Daily Murli for Saturday 11 April 2026

Sentence alignment between two languages is corrected.

011-04-2026 प्रातःमुरली ओम् शान्ति "बापदादा"' मधुबन

011/04/26 Madhuban Avyakt BapDada Om Shanti 11/04/2026

1“ अन्तर्मुखी बच्चेबच्चे - ज्ञान रूप अवस्था में रहकर इन महावाक्यों को धारण करो तब अपना व अन्य आत्माओं का कल्याण कर सकेंगे '' ( दादियों की डायरी से )

1Sweet children, be introverted, stay in the knowledge-full stage and imbibe these elevated versions and you will then be able to benefit yourselves and other souls. 2(From Diaries of Dadis).

2प्रश्न:- सर्वोत्तम सच्ची सर्विस कौन सी है?

3यथार्थ सर्विस का सूक्ष्म और महीन राज़ क्या है?

4उत्तर:- जब किसी से कोई भूल होती है तो उसे सावधान करने के साथ सूक्ष्म रीति से अपनी योग शक्ति उन तक पहुंचा-कर उनके अशुद्ध संकल्पों को भस्म करना, यही सर्वोत्तम सच्ची सर्विस है।

5साथ-साथ अपने ऊपर भी अटेन्शन देना, मन्सा में भी कोई अशुद्ध संकल्प उत्पन्न न हो। 6इसमें खुद भी सावधान रहना और दूसरों प्रति ऐसी दिव्य सर्विस करना, यही सर्विस का सूक्ष्म और महीन राज़ है।

7ओम् शान्ति।

3Om shanti.

8हर एक पुरुषार्थी बच्चे को पहले अन्तर्मुख अवस्था अवश्य धारण करनी है।

4Each and every effort-making child first of all definitely has to adopt the stage of introversion.

9अन्तर्मुखता में बड़ा ही कल्याण समाया हुआ है, इस अवस्था से ही अचल, स्थिर, धैर्यवत, निर्मान-चित्त इत्यादि दैवी गुणों की धारणा हो सकती है तथा सम्पूर्ण ज्ञानमय अवस्था प्राप्त हो सकती है।

5A lot of benefit is merged in introversion. 6It is only by having this stage that you can be unshakeable, constant, patient, humble, imbibe divine virtues and achieve a completely knowledge-full stage. 7When you are not introverted, you cannot achieve a completely knowledge-full stage.

10अन्तर्मुख न होने के कारण वह सम्पूर्ण ज्ञान रूप अवस्था नहीं प्राप्त होती क्योंकि जो भी कुछ “महावाक्य'' सम्मुख सुने जाते हैं, अगर उसे गहराई में जाकर ग्रहण नहीं करते सिर्फ उन महावाक्यों को सुनकर रिपीट कर देते हैं तो वह महावाक्य, वाक्य हो जाते हैं।

8This is because, if you don’t imbibe the elevated versions that you hear personally and you don’t go into their depths but just repeat the elevated versions you hear, then those elevated versions are simply versions.

11जो ज्ञान रूप अवस्था में रहकर महावाक्य नहीं सुने जाते, उन महावाक्यों पर माया का परछाया पड़ जाता है।

9If the elevated versions are not heard in a knowledge-full stage, then Maya’s shadow is cast on those elevated versions.

12अब ऐसी माया के अशुद्ध वायब्रेशन से भरे हुए महावाक्य सुनकर सिर्फ रिपीट करने से खुद सहित औरों का कल्याण होने के बदले अकल्याण हो जाता है इसलिए हे बच्चों एकदम अन्तर्मुखी बन जाओ।

10When you simply repeat the elevated versions you hear, they are influenced by the impure vibrations of Maya, and then, instead of you and others benefiting from them, loss is experienced. 11Therefore, O children, become completely introverted!

13आपका यह मन मन्दिर सदृश्य है।

12Your mind is like a temple.

14जैसे मन्दिर से सदैव खुशबू आती है ऐसे मन मन्दिर जब पवित्र बनता है तो संकल्प भी पवित्र इमर्ज होते हैं।

13Just as you always have fragrance in a temple, in the same way, only when the temple of your mind becomes pure will pure thoughts emerge.

