Mamma's Murli - gyan-sitar-42

Sentence alignment between two languages is corrected.

0१५.१०.६२

015/10/1962

1अहिंसक बनना है तो पांच विकारों को जीतो, स्व पर और कर्म पर राज्य करो

1In order to become non-violent, conquer the five vices. 2Rule the self and your actions.

2ओम् शान्ति ।

3Om shanti.

3अभी हम सबकी बुद्धि परमात्मा की तरफ है।

4The intellect of all of us' is now directed towards God.

4उनको ही दिल में बसाना है।

5We have to make Him sit in our heart.

5परन्तु बसाने का अर्थ यह नहीं है कि परमात्मा सर्वव्यापी है।

6However, making Him sit in our heart does not mean that He is omnipresent.

6लेकिन परमात्मा ने समझाया है कि “जहाँ माया ५ विकार हैं, जहाँ दुःख-अशान्ति है - ऐसे अपवित्र स्थान पर मैं कैसे बैठूंगा ?

7God has explained: How can I sit in an impure place where Maya, the five vices, exists?

7मेरे बैठने की जगह तो स्वच्छ चाहिए।

8I need a clean, pure place to sit in.

8मैं तो अपने ठांव (घर) वाला हूँ।

9I have My own home.

9” गुरुनानक ने भी महिमा की है कि तेरा ऊंचा ठांव है।

10Guru Nanak has also sung the praise: Your place of residence is the highest.

10ऐसे नहीं कि मैं सर्वव्यापी हूँ, मेरा कोई नीचे ठांव है ।

11It is not that I am omnipresent or that My place of residence is somewhere quite low.

11लेकिन मेरा नाम ही शिव है, मैं अपने नाम, ठांव और कर्तव्य वाला हूँ।

12My name is Shiva. 13I have My own name, home and task.

12अगर परमात्मा की बैठक सबके पास हो, तो उनका रुप ही बदल जाए।

14If God were to sit in everyone His form would change.

13इसलिए परमात्मा को फरटाइल रुप समझ लिया है। 14जैसे यह आकाश है। 15अन्दर बाहर फरटाइल आकाश है।

15This is why it is understood that the form of God can change just as the ether, internally and externally, changes its shape.

16लेकिन परमात्मा कोई ऐसी चीज थोड़ेही है।

16But God is not like that.

17कई कहते हैं कि परमात्मा अखण्ड ज्योति तत्व है।

17Many say that God is a constant element of light.

18लेकिन परमात्मा कोई यह तत्व नहीं है।

18But God is not an element.

19परमात्मा तो ज्योति-स्वरुप आकार वाला है, उसमें ही चैतन्यता है।

19God has a form of light - God has the form of light and He is living.

20बाकी फरटाइल लाइट में कोई चैतन्यता नहीं है। 21जैसे यह आकाश तत्व जड़ है ना।

20There is no living consciousness in the physical light, just as the element of ether is non-living.

22इसमें हम जब आत्मायें शरीर के साथ हैं, तब यहाँ रह सकती हैं। 23परन्तु आत्मा जब शरीर बिगर है, तो उनको रहने का स्थान भी ऐसा चाहिए, जो हुआ छठा तत्व ।

21We souls can stay within this element of ether when we have a body but when the soul is without a body it needs a residence accordingly, and that is the sixth element.

24तो रहने का स्थान और रहने वाला अलग-अलग हैं।

22So the resident and the place of residence are separate from each other.

25हम और यह आकाश एक ही थोड़ेही कहेंगे।

23You cannot say that you and the ether are the same.

26भगवान कहते हैं कि मेरा भी रुप है।

24God says: I have a form too.

27जैसे हम अब बोलते हैं तो उस बोलने का भी रुप है।

25I am speaking now. 26Whoever speaks has a form.

28जैसे तरंगे बनती हैं, तो उनको फिर औजारों के जरिये कैच करते हैं। 29वैसे तो आवाज बहुत हो रहे हैं लेकिन किसके पर्टीकुलर आवाज को पकड़ते हैं।

27Vibrations are created and they are monitored with certain equipment and, in the same way, there are many different sounds and people try to catch hold of them.

30सूक्ष्म इन्स्ट्रुमेंट होता है जो उसको पकड़ता है।

28The instruments to catch hold or'them are very subtle.

31तो परमात्मा को भी दिव्य-दृष्टि वा दिव्य-नेत्र से देख सकते हैं।

29So you can also see God with divine vision, divine sight.

