा। 160घर बैठे परिचय मिल गया।
75At all times, that soul sings the song, “This should happen, that should be done, that should be received, this should change.”
161आप लोगों को ढूंढना नहीं पड़ा। 162कोई हद के खान से भी हद का खज़ाना लेना हो तो कितनी भागदौड़ करनी पड़ती है।
76That soul constantly sings these songs, whereas a soul who is full in the mind constantly sings the song, “I have found; I have attained.”
163ये तो सहज ही आपको घर बैठे हाथ में मिल गया। 164एक बाप एक परिवार।
77To say, “this should happen”, “this should be done”, are the sanskars of royal asking.
165अनेकता खत्म हो गई और सभी एक हो गये।
78One is to think for the sake of unlimited service, where
166अपना बाप, अपना परिवार। 167अपना लगता है ना।
79you think, "This should happen”, “this should be done".
168चाहे कितना भी दूर हो लेकिन स्नेह समीप ले आता है। 169स्नेह नहीं तो साथ रहते भी दूर लगता है। 170तो ईश्वरीय स्नेह वाले परिवार में आ गये। 171इसलिए सदा याद रखो - ओहो मेरा श्रेष्ठ भाग्य!
80To think about wanting something for the unlimited, for the sake of service is a different matter, but to have the thought of wanting for a limited attainment of the self is royal asking.
172भाग्य विधाता द्वारा श्रेष्ठ भाग्य पा लिया। 173जब बाप ने अपना बना लिया तो और क्या चाहिए? 174अच्छा बन गये ना तो इच्छा खत्म हो गई।
81The desire for name, the desire for respect, the desire for honour, the desire for love, to want to be consulted; all these are limited matters.
175अच्छा नहीं बनते तो इच्छा रहती। 176इच्छायें सब सम्पन्न हो गई।
82A royal soul does not even have a trace of the sanskar of asking.
177बाप मिला सब कुछ मिला।
83Do you understand what royalty is?
178तो तृप्त आत्मा सदा रूहानी नशे में रहती है।
84In your chart of tapasya, check all of this.
179जो भरपूर आत्मा होती है तो उसके नशे को देखो - कहे,नहीं कहे,लेकिन उसका नशा स्वतः दिखाई पड़ता है।
85Don't just check, “I did not insult anyone, I did not get angry”, but check all these things, and then claim the prize.
180तो आपका रूहानी नशा कितना बड़ा है! 181तो आप क्या याद रखेंगे!
86The meaning of tapasya is to become completely pure.
182वाह मेरा श्रेष्ठ भाग्य। 183यह याद रहेगा कि बाम्बे जायेंगे तो भूल जायेगा?
87Check to what extent your personality of purity and the royalty of purity is practical.
184बाम्बे में जितना माया का फोर्स है उतना आपमें रूहानी फोर्स है।
88Such souls are known as tapaswiraj (royal tapaswis). 89Do you understand what royalty is?
185कहते हैं ना बाम्बे माया नगरी है। 186आप क्या कहेंगे? 187हमारे लिए बाप की नगरी है।
90Both the face and the activity of a royal soul will give the experience of the manners of truth.
188अच्छा। 189ग्रुप-2 ः अपने को ब्राह्मण संसार का समझते हो।
91In any case, royal souls are known as the goddesses of manners.
190ब्राह्मण संसार ही हमारा संसार है, बाप ही हमारा संसार है - ऐसे अनुभव करते हो कि और भी कोई संसार है। 191बाप और छोटा सा परिवार यही संसार है।
92Their speaking, their walking, their eating and drinking, sitting and standing, their every action will automatically reveal the manners (sabhyata) and the truth (satyata).
192जब ऐसा अनुभव करेंगे तब न्यारे और प्यारे बनेंगे। 193अपना संसार ही न्यारा है।
93It should not be that you prove the truth, and yet you do not have any manners.
194अपनी दृष्टि- वृत्ति सब न्यारी है। 195ब्राह्मणों की वृत्ति में क्या रहता है?
94Many children say, “I don't normally get angry, but when someone tells lies, I get angry.”
196किसी को भी देखते हो तो आत्मिक वृत्ति से, आत्मिक दृष्टि से मिलते हो। 197जैसी दृष्टि,वैसी सृष्टि।
95Someone tells lies and you speak with anger; who is right out of the two?
