Avyakt murli for Monday 4 December 1995
Saving in progress..
You can now read this murli without Internet.
You can read this murli without Internet.
in order to be able to read it without internet.
Warning : Sentence alignment between two languages is based on the number of characters. It is therefore not perfectly reliable.
You can correct the sentence alignment yourself on part or all of the murli.
0> 104-12-95 ओम शान्ति अव्यक्त बापदादामधुबन
0> > 04-12-1995 Om Shanti Avyakt Bapdada Madhuban
2यथार्थ निश्चय के फाउण्डेशन द्वारा सम्पूर्ण पवित्रता को धारण करो 3आज बापदादा देश-विदेश चारों ओर के नये-नये बच्चों को देख रहे थे। 4चाहे मधुबन में साकार रूप में आये हैं, चाहे आकार रूप में अपने- अपने सेवा-स्थान में आये हुए हैं, तो नयों-नयों को देख बापदादा सभी के निश्चय को देख रहे थे। 5क्योंकि निश्चय इस ब्राह्मण जीवन के सम्पन्नता का फाउण्डेशन है और फाउण्डेशन मज़बूत है तो सहज और तीव्र गति से सम्पूर्णता तक पहुँचना निश्चित है।
1Today, BapDada was seeing the new children from everywhere in this land and abroad.
6तो बापदादा देख रहे थे कि निश्चय भी भिन्नभिन्न प्रकार का है। 7जो यथार्थ निश्चय है कि मैं परमात्मा बाप का बन गया,स्वयं को भी आत्म-स्वरूप में जानना, मानना, चलना और बाप को भी जो है वैसे जानना - ये है यथार्थ निश्चय।
2Whether they have come to Madhuban in their corporeal forms, or whether they have come from their service places in their angelic forms, while seeing the new ones, BapDada was seeing the faith of them all.
8दूसरा निश्चय है -योग द्वारा थोड़े समय के लिए अशान्ति से शान्ति का अनुभव करते हैं और स्थान का शक्तिशाली शान्त वायुमण्डल आकर्षित करता है वा ब्राह्मण परिवार, ब्राह्मण आत्माओं का आत्मिक प्यार और पवित्रता की जीवन का प्रभाव पड़ता है, कम्पनी अच्छी लगती है,दुनिया के वायुमण्डल के कान्ट्रास्ट में ये संग अच्छा लगता है,ज्ञान भी अच्छा, परिवार भी अच्छा, वायुमण्डल भी अच्छा … तो वो अच्छा लगना,उस फाउण्डेशन के आधार पर चलते रहते हैं। 9ये है दूसरा नम्बर। 10पहला नम्बर सुनायायथार्थ निश्चय और दूसरा नम्बर अच्छा लगता है और तीसरा नम्बर - दुनिया के सम्बन्धियों के दुःखमय वातावरण से बचकर जितना समय भी सेवाकेन्द्र पर आते हैं उतना समय दुःख से किनारा होकर शान्ति का अनुभव करते हैं। 11ज्ञान की गुह्यता में नहीं जायेंगे लेकिन शान्ति की प्राप्ति के कारण कभी आते हैं और कभी नहीं भी आते हैं।
3Faith is the foundation of perfection in this Brahmin life.
12लेकिन यथार्थ निश्चय बुद्धि विजयी होते हैं। 13और देखा जाता है कि जब शुरू- शुरू में आते हैं तो अशान्ति से तंग होते हैं,शान्ति के इच्छुक होते हैं।
4If the foundation is strong, it is guaranteed that you will easily and quickly reach your stage of perfection. 5BapDada was seeing that children have a variety of faith.
14तो जैसे प्यासे को एक बूंद भी अगर पानी की मिल जाये तो वो बहुत बड़ी बात अनुभव करता है। 15तो अप्राप्ति से प्राप्ति होती है, परिवार में, ज्ञान में, योग में, वायुमण्डल में अन्तर दिखाई देता है।
6Accurate faith is: “I now belong to the Father, the Supreme Soul, and I recognise, accept and move along considering myself to be a soul, and I know the Father as He is”.
16तो पहला समय बहुत अच्छे उमंग- उत्साह से चलते हैं,बहुत नशा रहता है, खुशी भी होती है। 17लेकिन अगर पहले नम्बर के यथार्थ निश्चय का फाउण्डेशन पक्का नहीं है, दूसरे या तीसरे नम्बर का निश्चय है तो धीरे-धीरे जो शुरू की खुशी,शुरू का जोश है, उसमें फर्क आ जाता है। 18इस सीज़न में नये-नये बहुत आये हैं और चांस भी मिला है, यह तो बहुत अच्छा है। 19बापदादा को भी नये-नये बच्चों को देख खुशी होती है कि ये फिर से अपने परिवार में पहुँच गये।
7This is accurate faith.
20लेकिन ये चेक करो कि निश्चय का फाउण्डेशन पक्का है? 21हमारा निश्चय नम्बरवन है वा नम्बर टू है?
8The second number faith is to experience peace - from being anxious - for a short time, through yoga.
22अगर नम्बरवन निश्चय है तो चलते-चलते मुख्य पवित्रता धारण करने में मुश्किल नहीं लगेगा।
9And the powerful and peaceful atmosphere of the place also attracts you for a short time.
23अगर पवित्रता स्वप्न मात्र भी हिलाती है,हलचल में आती है, तो समझो नम्बरवन फाउण्डेशन कच्चा है।
10Or, there is the influence of the Brahmin family, the spiritual love of the Brahmin family, and the life of purity.
24क्योंकि आत्मा का स्वधर्म पवित्रता है। 25अपवित्रता परधर्म है और पवित्रता स्वधर्म है। 26तो जब स्वधर्म का निश्चय हो गया तो परधर्म हिला नहीं सकता।
11You enjoy the company: in contrast to the atmosphere of the world, you feel that the company is good, the knowledge is good, the family is good, and the atmosphere is also good.
27कई बच्चे कहते हैं कि पहले तो बहुत अच्छे आते थे, अभी पता नहीं क्या हो गया?
12And so you continue to move along, on the foundation of enjoying all of this. 13This is the second number faith.
28तो क्या हो जाता है कि बाप जो है, जैसा है, वैसे अनुभव में नहीं लाते। 29अगर पूछेंगे कि बाप साथ है?
14You were told that the first number is to have accurate faith, and that the second number is to like all of this.
30तो हाथ सब उठायेंगे। 31हाथ उठाना तो बहुत सहज है। 32लेकिन बाप साथ है तो बाप की पहली-पहली जो महिमा करते हो कि वो सर्वशक्तिमान है - ये मानते हो या सिर्फ जानते हो?
15The third number is based on the extent to which you protect yourself from the sorrowful atmosphere of worldly relations, and spend that much time at the centre: to that extent you remove yourself from sorrow, and experience peace.
33तो जब सर्वशक्तिमान बाप साथ है तो सर्वशक्तिमान के आगे अपवित्रता आ सकती है? 34नहीं आ सकती।
16You would not go into the depths of knowledge, but, because of the attainment of peace, you sometimes go to a centre and sometimes you don’t.
35लेकिन आती तो है, तो आती फिर कहाँ से है?
17However, an intellect that has accurate faith is victorious.
36कोई और जगह है? 37चोर लोग जो होते हैं वो अपना स्पेशल गेट बना लेते हैं।
18It has been seen that, at the beginning, when you first come, you are distressed by anxiety, and desire peace.
