Avyakt murli for Thursday 21 January 1971 - 2
Saving in progress..
You can now read this murli without Internet.
You can read this murli without Internet.
in order to be able to read it without internet.
Warning : Sentence alignment between two languages is based on the number of characters. It is therefore not perfectly reliable.
You can correct the sentence alignment yourself on part or all of the murli.
0> 121-01-71 ओम शान्ति अव्यक्त बापदादा मधुबन
0> > 21/01/71 Madhuban Avyakt BapDada Om Shanti 13/01/92
2अव्यक्त वतन का अलौकिक निमंत्रण
1Alokik invitation for the subtle region.
3आज मिलने के लिए बुलाया है।
2Today, you have invited Baba for a meeting.
4यह अव्यक्त मिलन अव्यक्त स्थिति में स्थित होकर ही मना सकते हो।
3This avyakt meeting can only be celebrated if you stabilize yourself in the avyakt stage.
5समझ सकते हो?
4Are you able to understand this?
6आज देख रहे हैं - कौन-कौन कितने शक्ति-स्वरूप बने हैं?
5Today, Baba is seeing to what extent everyone has become the embodiment of power.
7आप लोगों के चित्रों में नम्बरवार शक्तियों का यादगार दिखाया हुआ है।
6The images of all of you, the memorials of the shaktis, are shown numberwise.
8शक्तियों की परख किन चित्रों द्वारा कर सकते हैं, मालूम है?
7How can the images of the shaktis be discerned, do you know?
9आपको अपने शक्तियों को परखने का चित्र मालूम नहीं है!
8Do you not know the image by which your powers are discerned?
10भिन्न-भिन्न नम्बरवार शक्तियों का यादगार बना हुआ है।
9The memorials of the shaktis are created in various ways, numberwise.
11अपना चित्र भूल गये हो!
10Have you forgotten your images?
12शक्तियों के चित्रों में भिन्न-भिन्न रूप से और फिर भुजाओं के रूप में नम्बरवार शक्तियों का यादगार है। 13उन चित्रों में कहाँ कितनी भुजायें, कहाँ कितनी दिखाते हैं।
11The memorials of the shaktis are shown, numberwise, in different forms and with many arms. 12Sometimes, those images are shown with a certain number of arms, at other times, they are shown with a different number of arms.
14कोई अष्ट शक्तियों को धारण करने वाली बनती हैं, कोई उससे अधिक, कोई उससे कम।
13Some are the shaktis that have imbibed eight powers, some have imbibed more and some have imbibed less.
15कहाँ 4 भुजाएं, कहाँ 8 भुजाएं, कहाँ 16 भी दिखाते हैं, नम्बरवार।
14Sometimes, four arms are shown, sometimes eight and at other times, sixteen are shown.
16तो आज देख रहे हैं - हरेक ने कितनी शक्तियों की धारणा की है।
15They are shown numberwise. 16Today, BapDada is seeing how many powers each one has imbibed.
17मास्टर सर्वशक्तिवान कहलाते हैं ना।
17You call yourselves master almighty authorities, do you not?
18मास्टर सर्वशक्तिवान अर्थात् सर्व शक्तियों को धारण करने वाले।
18Master almighty authorities means those who have imbibed all the powers.
19अपने शक्ति-स्वरूप का साक्षात्कार होता है?
19Do you have a vision of your form of power?
20अव्यक्तवतन में हरेक का शक्ति रूप देखते हैं तो क्या दिखाई देता होगा?
20When Baba sees each one's form of power in the subtle region, what does He see?
21वतन में भी बापदादा की अलौकिक प्रदर्शनी है।
21In the subtle region BapDada has an alokik exhibition.
22उनके चित्र कितने होंगे?
22How many images would it have?
23आप के चित्र गिनती में आ सकते हैं लेकिन बापदादा के प्रदर्शनी के चित्र गिन सकते हो?
23You can count the pictures here, but can BapDada's pictures be counted?
24बापदादा निमन्त्रण देते हैं।
24BapDada is inviting you to come there.
25निमन्त्रण देने वाला तो निमन्त्रण देता है, आने वालों का काम है पहुँचना।
25The one who has to give an invitation gives it, but those who have to arrive must be able to reach there.
26बापदादा आप सभी से करोड़ गुणा ज्यादा खुशी से निमन्त्रण देते हैं।
26BapDada is giving all of you an invitation with a million-fold great happiness.
27हरेक को अनुभव हो सकता है।
27Each one can have an experience.
28अव्यक्त स्थिति का अनुभव कुछ समय लगातार करो तो ऐसे अनुभव होंगे जैसे साइन्स द्वारा दूर की चीजें सामने दिखाई देती हैं, ऐसे ही अव्यक्तवतन की एक्टिविटी यहाँ स्पष्ट दिखाई देगी। 29बुद्धिबल द्वारा अपने सर्वशक्तिवान के स्वरूप का साक्षात्कार कर सकते हैं।
28If you were to experience the avyakt stage consistently, you would experience that just as through science, something which is far away can be experienced as being near, in the same way, you would be able to see the activity of the subtle region here very clearly.
30वर्तमान समय स्मृति कम होने के कारण समर्थीभी नहीं है।
29With the power of the intellect, you can have a vision of your form of all powers.
31व्यर्थ संकल्प, व्यर्थ शब्द, व्यर्थ कर्म हो जाने कारण समर्थ नहीं बन सकते हो।
30At the present time, because there isn't sufficient awareness of it, you are not able to be powerful.
32व्यर्थ को मिटाओ तो समर्थ हो जायेंगे।
31Finish the waste and then you will become powerful.
33पुरूषार्थ के भिन्न-भिन्न स्वरूप वतन में हरेक के देखते रहते हैं।
32Baba sees everyone's different forms of effort in the subtle region.
34बहुत अच्छा ल्गता है।
33They are very beautiful.
35हरेक अपने आप को इतना नहीं देखते होंगे जितना वतन में हरेक के अनेक रूप देखते हैं।
34All of you don't see your forms as much as Baba sees the many forms of all of you in the subtle region.