32परमात्मा ने तीन रुपों (ब्रह्मा, विष्णु, शंकर) द्वारा स्थापना, विनाश और पालना कराई है।

30God has carried out the tasks of establishment, destruction and sustenance through the three forms of Brahma, Vishnu and Shankar.

33बाकी यह कोई ३ सिर नहीं हैं।

31But He does not have three heads.

34त्रिमूर्ति भी निराकार परमात्मा को कहा जाता है।

32Incorporeal God is also called Trimurti.

35लेकिन निराकार को ३ सिर कैसे देंगे ?

33But how can you show the incorporeal with three heads?

36इसलिए ब्रह्मा को ३ सिर दे दिये हैं ।

34This is why Brahrna has been shown with three heads.

37देवतायें भी दो आंख, दो भुजा वाले होते हैं।

35Deities also have two eyes and two arms.

38और कोई चेंज आदि नहीं होती है।

36There isn't any other change.

39बाकी कोई लूले-लंगड़े होते हैं, वह तो है कर्मों की बात।

37But if someone is handicapped or crippled, that is their karma.

40भगवान ने भी अहिंसा की युक्ति सिखलाई है।

38God has taught us a method of non-violence.

41अहिंसा माना ५ विकारों को जीतना है।

39Non-violence means to conquer the five vices.

42हम विकारों के वश हैं तो जैसे हमारी रोज हिंसा हो रही है।

40When we are under the influence of the vices, it is as though we are being violent every day.

43पाप होने से आत्मा के घातक बनते हैं।

41When we commit sin, we are committing suicide of the soul.

44इसको ही जीव-हिंसा कहेंगे ।

42This is called violence towards the self.

45इसलिए परमात्मा ने कहा कि यह शत्रु तुम्हारी हिंसा कर रहे हैं, इन्हों को जीतो तो अहिंसक बनोगे ।

43This is why God said: These enemies are making you violent. 44Conquer them and you will become non-violent.

46फिर स्व का राज्य मिलेगा।

45Then you will receive self-sovereignty.

47सेल्फ के ऊपर, कर्म के ऊपर अपना राज्य चाहिए।

46You need sovereignty over the self and over your karma.

48तो बाप कहते हैं- मैं ऐसा कॉलेज खोलता हूँ जिसमें यह लक्ष्मी- नारायण, सूर्यवंशी-चन्द्रवंशी राजधानी तैयार हो रही है।

47So Baba says: I open such a college where the sun dynasty and moon dynasty kingdoms of Lakshrni and Narayan are being established.

49लक्ष्मी-नारायण भी अपनी राजधानी सहित ऊंचा पद प्राप्त करने यहाँ पढ़ रहे हैं।

48Lakshmi and Narayan are also studying here, together with their subjects, in order to claim an elevated status.

50इस रीति क्राइस्ट आदि भी यहाँ ही अपना पार्ट बजा रहे हैं।

49In this way, Christ and others are also playing their part here.

51हम तो सब धर्म वालों से मिलते हैं।

50We meet with those of all religions.

52उन्हों के कॉन्टेक्ट में आते हैं।

51We come into contact with them.

53हमारा धन्धा ही यह है।

52This is our business.

54यह धन्धा सबसे श्रेष्ठ है।

53This is the most elevated business of all.

55इससे कर्म श्रेष्ठ बनते हैं।

54Our karma becomes elevated through this.

56कर्म जो हमारा सामना करते हैं, क्यों न उन पर जीत पायें ।

55Our karma also confronts us so why should we not conquer it?

57कर्म से स्वतन्त्र होना या जीत पाना एक ही बात है।

56To become free from karma or to conquer karma is the same thing.

58तो अब मुख्य चीज यह है ।

57So this is now the main thing.

59परमात्मा आते हैं पुरानी से नई दुनिया बनाने।

58God comes to make the old world new.

60भगवान के कर्तव्य करने-कराने में नई-नवाई है।

59There is newness in God's tasks.

61नॉलेजफुल ज्ञान का सागर वह है।

60He is the Knowledge-full One, the Ocean of Knowledge.

62भगवान ने ही आकर गीता सुनाई है।

61God came and related the Gita.

63अगर पहले से ही वह काम हो रहा होता तो भगवान को आने की क्या जरुरत है ?

62If that had been happening since the beginning, what need would there be for God to come?

64जरुर कुछ उल्टे काम हो रहे हैं, तब कहा है कि "इन साधुओं आदि का भी उद्धार करने मैं आता हूँ, मेरा जन्म दिव्य अलौकिक है।

63There must definitely be some wrong acts taking place and this is why He says that He comes to uplift the sages and saints. 64My birth is divine and alokik.