38चोर गेट होता है। 39तो आपके पास भी छिपा हुआ चोर गेट तो नहीं है? 40चेक करो। 41नहीं तो माया आई कहाँ से?
19It is just as when thirsty people receive even one drop of water, they experience that to be something great: it is receiving attainment from no attainment.
42ऊपर से आ गई? 43अगर ऊपर से भी आ गई तो ऊपर ही खत्म हो जानी चाहिये।
20There is a visible difference within their family, in knowledge, in yoga, and in the atmosphere.
44कोई छिपे हुए गेट से आती है जो आपको पता नहीं पड़ता है तो चेक करो कि माया ने कोई चोर गेट तो नहीं बनाकर रखा है? 45और गेट बनाती भी कैसे है, मालूम है? 46आपके जो विशेष स्वभाव या संस्कार कमज़ोर होंगे तो वहीं माया अपना गेट बना देती है। 47क्योंकि जब कोई भी स्वभाव या संस्कार कमज़ोर है तो आप कितना भी गेट बन्द करो,लेकिन कमज़ोर गेट है, तो माया तो जानीजाननहार है, उसको पता पड़ जाता है कि ये गेट कमज़ोर है, इससे रास्ता मिल सकता है और मिलता भी है।
21So, at first, they move along with great zeal, and they have a lot of intoxication and happiness.
48चलते- चलते अपवित्रता के संकल्प भी आते हैं, बोल भी होता, कर्म भी हो जाता है। 49तो गेट खुला हुआ है ना, तभी तो माया आई। 50फिर साथ कैसे हुआ?
22However, if the foundation of accurate faith of the first number is not strong - if they have the second or third type of faith - then the happiness and energy of the initial period gradually changes.
51कहने में तो कहते हो कि सर्वशक्तिमान साथ है तो ये कमज़ोरी फिर कहाँ से आई? 52कमज़ोरी रह सकती है? 53नहीं ना?
23This season, many new ones have come, and it is good that you have been given this chance.
54तो क्यों रह जाती है? 55चाहे पवित्रता में कोई भी विकार हो, मानो लोभ है, लोभ सिर्फ खाने-पीने का नहीं होता।
24BapDada is also happy to see the new children, that they have once again reached their own family.
56कई समझते हैं हमारे में पहनने, खाने या रहने का ऐसा तो कोई आकर्षण नहीं है, जो मिलता है, जो बनता है, उसमें चलते हैं।
25However, check if the foundation of your faith is strong: “Is my faith number one faith, or number two faith?”
57लेकिन जैसे आगे बढ़ते हैं तो माया लोभ भी रॉयल और सूक्ष्म रूप में लाती है।
26If you have number one faith, then, as you progress, you should not find it difficult to imbibe the main subject of purity.
58वो रॉयल लोभ क्या है? 59चाहे स्टूडेण्ट हो,चाहे टीचर हो, माया दोनों में रॉयल लोभ लाने का फुल पुरूषार्थ करती है।
27If purity makes you fluctuate even in your dreams - if it causes fluctuation - you can understand that your foundation of the number one faith is weak.
60मानो स्टूडेण्ट है,बहुत अच्छा निश्चयबुद्धि,सेवाधारी है, सबमें अच्छा है लेकिन जब आगे बढ़ते हैं तो ये रॉयल लोभ आता है कि मैं इतना कुछ करता हूँ, सब रूप (तरह) से मददगार हूँ,तन से, मन से, धन से और जिस समय चाहिये उस समय सेवा में हाज़र हो जाता हूँ फिर भी मेरा नाम कभी भी टीचर वर्णन नहीं करती कि ये जिज्ञासु बहुत अच्छा है। 61अगर मानों ये भी नहीं आवे तो फिर दूसरा रूप क्या होता है? 62अच्छा,नाम ले भी लिया तो नाम सुनते-सुनते-मैं ही हूँ, मैं ही करता हूँ,मैं ही कर सकता हूँ, वो आभिमान के रूप में आ जायेगा। 63या बहुत काम करके आये और किसी ने आपको पूछा भी नहीं,एक गिलास पानी भी नहीं पिलाया, देखा ही नहीं, अपने आराम में या अपने काम में बिज़ी रहे, तो ये भी आता है कि करो भी और पूछे भी कोई नहीं।
28The original religion of souls is purity.
64तो करना ही क्या है,करना या ना करना एक ही बात है।
29Impurity is an external religion, and purity is your original religion.
65पूछने वाला तो कोई है नहीं, इससे आराम से घर में बैठो, जब होगा तब सेवा करेंगे।
30So, when you have the faith of your original religion, no other external religion can shake you.
66तो ये भिन्न-भिन्न प्रकार का विकारों का रॉयल रूप आता है। 67और एक भी विकार आ गया ना,मानो लोभ नहीं आया लेकिन अभिमान आ गया या अपने मानने तक का,हमारी मान्यता हो - उसका भान आ गया तो जहाँ एक विकार होता है वहाँ उनके चार साथी छिपे हुए रूप में होते हैं। 68और एक को आपने चांस दे दिया तो वो छिपे हुए जो हैं वो भी समय प्रमाण अपना चांस लेते रहते हैं। 69फिर कहते हैं कि पहले जैसा नशा अभी नहीं है, पहले बहुत अच्छा था,पहले अवस्था बड़ी अच्छी थी, अभी पता नहीं क्या हो गया है।
31Many children say that, previously, many good students used to come, and that they now don’t know what has happened.
70माया चोर गेट से आ गई - ये है पता, ये नहीं कहो पता नहीं।
32So, what happens is that you do not experience the Father as he is and what he is.
71और टीचर को भी आता है। 72टीचर को क्या चाहिये?
33If you were asked if the Father is with you, all of you would raise your hands.
73सेन्टर अच्छा हो, कपड़े भले कैसे भी हो लेकिन सेन्टर थोड़ा रहने लायक तो अच्छा हो। 74और जो साथी हो वो अच्छे हो, स्टूडेण्ट अच्छे हो, बाबा की भण्डारी अच्छी हो। 75अगर अच्छा स्टूडेन्ट चेंज हो जाये तो दिल थोड़ा धड़कता है। 76फिर समझते हैं कि क्या करें, ये मददगार था ना,अभी वो चला गया।
34It is very easy to raise your hands.
77मददगार जिज्ञासु था वा बाप है? 78तो उस समय कौन दिखाई देता है?
35However, if the Father is with you, what is the first praise of the Father that you sing?
79जिज्ञासु या बाप? 80तो ये रॉयल माया फाउण्डेशन को हिलाने की कोशिश करती है। 81अगर आपको निश्चय है-सर्वशक्तिमान साथ है तो बाप किसी न किसी को निमित्त बना ही देता है। 82कई फिर सोचते हैं हमें कम से कम एक बार आबू की कांफ्रेंस में या किसी बड़ी कांफ्रेंस में चांस मिलना चाहिए,चलो और नहीं,योग शिविर तो करा लें,ये भी तो चांस होना चाहिये ना, चलो भाषण नहीं करे, स्टेज पर तो आवें,आखिर विनाश हो जायेगा, क्या विनाश तक भी हमारा नम्बर नहीं आयेगा, नम्बर तो आना चाहिये ना!
36That he is the Almighty Authority.