36आप लोग भी एक दिन खास अटेन्शन देकर देखना कि सारे दिन में मेरे कितने और कैसे रूप हुए। 37फिर बहुत हँसी आयेगी - भिन्न-भिन्न पोज़ देखकर।
35You people can pay special attention one day and see how many forms and what your forms were like throughout the day.
38आजकल एक के ही बहुत पोज़ निकालते हैं। 39तो अपने भी देखना।
36You will laugh a lot when you see the different postures.
40अपने बहु रूपों का साक्षात्कार करना।
37Nowadays, you see many postures of others. 38So see yourself!
41वतन में आने की दिल तो सभी की होती है लेकिन अपने आप से पूछो - जो ब्राह्मणपन के कर्त्तव्य करने हैं वह सभी किये हैं? 42सर्व कर्त्तव्य सम्पन्न करने के बाद ही सम्पूर्ण बनेंगे। 43अब का समय ऐसा चल रहा है जो एक-एक कदम अटेन्शन रखकर चलने का है। 44अटेन्शन न होने के कारण पुरूषार्थ के भी टेन्शन में रहते हैं।
39Have a vision of your many forms.
45एक तरफ वातावरण का टेन्शन रहता है, दूसरे तरफ पुरूषार्थ का भी टेन्शन रहता है। 46इसलिए सिर्फ एक शब्द ऐड करो - अटेन्शन।
40Everyone has the desire to come to the subtle region, but ask yourselfः have you carried out all the tasks that you have to carry out as a Brahmin?
47फिर यह बहुरूप एक ही सम्पूर्ण रूप बन जायेगा। 48इसलिए अब कदम-कदम पर अटेन्शन।
41Only when you have accomplished all the tasks, will you become complete.
49सुनाया था कि आजकल सर्व आत्मायें सुख और शान्ति का अनुभव करने चाहती हैं।
42The present time is such that you have to pay attention to every step you take.
50ज्यादा सुनने नहीं चाहती हैं। 51अनुभव कराने के लिए स्वयं अनुभव-स्वरूप बनेंगे तब सर्व आत्माओं की इच्छा पूर्ण कर सकेंगे।
43Because there isn't attention, you have the tension of effort. 44Therefore, add only one word, "attention". 45Then the many forms will become the one complete form.
52दिन-प्रतिदिन देखेंगे - जैसे धन के भिखारी भिक्षा लेने के लिए आते हैं वैसे शान्ति के अनुभव के भिखारी आत्मायें भिक्षा लेने के लिए तड़पेंगी। 53अब सिर्फ एक दुःख की लहर आयेगी तो जैसे लहरों में लहराती हुई आत्मायें वा लहरों में डूबती हुई आत्मा एक तिनके का भी सहारा ढूँढ़ती है, ऐसे आप लोगों के सामने अनेक भिखारी आत्मायें यह भीख मांगने के लिए आयेंगी। 54तो ऐसी तड़पती हुई या भिखारी प्यासी आत्माओं की प्यास मिटाने के लिए अपने को अतीन्द्रिय सुख वा सर्व शक्तियों से भरपूर किया हुआ अनुभव करते हो? 55सर्व शक्तियों का खज़ाना, अतीन्द्रिय सुख का खज़ाना इतना इकठ्ठा किया है जो अपनी स्थिति तो कायम रहे लेकिन अन्य आत्माओं को भी सम्पन्न बना सको।
46Therefore, now pay attention to every step.
56सर्व की झोली भरने वाले दाता के बच्चे हो ना।
47You heard that nowadays all souls wish to experience happiness and peace.
57अब यह दृश्य बहुत जल्दी सामने आयेगा।
48They do not wish to hear a lot.
58डाक्टर लोग भी कोई को इस बीमारी की दवाई नहीं दे सकेंगे। 59तब आप लोगों के पास यह औषधि लेने के लिए आयेंगे।
49In order to give an experience to others, only when you yourselves become the embodiment of the experience, will you fulfil that desire in others.
60धीर-धीरे यह आवाज़ फैलेगा कि सुख-शान्ति का अनुभव ब्रह्माकुमारियों के पास मिलेगा। 61भटकते-भटकते असली द्वार पर अनेकानेक आत्मायें आकर पहुँचेंगी।
50Day by day, you will see that just as those who are hungry for wealth come to beg for alms, in the same way, souls who are hungry for the experience of peace will be desperate to receive alms.
62तो ऐसे अनेक आत्माओं को सन्तुष्ट करने के लिए स्वयं अपने हर कर्म से सन्तुष्ट हो? 63सन्तुष्ट आत्मायें ही अन्य को सन्तुष्ट कर सकती हैं।
51Now, when just one wave of sorrow comes, souls who are wallowing in this wave, souls who are drowning in this wave, search for the support of a straw.
64अब ऐसी सर्विस करने के लिए अपने को तैयार करो।
52Many beggar-souls will come in front of all of you to receive alms.
65ऐसी तड़फती हुई आत्मायें सात दिन के कोर्स के लिए भी ठहर नहीं सकेंगी। 66तो उस समय उन आत्माओं को कुछ-न-कुछ अनुभव की प्राप्ति करानी होगी।
53So, do you experience yourself to be a soul who is overflowing with the experience of supersensuous joy and all powers in order to quench the thirst of such thirsty, hungry and desperate souls?
67इसलिए कहा कि अब अपने ब्राह्मणपन के कर्त्तव्य को सम्पन्न करने के लिए अपने को सम्पूर्ण बनाते रहो। 68अब समझा-कौनसी सर्विसकरनी है?
54Have you accumulated the treasure of all the powers and the treasure of supersensuous joy so that, not only does your stage remain constant, but you fill other souls as well?
69जब तक आप व्यक्तमें बिज़ीहो, बापदादा अव्यक्त में भी मददगार तो हैं ना।
55You are the children of the Bestower who fills the apron of everyone, are you not? 56This scene is going to come very soon.
70हिम्मते बच्चे मददे बाप। 71तो बताओ ज्यादा बिज़ी कौन होगा?
