Avyakt murli for Friday 23 January 1987
Saving in progress..
You can now read this murli without Internet.
You can read this murli without Internet.
in order to be able to read it without internet.
Warning : Sentence alignment between two languages is based on the number of characters. It is therefore not perfectly reliable.
You can correct the sentence alignment yourself on part or all of the murli.
0> 123-01-87ओम शान्ति अव्यक्त बापदादामधुबन
0> > 23-01-87 Om Shanti Avyakt Bapdada Madhuban
2सफलता के सितारे की विशेषताएं
1The specialities of the stars of success.
3ज्ञानसूर्य, ज्ञान-चन्द्रमा बापदादा अपने नये-सो-कल्प पुराने बच्चों के सम्मुख परमात्मा तारामण्डल का हाल सुनाते हुए बोले
2Today, the Sun of Knowledge and the moon of knowledge are seeing their sparkling galaxy. 3Those are the stars of the sky and these are the stars of the earth.
4आज ज्ञान-सूर्य, ज्ञान-चद्रमा अपने चमकते हुए तारामण्डल को देख रहे हैं। 5वह आकाश के सितारे हैं और यह धरती के सितारे हैं।
4Those stars are part of nature and these are Godly stars, spiritual stars. 5Those stars emerge at night and these spiritual stars, the stars of knowledge, the sparkling stars, emerge in the night of Brahma.
6वह प्रकृति की सत्ता है, यह परमात्म-सितारे हैं, रूहानी सितारे हैं।
6Those stars do not change night into day; it is just the sun that changes night into day.
7वह सितारे भी रात को ही प्रगट होते हैं, यह रूहानी सितारे, ज्ञान-सितारे,चमकते हुए सितारे भी ब्रह्मा की रात में ही प्रगट होते हैं। 8वह सितारे रात को दिन नहीं बनाते, सिर्फ सूर्य रात को दिन बनाता है। 9लेकिन आप सितारे ज्ञान-सूर्य,ज्ञान-चन्द्रमा के साथ साथी बन रात को दिन बनाते हो। 10जैसे प्रकृति के तारामण्डल में अनेक प्रकार के सितारे चमकते हुए दिखाई देते हैं, वैसे परमात्म-तारामण्डल में भी भिन्न-भिन्न प्रकार के सितारे चमकते हुए दिखाई दे रहे हैं।
7However, you stars become companions of the Sun of Knowledge and the moon of knowledge and change night into day.
11कोई समीप के सितारे हैं और कोई दूर के सितारे भी हैं। 12कोई सफलता के सितारे हैं तो कोई उम्मीदवार सितारे हैं।
8Just as you can see many types of star sparkling in the physical galaxy, similarly, many different types of star are visible, sparkling in God's galaxy.
13कोई एक स्थिति वाले हैं और कोई स्थिति बदलने वाले हैं।
9Some are close stars and others are stars that are far away.
14वह स्थान बदलते, यहाँ स्थिति बदलते।
10Some are stars of success and others are stars of hope.
15जैसे प्रकृति के तारामण्डल में पुच्छल तारे भी हैं।
11Some have one stage and others have a stage that keeps changing.
16अर्थात् हर बात में,हर कार्य में यह क्यों'', यह क्या'' - यह पूछने की पूँछ वाले अर्थात् क्वेश्चन र्मा करने वाले पुच्छल तारे हैं।
12Those stars change their position whereas here they change their stage. 13Just as in a physical galaxy you have comets, similarly, here too, you have stars who have a tail of question marks in every task: "Why this?
17जैसे प्रकृति के पुच्छल तारे का प्रभाव पृथ्वी पर भारी माना जाता है,ऐसे बार-बार पूछने वाले इस ब्राह्मण परिवार में वायुमण्डल भारी कर देते हैं। 18सभी अनुभवी हो। 19जब स्वयं के प्रति भी संकल्प में क्या' औरक्यों' का पूँछ लग जाता है तो मन और बुद्धि की स्थिति स्वयं प्रति भारी बन जाती है। 20साथ-साथ अगर किसी भी संगठन बीच वा सेवा के कार्य प्रति क्यों', क्या', ऐसा', कैसा',… - यह क्वेश्चन र्मा की क्यू का पूँछ लग जाता है तो संगठन का वातावरण वा सेवा क्षेत्र का वातावरण फौरन भारी बन जाता है।
14What is this?"
21तो स्वयं प्रति,संगठन वा सेवा प्रति प्रभाव पड़ जाता है ना। 22साथ-साथ कई प्रकृति के सितारे ऊपर से नीचे गिरते भी हैं, तो क्या बन जाते हैं?