83लेकिन पहले भी बापदादा ने सुनाया कि अगर योग्य हैं, चांस मिलता है तो खुशी से करो लेकिन ये संकल्प करना कि हमें चांस मिलना चाहिए… यह भी मांगना है। 84चाहिये-चाहिये ये है रॉयल मांगना। 85ये होना चाहिये… ये हमें पहचानते नहीं हैं, दादी-दीदियाँ भी सभी को पहचानती नहीं हैं, जो आगे आते हैं उसको आगे कर लेते हैं-तो ये संकल्प आना यह भी एक सूक्ष्म मांगना है। 86लेकिन बापदादा ने सुना दिया है कि मानों आप स्टेज पर आ गई या आपकी कोई भी विशेषता के कारण, योग नहीं भी है,अवस्था इतनी अच्छी नहीं है लेकिन बोल में,कैचिंग पॉवर में विशेषता है तो चांस मिल जाता है, क्योंकि किसी की वाणी में मिठास होता है, स्पष्टता होती है और कैचिंग पावर होती है तो यहाँ के वहाँ के मिसाल वगैरह कैच करके सुनाते हैं इसीलिए उन्हों का नाम भी हो जाता है।
37Do you accept this?
87कौन चाहिये? 88फलानी चाहिये।
38Or, do you just know it?
89कौन आवे? 90फलानी आवे, चाहे योग में कच्ची भी हो… तो इस पर नम्बर फाइनल नहीं होने हैं।
39So, since the Almighty Authority Father is with you, can any impurity come in front of the Almighty Authority?
91जो फाइनल नम्बर मिलेंगे वो ये नहीं होगा कि इसने कितने भाषण किये या इसने कितने स्टूडेण्ट वा सेन्टर बनाये हैं, लेकिन योग्य कितनों को बनाया है? 92सेन्टर बनाना बड़ी बात नहीं है लेकिन योग्य कितनी आत्माओं को बनाया? 93नाम हो गया-30सेन्टर की इंचार्ज है और30 में से 15 हिल रहे हैं, 15 ठीक हैं तो फायदा हुआ या सिर्फ नाम हुआ? 94सिर्फ नाम होता है कि फलानी के 30सेवाकेन्द्र हैं।
40It cannot come, but it does come.
95लेकिन नम्बर इससे नहीं मिलेगा।
41So, where does it come from?
96फाइनल नम्बर जितनों को सुख दिया, जितना स्वयं शक्तिशाली रहे, उसी प्रमाण मिलेंगे।
42Is there any other place? 43Thieves have their special gates: they have their secret gates.
97इसीलिये ये भी चाहिये-चाहिये खत्म कर दो।
44So, do you have a secret gate hidden somewhere? 45Check this.
98नहीं तो योग नहीं लगेगा।
46Otherwise, where did Maya come from?
99रोज़ यही देखते रहेंगे कि फलानी जगह प्रोग्राम हुआ मेरे को फिर भी नहीं बुलाया, अभी परसों यहाँ हुआ,कल वहाँ हुआ,आज यहाँ हुआ! 100तो योग लगेगा या गिनती होती रहेगी? 101तो मुख्य बात - जो यथार्थ निश्चय है उसको पक्का करो। 102कहने में तो कह देते हो मैं आत्मा हूँ और बाप सर्वशक्तिमान है लेकिन प्रैक्टिकल में, कर्म में आना चाहिये।
47Does she come from up above?
103बाप सर्वशक्तिमान है लेकिन मेरे को माया हिला रही है तो कौन मानेगा आपका बाप सर्वशक्तिमान है! 104क्योंकि उससे ऊपर तो कोई है नहीं। 105तो बापदादा आज निश्चय के फाउण्डेशन को देख रहे हैं।
48If she comes from up above, she should be finished up above. 49Some will come from a hidden gate which you are not aware of: therefore, check that Maya has not created a secret gate somewhere.
106चाहे नये हैं,चाहे पुराने हैं लेकिन इस निश्चय के फाउण्डेशन को प्रैक्टिकल में लाओ और समय पर यूज़ करो।
50Do you know how she makes these gates? 51Whatever particular sanskars or nature you are weak in, Maya will make this her gate.
107समय बीत जाता है फिर बाप के आगे पश्चाताप के रूप में आते हो-क्या करें, बाबा हो गया, आप तो रहमदिल हो,रहम कर दो…तो ये क्या हुआ? 108ये भी रॉयल पश्चाताप है। 109साथ है तो किसी की हिम्मत नहीं है, निश्चयबुद्धि का अर्थ ही है विजयी।
52When any nature or sanskar is weak, no matter how much you try to close that gate, the gate is still weak, and Maya is one who knows everything (jani jananhar) , and so she is aware that that particular gate is weak, and that she can find a way through there: so she does find her way in.
110अगर कोई हिसाब-किताब आता भी है तो मन को नहीं हिलाओ।
53Whilst moving along, you have thoughts of impurity.
111स्थिति को नीचे-ऊपर नहीं करो।
54You even speak such words and perform such deeds.
112चलो आया और फट से उसको दूर से ही खत्म कर दो।
55So, a gate is open somewhere, and this is how Maya comes.
113अभी योद्धे नहीं बनो।
56So, what kind of company is this?
114कई अभी निरन्तर योगी नहीं हैं। 115कुछ समय योगी हैं और कुछ समय युद्ध करने वाले योद्धे हैं।
57You say that the Almighty Authority is with you: so where did this weakness come from?
116लेकिन अपने को कहलाते क्या हो?
58Can any weakness remain? 59It cannot.
117योद्धे कि योगी?
60So, why does it remain?
118कहलाते तो सहजयोगी हो। 119तो नये जो भी आये हैं उनको बापदादा फिर से भाग्य प्राप्त करने की मुबारक देते हैं।
61If there is any vice in terms of purity - for instance, greed - then greed doesn’t just exist in terms of food and drink.
120लेकिन मुबारक के साथ ये चेक भी करना कि फाउण्डेशन नम्बरवन है या नम्बर दो का है? 121कई कहते हैं ज्ञान-योग बहुत अच्छा लगता है, अच्छा है वो तो ठीक है लेकिन कर्म में लाते हो?
62Many people think that they are not attracted to clothes, food, or the place they are living in, and that they are happy with whatever they receive, or whatever is made for them.
122ज्ञान माना आत्मा, परमात्मा,ड्रामा…यह कहना नहीं।
63However, as they move forward, Maya brings greed in a royal or subtle form.
123ज्ञान का अर्थ है समझ।
64What is that royal form of greed?
124समझदार जैसा समय होता है वैसे समझदारी से सदा सफल होता है।
65Whether one is a student or a teacher, Maya makes full effort to bring some royal form of greed in both.
125कभी भी देखो जीवन में दुःख आते हैं तो क्या सोचते हो? 126पता नहीं,मुझे यह क्यों नहीं समझ में आया - यहीं कहेंगे। 127तो समझदार हो?
66For instance, some may be students who have very good faith: they are serviceable souls, and are good at everything, but as they move forward, they have greed in the royal form.
128ज्ञानी हो? 129बोलो हाँ या ना? 130(हाँ जी) हाँ तो बहुत अच्छी बोलते हैं। 131समझदार की निशानी है कभी धोखा नहीं खाना - ये है ज्ञानी की निशानी, और योगी की निशानी है - सदा क्लीन और क्लियर बुद्धि।
67They think: “Even after doing so much, and being a helper in every way, with my body, mind and wealth, and being present on service at whatever time one is needed.. even then, the teacher never mentions my name to say that this student is very good”.
132क्लीन भी हो और क्लियर भी हो।
68If they don’t have this thought, what is the other form?