57Even the doctors will not be able to give medicine for this sickness.
72जैसे शुरू में वतन का अनुभव कराते थे ना।
58This is why they will come to you people to receive this medicine.
73ऐसा अनुभव करते थे जो ध्यान में जाने वालों से भी अच्छा होता था (बाबा आप अभी भी अनुभव कराओ) अनुभव करो।
59Gradually, the sound will spread that the experience of happiness and peace can be received from the Brahma Kumaris.
74बुद्धि का विमान तो है ही। 75कोई-कोई बच्चे कोई बात की जिद्दकरते हैं तो बाप को कहना मानना पड़ता है। 76अब अनुभव करने की जिद्द करो।
60After wandering around, many souls will reach the original place. 61In order to make many such souls content, are you content in your every action?
77अच्छा। 78पार्टियों से मुलाकात
62Only contented souls can make others content.
79प्रजा तो त्रेता के अन्त वाली चाहिए।
63Now prepare yourselves to be able to do such service.
80द्वापर युग के लिए भक्त चाहिए। 81भक्त भी बनाओ और प्रजा भी बनाओ।
64Such desperate souls will not even be able to wait for the seven days' course.
82अब तो ऐसा समय आयेगा -- देते जाओ, झोली भरते जाओ।
65So at that time, you have to give one or another experience to those souls.
83इतनी तड़पती हुई आत्मायें आयेंगी, उन्हें बूँद भी देंगे तो खुश हो जायेंगी।
66This is why Baba has said that now make yourselves ready to accomplish your tasks asBrahmins.
84ऐसा समय अब आने वाला है। 85जैसे वह सुनाते हैं मिनट मोटर (सिक्के पर छाप की मशीन), ऐसी मशीनरी चलेगी।
67Now, do you understand which service you have to do? 68Whilst you are busy in the corporeal, BapDada is the Helper in the avyakt.
86दृष्टि, वृत्ति, स्मृति, वाणी सभी से सर्विस चलेगी।
69When the children have courage, the Father gives help.
87आपका घर भी आश्रम है।
70So tell Baba, who is busier?
88उनमें से जो भी निकलेंगे वह स्वयं सेन्टर पर जाने के लिए रूक नहीं सकेंगे। 89इन्होंने तो सर्विस की स्थापना में धक्के खाये हैं।
71You were given the experience of the subtle region in the beginning, and it was even better than the experience of those who went into trance.
90आप लोग तो बने-बनाये पर आये हो। 91इन्होंने मेहनत कर मक्खन निकाला, आप खाने पर आ गये लेकिन मक्खन खाने वाले कितने शक्तिशाली होने चाहिए? 92सदैव यह ख्याल रखो कि जो भी आत्मायें सम्पर्क में आती हैं उनको जो आवश्यकता है वह मिले। 93रोटी की आवश्यकता वाले को पानी दे दो तो… किसको मान देना पडता है, उसको कहो जाकर दरी पर बैठो तो कैसे बैठेगा!
72So experience that now.
94कोई को दरी पर बिठाकर कोर्स कराया जाता है कोई को सोफे पर। 95अभी गवर्नर आया तो क्या किया? 96रिगार्ड दिया ना।
73You have the flying vehicle of the intellect anyway. 74Some children are very stubborn about certain aspects, and so Baba has to accept what they say.
97अगर रिवाजी रीति से चलाओ तो चल न सके।
75Now be stubborn to have an experience. 76Achcha.
98कहाँ रिगार्ड देकर लेना पड़ता है। 99सभी को एक जैसा डोज़ देने से बीमार भी पड़ जाते हैं।
77With a groupः 78You will need subjects until the end of the silver age and bhagats from the beginning of the copper age.
100आजकल डाक्टर्स के पास पेशेन्टस जाते हैं तो लम्बा कोर्स नहीं चाहते हैं।
79Create bhagats and subjects. 80There is now to come a time when you will have to keep giving and filling their aprons.
101आया इन्जेक्शन लगाया और खलास।
81Such desperate souls will come.
102यहाँ भी ऐसे है, आया और उनको उड़ाया।
82They will be pleased even if you give them a drop.
103ऐसी सर्विस करते हो? 104स्वभाव से भीसर्विसकर सकते हो।
83Just as they speak about, "A motor a minute", you will have such machinery.
105ड्रामा अनुसार किसको स्वभाव भी अच्छा मिलता है तो उस स्वभाव की भी मदद है।
84There will be service through everythingः your drishti, attitude, consciousness and words.
106सहेली बनाकर किसको अनुभव से भी प्रभावित कर सकते हैं।
85Your home should be such an ashram that whosoever comes there cannot wait to go to the centre.
107छोड़ न दो कि यह ज्ञान सुनते नहीं हैं। 108पहले सम्पर्क में लाकर फिर सम्बन्ध में लाओ।
86These people (the Dadis) wandered around at the time of the establishment of service.
109स्वभाव से भी किसको समीप ला सकते हो। 110इसका प्रयोग करो।
87You people came when everything had been ready prepared.
111तुम सभी विश्व के कल्याण के आधारमूर्त हो।
88They extracted the butter after having worked hard.
112अपने को आधारमूर्त समझेंगे तो बहुतों का उद्धार कर सकेंगे। 113जो ऐसी सर्विस करते हैं वह उस खाते में, जैसे बैंक में भिन्न-भिन्न खाते होते हैं, जो जो जिसकी सर्विसकरने के निमित्त बनते हैं वह उस समय ऐसे ही खाते में जमा होते हैं। 114फाउन्डेशन जितना गहरा डालेंगे उतना मज़बूत होगा। 115फाउन्डेशन तो डालते हैं लेकिन गहराई में डालने से, जैसे सुनाया कि सम्पर्क में तो लाया है परन्तु सम्बन्ध में लाना है।
89You came when it was time to eat it.
116जो अनेकों को सम्बन्ध में लाता है वह नज़दीक सम्बन्ध में आयेगा।
90However, those who have to eat the butter must be very strong.