65मैं क्या हूँ, कृष्ण क्या है?

65"Who am I? 66Who is Krishna?"

66गीता में गॉड के बदले कृष्ण का नाम होने के कारण गीता भी हद में आ गई है।

67Because of having used the name of Krishna instead of the name of God, the Gita has become limited.

67" बाइबल में क्राइस्ट के वर्शन्स हैं।

68In the Bible they have mentioned the versions of Christ.

68वह गॉड नहीं था लेकिन सन आफ गॉड था।

69He was not God. 70However, he was the son of God.

69परन्तु गीता में तो परमात्मा के वर्शन्स हैं।

71But the Gita contains the versions of God.

70कुरान आदि में भी गॉड के वर्शन्स नहीं हैं।

72There are no words of God in the Koran.

71भगवान के जो वर्शन्स हैं वह तो सब धर्म वालों को मानने चाहिएं।

73Those of all religions should believe the words of God.

72गॉड है ही एक परन्तु यह जानते नहीं हैं।

74There is only one God but they do not know this.

73बाप कहते हैं – “मनुष्यों ने सब उल्ट-पुल्ट कर दिया है।

75Baba says: Human beings have turned everything upside down.

74संसार को ही झूठा बना दिया है ।

76They have made the entire world false.

75" गीता-पाठी भल गीता आदि सुनाते हैं, फल आदि रखते हैं और पित्रों को पानी देते हैं लेकिन भगवान ने जो ओरीजनल सुनाया था वह तो उनके द्वारा ही अब सुन रहे हैं।

77Those scholars of the Gita recite the Gita, they offer fruit etc. and offer water to the departed spirits, but whatever was originally related by God can only be heard through Him at this time.

76बाप कहते हैं कि “अब स्वर्ग आने वाला है। 77इसलिए चलने की तैयारी करो।

78Saba says: Heaven is now about to come therefore !Make preparations to go there.

78” अब धन्धे-धोरी, देश आदि सब नष्ट होने वाले हैं, तब बाप बच्चों को कहते हैं कि “अब बहुत खराब हालतें आनी हैं, बेहतर है कि जितनी पूंजी है सफल कर लो।

79Now your job and business etc., are all going to be destroyed. 80This is why Baba says to the children: Situations are going to worsen. 81It is better that you make good use of whatever treasures you have before then.

79” ऐसे नहीं कि इतना कमावें जो हमारी वंशावली भी खाती रहे।

82You should not think of earning so much that your whole clan can be fed from that.

80बाप कहते हैं – “अब यह सब कुछ चलना नहीं है।

83Baba says: None of this will go with you.

81फिर भी भारत ही कुछ सेफ रहेगा।

84Only Bharat will remain safe then.

82” कोई फिर कहते हैं कि बाहर में इतने मन्दिर आदि भी नहीं हैं और रहते भी आराम से हैं, और भारत में जितनी यह सब बातें हैं उतना ही भारत दुःखी हुआ है।

85Some say: There aren't even that many temples outside Bharat and yet the people there are so comfortable whereas Bharat is experiencing so much sorrow as there are all of these things.

83लेकिन यह भी तो समझने की बात है कि वह सब आये ही पीछे हैं। 84तो उसी हिसाब से ही सुख-दुःख देखेंगे ना।

86But it is also to be understood that all those people came later, so they will experience happiness and sorrow accordingly.

85ज्ञान से फिर भी सेफ्टी है।

87Even then, there is safety through knowledge.

86तो पहले से ही तैयार हो जाना चाहिए।

88So you should prepare yourself before that.

87यह है बाप की भविष्यवाणी ।

89This is Baba's forecast.

88ऐसा कोई मनुष्य अथॉरिटी से नहीं बोल सकता।

90No human being can speak with such authority.

89लेकिन जो जानी-जाननहार है वह बतला रहे हैं।

91But the One who is Janijananhar is telling you all this..

90समझते हैं -- दादा ने यह संस्था रची है। 91परन्तु दादा से भी कौन करा रहे हैं -- यह भी तो समझने की बात है।

92People think that Dada has created this institution, but who is inspiring it all to happen through Dada? 93This is also something to be understood.

92सबका पार्ट अपना-अपना चल रहा है।

94Each one is enacting his own part.

93सब पार्ट एक जैसा नहीं बजा सकते।

95Not everyone can play the same part.

94अच्छा ।

96Achcha.