133योगी कभी नहीं कहेगा-पता नहीं, पता नहीं।
69Okay.. they have got a name for themselves.
134उनकी बुद्धि सदा ही क्लियर है। 135और धारणा स्वरूप की निशानी है सदा स्वयं भी डबल लाइट।
70Then, whilst hearing their name, that “I am something, only I am doing this, only I can do this”, they develop arrogance.
136कितनी भी ज़िम्मेवारी हो लेकिन धारणामूर्त,सदा डबल लाइट।
71You worked very hard, and yet no one even asked about you, or even gave you a glass of water.
137चाहे मेला हो, चाहे झमेला हो-दोनों में डबल लाइट।
72No one even looked at you, but they just remained busy in their own rest or their own work.
138और सेवाधारी की निशानी है-सदा निमित्त और निर्माण भाव।
73There is then the feeling that you do everything, and yet no one even asks about you.
139तो ये सभी अपने में चेक करो।
74You feel “Why should I do anything?
140कहने में तो सभी कहते हो ना कि चारों ही सब्जेक्ट के गॉडली स्टूडेण्ट हैं। 141तो निशानी दिखाई देनी चाहिये।
75To do something or not to do something: it is the same thing. 76No one is going to ask me anything about it anyway, so it is better to sit at home comfortably.
142तो नये-नये क्या करेंगे?
77I will do service when someone asks me.”
143अपने निश्चय को और पक्का करना।
78So, there is a variety of the royal form of vices.
144नहीं तो फिर क्या होता है दो साल चलेंगे,तीन साल चलेंगे फिर वापस पुरानी दुनिया में चले जायेंगे। 145और फिर जो वापस जाते हैं वो उस दुनिया में भी सेट नहीं हो सकते हैं।
79Even if one form of vice comes - it may not be greed, but if there is arrogance, or if you even have the consciousness or thought that others should accept you - then, when there is one vice, its other four companions will also be hidden there in some form.
146न इस दुनिया के रहते, न उस दुनिया के। 147इसलिए अपना फाउण्डेशन बहुत पक्का करो।
80Then, when you give a chance to one of them, the other four hidden vices will also seek their chance, according to the time.
148अनुभव करो-सर्वशक्तिमान बाप साथ है। 149बस एक बात भी अनुभव किया तो सबमें पास हो जायेंगे।
81Then, some say that they don’t have the intoxication that they initially used to experience.
150रिवाज़ी प्राइम मिनिस्टर है,मिनिस्टर है उसके साथ का भी नशा रहता है। 151ये तो सर्वशक्तिमान है!
82Previously, they had very good intoxication, and they had a very good stage, but they don’t know what has happened now.
152अच्छा! 153जो इस कल्प में पहले बारी आये हैं वो हाथ उठाओ।
83Maya, the thief, has entered through the gate.
154जो पहली बार आये हैं वो सदा खुश रहना और सदा आबाद रहना।
84You are aware of this: so don’t say that you don’t know what happened!
155अच्छा-टीचर्स भी बहुत आती हैं।
85Even teachers experience this.
156एक साल में कितने चांस मिलते हैं?
86What do the teachers want?
157एक ही मिलता है।
87That their centre should be good.
15812 मास को 13 मास तो कर नहीं सकते। 159बापदादा को तो दिल होती है टीचर्स ऐसे रिफ़्रेश हो जायें,शक्तिशाली बन जायें जो किसी भी सेन्टर पर कोई भी जाये तो एक आत्मा भी कमज़ोर नहीं दिखाई दे।
88It doesn’t matter what their clothes are like, but at least their centre should be a comfortable place to live in, that they should have good companions, and good students, and a good bhandari for Baba.
160निर्विघ्न सेवाकेन्द्र,उसको ही मार्क्स मिलती हैं।
89If one of their good students changes, then their hearts start to beat faster.
161बापदादा इसमें खुश नहीं होते कि इस ज़ोन में हज़ार सेन्टर हैं, हज़ार गीता पाठशालायें हैं। 162बापदादा खुश होते हैं जिस ज़ोन में कोई खिटखिट नहीं हो, कोई कंप्लेंट नहीं हो। 163क्योंकि वास्तव में मानो टीचर मेहनत कर रही है और कमज़ोर संस्कार ही माया के आने का चोर गेट है। 16452 खिटखिट भी हो रही है,वातावरण वैसे का वैसा है तो क्या वो सेवा है?
90Then they feel, “What can I do now?
165कि झमेला है? 166तो आये किसलिए?
91He was a good helper, but he has now gone away.”
167ब्रह्माकुमार या ब्रह्माकुमारियां किसलिए बनें?
92Was your helper the student or the Father? 93Who is visible at that time?
168झमेले के लिए?
94The student or the Father?
169अगर झमेले ही चाहियें तो दुनिया में बहुत जगह हैं।
95So, this royal form of Maya tries to shake your foundation.
170बापदादा वहाँ का एड्रेस भी दे सकते हैं। 171लेकिन ब्रह्माकुमार और ब्रह्माकुमारियाँ बनना माना मिलन मेला मनाना, न कि झमेला।
96If you have the faith that the Almighty Authority is with you, then he will make someone or other an instrument to help you.
172देखो अभी आये हो तो किस लक्ष्य से आये हो? 173झमेले के लिए आये हो? 174मिलन मनाने आये हो तो अच्छा लगता है ना!
97Do not have the desire that you should be given an opportunity: “Let me at least attend a conference in Abu once or let me attend any other major conference..
175तो कभी भी,कोई भी स्टूडेन्ट हो वा टीचर हो,हैं तो सभी स्टूडेन्ट-कभी भी झमेला नहीं करो। 176झमेला करना अर्थात् क्या कहें! 177बापदादा को कहना भी अच्छा नहीं लगता। 178इसलिए चाहे टीचर, चाहे मधुबन,चाहे मधुबन के उप सेवाकेन्द्र,गीता पाठशालायें या आपके ज़ोन के उपसेवाकेन्द्र या केन्द्र,जो भी अपने को ब्राह्मण आत्मा कहलाते हैं, नहीं तो अपने को ब्राह्मण नहीं कहलाओ,क्षत्रिय कहलाओ, ब्राह्मण नाम को खराब नहीं करो।
98Okay, if nothing else, let me do this yoga camp..
179ब्राह्मण माना विजयी।
99I should have this chance..
180अगर झमेला करते हैं तो क्षत्रिय हैं,न कि ब्राह्मण। 181तो आज का पाठ क्या पक्का करेंगे?
100Okay, I may not give a lecture, but I should at least come onto the stage..
182कौन सा संकल्प करेंगे? 183हर एक को मन, वाणी,कर्म, सम्बन्ध,सम्पर्क में झमेला मुक्त बनना है।
101Destruction will also take place, so will I not get a chance (number) to do this until destruction?
184झमेला नहीं होना चाहिये। 185रोज़ चेक करो।
102I should at least have this chance..”
186ये व्यर्थ संकल्प का भी झमेला है। 187दूसरे के साथ नहीं है लेकिन अपने मन में तो झमेला है।
103However - and BapDada has told you earlier too - if you are worthy, and you are given this chance, then do it with happiness.
188तो सभी क्या संकल्प करेंगे? 189क्या बनेंगे?
104But even to have this thought is to ask for something.
190बोलो,झमेला मुक्त। 191क्योंकि डायमण्ड जुबली आ रही है तो डायमण्ड जुबली में झमेला वाला डायमण्ड चाहिये क्या?