117जो अनेकों को सम्पर्क में लाते हैं वह वहाँ भी नज़दीक सम्पर्क में आयेगा।
91Always think that the souls who come into contact should receive what they need.
1182. सारे दिन के पोतामेल को ठीक रीति से निकाल सकते हो?
92What would happen if you give water to someone who needs chappatis?
119यह मालूम पड़ता है कि मेल गाड़ी की रफ्तार है? 120बापदादा के संस्कारों से मेल करना है।
93Someone may need to be given regard, but if you tell that person to sit on the floor, how could he sit there?
121आप लोगों को, जिन्होंने साकार रूप से साथ रहकर सेकेण्ड के संकल्प, संस्कार का अनुभव किया है, उनसे मेल करना है।
94It is possible to give the course to someone sitting on the floor, but some have to be given it sitting on a sofa.
122औरों को बुद्धियोग से खींचना पड़ता है।
95What did you do when the Governor came?
123आप लोगों को सिर्फ सामने लाना पड़ता है।
96You gave him regard, did you not?
124इसलिए संकल्प, संस्कार को मिलाते जाना है।
97It would not be possible to interact with him through the normal system.
125समय नष्ट नहीं करना है, फौरन निर्णय करना है कि क्या करना है, क्या नहीं करना है?
98You receive regard by giving regard. 99If you give the same dose to everyone, they become sick.
126इसमें समय की भी बचत है और बुद्धि की शक्ति भी जो नष्ट होती है उसकी भी बचत है।
100Nowadays, when patients go to their doctors, they don't want a long course of medicine.
127अपने पुरूषार्थ से सन्तुष्ट हो?
101They go, receive an injection and that is all.
128सम्पूर्ण होने का क्या प्लैन बनाया है?
102The same happens here. 103As soon as they come, make them fly.
129अपने को जब बदलेंगे तब औरों की सर्विसकरेंगे।
104Do you do such service? 105You can do service through your nature as well.
130सन्तुष्टता मेंसर्टिफिकेटमिला है? 131मनपसन्दी के साथ-साथ लोक पसन्द बनना है।
106According to the drama, some have good nature, and so they have the help of their nature.
132सर्टिफिकेटएक तो जो रेसपान्सिबुल हैं उन्होंने दिया तो लोकपसन्द हुए, रचना को भी सन्तुष्ट रखना है।
107You can make someone your friend and impress her with your experience. 108Don't leave her alone and think that she is not listening to knowledge.
133उन्हों की चलन से ही कैच करना है कि सन्तुष्ट हैं?
109Bring souls into connection first, and then bring them into a relationship.
134जब कोई मधुबन में आते हैं तो निमित्त बनी हुई बहनों द्वारा अपनासर्टिफिकेटले जावें।
110You can bring a person close through your nature. 111Experiment with this.
135यह सभी सर्टिफिकेटधर्मराज पुरी में काम आयेंगे।
112All of you are the images of support that bring benefit to the world.
136जैसे रास्ते में कार चलाने वाले को सर्टिफिकेट होता है तो दिखा देने से रास्ता पार कर लेते हैं।
113When you consider yourselves to be the images of support, you will be able to uplift many.
137ऐसे धर्मराजपुरी में भी यह सर्टिफिकेट काम में आयेगा।
114Those who do such service, accumulate it in that account.
138इसलिए जितना हो सके सर्टिफिकेट लेते जाओ।
115For instance, there are various types of bank a account.
139क्योंकि ट्रिब्युनल में भी यही महारथी बैठते हैं। 140इन्हों की सर्टिफिकेट काम में आयेगी।
116Whatever type of service you become an instrument for, that is the account it is accumulated in.
141यहाँ सेसर्टिफिकेटले जाने से दूसरी आत्माओं को सैटिस्फाय करने की विशेषता आयेगी।
117The deeper the foundation, the stronger it is. 118The foundation is laid anyway, but if you lay it deeply, then it is strong.
142अनुभवी बहनें अनेकों को सैटिस्फाय करने की शिक्षा देती हैं।
119Just as you heard, people come into connection but you have to bring them into a relationship.
143अनेकों को सैटिस्फाय करने की युक्ति है सर्टिफिकेट।
120Those ones who bring many into a relationship will come close in the relationship with Baba.
144स्नेही बनना आता है या शक्ति बनना आता है?
121Those who bring many into connection will come close in contact there also.
145शक्ति भरने वाले जो रचयिता हैं उनकी रचना भी शक्तिशाली होने के कारण पुरूषार्थ में कब कैसे, कब कैसे डगमग नहीं होंगे। 146अगर स्टूडेन्ट डगमग होते हैं तो उससे परख सकते हैं कि शक्ति भरने की युक्ति नहीं है। 147समीप लाना यही विशेषता है। 148शक्तिशाली बनाना जो माया से मुकाबला कर लें।
122Achcha.
149यह ऐड कर देना। 150विघ्न आवे भी लेकिन ज्यादा समय न चले।
123Are you able to write your whole day's chart accurately?
151आया और गया - यह है शक्ति रूप की निशानी।
124Are you able to know whether it is the speed of the mail train?
152जो अपने से सन्तुष्ट होता है वह दूसरों से भी सन्तुष्ट रहता है।
125Do you know how to match your sanskars with those of BapDada?
153और कोई असन्तुष्ट करे भी परन्तु स्वयं सन्तुष्ट हैं, तो सभी उनसे सन्तुष्ट हो जायेंगे। 154दूसरे की कमी को अपनी कमी समझकर चलेंगे तो खुद भी सम्पूर्ण बन जायेंगे।
126Do those who have lived with the corporeal form, those who have experienced his thoughts and sanskars at every second, know how to match theirs with those of the corporeal form?
155यह कभी नहीं सोचो कि इस कारण से मेरा पुरूषार्थ ठीक नहीं चलता। 156मेरी कमजोरी है, ऐसा समझने से उन्नति जल्दी हो सकती है।
127Others have to draw them with the yoga of the intellect, but all of you simply have to bring them in front of you.
157नहीं तो दूसरे की कमी के फैसले में ही समय बहुत जाता है।
128This is why you have to match your thoughts and sanskars.