15जैसे मन्दिर में सिर्फ पवित्र देवी देवताओं के ही चित्र रखे जाते हैं, न कि दैत्यों के।

14Only images of pure deities, not devils, are kept in a temple.

16ऐसे तुम बच्चे अपने मन व दिल रूपी मन्दिर को सर्व ईश्वरीय गुणों की मूर्तियों से सजा दो, वे गुण हैं - निर्मोह, निर्लोभ, निर्भय, धैर्यवत, निरंहकार इत्यादि क्योंकि यह सब तुम्हारे ही दिव्य लक्षण हैं।

15In the same way, each of you children should decorate the temple of your mind and heart with the idols of all the divine virtues. 16Those virtues are: to be free from attachment, free from greed, free from fear and to be patient and egoless, because these are your divine qualities.

17आप बच्चों को अपने मन मन्दिर को उजियारा अर्थात् सम्पूर्ण शुद्ध बनाना है।

17You children have to make the temples of your minds very bright and clear, that is, completely pure.

18जब मन मन्दिर उजियारा बनें तब ही अपने उजियारे प्यारे वैकुण्ठ देश में चल सकें।

18Only when those temples of yours become that bright and clear can you go to your very loving bright and clear Paradise.

19तो अब अपने मन को उज्वल बनाने का प्रयत्न करना है तथा मन सहित विकारी कर्मेन्द्रियों को वश करना है।

19You are now trying to make your minds completely bright and also to control your physical senses and your minds, which are all influenced by the vices.

20परन्तु न सिर्फ अपना मगर अन्य प्रति भी यही दिव्य सर्विस करनी है।

20Not only does each one of you have to serve yourself, you also have to do this divine service of others.

21वास्तव में सर्विस का अर्थ अति सूक्ष्म और महीन है।

21In fact, the meaning of doing service is very subtle and deep.

22ऐसा नहीं कि किसकी भूल पर सिर्फ सावधान करना इतने तक सर्विस है।

22Doing service is not just cautioning someone about a mistake; no.

23परन्तु नहीं, उनको सूक्ष्म रीति अपनी योग की शक्ति पहुंचाए उनके अशुद्ध संकल्प को भस्म कर देना, यही सर्वोत्तम सच्ची सर्विस है और साथ-साथ अपने ऊपर भी अटेन्शन रखना है।

23You have to send them subtle vibrations with your power of yoga and burn away their impure thoughts. 24This is most elevated, true service. 25Along with that, you also have to pay attention to yourselves.

24न सिर्फ वाचा अथवा कर्मणा तक मगर मन्सा में भी कोई अशुद्ध संकल्प उत्पन्न होता है तो उनका वायब्रेशन अन्य के पास जाए सूक्ष्म रीति अकल्याण करता है, जिसका बोझ खुद पर आता है और वही बोझ बन्धन बन जाता है इसलिए हे बच्चों खुद सावधान रहो फिर अन्य प्रति वही दिव्य सर्विस करो, यही आप सेवाधारी बच्चों का अलौकिक कर्तव्य है।

26Not just to your words and actions; you mustn’t even have any impure thoughts in your minds, because their vibrations reach many others and subtly cause a loss, which would create a burden on you; this burden then becomes a bondage. 27So, children, be cautious and also do this divine service of others. 28This is the alokik duty of you serviceable children.

25ऐसी सर्विस करने वालों को फिर अपने प्रति कोई भी सर्विस नहीं लेनी है।

29Those who do such service must not take any service from others.

26भल कभी कोई अनायास भूल हो भी जाए तो उसे अपने बुद्धियोग बल से सदैव के लिए करेक्ट कर देना है।

30Even if you happen to make a mistake, correct that for all time with the power of your intellect’s yoga.

27ऐसा तीव्र पुरुषार्थी थोड़ा भी ईशारा मिलने से शीघ्र महसूस करके परिवर्तन कर लेता है और आगे के लिए अच्छी रीति अटेन्शन रख चलता है, यही विशाल बुद्धि बच्चों का कर्तव्य है।

31An intense effort-maker instantly realises it, as soon as he receives even a little signal, and transforms himself and pays proper attention as he moves along from then on. 32This is the duty of you children with broad intellects.