105Constantly to think of wanting something is also a royal form of begging: “This should happen..
192आप लोग पसन्द करेंगे?
106It is because they do not recognise us..
193या बहुत सुन्दर डायमण्ड के बीच में दो-चार झमेले वाले डायमण्ड हों तो पसन्द करेंगे? 194नहीं करेंगे।
107Even the Dadis and Didis do not recognise everyone.. they only put forward those who come to the front”.
195लेकिन इसकी बहुत सहज विधि है, मेहनत करने की भी ज़रुरत नहीं। 196झमेला मुक्त होने की विधि सबसे सहज है कि पहले स्वयं को झमेले मुक्त करो। 197दूसरे के पीछे नहीं पड़ो। 198ये स्टूडेन्ट ऐसा है, ये साथी ऐसा है,ये सरकमस्टांस ऐसे हैं-उसको नहीं देखो लेकिन अपने को झमेला मुक्त करो।
108Even to have this thought is a subtle way of begging.
199जहाँ झमेला हो वहाँ अपने मन को, बुद्धि को किनारे कर लो। 200आप सोचते हो-ये झमेला पूरा होगा तो बहुत अच्छा हो जायेगा, हमारी सेवा भी अच्छी,हमारी अवस्था भी अच्छी हो जायेगी।
109BapDada has told you, that if you come onto the stage because of any speciality, you may not have that yoga, and your stage may not be so good, but it is because you have a speciality of speaking or catching power that your name is therefore glorified.
201लेकिन झमेले पहाड़ के समान हैं।
110Some are very sweet in their way of speaking.
202क्या पहाड़ से माथा टकराना है? 203पहाड़ हटेगा क्या?
111They speak with great clarity and have good catching power.
204स्वयं किनारा कर लो या उड़ती कला से झमेले के पहाड़ के भी ऊपर चले जाओ।
112They collect examples from here and there, and relate these to others, and their names are therefore glorified.
205तो पहाड़ भी आपको एकदम सहज अनुभव होगा। 206मुझे बनना है।
113If you are asked “Whom do you want?”, you would say “I want so-and-so”.
207अमृतवेले से ये स्वयं से संकल्प करो कि मुझे झमेला मुक्त बनना है। 208बाकी तो है ही झमेलों की दुनिया, झमेले तो आयेंगे ही। 209आपकी दुनिया आपका सेवाकेन्द्र है तो आपकी दुनिया ही वो है, तो वहाँ ही आयेंगे ना। 210आप पेपर देने के लिए अमेरिका,लण्डन जायेंगी क्या?
114“Who should come?”
211सेन्टर पर ही देंगी ना! 212तो झमेला नहीं आवे-यह नहीं सोचो।
115“So-and-so should come”.. even if that one is weak in yoga.
213झमेला मुक्त बनना है-ये सोचो। 214हो सकता है?
116The final result is not based on this.
215कि वहाँ सेन्टर पर या घर में जायेंगे तो कहेंगे कि ये झमेला तो मेरे से नहीं होगा। 216ऐसे तो नहीं? 217जब बाप ने कहा है कि पुरानी दुनिया से, पुरानी दुनिया के प्राप्तियों से अभी अपने मन और बुद्धि को ऊंचा करो।
117The final result will not be based on the fact of how many lectures you have given, or how many students or centres you have created, but on how many you have made worthy. 118It is not a big thing to create a centre, but how many souls have you made worthy?
218पुरानी दुनिया से लंगर उठा लिया कि अभी लगा हुआ है? 219बंधा हुआ तो नहीं है?
119Okay, you have earned a name for being a “centre-in-charge” of thirty centres.
220वो कहानी सुनाते हैं ना तो अन्जान रहना ये भी अन्धकार है। 221वो अन्धकार नहीं लेकिन अन्जान रहना भी अन्धकार है।
120However, if out of the thirty, fifteen are fluctuating, and fifteen are okay, is there benefit in that?
222तो अन्धकार में नहीं रह जाना।
121Or is that just having a name glorified?
223अच्छी तरह से चेक करो। 224देखेंगे, ये झमेला मुक्त नम्बरवन कौन सा सेवाकेन्द्र या मधुबन बनता है?
122You have then just earned the name of being so-and-so who has thirty centres. 123However, you will not get a number based on that.
225मधुबन वालों को भी बनना है। 226ऐसे नहीं जो ग्रुप आया है उनको ही बनना है।
124The final number will be based on how many you gave happiness to, and how powerful you remained yourself.
227मधुबन वाले नीचे बैठे हैं ना।
125Therefore, also finish this type of wanting.
228(ओम् शान्ति भवन का हाल फुल होने के कारण सभी पाण्डव भवन में मुरली सुन रहे हैं)चाहे यहाँ बैठे हैं,चाहे नीचे बैठे हैं, लेकिन बापदादा के तो सामने हैं। 229आप टी.वी. के सामने हो, बापदादा आपके सामने है। 230तो मधुबन वाले या जो भी देश-विदेश सभी इसमें नम्बरवन बनो फिर डायमण्ड जुबली बहुत धूमधाम से मनायेंगे। 231अभी बापदादा को थोड़ा- थोड़ा होता है कि क्या सभी मुक्त हो जायेंगे!
126Otherwise, you will not be able to have yoga.
232लेकिन ये बापदादा का संकल्प ठीक नहीं है, ऐसे ना? 233बाप को तो बच्चों पर निश्चय है ना!
127Every day, you will be watching, and thinking that this happened at such a place, but that you were not called.
234लेकिन थोड़ा-थोड़ा आता है - क्या करेंगे! 235बाकी है ही क्या? 236एक मास।
128“It happened the day before yesterday.. it happened here yesterday.. it happened there today.”
237डायमण्ड जुबली तो जनवरी से शुरू है। 238डायमण्ड जुबली के बीच में करेंगे,आरम्भ में करेंगे, क्या करेंगे? 239बताओ,राय बताओ कि डायमण्ड जुबली के आरम्भ में मुक्त हो जायेंगे या समाप्ति में मुक्त होंगे? 240जो समझते हैं थोड़ा समय तो चाहिये, इतने में कैसे हो जायेंगे, 63जन्म के संस्कार हैं,एक मास में खत्म हो जायेंगे-मुश्किल लगता है…!
129So, will you be able to have yoga or will you be counting?
241टाइम चाहिये? 2422मास, 6 मास,क्या समझते हो?
130So, the main thing is to make your accurate faith strong.
243जो समझते हैं कुछ टाइम चाहिये वो हाथ उठाओ। 244अच्छा, जिन्होंने हाथ उठाया वो खड़े हो जाओ। 245सच्चे तो हैं ना। 246इन्हों का फोटो निकालो,इन्हों को टाइम देंगे।
131In words, you say that you are a soul, and that the Father is the Almighty Authority, but this should be visible in your practical actions.
247घबराओ नहीं। 248जिन्होंने भी हाथ उठाया है वो अपनी चिटकी में सेन्टर और अपना नाम ये परिचय लिख करके शान्तामणि को देना।
132If the Father is the Almighty Authority, and you are being shaken by Maya, then who would believe that your Father is the Almighty Authority?
249कोई हर्जा नहीं है,आप लोगों ने सच बोला - तो जल्दी हो जायेंगे।
133There is no one higher than Him. 134So, today, BapDada is seeing the foundation of faith.