158साकार स्नेही हो या निराकार स्नेही हो?
129You must not waste time.
159निराकार स्नेही जो होते हैं उनकी यह विशेषता ज्यादा होती है कि वह निराकारी स्थिति में ज्यादा स्थित होंगे, साकार स्नेहीचरित्रवान होंगे।
130You must decide instantly what you must do and what you must not do. 131This saves time and it also saves the power of the intellect which would otherwise be wasted.
160उनका एक-एक चरित्र सर्विसएबुल होगा।
132Are all of you content with your effort?
161दूसरा वह औरों को भी स्नेह में ज्यादा ला सकेंगे।
133What plan have you made to be complete?
162निराकारी, निरहंकारी दोनों समान चाहिए।
134How much time do you need to change yourselves?
163बालक बनना अच्छा है या मालिक बनना अच्छा है?
135Have you received the certificate of contentment?
164जितना हो सके सर्विसके सम्बन्ध में बालकपन, अपने पुरूषार्थ की स्थिति में मालिकपन।
136Together with being loved by the self, you also have to be those who are loved by others.
165सम्पर्क और सर्विस में बालकपन, याद की यात्रा और मंथन करने में मालिकपन।
137If those who are responsible for you, give you the certificate, then you are loved by others.
166साथियों और संगठन में बालकपन और व्यक्तिगत में मालिकपन - यह है युक्तियुक्त चलना।
138You have to keep your creation content. 139You have to catch from their behaviour whether they are content with you or not.
167सदा उमंग हुल्लास में एकरस रहने के लिए कौन सी पॉइन्ट याद रहे?
140When you come to Madhuban, you can claim your certificate from the instrument sisters.
168उसके लिए जो सदैव सम्बन्ध में आते - चाहे स्टूडेन्ट, चाहे साथी सभी को सन्तुष्ट करने की उत्कंठा हो।
141All these certificates will be useful in the land of dharamraj. 142A person driving a car carries a certificate, and by showing it, he is able to pass.
169उत्साह में रहने से जो ईश्वरीय उमंग उत्साह है वह सदा एकरस रहेगा।
143In the same way, these certificates will be useful to you in the land of dharamraj.
170जिसको देखो उससे हर समय गुण उठाते रहो। 171सर्व के गुणों का बल मिलने से सदाकाल के लिए उत्साह रहेगा।
144Therefore, claim as many certificates as possible, because these maharathis are those who are going to sit in the Tribunal.
172उत्साह कम होने का कारण औरों के भिन्न-भिन्न स्वरूप, भिन्न-भिन्न बातें देखना, सुनना, गुण देखने की उत्कण्ठा हो तो एकरस उत्साह रहे। 173गुण चोर होने से और चोर भाग जायेंगे।
145These certificates will be useful to you. 146By taking certificates from here, you will develop the speciality of satisfying other souls. 147The experienced sisters give you teachings which enable you to satisfy many others.
174सर्व पर विजयी बनने की युक्ति क्या है?
148The certificates are the yukti to satisfy many.
175विजयी बनने के लिए हरेक के दिल के राज़ को जानना है।
149Does everyone know how to be loving and the form of power?
176जब हरेक के मुख के आवाज़ को देखते हो, तो आवाज़ देखने से उनके दिल के राज़ को नहीं जान सकते।
150When the creation of the creators who fill others with power is powerful, the creation will never fluctuate in its effort.
177दिल के राज़ को जानने से सर्व के दिलों के विजयी बन सकते हो।
151If the students fluctuate, you can recognise that you do not know the yukti of filling others with power.
178दिल के राज़ को जानने के लिए अन्तर्मुखता चाहिए। 179जितना राज़ को जानेंगे उतना सर्व को राज़ीकर सकेंगे।
152The speciality is to bring others close and then to make them powerful so that they are able to oppose Maya. 153This is what you have to add.
180जितना राज़ी करेंगे उतना राज़ को जानेंगे।
154Obstacles may come, but they must not last for long.
181तब विजयी बन सकेंगे।
155They come and they go.
182सरलचित्त की निशानी क्या है?
156This is the sign of the form of power.
183जो स्वयं सरलचित्त रहता है वह दूसरों को भी सरलचित्त बना सकता है।
157Those who are content with themselves remain content with others.
184सरलचित्त माना जो बात सुनी, देखी, की, वह सार-युक्त हो और सार को ही उठाये और जो बात वा कर्म स्वयं करे उसमें भी सार भरा हुआ हो।
158Even if others try to make you discontent, if you are content, everyone will become content with you. 159If you consider the defects of others to be your defects, you will become complete.
185तो पुरूषार्थ भी सरल होगा और जो सरलपुरुषार्थीहोता है वह औरों को भी सरल पुरुषार्थी बना देता है।
160Never think that you are not able to make effort because of a particular reason.
186सरल पुरुषार्थीसब बातों में आलराउन्ड होगा।
161By thinking that this is your defect, you will progress quickly.
187कोई भी बात की कमी दिखाई नहीं देगी। 188कोई भी बात में हिम्मत कम नहीं होगी।
162Otherwise, a lot of time is taken up in seeing the defects of others.
189मुख से ऐसा बोल नहीं निकलेगा कि यह अभी नहीं कर सकते हैं।
163Do you have love for the corporeal or the incorporeal?
190यह एक मुख्य अभ्यास प्रैक्टिकल में लाने से सब बातों में सैम्पुल बन सकते हैं।
164The speciality of those who have love for the incorporeal is that they remain in the incorporeal stage longer.
191सर्व बातों में सैम्पल बनने से पास विद् आनर बन सकते हैं।
165Those who have love for the corporeal will have a good character.
192ऐसा कभी कोई बात में कहते हो, अभ्यास नहीं है।
166Each activity of theirs will be serviceable.
193आलराउन्ड बनना दूसरी बात है, यह हुई कमाई।
167Secondly, they will also enable others to develop greater love.
194आलरा- उन्ड एग्ज़ाम्पल बनना दूसरी बात है।
168Both the specialities of being incorporeal and egoless need to be equal.