28हे मेरे प्राणों, परमात्मा द्वारा रचे हुए इस अविनाशी राजस्व ज्ञान यज्ञ प्रति तन, मन, धन को सम्पूर्ण रीति से स्वाहा करने का राज़ बहुत महीन है।

33O breath of my life, there is deep significance in completely sacrificing your bodies, minds and wealth into this imperishable sacrificial fire of knowledge of self-sovereignty, created by the Supreme Soul.

29जिस घड़ी आप कहते हो कि मैं तन मन धन सहित यज्ञ में स्वाहा अर्थात् अर्पण हो मर चुका, उस घड़ी से लेकर अपना कुछ भी नहीं रहता।

34From the moment you say that you have sacrificed your body, mind and wealth, that is, you have surrendered everything into this sacrificial fire and died, then, from that moment, nothing remains yours.

30उसमें भी पहले तन, मन को सम्पूर्ण रीति से सर्विस में लगाना है।

35In that, too, you first have to use your bodies and minds fully for doing service.

31जब सब कुछ यज्ञ अथवा परमात्मा के प्रति है तो फिर अपने प्रति कुछ रह नहीं सकता, धन भी व्यर्थ नहीं गंवा सकते।

36When everything is for the yagya and God, there can be nothing left for yourself and you cannot even waste any wealth.

32मन भी अशुद्ध संकल्प विकल्प तरफ दौड़ नहीं सकता क्योंकि परमात्मा को अर्पण कर दिया।

37Even your mind cannot run after impure and sinful thoughts, because you have surrendered it to God.

33अब परमात्मा तो है ही शुद्ध शान्त स्वरूप।

38God is anyway the Being of purity and peace.

34इस कारण अशुद्ध संकल्प स्वतः शान्त हो जाते हैं।

39Because of this, impure thoughts are automatically quietened.

35अगर मन माया के हाथ में दे देते हो तो माया वैरायटी रूप होने के कारण अनेक प्रकारों के विकल्प उत्पन्न कर मन रूपी घोड़े पर आए सवारी करती है।

40If you put your mind into Maya’s hands, then, because Maya has a variety of forms, many types of sinful thoughts can arise that ride in your mind, the horse.

36अगर किसी बच्चे को अभी तक भी संकल्प विकल्प आते हैं तो समझना चाहिए कि अभी मन पूर्ण रीति से स्वाहा नहीं हुआ है अर्थात् ईश्वरीय मन नहीं बना है इसलिए हे सर्व त्यागी बच्चों, इन गुह्य राज़ों को समझ कर्म करते साक्षी हो खुद को देख बहुत खबरदारी से चलना है।

41If any child even now still has sinful thoughts you can understand that his mind has not been completely sacrificed, that is, his mind does not completely belong to God. 42Therefore, full renunciate children, now understand those deep secrets and become detached observers, while doing everything, and observe yourselves and move along with great caution.

37स्वयं गोपी वल्लभ तुम अपने प्रिय गोप गोपियों को समझा रहे हैं कि तुम हर एक का वास्तविक सच्चा प्रेम कौन सा है!

43Gopi Vallabh Himself is explaining to you, His beloved gopes and gopis, what the real and true love of all of you is.

38हे प्राणों तुम्हें एक दो की प्रेम भरी सावधानी को स्वीकार करना है क्योंकि जितना प्रिय फूल उतना ही श्रेष्ठ परवरिश।

44O my beloved children, you have to accept each other’s loving caution because, however lovely a flower is, the sustenance you receive is accordingly as elevated.

39फूल को वैल्युबुल बनाने अर्थ माली को कांटों से निकालना ही पड़ता है।

45In order to make you flowers valuable, the Gardener has to remove the thorns from you.

40वैसे तुम्हें भी जब कोई सावधानी देता है तो समझना चाहिए जैसेकि उसने मेरी परवरिश की अर्थात् मेरी सर्विस की।

46In the same way, when someone cautions you, you have to understand that that one is sustaining you, that is, that one is serving you.