250बाकी इतने सभी अगर मुक्त हो गये तो ये थोड़े तो आपकी पूँछ पकड़कर भी मुक्त हो जायेंगे। 251अच्छा, पोस्ट वाली इशू कहाँ है?
135Whether you are new or old, put this foundation of faith into practice, and use it at the right time.
252इसके पास पोस्ट आती है। 253तो एक मास के बाद कोई ऐसी झमेले की पोस्ट नहीं आनी चाहिये।
136After the time has passed for you to use it, you come to the Father with repentance: “What can I do Baba?
254अगर आवे तो आप बापदादा को बताना।
137It just happened! 138You are the merciful One.
255ठीक है ना।
139Have mercy on me!”
256पक्का काम करना चाहिये।
140So, what is this?
257इनको पहचानते हो ना। 258इससे सबका काम पड़ता है।
141This is also a royal form of repentance.
259भविष्य बनाने के निमित्त तो रखा हुआ है ना!
142If Baba is with you, then no one would have the courage.
260सभी जमा यहीं आ करके करते हैं।
143To have faith means to be victorious.
261अच्छा,डबल विदेशियों ने क्या कहा?
144If something does come up, do not let your mind fluctuate.
262ज़ोन तो बहुत आये हैं।
145Do not let your stage fluctuate.
263(सभी ज़ोन वालों से बापदादा ने हाथ उठवाये)
146Even if something comes, finish it from a distance instantly.
264अच्छा,सभी ज़ोन, चाहे दिल्ली, चाहे गुजरात, चाहे तामिलनाडु जो भी हैं बापदादा ने देखा कि सभी के मन में डायमण्ड जुबली का उमंग-उत्साह बहुत अच्छा है। 265और सभी समझते हैं कि ये डायमण्ड जुबली, यज्ञ की स्थापना निर्विघ्न60 साल चली है और आगे भी चलती रहेगी। 266तो 60 साल वृद्धि होती रही है, खत्म नहीं हो जाये संस्था या खिटखिट में बिगड़ नहीं जाये… यह इस विश्वविद्यालय की दुनिया के लिए बहुत बड़ी शान है। 267तो डायमण्ड जुबली मनाना अर्थात् हर ब्राह्मण का ये शान है कि हम ऐसे विश्वविद्यालय के या ऐसे श्रेष्ठ कार्य के साथी हैं।
147Do not become warriors now.
26860 साल कोई कम नहीं हैं, दुनिया के लिए तो असम्भव बात है।
148Many are not constant yogis at present.
269लेकिन आप जानते हो कि परमात्म कार्य सदा अचल, अविनाशी है। 270तो संस्था की शान अर्थात् हर ब्राह्मण आत्मा की शान है।
149They are yogis for some time, and they are warriors at other times - those who are battling.
271फ़लक से कह सकते हो कि हमारे कार्य की डायमण्ड जुबली है।
150So, what do you call yourselves: warriors or yogis?
272दुनिया वाले तो समझते हैं कि कोई भी बड़ा गुरू गया तो संस्था भी गई। 273इन्हों का ब्रह्मा बाबा गया तो सब कुछ गया… लेकिन आप जानते हो कि ब्रह्मा बाप द्वारा भी चलाने वाला अविनाशी बाप है। 274तो ये डायमण्ड जुबली - एक कार्य के सफलता की निशानी है। 275इसमें चाहे युवा हो चाहे प्रवृत्ति वाले हो, सभी को डायमण्ड बन और अन्य डायमण्ड की माला बनानी है।
151You call yourselves easy yogis.
276अगर स्वयं निर्विघ्न श्रेष्ठ डायमण्ड हैं तो औरों को भी ऐसे ही बनायेंगे। 277युवकों से 278युवा हाथ उठाओ।
152All these new ones have come: BapDada is once again congratulating them on their having attained this fortune.
279मैजारिटी देश-विदेश में देखा जाता है कि जो नये-नये आते हैं वो मैजारिटी युवा आते हैं,युवा वर्ग का आना ये संस्था की शान है। 280क्योंकि गवर्नमेंट तो हार गई, वो तो साफ कहती है हमारी हिम्मत नहीं। 281तो आप युवा वर्ग ऐसी कमाल करके दिखाओ जो बाप का नाम हर युवा के चलन से,परिवर्तन से दिखाई दे। 282इसके लिए हर एक युवा को अपने को क्या बनाना है?
153However, together with congratulations, you also have to check whether your foundation is number one, or number two.
283दिव्य दर्पण। 284दर्पण में शक्ल दिखाई देती है ना।
154Many say that they like knowledge and yoga a lot.. that it is very good.
285तो आपके चेहरे से औरों को फरिश्ता या दिव्य गुणधारीमू्र्त्त दिखाई दे। 286(एजुकेशन विंग की ओर से गुजरात में चले अभियान का समाचार बापदादा को सुनाया)अच्छा है,कितनी आत्माओं को परिचय मिल गया ना! 287तो सेवा किया अर्थात् अपने पुण्य का खाता जमा किया। 288अभी एजुकेशन डिपार्टमेन्ट या वर्ग वालों ने चक्कर तो लगाया, बहुत अच्छा किया लेकिन एजुकेशन डिपार्टमेन्ट या वर्ग गवर्नमेंट को यह सिद्ध करके दिखावे कि सचमुच जो नाम है विश्वविद्यालय वो रीयल विश्वविद्यालय यही है।
155That is okay.
289अभी मान्यता नहीं दिलाई है। 290तो ये काम अभी रहा हुआ है,अधूरा है अभी।
156However, do you use the knowledge in your actions?
291तो ऐसा प्लैन बनाओ जो गवर्नमेंट स्वयं बोले कि हमारे विश्वविद्यालय इस विद्यालय के आगे कुछ नहीं हैं।
157Knowledge means soul, Supreme Soul, and the drama. 158Not just in words: knowledge means understanding.
292अगर है तो ये है। 293यही है, यही है - ये बोले,तब एजुकेशन वालों को इनाम देंगे।
159A sensible person becomes successful in everything, by using his sense according to the time.
294अभी तो युद्ध चल रही है - एजुकेशन है या नहीं है?
160When you experience a moment of sorrow in your life, what do you think?
295तो जो रीयल है, जो सत्य है वो सिद्ध तो होना है ना।
161You would say: “I don’t know why I was not able to understand this”.
296तो थोड़ी और मेहनत करो।
162So, are you sensible?
297होना तो है लेकिन वो बिचारे इतने भटक रहे हैं,जल्दी से बच जावें।
163Are you knowledgeable? 164Say yes or no! (“Ha ji”) You say “Yes” very well!
298अच्छा, युवा अर्थात् दिव्य दर्पण। 299समझा?
165A sign of being sensible is that you are never deceived.
300प्रवृत्ति वालों से 301प्रवृत्ति वाले क्या करेंगे?
166This is the sign of a knowledgeable soul.
302बापदादा प्रवृत्ति वालों की सदा किस पुष्प से तुलना करते हैं? 303(कमलपुष्प से)
167And the sign of a yogi soul is constantly to have a clean and clear intellect.
304अच्छा तो आप प्रवृत्ति वाले कमल पुष्प हो?
168It should be clean, and also clear.
305कभी-कभी कोई बूंद तो नहीं लग जाती? 306कोई मिट्टी का प्रभाव तो नहीं पड़ जाता?
169A yogi will never say “I don’t know, I don’t know” His intellect will always remain clear.