195हर बात अन्य के आगे सैम्पुल बनकर दिखाना।
169Is it good to be a child or is it good to be a master?
196हर बात में कदम आगे बढ़ाना अपने द्वारा सभी को कमाई में हुल्लास दिलाना - यह है आलराउन्ड एग्जाम्पुल बनना। 197सेन्स में ज्यादा रहते हो या इसेन्स में?
170To whatever extent possible, in relationship with service, there should be the stage of being a child, and in the stage of making effort, there should be the stage of being a master.
198सेन्सिबल जो होते हैं वह इतने सफलतामूर्त नहीं बन सकते हैं, इसेन्स में रहने वालों की खुशबू अधिक समय चलती है। 199उनका प्रभाव सदाकाल चलता है।
171In relationship with others, there should be the stage of being a child, and for the pilgrimage of remembrance and for churning, there should be the stage of being a master.
200जो सिर्फ सेन्स में रहते हैं उनका प्रभाव तो रहता है परन्तु हर समय नहीं। 201सभी के गले में विजय माला पड़ी है लेकिन नम्बरवार।
172With companions and in a gathering, there should be the stage of being a child, and when you are alone, there should be the stage of being a master.
202कोई के गले में बड़ी तो कोई के गले में छोटी। 203इसका कारण क्या है?
173This is what it means to interact with yukti.
204जितना-जितना शुरू से लेकर मन्सा में, वाचा में, कर्मणा में आई हुई समस्याओं या विघ्नों के ऊपर विजयी बने हैं, उस अनुसार विजय माला हरेक की बनती है। 205शुरू से लेकर देखो तो मालूम पड़ सकता है कि मेरी विजय माला कितनी बड़ी है! 206आजकल छोटी माला भी बनाते तो बड़ी भी बनाते हैं। 207जो जितना-जितना विजयी बनते हैं उतना ही बड़ी विजयमाला पहनते हैं।
174Achcha.
208यह जो चतुर्भुज में विजय माला की निशानी है सिर्फ एक की नहीं, यह विजयी रत्नों की निशानी है। 209तो हरेक अपनी-अपनी विजय माला का साक्षात्कार कर सकते हो।
175Do your zeal and enthusiasm always remain constant? 176What points do you have to remember for that? 177For that, whilst relating either with students or companions, there should be the desire to make everyone content.
210जितना विजय माला पहनने के अधिकारी बनेंगे उतना ही ताज तख्त उस प्रमाण प्राप्त होगा।
178By maintaining constant enthusiasm, your Godly zeal and enthusiasm will constantly remain stable.
211तो इस समय विजय माला के प्रमाण अपना भविष्य तख्त भी समझ सकते हो। 212यहाँ ही अब सभी को साक्षात्कार होना है।
179At all times, keep picking up virtues from whoever you see. 180By taking power from everyone's virtues, your enthusiasm will remain constant.
213साक्षात्कार सिर्फ दिव्य दृष्टि से नहीं, प्रत्यक्ष साक्षात्कार भी होना है।
181The reason why your enthusiasm reduces is that you see and hear about the different forms and situations.
214प्रत्यक्ष का प्रमाण यह भी साक्षात्कार है।
182If you have the desire to see virtues, your enthusiasm will remain constant.
215इसलिए पूछा कि कितनी बड़ी है - विजय माला।
183If you steal virtues, all other thieves will run away.
216एक है सर्विसका बल, दूसरा है स्नेह का बल, इसलिए एक्स्ट्रा बल मिलने कारण विशेष सर्विस हो रही है।
184Do you know the yukti of conquering everything? 185In order to become victorious, you have to understand the secret in each one's heart.
217जो स्वयं में शारीरिक के हिसाब से शक्ति नहीं समझते हैं लेकिन यह बल होने के कारण जैसे और कोई चला रहा है।
186When you simply listen to the sound coming from each one's lips, you are not able to know the secret in each one's heart.
218ऐसा अनुभव करते हैं। 219निमित्त बनने से बहुत एक्स्ट्रा बल मिलता है।
187By knowing the secret in each one's heart, you can conquer everyone's heart.
220जैसे साकार रूप में निमित्त बनने से एक्स्ट्रा बल था।
188You need introversion in order to know the secret of everyone's heart.
221ऐसे इसमें भी है। 222अतीन्द्रिय सुख का अनुभव होने से क्या होता है?
189The more you understand the secrets, the more you will be able to please everyone.
223अतीन्द्रिय सुख मिलने से जो इन्द्रियों के सुख का आकर्षण है वह समाप्त हो जाता है।
190The more you please everyone, the more you will know the secrets, and then you will be able to become victorious.
224जो दुःख देने वाली चीज है, वह कौनसी है?
191What are the signs of being easy-natured?
225इन्द्रियों का आकर्षण, सम्बन्ध का आकर्षण वा कोई भी कर्मेन्द्रियों के वश होने से जो भिन्न-भिन्न आकर्षण होते हैं वह अतीन्द्रिय सुख वा हर्ष दिलाने में बन्धन डालते हैं। 226एक ठिकाने बुद्धि टिक जाने से एकरस अवस्था रहती है।
192Those who themselves are easy-natured are able to make others easy- natured. 193To be easy natured means whatever you see, hear and do should be filled with essence and just pick the essence and whatever situations you are in or whatever actions you yourself perform should be filled with essence.
227इसलिए सदैव बुद्धि को एक ठिकाने में टिकाने की जो युक्ति मिली है वह स्मृति में रखो।
194Then, your effort will be easy and those who are easy effort-makers will make others into easy effort-makers too.
228हिलने न दो। 229हिलना अर्थात् हलचल पैदा करना।
195Easy effort-makers will be all-rounders in all aspects.
230फिर समय भी बहुत व्यर्थ जाता है। 231युद्ध में समय बहुत जाता है।
196There won't be anything lacking visible in any aspect.
232शक्तियों के चित्र में शक्तियों की निशानी क्या दिखाते हैं?
197They would not be lacking courage in any situation. 198They wouldn't sayः I cannot do this now.