15Just as comets are said to have a heavy influence on the earth, in the same way, those who constantly ask the same questions also make the atmosphere in the Brahmin family heavy.
23पत्थर। 24परमात्म-सितारों में भी जब निश्चय, सम्बन्ध वा स्व-धारणा की ऊँची स्थिति से नीचे आ जाते हैं तो पत्थर बुद्धि बन जाते हैं। 25कैसे पत्थर बुद्धि बन जाते?
16All of you are experienced in this. 17When there is a tail in your thoughts of the self as to "Why?" or "What?" the stage of the mind and intellect of the self becomes heavy.
26जैसे पत्थर को कितना भी पानी डालो लेकिन पत्थर पिघलेगा नहीं, रूप बदल जाता है लेकिन पिघलेगा नहीं।
18Together with that, even if there is the tail of question marks such as "Why? what?
27पत्थर को कुछ भी धारण नहीं होता है। 28ऐसे में जब पत्थर बुद्धि बन जाते तो उस समय कितना भी,कोई भी अच्छी बात महसूस कराओ तो महसूस नहीं करते।
19Not like that, but like this," in a gathering or in any task of service, then the atmosphere of the gathering or the field of service immediately becomes heavy.
29कितना भी ज्ञान का पानी डालो लेकिन बदलेंगे नहीं।
20So, that immediately affects the self, the gathering and the service.
30बातें बदलते रहेंगे लेकिन स्वयं नहीं बदलेंगे।
21Some stars of the sky fall down from the sky, and what do they then become? 22Stones.
31इसको कहते हैं पत्थर बुद्धि बन जाते हैं। 32तो अपने आप से पूछो - इस परमात्म-तारामण्डल के सितारों बीच, मैं कौन-सा सितारा हूँ?
23In the Godly stars too, when they come down from the elevated stage of their faith, relationships and personal dharna, they become those with a stone intellect.
33सबसे श्रेष्ठ सितारा है सफलता का सितारा। 34सफलता का सितारा अर्थात् जो सदा स्वयं की प्रगति में सफलता को अनुभव करता रहे अर्थात् अपने पुरूषार्थ की विधि में सदैव सहज सफलता अनुभव करता रहे। 35सफलता के सितारे संकल्प में भी स्वयं के पुरूषार्थ प्रति भी कभी पता नहीं यह होगा या नहीं होगा', कर सकेंगे या नहीं कर सकेंगे' - यह असफलता का अंश-मात्र नहीं होगा। 36जैसे स्लोगन है - सफलता जन्म-सिद्ध अधिकार है, ऐसे वह स्वयं प्रति सदा सफलता अधिकार के रूप में अनुभव करेंगे।
24How do they become those with a stone intellect?
37अधिकार की परिभाषा ही है बिना मेहनत,बिना मांगने से प्राप्त हो। 38सहज और स्वतः प्राप्त हो - इसको कहते हैं अधिकार।
25No matter how much water is poured on a stone, the stone will not melt; it will change its form, but it will not melt.
39ऐसे ही एक - स्वयं प्रति सफलता, दूसरा - अपने सम्बन्ध-सम्पर्क में आते हुए,चाहे ब्राह्मण आत्माओं के,चाहे लौकिक परिवार वा लौकिक कार्य के सम्बन्ध में,सर्व सम्बन्ध-सम्पर्क में, सम्बन्ध में आते, सम्पर्क में आते कितनी भी मुश्किल बात को सफलता के अधिकार के आधार से सहज अनुभव करेंगे अर्थात् सफलता की प्रगति में आगे बढ़ते जायेंगे। 40हाँ,समय लग सकता है लेकिन सफलता का अधिकार प्राप्त होकर ही रहेगा। 41ऐसे,स्थूल कार्य वा अलौकिक सेवा का कार्य अर्थात् दोनों क्षेत्र के कर्म में सफलता के निश्चयबुद्धि विजयी रहेंगे। 42कहाँ-कहाँ परिस्थिति का सामना भी करना पड़ेगा, व्यक्तियों द्वारा सहन भी करना पड़ेगा लेकिन वह सहन करना उन्नति का रास्ता बन जायेगा।
26A stone is not able to imbibe anything.
43परिस्थिति को सामना करते,परिस्थिति,स्वस्थिति के उड़ती कला का साधन बन जायेगी,अर्थात् हर बात में सफलता स्वतः, सहज और अवश्य प्राप्त होगी।
27In the same way, when they become those with a stone intellect, then, no matter how hard you try to make them realise something good, they will not be able to realise it.