41उस सर्विस अथवा परवरिश को रिगार्ड देना है, यही सम्पूर्ण बनने की युक्ति है।

47You have to give regard to that sustenance and service. 48This is the way to become perfect.

42यही ज्ञान सहित आन्तरिक सच्चा प्रेम है।

49This is true, internal love filled with this knowledge.

43इस दिव्य प्रेम में एक दो के लिए बहुत रिगार्ड होना चाहिए।

50Let there be a lot of regard for one another in this divine love.

44हर एक बात में पहले खुद को ही सावधान करना है, यही निर्माणचित अति मधुर अवस्था है।

51In each aspect, you have to caution yourself first. 52This is a very sweet and humble stage.

45ऐसे प्रेम पूर्वक चलने से तुम्हें जैसे यहाँ ही वे सतयुग के सुहावने दिन आन्तरिक महसूस होंगे।

53By moving along with love in this way, it is as though you will internally experience those beautiful days of the golden age.

46वहाँ तो यह प्रेम नेचुरल रहता है परन्तु इस संगम के स्वीटेस्ट समय पर एक दो के लिए सर्विस करने का यह अति मीठा रमणीक प्रेम है, यही शुद्ध प्रेम जग में गाया हुआ है।

54There, this love will be natural. 55However, at this sweetest time of the confluence age, this is a very sweet and entertaining love that enables you to serve one another.

47तुम हर एक चैतन्य फूलों को हरदम हर्षित मुख हो रहना है क्योंकि निश्चय बुद्धि होने के कारण तुम्हारी नस नस में सम्पूर्ण ईश्वरीय ताकत समाई हुई है।

56This pure love is remembered in the world. 57All of you living flowers have to remain cheerful at every moment because, by your intellects having faith, every vein of yours becomes completely filled with God’s power.

48ऐसी आकर्षण शक्ति अपना दिव्य चमत्कार अवश्य निकालती है।

58Power that has such attraction definitely shows its divine miracle.

49जैसे छोटे निर्दोष बच्चे शुद्ध पवित्र होने कारण सदैव हंसते रहते हैं और अपने रमणीक चरित्र से सबको बहुत खींचते हैं।

59Little, innocent children, because they are pure and clean, always keep smiling and they attract everyone a lot with their entertaining activities.

50वैसे तुम हर एक की ऐसी ईश्वरीय रमणीक जीवन होनी चाहिए, इसके लिए तुम्हें किसी भी युक्ति से अपने आसुरी स्वभावों पर जीत प्राप्त करनी है।

60In the same way, let the life of each one of you be a Godly and entertaining one. 61For this, you have to triumph over your devilish nature by using the right method.

51जब कोई को देखो कि यह क्रोध विकार के वश हो मेरे सामने आता है तो उनके सामने ज्ञान रूप हो बचपन की मीठी रीति से मुस्कराते रहो तो वह खुद शान्तचत हो जायेगा अर्थात् विस्मृति स्वरूप से स्मृति में आ जायेगा।

62When you see someone who is influenced by the vice of anger coming towards you, become an embodiment of this knowledge and continue to smile with the sweetness of a child and that person will automatically become quiet. 63That is, from being in a state of forgetfulness, he will become aware.

52भल उनको पता न भी पड़े लेकिन सूक्ष्म रीति से उनके ऊपर जीत पाकर मालिक बन जाना, यही मालिक और बालकपन की सर्वोच्च शिरोमणि विधि है।

64Although he may not be aware of it, gain victory over that one in a subtle way and become a master. 65This is a most elevated way of being a master and a child.

53ईश्वर जैसे सम्पूर्ण ज्ञान रूप वैसे फिर सम्पूर्ण प्रेम रूप भी है।

66Just as God is the perfect form of this knowledge, in the same way, He is also the perfect form of love.

54ईश्वर में दोनों ही क्वालिटीज़ समाई हुई हैं परन्तु फर्स्ट ज्ञान, सेकण्ड प्रेम।

67Both qualities are merged in God, but first is this knowledge and second is love.