233एक तो वह अलंकारी हैं, दूसरा संहारी भी हैं। 234अलंकार किसलिए हैं? 235संहार करने के लिए।
199By putting this main practice into practical form, you are able to become simple in every situation.
236ऐसे ही अलंकारी संहारकारी मूर्त अपने को समझकर चलते चलो।
200By being simple in all aspects, you can pass with honours.
237जब यह स्मृति में रहेगा कि मैं संहार मूर्त हूँ तो वे माया के वश कभी नहीं होंगे।
201Do you ever say for anything that you don't have any practice of it?
238सदैव यह चेक करना है कि अलंकार सभी ठीक रीति से धारण किये हुए हैं!
202To be an all-rounder is a different matter, because that is an earning.
239कोई भी अलंकार अगर धारण नहीं किये हुए हैं तो विजयी नहीं बन सकते हैं।
203To be an example of an all-rounder is a different matter, but become a sample in front of everyone.
240जैसे सुहागिन होती है, वह सदैव अपने सुहाग की निशानी को कायम रखती है।
204Take a step forward in every situation and create enthusiasm for everyone in their earning through yourself.
241जैसे देखो कभी भी अपना स्थूल श्रृंगार कम हो जाता है, नीचे ऊपर होता है तो उसको बार-बार ठीक करते हैं।
205This is to be an example of an all-rounder. 206Do you have more sense, or do you remain more in the essence?
242इसलिए कोई भी अलंकार रूपी श्रृंगार बिगड़ा हुआ है तो उसको ठीक करना है।
207Those who are just sensible are not able to become the images of success.
243जो अति पुराने होते हैं उनको पूरा अधिकार लेकर जाना है।
208The fragrance of those who remain in the essence lasts longer. 209Their impression lasts forever.
244अधिकार लेने के लिए ही अपने ऊपर छाप लगाने लिए मधुबन में आते हैं।
210There is an impression of those who simply have sense, but it doesn't always last.
245यह मधुबन है फाइनल ठप्पा वा छाप लगाने का स्थान।
211The garland of victory is around everyone's neck.
246जैसे पोस्ट आफिस होती है, उसमें जब फाइनल ठप्पा लगाते हैं तब चिट्ठीजाती है।
212There is a long one around the neck of some and a short one around the neck of others. 213What is the reason for this?
247यह भी स्वर्ग के अधिकारी बनने का छाप मधुबन है। 248मधुबन में आना अर्थात् करोड़ गुणा कमाई करना। 249जोविघ्न-विनाशक होते हैं वह विघ्नहार नहीं बन सकते।
214As you become victorious over the situations that have been entering your mind, words and actions from the beginning, so too the garland of victory around your neck is created accordingly.
250कम्बाइन्ड अपने को समझो। 251बापदादा तो सेकेण्ड, सेकेण्ड का साथी है।
215Look at yourself from the beginning, and you will know how long the garland of victory is.
252जब से जन्म लिया है तब से लेकर साथ है।
216Nowadays, short garlands as well as long garlands are made.
253यहाँ जन्म भी इस समय होता है, साथी भी इस समय मिलता है।
217The more you become victorious, the longer the garland of victory you wear.
254लौकिक में जन्म पहले होता है और साथी बाद में। 255यहाँ अभी-अभी जन्म, अभी-अभी साथी। 256बम्बई नगरी में रहते हुए प्रूफ़ हो?
218The garland of victory which is shown in the four-armed image is not only symbolic of one, but it is the sign of the victorious jewels.
257जो स्वयं प्रूफ़ नहीं हैं वह औरों के आगे प्रूफ़ (सबूत) भी नही बन सकते।
219So each one can have a vision of his garland of victory.
258धारणा वाली जीवन औरों के आगे प्रूफ बन जाती है। 259प्रूफ़ कौन बन जाता है?
220The more you become worthy of the garland of victory, the more you will claim a crown and a throne.
260जो प्रूफ़ है। 261बम्बई में जास्ती पूजा किसकी होती है?
221By understanding your present garland of victory, you can understand your future throne.
262गणेश की। 263उसकोविघ्न-विनाशक कहते हैं, गणेश का अर्थ है मास्टरनॉलेज- फुल, विद्यापति।
222Everyone will have visions here; visions not only through divine vision, but there will be visions in a visible way.
264मास्टरनॉलेजफुल कभी हार नहीं खा सकते।
223The visible proof is also a vision.
265क्योंकि नॉलेजको ही लाइट-माइट कहते हैं।
224This is why Baba asked how long your garland of victory is.
266फिर मंज़िलपर पहुँचना सहज हो जाता है।
225One is the power of service and the other is the power of love.
267मंज़िलपर पहुँचने के लिए लाइट माइट दोनों चाहिए।
226Therefore, when you receive extra power, there is extra service taking place.
268अपनी सूरत को ऐसा करना है - जो आपकी सूरत से बापदादा दोनों दिखाई दें। 269जो भी कर्म करते हो वह हर कर्म में बापदादा के गुण प्रत्यक्ष हों।
227You may think that you do not have physical power, but because of having that power, you experience someone else making you move.
270बापदादा के मुख्य गुण कौन से वर्णन करते हो?
228You receive a lot of extra power when you become an instrument.
271ज्ञान, प्रेम, आनन्द, सुख-शान्ति का सागर। 272जो भी कर्म करो वह सब ज्ञान सहित हों।
229Just as the corporeal form had extra power because of being an instrument, it is the same with you.
273हर कर्म द्वारा सर्व आत्माओं को सुख-शान्ति, आनंद का अनुभव हो।
230When you experience supersensuous joy, the attraction of happiness through the senses finishes.
274इसको कहते हैं बाप के गुणों की समानता।
231It is the attraction of the senses that gives sorrow.
275आपको समझाने की आवश्यकता नहीं। 276आपके कर्म देख उन्हों के दिल में संकल्प उठे कि यह किसके बच्चे, किस द्वारा ऐसे बने। 277स्टूडेन्ट भी अगर पढ़ने में अच्छा स्कॉलरशिप लेने वाला होता है तो उनको देख टीचर की याद आती है।
232When you come under the influence of any one of the physical senses, because of the different attractions, they create a bondage in your experiencing supersensuous joy and happiness. 233When the intellect is able to remain stable in one place, there is a constant stage.