44सफलता का सितारा, उसकी विशेष निशानी है - कभी भी स्व की सफलता का अभिमान नहीं होगा, वर्णन नहीं करेगा,अपने गीत नहीं गायेगा लेकिन जितनी सफलता उतना नम्रचित,निर्मान,निर्मल स्वभाव होगा। 45और (दूसरे) उसके गीत गायेंगे लेकिन वह स्वयं सदा बाप के गुण गायेगा। 46सफलता का सितारा कभी भी क्वेश्चन र्मा नहीं करेगा। 47सदा बिन्दी रूप में स्थित रह हर कार्य में औरों को भी ड्रामा की बिन्दी' स्मृति में दिलाये, विघ्नविनाशक बनाये, समर्थ बनाये सफलता की मंजल के समीप लाता रहेगा।
28No matter how much water of knowledge you pour into them, they will not change.
48सफलता का सितारा कभी भी हद की सफलता के प्राप्ति को देख प्राप्ति की स्थिति में बहुत खुशी और परिस्थिति आई वा प्राप्ति कुछ कम हुई तो खुशी भी कम हो जाये - ऐसी स्थिति परिवर्तन करने वाले नहीं होंगे। 49सदा बेहद के सफलतामूर्त होंगे। 50एकरस,एक श्रेष्ठ स्थिति पर स्थित होंगे। 51चाहे बाहर की परिस्थिति वा कार्य में बाहर के रूप से औरों को असफलता अनुभव हो लेकिन सफलता का सितारा, असफलता की स्थिति के प्रभाव में न आये, सफलता के स्वस्थिति से असफलता को भी परिवर्तन कर लेगा।
29The situations will keep changing, but they themselves will not change.
52यह है सफलता के सितारे की विशेषतायें।
30This is known as becoming one with a stone intellect.
53अभी अपने से पूछो - मैं कौन हूँ? 54सिर्फ उम्मीदवार हूँ वा सफलता स्वरूप हूँ?
31So ask yourself: What type of star am I in this Godly galaxy?
55'उम्मीदवार बनना भी अच्छा है,लेकिन सिर्फ उम्मीदवार बन चलना, प्रत्यक्ष सफलता का अनुभव न करना, इसमें कभी शक्तिशाली,कभी दिलशिकस्त…यह नीचे-ऊपर होने का ज्यादा अनुभव करते हैं। 56जैसे कोई भी बात में अगर ज्यादा नीचे-ऊपर होता रहे तो थकावट हो जाती है ना। 57तो इसमें भी चलते-चलते थकावट का अनुभव दिलशिकस्त बना देता है। 58तो नाउम्मीदवार से उम्मीदवार अच्छा है, लेकिन सफलता स्वरूप का अनुभव करने वाला सदा श्रेष्ठ है।
32The most elevated star is a star of success.
59अच्छा। 60सुना तारामण्डल की कहानी? 61सिर्फ मधुबन का हाल तारामण्डल नहीं है, बेहद ब्राह्मण संसार तारामण्डल है। 62अच्छा।
33A star of success means one who continues to experience success in progress of the self, that is, one who always experiences success easily in his method of effort.
63सभी आने वाले नये बच्चे, नये भी हैं और पुराने भी बहुत हैं। 64क्योंकि अनेक कल्प के हो, तो अति पुराने भी हो। 65तो नये बच्चों का नया उमंग-उत्साह मिलन मनाने का ड्रामा की नूँध प्रमाण पूरा हुआ।
34Those who are stars of success will never have thoughts about their own efforts such as, "I don't know whether this will happen or not", "Will I be able to do this or not?" 35They will not have the slightest lack of success.
66बहुत उमंग रहा ना। 67जायें-जायें…इतना उमंग रहा जो डायरेक्शन भी नहीं सुना। 68मिलन की मस्ती में मस्त थे ना!
36Just as there is the slogan "Success is your birthright", so too, they will always experience success as a right for themselves.
69कितना कहा - कम आओ, कम आओ, तो कोई ने सुना? 70बापदादा ड्रामा के हर दृश्य को देख हर्षित होते हैं कि इतने सब बच्चों को आना ही था, इसलिए आ गये हैं।
37The definition of a right is that you attain it without having to labour and without asking for it. 38When you attain something easily and automatically it is a known as a right.
71सब सहज मिल रहा है ना? 72मुश्किल तो नहीं है ना? 73यह भी ड्रामा अनुसार, समय प्रमाण रिहर्सल हो रही है।
39In the same way, one is success for the self, and the other is success when coming into relationship and connection with others.