55अगर कोई पहले ज्ञान रूप बनने बिगर सिर्फ प्रेम रूप बन जाता है तो वह प्रेम अशुद्ध खाते में ले जाता है इसलिए प्रेम को मर्ज कर पहले ज्ञान रूप बन भिन्न-भिन्न रूपों में आई हुई माया पर जीत पाकर पीछे प्रेम रूप बनना है।

68If someone becomes an embodiment of love without first becoming an embodiment of this knowledge, such love would take that one into an impure account. 69So, merge love and first of all become an embodiment of this knowledge. 70Conquer the Maya that comes in various forms, and then become an embodiment of love.

56अगर ज्ञान बिगर प्रेम में आये तो कहाँ विचलित भी हो जायेंगे।

71If you become loving without using this knowledge, it is possible that you will get disturbed.

57जैसे अगर कोई ज्ञान रूप बनने के बिगर ध्यान में जाते हैं तो कई बार माया में फंस जाते हैं, इसलिए बाबा कहते हैं बच्चे, यह ध्यान भी एक सूत की जंजीर है परन्तु ज्ञान रूप बन पीछे ध्यान में जाने से अति मौज का अनुभव होता है।

72For instance, if someone goes into trance (dhyan) without being an embodiment of this knowledge (gyan), then she would sometimes get trapped in Maya. 73This is why Baba says: O children, this trance is also a cotton chain. 74However, when you first become an embodiment of this knowledge and then go into trance, there will be great enjoyment.

58तो पहले है ज्ञान पीछे है ध्यान।

75So first is this knowledge and then trance.

59ध्यानिष्ट अवस्था से ज्ञानिष्ट अवस्था श्रेष्ठ है इसलिए हे बच्चों, पहले ज्ञान रूप बन फिर प्रेम इमर्ज करना है।

76The stage of being full of this knowledge is more elevated than the stage of being in trance. 77This is why children, you first have to become embodiments of this knowledge, and then let the love emerge.

60ज्ञान बिगर सिर्फ प्रेम इस पुरुषार्थी जीवन में विघ्न डालता है।

78Love without this knowledge in this effort-making life brings obstacles.

61साक्षीपन की अवस्था अति मीठी, रमणीक और सुन्दर है।

79The stage of a detached observer is very entertaining, sweet and beautiful.

62इस अवस्था पर ही आगे की जीवन का सारा मदार है।

80Everything in your future lives depends on this stage.

63जैसे कोई के पास कोई शारीरिक भोगना आती है। 64उस समय अगर वह साक्षी, सुखरूप अवस्था में उपस्थित हो उसे भोगता है तो पास्ट कर्मों को भोग चुक्तू भी करता है और साथ साथ फ्युचर के लिए सुख का हिसाब भी बनाता है।

81When someone has any physical illness, if he goes through that illness at that time while happily being in the stage of a detached observer, he then settles the suffering of his past karma and, as well as that, also accumulates happiness in his account for the future.

65तो यह साक्षीपन की सुखरूप अवस्था पास्ट और फ्युचर दोनों से कनेक्शन रखती है।

82This happy stage of a detached observer has a connection with both your past and your future.

66तो इस राज़ को समझने से कोई भी ऐसे नहीं कहेगा कि मेरा यह सुहावना समय सिर्फ चुक्तू करने में चला गया।

83By understanding this secret, none of you would say that this beautiful time has gone by in just settling accounts.

67नहीं, यही सुहावना पुरुषार्थ का समय है जिस समय दोनों कार्य सम्पूर्ण रीति सिद्ध होते हैं।

84No, this alone is the beautiful time of making effort during which both tasks are accomplished perfectly.

68ऐसे दोनों कार्य को सिद्ध करने वाला तीव्र पुरुषार्थी ही अतीन्द्रिय सुख वा आनंद के अनुभव में रहता है।

85The intense effort-makers who accomplish both tasks experience supersensuous joy and bliss.

69इस वैरायटी विराट ड्रामा की हर एक बात में तुम बच्चों को सम्पूर्ण निश्चय होना चाहिए क्योंकि यह बना बनाया ड्रामा बिल्कुल वफादार है।

86You children have to have full faith in every aspect of this huge variety drama, because this predestined drama is absolutely faithful.