198अगर वृत्ति और दृष्टि में आत्मिक दृष्टि है तो सृष्टि कैसी लगेगी?
96Those who prove the truth will always have manners.
199आत्माओं की सृष्टि कितनी बढ़िया होगी? 200शरीर को देखते भी आत्मा को देखेंगे।
97Some are very clever and say: “I don't get angry, but my voice is loud, my voice is sharp.”
201शरीर तो साधन है। 202लेकिन इस साधन में विशे-षता आत्मा की है ना।
98With the instruments of science, one can reduce or increase the sound.
203आत्मा निकल जाती है तो शरीर के साधन की क्या वैल्यु है!
99So can you not, with the power of silence, reduce or raise your sound?
204आत्मा नहीं है तो देखने से भी डर लगता है। 205तो विशेषता तो आत्मा की है।
100Your tape recorder and mike are better than you in that their sound can be reduced or increased.
206प्यारी भी आत्मा लगती है। 207तो ब्राह्मणों के संसार में स्वतः चलते फिरते आत्मिक दृष्टि, आत्मिक वृत्ति है इसलिए कोई दुःख का नाम- निशान नहीं। 208क्योंकि दुःख होता है शरीर भान से। 209अगर शरीर भान को भूलकर आत्मिक स्वरूप में रहते हैं तो सदा सुख ही सुख है।
101So check this.
210सुखदायी- सुखमय जीवन। 211क्योंकि बाप को कहते ही हैं - सुखदाता।
102Together with the truth, are there manners?
212तो सुखदाता द्वारा सर्व सुखों का वर्सा मिल गया।
103If there aren't any manners, there is no truth.
213माँ बाप कहा और वर्सा मिला। 214तो सुख की शैया पर सोने वाले।
104The royalty of purity should be constantly visible externally.
215चाहे स्थूल में बिस्तर पर सोते हो, लेकिन मन किस पर सोता है?
105It will not be that inside you have royalty and externally but it is not visible.
216चलते-फिरते क्या लगता है? 217सुख ही सुख है।
106If it is inside, it would definitely be visible outside.
218संसार ही सुखमय है सुख ही सुख दिखाई देगा ना।
107No one can hide the royalty of truth.
219दुःखधाम को छोड़ दिया।
108Do not remain incognito in this.
220अभी भी दुःखधाम में रहते हो या कभी-कभी चक्कर लगाने जाते हो? 221दुःखधाम से किनारा कर दिया।
109Some say that they remain incognito because they are incognito effortmakers.
222संगम पर आ गये है ना। 223अभी संगमयुगी हो या कलियुगी हो? 224स्वप्न में भी दुःखधाम में नहीं जा सकते। 225नया जीवन है ना।
110However, just as no one can hide the sun, so no one can hide the sun of truth, nor can any reason or individual hide it.
226युग भी बदल गया, जीवन भी बदल गया।
111The truth is always the truth.
227अभी संगमयुगी श्रेष्ठ ब्राह्मण आत्मायें हैं - इसी नशे में सदा रहो।
112The power of truth is the greatest power of all.
228सुखमय संसार में रहने वाले सुख स्वरूप आत्मायें।
113Truth cannot be proved by trying to prove it.
229दुःख तो 63जन्म देख लिया। 230अभी संगम पर अतीन्द्रिय सुख के झूले में झूलने वाले हैं।
114The power of truth automatically has the attainment of being proved.
231यह बाहर का सुख नहीं है, अतीन्द्रिय सुख है।
115If anyone tries to prove truth, then that proof becomes stubbornness.
232विनाशी सुख तो कलियुगी आत्माओं को भी है। 233लेकिन आपको अतीन्द्रिय सुख है।
116Therefore, truth is selfevident; there is no need to prove it.
234अगर इन्द्रियों का सुख है तो इन्द्रियाँ तो खुद ही विनाशी हैं तो सुख भी विनाशी होगा ना? 235कभी भी ये संकल्प में नहीं आ सकता कि फलाने ने मुझे बहुत दुःख दे दिया। 236फलाना बहुत दुःखी करता है ये संकल्प भी नहीं कर सकते। 237अगर किसी ने दुःख दिया तो आपने लिया क्यों?