278इसलिए कहावत है स्टूडेन्ट शोज़ टीचर यह भी सर्विस करने का तरीका है। 279अलौकिक जन्म का हर कर्मसर्विसप्रति हो।
234Therefore, keep in your awareness the yukti that you have been given of keeping the intellect stable in one place.
280जितना सर्विसकरेंगे उतना भविष्य ऊंचा।
235To move means to fluctuate, and then a lot of time is wasted.
281जितना अपने कोसर्विसमें बिजी रखेंगे उतना माया के वार से बच जायेंगे। 282बुद्धि को एंगेज कर दिया तो कोई डिस्टर्ब नहीं करेगा। 283यह भी संगमयुग का वरदान है - एकरस अवस्था, एक का ही ध्यान, एक की हीसर्विसमें जितना जो कोई वरदान ले। 284जैसे कोई नशे में रहता है उसको और कुछ सूझता नहीं, ऐसे इस ईश्वरीय नशे में रहने से और दुनिया की आकर्षण से परे हो जायेंगे।
236A lot of time is wasted in battling.
285(कोई बांधेली ने पूछा - बाबा हम बांधेली हैं, हमको संकल्प चलता है कि हम सर्विस नहीं करती हैं? 286)
237In the images of the shaktis (goddesses), what symbols of shaktis (powers) have been shown?
287बांधेली स्वतन्त्र रहने वालों से अच्छी हैं। 288स्वतन्त्र अलबेले रहते हैं।
238Firstly, they are decorated with ornaments and secondly, they are the destroyers.
289बांधेली की लगन अच्छी रहती है।
239What is the decoration of ornaments for?
290याद को पावरफुल बनाओ। 291याद कम होगी तो शक्ति नहीं मिलेगी।
240In order to destroy, consider yourselves to be such decorated images who destroy.
292याद में रहते यह व्यर्थ न सोचो कि सर्विसनहीं करती। 293उस समय भी याद में रहो तो कमाई जमा होगी।
241When you maintain the awareness that you are the images that destroy, you will never come under the influence of Maya.
294यह सोचने से याद की पावर कम होगी।
242Always check whether you have adopted the ornaments accurately.
295बन्धन से मुक्त करने के लिए अपनी चलन को चेन्ज करो।
243If you have not adopted any of the ornaments, you cannot become victorious.
296जो घर वाले देखें कि यह चेन्ज हो गई है। 297जो कड़ा संस्कार है वह चेन्ज करो।
244For instance, a married woman always maintains the sign of her marriage.
298वह अपना काम करें आप अपना काम करो। 299उनके काम को देख घबराओ नहीं।
245Therefore, the shaktis must now always keep their ornaments of power.
300जितना वो अपना काम फोर्स से कर रहे हैं, आप अपना फोर्स से करो। 301उनके गुण उठाओ कि वह कैसे अपना कर्त्तव्य कर रहे हैं, आप भी करो।
246For instance, you see how when someone's physical decoration has worn off or is not right, she keeps on putting it right again and again.
302सारी सृष्टि की आत्माओं की भेंट में कितनी आत्माओं को यह भाग्य प्राप्त हुआ है। 303तो कितनी खुशी होनी चाहिए।
247In the same way, if your decoration in the form of your ornaments is not right, you have to put it right.
304खुशी तो नयनों में, मस्तक में, होठों में झलकती रहनी चाहिए।
248Those who are very old have to return after claiming a full right.
305जो है ही खुशी के खज़ाने का मालिक, उसके बालक हो।
249You come to Madhuban in order to claim your right, in order to stamp yourself.
306तो खज़ाने के अधिकारी तो हो ना।
250Madhuban is the place for the final stamp.
3075,000 वर्ष पहले भी आये थे, यह अनुभव है?
251When a letter has been finally stamped by the post office, it can be sent.
308स्मृति आती है? 309स्पष्ट स्मृति की निशानी क्या है?
252Here also, the stamp of claiming a right to heaven is given in Madhuban.
310स्पष्ट स्मृति की निशानी यह है - कि किससे मिलेंगे तो अपनापन महसूस होगा और अपने स्थान पर पहुँच गया हूँ, यह वही स्थान है, जिसको ढूंढ़ रहा था। 311जैसे कोई चीज़ ढूंढ़ने के बाद मिलती है, इस रीति से यह भासना आये कि असली परिवार से मिले हैं और अपनापन का अनुभव हो। 312इसको कहते हैं स्पष्ट अनुभव। 313दूसरी बात कि जो बात सुनेगा वह उनको सहज स्पष्ट समझ में आयेगी।
253To come to Madhuban means to earn a million-fold income.
314जैसे पवित्रता की बात लोगों को मुश्किल लगती है परन्तु जो कल्प पहले वाले होंगे, अधिकारी वह तो समझते हैं कि हमारा स्वधर्म ही है। 315उनको सहज लगेगा।
254You are those who destroy all obstacles, are you not? 255Those who destroy all obstacles cannot be defeated by obstacles. 256Always consider yourself to be combined.
316जैसे कोई जानी-पहचानी मूर्तियाँ होती हैं उनको देखने से ऐसा अनुभव होता है कि यह तो अपने हैं।
257BapDada is your Companion at every second. 258Ever since you took birth, BapDada has been your Companion.
317जितना समीप सम्बन्ध में आने वाले होंगे वह स्पष्ट अनुभव करेंगे।
259Here, you find a Companion at the same time as taking birth.
318ऐसी अनुभवी आत्माओं को कर्मबन्धन तोड़ने में देरी नहीं लगेगी।
260Lokikly, you take birth first, and then you find a companion.
319नकली चीज़ को छोड़ना मुश्किल नहीं होता है।
261Here, you take birth and find a Companion immediately.
320अच्छा -
262* * * O M S H A N T I * * *