70देखो, यह ड्रामा हर एक जीव प्राणी से उनका पार्ट पूर्ण रीति से बजवाता है।

87Look, this drama makes every living being (human and animal) play their parts perfectly.

71भल कोई रांग है, तो वह रांग पार्ट भी पूर्ण रीति से बजाता है।

88Even though someone may be wrong, he plays that part of being wrong perfectly.

72यह भी ड्रामा की नूंध है।

89This is also fixed in the drama.

73जब रांग और राइट दोनों ही प्लैन में नूंधे हुए हैं तो फिर कोई बात में संशय उठाना, यह ज्ञान नहीं है क्योंकि हर एक एक्टर अपना-अपना पार्ट बजा रहा है।

90When both wrong and right are fixed in the plan, then, to have doubts about anything is not to have this knowledge, because each actor is playing his own part.

74जैसे बाइसकोप में अनेक भिन्न-भिन्न नाम रूप-धारी एक्टर्स अपनी-अपनी एक्टिंग करते हैं तो उनको देख, किससे नफरत आवे और किससे हर्षित होवे, ऐसा नहीं होता है।

91In a film, all the different named actors do their own acting and, when you see them, it is not that you would dislike some or be happy with others: it is not like that.

75पता है कि यह एक खेल है, जिसमें हर एक को अपना अपना गुड वा बेड पार्ट मिला हुआ है।

92You know that that is just a film, in which each one has received his or her own good or bad part.

76वैसे ही इस अनादि बने हुए बाइसकोप को भी साक्षी हो एकरस अवस्था से हर्षितमुख हो देखते रहना है।

93In the same way, you also have to continue to watch this eternally created film as a detached observer, in a constant and cheerful stage.

77संगठन में यह प्वाइंट बहुत अच्छी रीति धारण करनी है।

94In this gathering, imbibe all of these points very well.

78एक दो को ईश्वरीय रूप से देखना है, महसूसता का ज्ञान उठाए सर्व ईश्वरीय गुणों की धारणा करनी है।

95Look at one another whilst seeing each one’s divine form. 96Use the knowledge of experience to imbibe all the divine virtues.

79अपने लक्ष्य स्वरूप की स्मृति से शान्त चित्त, निर्मान-चित्त, धैर्यवत, मिठास, शीतलता इत्यादि सर्व दैवी गुण इमर्ज करने हैं।

97By being aware of your aim, let the divine virtues of being peaceful, humble, patient, sweet and cool, etc. emerge.

80धैर्यवत अवस्था धारण करने का मुख्य फाउण्डेशन - वेट एण्ड सी।

98The main foundation for imbibing a patient stage is: Wait and see.

81हे मेरे प्रिय बच्चों, वेट अर्थात् धैर्य धरना, सी अर्थात् देखना।

99O My lovely children, “Wait” means have patience and “See” means to see.

82अपने दिल भीतर पहले धैर्यवत गुण धारण कर उसके बाद फिर बाहर में विराट ड्रामा को साक्षी हो देखना है।

100First of all, let your hearts imbibe the virtue of patience, and then watch this huge drama externally as detached observers.

83जब तक कोई भी राज़ सुनने का समय समीप आवे तब तक धैर्यवत गुण की धारणा करनी है।

101Until the time for you to hear any secret comes close, you have to have the virtue of patience.

84समय आने पर उस धैर्यता के गुण से राज़ सुनने में कभी भी विचलित नहीं होंगे इसलिए हे पुरुषार्थी प्राणों, जरा ठहरो और आगे बढ़कर राज़ देखते चलो।

102When the time comes, when you listen to that secret with the virtue of patience, you will not be disturbed when you hear it. 103This is why, o effort-making ones, wait a little, and continue to see the secrets as you move along.

85इस ही धैर्यवत अवस्था से सारा कर्तव्य सम्पूर्ण रीति से सिद्ध होता है।

104With this stage of patience, all your tasks will be accomplished perfectly.

86यह गुण निश्चय से बांधा हुआ है।

105This virtue is connected with faith.