117Do you understand?
238देने वाले ने दिया, और आपने नहीं लिया, तो किसके पास रहा?
118What do you have to show in the Year of Tapasya?
239आपको तो नहीं मिला ना,तो लेते क्यों हो? 240जो कहते हो मेरे को बहुत दुःखी किया।
119The personality and the royalty of purity.
241ये बहुत दुःख देने वाला है - ब्राह्मणों के ये बोल नहीं। 242ऐसे बोल कभी बोलते हो? 243मातायें कभी बोलती हो - बहु ने बहुत दुःख दिया, तंग किया। 244बहु कहे - सासु ने बहुत दुःख दिया, ननद ने बहुत दुःख दिया।
120Achcha.
245ऐसे तो नहीं कहती हो,भाषा परिवर्तन हो गई है। 246लेने वाले लेंगे नहीं तो कहाँ से आपके पास आया? 247बापदादा ने क्या पक्का कराया था - न दुःख दो, न दुःख लो। 248हम तो किसको दुःख देते नहीं, यह अधूरा हुआ।
121The letters, the love and remembrance of effort, the service news and the spiritual conversations of the heart of all the children from this land and abroad have reached and are reaching BapDada.
249दुःख लेते भी नहीं। 250तो जब न देंगे,न लेंगे,तब अतीन्द्रिय सुख में रहेंगे।
122BapDada gives love and remembrance to all the children personally by name.
251देने वाला कोई किचड़ा देवे तो ले लेगें? 252दुःख अच्छा है या बुरा? 253जब बुरी चीज है तो लेते क्यों हो? 254वो दे देता है मजबूरी से इसीलिए ले लेते हो?
123Each of you should think that you have been remembered first, because BapDada gives the response of love and remembrance in the avyakt form at that same moment.
255अगर कोई किचड़ा फेंक कर भी जाये तो आप क्या करेंगे? 256फेंक देंगे या रख देंगे,जमा करके?
124However, with the corporeal method, you yourself write a letter in the corporeal, that is, you send love and remembrance.
257अगर जबरदस्ती कोई दे भी देता है तो खत्म कर दो,रखते क्यों हो, धारण क्यों करते हो? 258ब्राह्मण अर्थात् सदा सुखी?
125This is why BapDada gives love and remembrance in return through the corporeal method.
259सदा सुख देने वाले। 260ब्राह्मणों का काम है - सुख देना और सुख लेना। 261तो सदा सुख के झूले में झूलते रहो। 262बाप कहते हैं - सदा बाप के साथ झुले में झूलते रहो।
126BapDada knows that there is and there will be very good zeal and enthusiasm everywhere for tapasya and service through vibrations of the mind.
263यही भक्ति का फल है। 264सदा रॉयल फैमिली वाले हो ना। 265रॉयल फैमली वाले सदा गलीचों में चलते, मिट्टी में नहीं। 266तो झूले में झूलो।
127Now, keep even deeper aspects filled with significance in front of you, and continue to make your efforts and service deeper and greater.
267नीचे आना अर्थात् मिट्टी में आना। 268यह देह भी मिट्टी है ना। 269तो देह भान में नीचे आना अर्थात् मिट्टी में पांव रखना। 270तो जब गलती से भी मिट्टी में पांव रखते हो उस समय अपने से पूछो कि हम रॉयल बाप के बच्चे और मिट्टी में पांव कैसे रखा?
128All the children who are personally sitting in front of Baba now, or who are in front of the Father in the subtle form, all such children who are always in front of BapDada, that is, who are constantly with the Father, remain in His eyes, on His lips and in His mind, and the Father remains in their eyes, on their lips and in their mind.
271माँ बाप के जो लाडले बच्चे होते हैं तो कोशिश करते हैं सदा गोदी में खेलता रहे। 272नीचे नहीं रखेंगे। 273तो आप भी लाडले हो। 274जब बाप ने इतना सिकीलधा लाडला बना दिया तो लाडले होकर चलो ना,साधारण नहीं बनो।
129To such elevated souls who are merged in remembrance, to the souls who constantly remain in the reality and royalty of purity, to the souls who always remain full and complete in their mind, BapDada's love, remembrance and namaste.
275अच्छा।
130* * * O MS H A N T I * * *