307तो प्रवृत्ति वाले इस सारी पुरानी दुनिया को, कमल पुष्प का तालाब बना दो।
170The sign of being an embodiment of dharna is that you are constantly double light.
308तालाब के बीच में कमल पुष्प बहुत अच्छे लगते हैं। 309तो इस पुरानी दुनिया को कमल पुष्प का बड़े से बड़ा तालाब बनाओ,जो जहाँ भी देखे ना तो कमल ही कमल दिखाई दें।
171No matter how big a responsibility you have, you are constantly an embodiment of dharna, and you constantly remain double light, even if there is a fair (mela) , or a circus (jamela, chaotic and disorganised) .
310इतनी हिम्मत है? 311डायमण्ड जुबली तक बनायेंगे?
172The sign of a serviceable soul is to be constantly a humble instrument.
312एक मास में नहीं कहते लेकिन एक वर्ष में तो बनाओ।
173So, check all these within yourself.
313बिचारे आत्माओं की हालतें देखो तो सचमुच रहम आता है।
174All of you say that you are Godly students in all four subjects.
314दुनिया की हालत देखो और अपने को देखो-कितना अन्तर है!
175Therefore, signs should be visible. 176So, what will the new ones do?
315कितनी बातों से, दुःखों से, दर्दों से छूट गये हो। 316समझते हो - दुनिया की ऐसी हालत है?
177You have to make your faith even more strong, otherwise you will move along for two or three years, and then return to the old world.
317किसी से भी पूछो क्या हालचाल है तो कहेंगे कि दुनिया का तो बेहाल है। 318और आपसे पूछे क्या हाल है?
178Those who return to the old world cannot settle themselves there either: they neither belong to this world nor to that world.
319खुशहाल है। 320तो दुनिया बेहाल और आप सभी खुशहाल।
179Therefore, make your foundation very strong.
321पक्का है या कभी-कभी खुशी कम होती है? 322कम नहीं होने देना।
180Experience the Almighty Authority Father to be with you.
323तो सभी प्रवृत्ति वाले कमल हो ना! 324पक्का याद रखो कि हम कमल हैं।
181Even if you have experienced only this one thing, you will pass in everything.
325न्यारे और बाप के प्यारे। 326अच्छा! 327कुमारियों से 328कुमारियों की तो महिमा सदा बापदादा करते हैं।
182People have the intoxication of being in the company of an ordinary Prime Minister or a Minister, but this one is the Almighty Authority!
329क्योंकि कुमारी साधारण कुमारी से विश्व की सेवाधारी कुमारी बन गई। 330कहाँ घर की चार दीवारों में रहने वाली और कहाँ विश्व के सेवाधारी बन गये या बन रहे हैं। 331तो कुमारियाँ अपने को ऐसे योग्य समझती हो? 332ऐसे योग्य हो या टोकरी उठाने वाली हो?
183Achcha.
333टोकरी उठाते-उठाते तो सिरदर्द करता है।
184The centres should be free from obstacles.
334अभी कुमारियों को टोकरी वाली बनना है या ताज वाली बनना है? 335टोकरी छोड़ देंगी? 336कि टोकरी उठाना ज़रूरी है?
185If there is any complication over which the teacher is making effort, and yet the atmosphere remains the same, is that service?
337कुमारियां क्या समझती हैं?
186Or is that a jhamela (chaos) ?
338जो समझती हैं कि नौकरी करनी ही पड़ेगी, मजबूरी है, वो हाथ उठाओ।
187Did you become a Brahma Kumar or Kumari for this jhamela?
339मजबूरी वाली कोई नहीं है। 340तो घरों में क्यों बैठे हो?
188If you want a jhamela, there are many places in the world for this.
341जब नौकरी की आवश्यकता नहीं तो क्यों बैठे हो? 342क्यों नहीं आते हो मैदान में?
189But to become a Brahma Kumar or Kumari means to celebrate a mela ~ (meeting) , not to create a jhamela.
343घर अच्छा लगता है? 344छोटा सा घर है, कोई खिटखिट नहीं है, माँ-बाप का प्यार मिल रहा है, ठीक है।
190If you create a jhamela, don’t call yourself a Brahmin, but call yourself a warrior.
345सेवाकेन्द्र पर पता नहीं क्या-क्या होगा, कैसे चलेंगे, चल सकेंगे या नहीं सकेंगे,इसीलिए चार दीवारी ठीक है… ऐसे समझती हो? 346कुमारियों पर तो सब युगों में से संगमयुग पर विशेष परमात्म-कृपा है। 347अगर संगम पर परमात्म कृपा के अधिकारी नहीं बने तो सारे कल्प में नहीं बनेंगे। 348तो कुमारियों को परमात्म वरदान है या परमात्म-कृपा है, वो कभी भी छोड़नी नहीं चाहिये, लेनी चाहिये।
191Do not spoil the Brahmin name.
349समझा कुमारियों ने? 350डरो नहीं। 351आजकल समाचार सुना है, कई कुमारियाँ डरती हैं-पता नहीं, पता नहीं, पता नहीं!
192If you create a jhamela, you are a warrior, not a Brahmin.
352लेकिन सभी सेवाकेन्द्र एक जैसे नहीं होते हैं। 353अगर कोई बात है भी तो बड़ों को दे सकते हैं।
193Each of you has to become free from creating a jhamela in your mind, words, actions, and relationships.
354उसके लिए कोई को मना नहीं है।
194There should be no jhamela.
355अगर टीचर मना भी करती है तो बापदादा की छुट्टी है कि कहाँ से भी पत्र डाल सकते हो। 356सिर्फ क्या होता है-बापदादा पत्र के लिए तो कहते हैं लेकिन लम्बा बहुत लिख देते हैं। 357थोड़े में ही समझ में आ जाता है, लेकिन लम्बी कहानी होगी तो जो चार्ज वाली देखेगी ना, वो भी किनारे रख देगी। 358जब टाइम मिलेगा तब पढ़ेगी।
195Check this every day.
359और बड़ों तक भी नहीं जायेगा। 360उन्हों को भी टाइम मिले ना,तब तो आपका रामायण पढ़ेंगे।
196Even waste thoughts are a jhamela - maybe not with others, but in your own mind.
361इसलिए लम्बा नहीं लिखो। 362शॉर्टकट में लिखो कि ये तकलीफ है और इसकी ये सैलवेशन चाहिये।
197Do not think about others, do not look at others, but free yourself from any jhamela.
363फिर स्पष्टीकरण लेना होगा तो बड़े आपको आपेही बुलायेंगे। 364और ही मधुबन में आने का चांस मिलेगा।
198The Father has told you to raise your anchor away from the old world, so have you raised it?
365तो लम्बा नहीं लिखना।
199Or are you still anchored?
366बाकी सबको छुट्टी है, अगर कोई ऐसी अयथार्थ बात है तो सुना सकते हैं। 367डरो नहीं।
200Do not remain in the darkness of ignorance. 201Should BapDada tell a little of what is in his heart?
368डरने के कारण अपनी परमात्म-कृपा का भाग्य नहीं गँवाओ। 369समझा कुमारियों ने?
202BapDada sometimes wonders whether the children will really become completely free.
370न अपने को तंग करो, न दूसरे को तंग करो। 371भाग्य अच्छा है।
203This type of thought in BapDada is not right, is it?
372कुमारियाँ हिम्मत रखती हैं तभी सेन्टर खुल सकते हैं।
204The father must have faith in the children. 205But sometimes he has a slight doubt.