87ऐसे निश्चयबुद्धि साक्षी दृष्टा हो हर खेल को हर्षित चेहरे से देखते आन्तरिक धैर्यवत और अडोल-चित्त रहते हैं, यही ज्ञान की परिपक्व अवस्था है जो अन्त में सम्पूर्णता के समय प्रैक्टिकल में रहती है इसलिए बहुत समय से लेकर इस साक्षीपन की अवस्था में स्थित रहने का परिश्रम करना है।

106With your intellects having faith, be detached observers and, while seeing every game with your cheerful faces, you will remain patient and unshakeable internally. 107This is the mature stage of this knowledge, which you will have in a practical way at the end, at the time of perfection. 108So, you have to try hard to remain stable in this stage of a detached observer over a long period of time.

88जैसे नाटक में एक्टर को अपना मिला हुआ पार्ट पूर्ण बजाने अर्थ आगे से ही रिहर्सल करनी पड़ती है, वैसे तुम प्रिय फूलों को भी आने वाली भारी परीक्षाओं में योग बल द्वारा पास होने के लिए आगे से ही रिहर्सल अवश्य करनी है।

109In a play, each actor has to rehearse well beforehand in order to play the part he has received. 110In the same way, in order for you lovely flowers to pass the difficult exam that is to come, you definitely have to rehearse beforehand with the power of yoga.

89लेकिन बहुत समय से लेकर अगर यह पुरुषार्थ किया हुआ नहीं होगा तो उस समय घबराहट में फेल हो जायेंगे, इसलिए पहला अपना ईश्वरीय फाउण्डेशन पक्का रख दैवीगुणधारी बन जाना है।

111However, if you haven’t made this effort over a long time, you will then be nervous and fail at that time. 112This is why you first have to make your divine foundation firm and become those with divine virtues.

90ज्ञान स्वरूप स्थिति में स्थित रहने से स्वतः शान्त रूप अवस्था हो जाती है।

113By remaining stable in the stage of being an embodiment of this knowledge, you automatically have the stage of being an embodiment of peace.

91जब ज्ञानी तू आत्मा बच्चे, इकट्ठे बैठकर मुरली सुनते हैं तो चारों तरफ शान्ति का वायुमण्डल बन जाता है क्योंकि वे कुछ भी महावाक्य सुनते हैं तो आन्तरिक डीप चले जाते हैं।

114When knowledge-full children sit together to listen to a murli, an atmosphere of peace is created all around them because, when they listen to these elevated versions, they penetrate them deep inside.

92डीप जाने के कारण आन्तरिक उन्हों को शान्ति की मीठी महसूसता होती है।

115Because of these going deep into them, they experience deep, sweet silence.

93अब इसके लिए कोई खास बैठकर मेहनत नहीं करनी है परन्तु ज्ञान की अवस्था में स्थित रहने से यह गुण अनायास आ जाता है।

116For this, you don’t have to sit and make any special effort, but, by being stable in a stage of this knowledge, you automatically develop this virtue.

94तुम बच्चे जब सवेरे सवेरे उठकर एकान्त में बैठते हो तो शुद्ध विचारों रूपी लहरें उत्पन्न होती हैं, उस समय बहुत उपराम अवस्था होनी चाहिए।

117When you children wake up in the morning and sit in solitude, waves of pure thoughts emerge. 118At that time, your stage has to be that of being completely beyond.

95फिर अपने निज़ शुद्ध संकल्प में स्थित होने से अन्य सब संकल्प आपेही शान्त हो जायेंगे और मन अमन हो जायेगा क्योंकि मन को वश करने अर्थ भी कोई ताकत तो अवश्य चाहिए इसलिए पहले अपने लक्ष्य स्वरूप के शुद्ध संकल्प को धारण करो।

119Then, by your stabilising in your original pure thoughts, all others thoughts are quietened automatically and your mind becomes peaceful. 120You definitely need some power in order to be able to control your mind. 121For this, imbibe pure thoughts for your aim.

96जब आन्तरिक बुद्धियोग कायदे प्रमाण होगा तो तुम्हारी यह निरसंकल्प अवस्था स्वतः हो जायेगी।

122When your intellect has yoga according to your discipline, you will naturally have the stage of being free from any other thoughts.