74सभी खुश हो ना? 75मुश्किल को सहज बनाने वाले हो ना? 76हर कार्य में सहयोग देना,जो डायरेक्शन मिलते हैं उसमें सहयोगी बनना अर्थात् सहज बनाना। 77अगर सहयोगी बनते हैं तो 5000 भी समा जाते हैं और सहयोगी नहीं बनते अर्थात् विधिपूर्वक नहीं चलते तो 500 भी समाना मुश्किल है।
40Whether they are Brahmin souls or from your lokik family or in connection with you in your lokik work, in all your relationships and connections, when you come into relationship or connection, on the basis of a right to success, no matter how difficult something may be, you will experience it to be easy, that is, you will continue to make progress in your success.
78इसलिए, दादियों को ऐसा अपना रिकार्ड दिखाकर जाना जो सबके दिल से यही निकले कि 5000, पाँच सौ के बराबर समाए हुए थे। 79इसको कहते हैंमुश्किल को सहज करना'। 80तो सबने अपना रिकार्ड बढ़िया भरा है ना?
41Yes, it can take time, but you will definitely attain a right to success. 42In the same way, in physical tasks or tasks of alokik service, in both fields they will have faith in their intellect of having success in their actions.
81सार्टिफकेट (प्रमाण-पत्र) अच्छा मिल रहा है। 82ऐसे ही सदा खुश रहना और खुश करना,तो सदा ही तालियाँ बजाते रहेंगे।
43Sometimes they may have to face situations, they may even have to tolerate people, but that tolerance becomes a way for their progress.
83अच्छा रिकार्ड है, इसलिए देखो, ड्रामा अनुसार दो बार मिलना हुआ है! 84यह नयों की खातिरी ड्रामा अनुसार हो गई है। 85अच्छा।
44By facing the situations, the situation becomes a means for their stage to go into the flying stage, that is, they will definitely attain success easily and automatically in everything.
86सदा रूहानी सफलता के श्रेष्ठ सितारों को, सदा एकरस स्थिति द्वारा विश्व को रोशन करने वाले, ज्ञान-सूर्य,ज्ञान-चन्द्रमा के सदा साथ रहने वाले, सदा अधिकार के निश्चय से नशे और नम्रचित स्थिति में रहने वाले, ऐसे परमात्म-तारामण्डल के सर्व चमकते हुए सितारों को ज्ञान-सूर्य,ज्ञान-चन्द्रमा बापदादा की रूहानी स्नेह सम्पन्न यादप्यार और नमस्ते। 87पार्टियों से मुलाकाल 88(1) अपने को सदा निर्विघ्न,विजयी रत्न समझते हो? 89विघ्न आना, यह तो अच्छी बात है लेकिन विघ्न हार न खिलायें।
45The special sign of the stars of success is that they never have any arrogance of success of the self.
90विघ्नों का आना अर्थात् सदा के लिए मजबूत बनाना। 91विघ्न को भी एक मनोरंजन का खेल समझ पार करना -इसको कहते हैं निर्विघ्न विजयी'।
46They do not speak about it, they do not sing their own praise, but to the extent that they have success, so they are humble, creative and have a pure and gentle nature.
92तो विघ्नों से घबराते तो नहीं? 93जब बाप का साथ है तो घबराने की कोई बात ही नहीं।
47Others sing their praise, but they themselves always sing praise of the Father.
94अकेला कोई होता है तो घबराता है।
48Stars of success never have any questions.
95लेकिन अगर कोई साथ होता है तो घबराते नहीं,बहादुर बन जाते हैं।
49They always remain stable in the form of a point, and in every task remind others of the point of the drama.
96तो जहाँ बाप का साथ है, वहाँ विघ्न घबरायेगा या आप घबरायेंगे? 97सर्वशक्तिवान के आगे विघ्न क्या है?
50They make them destroyers of obstacles and give them power and continue to take them close to the destination of their success.
98कुछ भी नहीं। 99इसलिए विघ्न खेल लगता, मुश्किल नहीं लगता। 100विघ्न अनुभवी और शक्तिशाली बना देता है। 101जो सदा बाप की याद और सेवा में लगे हुए हैं, बिजी हैं, वह निर्विघ्न रहते हैं।
51Seeing the attainment of limited success, stars of success neither become very happy in the face of attainment nor does their happiness decrease if any other situation arises or if there is lack of attainment; they will not have a stage that keeps changing.
102अगर बुद्धि बिजी नहीं रहती तो विघ्न वा माया आती है।
52They always remain an image of success in an unlimited way.
103अगर बिजी रही तो माया भी किनारा कर लेगी।
53They remain constant and stable in one elevated stage.