373अगर कुमारियाँ हिम्मत नहीं रखतीं तो सेन्टर भी नहीं खुलते।
206The Diamond Jubilee begins in one month, in January.
374तो लक्की तो हो ना।
207Will you become free in one month?
375सभी दीदी जी, दादी जी तो कहते हैं।
208How much more time do you need?
376यहीं टाइटल मिल जाता है। 377अच्छा।
209Raise your hands if you need more time.
378बाकी मधुबन वाले या जो भी सम्पर्क में गीता पाठशालायें कहो, उपसेवाकेन्द्र कहो, जो भी हैं सभी को बापदादा अभी अपने समान सम्पन्न और मास्टर सर्वशक्तिमान देखना चाहते हैं। 379सबसे बड़े ते बड़ा मॉडल मधुबन है। 380मधुबन कौन सा मॉडल बनाता है,वह देखेंगे। 381जो सच्ची दिल से सेवा करते हैं उसको बापदादा भी पद्मगुणा मुबारक देते हैं।
210Achcha.
382मधुबन वाले खातिरी तो करते हैं ना।
211Those who raised their hands, stand up!
383चाहे ज्ञान सरोवर में, चाहे यहाँ पाण्डव भवन में, खातिरी तो करते हैं। 384तो खातिरी करने वालों को आप सभी भी मुबारक दे रहे हो ना। 385तो सारी सभा की तरफ से मुबारक। 386अच्छा,चारों ओर के सदा श्रेष्ठ भाग्यवान भाग्य विधाता को अपना बनाने वाले ऐसी श्रेष्ठ आत्माओं को,सदा बापदादा के श्रीमत को सुना और किया ऐसे सर्व सपूत बच्चों को, सदा सेवा में अचल रहने वाले झमेला मुक्त और परमात्म-मिलन मेला मनाने वाले सभी बच्चों को बापदादा का याद-प्यार और नमस्ते।
212At least you are honest.
387अच्छा-डबल विदेशियों को डबल नशा है ना?
213Achcha, these ones need time: take their photograph!
388डबल विदेशी अर्थात् डबल लाइट, डबल नशा और डबल बापदादा और परिवार के प्यारे।
214They will be given some more time: do not be afraid. 215Those who want to stand up, you can do so now.
389समझा? 390अच्छा! 391हेल्थ मेला करने वालों को भी मुबारक।
216Because you are being truthful, it will happen very quickly.
392वैसे रिज़ल्ट अच्छी है और रहेगी। 393(दादियां बापदादा के सामने बैठी हैं)टीचर्स को अच्छा चांस मिल जाता है।
217If all of you were to become free, then a few others would become free also by holding onto your tail.
394मेहनत भी करती हैं, यहाँ थकावट उतर जाती है। 395यहाँ रिफ़्रेश होते हो या यहाँ भी पार्टी की चिन्ता रहती है? 396वैसे तो मधुबन की दिनचर्या ऐसी सेट है जो टाइम भी नहीं है। 397बिज़ी रहने चाहे, क्लासेस का लाभ उठाना चाहे तो स्टूडेण्ट को फुर्सत मिलती है?
218Achcha - is this lesson firm?
398मधुबन में फ्री होते हो?
219All the youth, raise your hands!
399पाण्डवों से पूछते हैं कि क्लासेस में बिज़ी रहते हो,क्या होता है?
220The majority of new ones are youth - you are a matter of great pride for this institution.
400मधुबन में यहाँ वहाँ की बातें करने का फ्री टाइम मिलता है? 401क्लासेस में बिज़ी रहते हो? 402सभी क्लासेस अटेण्ड करते हो?
221All of you youth should perform such wonders that the Father is visible through the activity and transformation of each one of you.
403क्लासेस ज़रुर अटेण्ड करना चाहिये क्योंकि हर एक रत्न में बापदादा वा ड्रामानुसार कोई न कोई विशेषता भरी हुई है। 404तो क्लास कोई भी करावे। 405ऐसे नहीं फलाने का क्लास है तो सभी भागो और कोई दूसरे का है तो आधा घूमना…। 406कोई भी क्लास कराता है उसमें विशेषता होती है।
222You have to make yourself a divine mirror.
407और आप लोगों के पास सभी तो पहुँच भी नहीं सकते। 408यहीं मिलते हैं।
223From your face, others should be able to see an angel, or an embodiment of divine virtues.
409तो जिन्हों ने सभी क्लास अटेण्ड किये हैं, एक भी मिस नहीं किया है, वह हाथ उठाओ। 410अच्छा,टीचर्स अपने काम उतारती हैं। 411आप एक तो ऑफिशियल राउण्ड लगाने जाते हो वो तो अच्छी बात है,लेकिन क्लास के टाइम जो क्लास छोड़ करके और कहाँ घूमने गये हैं वो हाथ उठाओ।
224So become a mirror, will you not?
412तो अभी ऐसे नहीं करना।
225Householders raise your hands!
413क्लास की कई बातें समय पर बरोबर काम में आयेंगी। 414अभी सुनते हो, तो समझते हो बहुत सुन लिया। 415लेकिन कोई-कोई पॉइन्ट ऐसे टाइम में काम पर आती हैं जो आप अन्दर ही अन्दर शुक्रिया मानेंगे, इसलिए बिजी रहो। 416मधुबन माना पढ़ाई में बिज़ी।
226There are many.
417बाकी खाओ पियो मौज करो, वो भले करो लेकिन टाइम पर।
227BapDada always compares the householders with lotus flowers.
418अच्छा है, नयों-नयों को तो नई बातें मिलती हैं।
228So, are you sometimes affected by a water drop?
419पढ़ाई में अटेन्शन बहुत ज़रूरी है।
229You are not sometimes influenced by any mud are you?
420पढ़ाई माना सिर्फ सुनना नहीं। 421पढ़ाई का अर्थ है सुनना और करना।
230The householders have to make the entire old world, and the souls of the world, into a lotus pond.
422अच्छा,सब खुशहाल तो हैं ही। 423बेहाल नहीं,खुशहाल हो।
231A lotus looks very beautiful in the middle of a pond.
424अच्छा। 425(एजुकेशन अभियान के भाई-बहनें बापदादा के सामने खड़े हुए) अच्छा है, सेवा का फल, मधुबन में आने की छुट्टी मिल गई।
232So, make this world into the greatest lotus pond, so that wherever people look they see only lotus flowers.
426लेकिन इनाम तभी देंगे जब गवर्नमेंट से कहलवायेंगे।
233Remember firmly that you are lotus flowers, detached and loved by the Father. 234Achcha.
427कहने से भी कुछ नहीं होता। 428ये तो ऑफिशियल लिखा-पढ़ी हो। 429कहने में तो प्राइम मिनिस्टर भी कहकर गया-बहुत अच्छा है, बहुत अच्छा है। 430तो चाहे डॉक्टर्स, एजुकेशन वाले वा इन्जीनियर्स आदि, जो भी सेवा अर्थ रैली निकालते हैं वो अच्छा है।
235To the elevated most fortunate souls in all directions, who constantly make the Bestower of Fortune belong to them.. to the worthy children who constantly listen to BapDada’s shrimat, and put it into practice.. to all those obedient children who constantly remain unshakeable in service, become free from any chaos, and who celebrate a meeting with God: BapDada’s love, remembrance, and namaste.
431तो मुबारक हो। 432अच्छा! 433ओम् शान्ति।
236* * * O MS H A N T I * * *