97अच्छा!

123Achcha.

98मीठे-मीठे ज्ञान गुल्जारी, ज्ञान सितारों प्रति यादप्यार, गुडमार्निंग और नमस्ते।

124To you sweetest, beloved, long-lost and now-found children, to you children who are the garden of knowledge, to you stars of knowledge, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. 125The spiritual Father says namaste to you spiritual children.

Essence for dharna

99धारणा के लिए मुख्य सार:-

126Essence for dharna:

1001) अपने लक्ष्य स्वरूप की स्मृति से शान्त चित्त, निर्मान चित्त, धैर्यवत, मिठास, शीतलता आदि सर्व दैवी गुण धारण करने है।

1271. Use your awareness of your aim to imbibe all the divine virtues, such as being peaceful, humble, patient, sweet and cool, etc.

1012) निश्चयबुद्धि साक्षी दृष्टा हो इस खेल को हर्षित चेहरे से देखते आन्तरिक धैर्यवत और अडोल-चित्त रहना है।

1282. With your intellect having faith, watch this play as a detached observer with a cheerful face, and become patient and unshakeable internally.

102बहुत समय से लेकर इस साक्षीपन की अवस्था में स्थित रहने का पुरुषार्थ करना है।

129You have to work hard to remain stable in the stage of a detached observer over a long period of time.

Blessing

103वरदान:- एक ही रास्ता और एक से रिश्ता रखने वाले सम्पूर्ण फरिश्ता भव

130Blessing: May you follow the one path and have all relationships with the One and become a perfect angel.

104निराकार वा साकार रूप से बुद्धि का संग वा रिश्ता एक बाप से पक्का हो तो फरिश्ता बन जायेंगे।

131Keep your intellect in the company and relationship of the one Father in the incorporeal and corporeal forms and you will become an angel.

105जिनके सर्व सम्बन्ध वा सर्व रिश्ते एक के साथ हैं वही सदा फरिश्ते हैं।

132Those who have all relationships and all connections with the One are angels all the time.

106जैसे गवर्मेन्ट रास्ते में बोर्ड लगा देती है कि यह रास्ता ब्लाक है, ऐसे सब रास्ते ब्लाक (बन्द) कर दो तो बुद्धि का भटकना छूट जायेगा।

133Just as the Government puts up a board on the road: This road is blocked, in the same way, block all roads, so that your intellect stops wandering.

107बापदादा का यही फरमान है - कि पहले सब रास्ते बन्द करो। 108इससे सहज फरिश्ता बन जायेंगे।

134BapDada’s order is: First of all, close all paths and, by doing this, you will easily become an angel.

Slogan

109स्लोगन:- सदा सेवा के उमंग-उत्साह में रहना - यही माया से सेफ्टी का साधन है।

135Slogan: Constantly to have zeal and enthusiasm for doing service is the means to remain safe from Maya. 136

137*** Om Shanti ***

Avyakt Signal

110ये अव्यक्त इशारे - महान बनने के लिए मधुरता और नम्रता का गुण धारण करो

138Avyakt Signal: Imbibe the virtues of sweetness and humility to become great.

111आपका बोल और स्वरूप दोनों साथ-साथ हों - बोल स्पष्ट भी हों, उसमें स्नेह भी हो, नम्रता और मधुरता भी हो।

139Let your form be the same as your words. 140Let your words be clear and filled with love, humility and sweetness.

112सत्यता भी हो लेकिन स्वरूप की नम्रता भी हो, इसी रूप से बाप को प्रत्यक्ष कर सकेंगे।

141They should be filled with truth, but there also has to be humility in your form. 142You will be able to reveal the Father through this form.

113निर्भय हो लेकिन बोल मर्यादा के अन्दर हों - जब इन दोनों बातों का बैलेन्स हो तब कमाल दिखाई देगी।

143Remain fearless, but your words have to be within the code of conduct. 144Wonders will be visible when there is a balance of both these things.

114फिर आपके शब्द कड़े नहीं, मीठे लगेंगे।

145They won't then find your words bitter, but sweet.