104आयेगी नहीं,चली जायेगी। 105माया भी जानती है कि यह मेरा साथी नहीं है,अभी परमात्मा का साथी है। 106तो किनारा कर लेगी। 107अनगिनत बार विजयी बने हो, इसलिए विजय प्राप्त करना बड़ी बात नहीं है।
54In external situations or tasks, others may experience there to be failure in an external way, but stars of success are not influenced by the failure, but, with their original stage of being successful, will transform failure into success.
108जो काम अनेक बार किया हुआ होता है,वह सहज लगता है।
55These are the specialities of the stars of success.
109तो अनेक बार के विजयी।
56Now, ask yourself: Who am I?
110सदा राजी रहने वाले हो ना? 111मातायें सदा खुश रहती हो? 112कभी रोती तो नहीं?
57Am I simply a star of hope or am I an embodiment of success?
113कभी कोई परिस्थिति ऐसी आ जाये तो रोयेंगी? 114बहादुर हो। 115पाण्डव मन में तो नहीं रोते? 116यह क्यों हुआ', क्या हुआ' -ऐसा रोना तो नहीं रोते?
58It is good to have hope, but simply to move along as one who has hope and not to experience success in a practical way makes you sometimes powerful and sometimes disheartened.
117बाप का बनकर भी अगर सदा खुश नहीं रहेंगे तो कब रहेंगे?
59You experience this fluctuation a lot.
118बाप का बनना माना सदा खुशी में रहना। 119न दुःख है, न दुःख में रोयेंगे।
60In any situation, where there is a lot of fluctuation then there is tiredness.
120सब दुःख दूर हो गये। 121तो अपने इस वरदान को सदा याद रखना। 122अच्छा।
61So here, too, while walking and moving along, the experience of tiredness makes you disheartened.
123(2) अपने को इस रूहानी बगीचे के रूहानी रूहे गुलाब समझते हो? 124जैसे सभी फूलों में गुलाब का पुष्प खुशबू के कारण प्यारा लगता है।
62So, instead of having no hope it is good to have hope, but someone who experiences being an embodiment of success is always elevated. 63Achcha. 64Did you hear the story of the galaxy?
125तो वह है गुलाब और आप सभी हैं रूहे गुलाब। 126रूहे गुलाब अर्थात् जिसमें सदा रूहानी खुशबू हो।
65It isn't just the hall of Madhuban that is the galaxy, but the unlimited Brahmin world is the galaxy.
127रूहानी खुशबू वाले जहाँ भी देखेंगे, जिसको भी देखेंगे तो रूह को देखेंगे, शरीर को नहीं देखेंगे।
66Achcha. 67All those who have come are new children; you are new as well as very old because you are those from many cycles, and so you are very old.
128स्वयं भी सदा रूहानी स्थिति में रहेंगे और दूसरों की भी रूह को देखेंगे। 129इसको कहते हैं - रूहानी गुलाब'।
68So, the new zeal and enthusiasm of the new children to celebrate a meeting that was fixed in the drama has now been fulfilled.
130यह बाप का बगीचा है।
69You had a lot of enthusiasm.
131जैसे बाप उँचे-ते-ऊँचा है, ऐसे बगीचा भी ऊँचे-ते-ऊँचा है जिस बगीचे का विशेष शृंगार रूहे गुलाब आप सभी हो।
70I want to go, I want to go… you had so much enthusiasm that you didn’t even listen to directions.
132और यह रूहानी खुशबू अनेक आत्माओं का कल्याण करने वाली है।
71You were totally lost in the intoxication of a meeting.
133आज विश्व में जो भी मुश्किलातें हैं, उसका कारण ही है कि एक-दो को रूह नहीं देखते।
72You were told so much that few people should come, that only a few should come; but did anyone listen?
134देह-अभिमान के कारण सब समस्यायें हैं। 135देही-अभिमानी बन जायें तो सब समस्यायें समाप्त हो जायें।
73BapDada is pleased to see every scene of the drama, that so many children had to come and this is why they came.
136तो आप रूहानी गुलाब विश्व पर रूहानी खुशबू फैलाने के निमित्त हो,ऐसे सदा नशा रहता है? 137कभी एक, कभी दूसरा नहीं।
74All of you have received everything easily, have you not? 75It is not difficult, is it? 76This too is a rehearsal that is taking place according to the drama.
138सदा एकरस स्थिति में शक्ति होती है।
77All of you are happy, are you not?
139स्थिति बदलने से शक्ति कम हो जाती है।
78You are those who make anything difficult easy, are you not?
140सदा बाप की याद में रह जहाँ भी सेवा का साधन है,चाँस लेकर आगे बढ़ते जाओ।
79To give co operation in every task and to cooperate in any direction you are given, means to make it easy.
141परमात्म-बगीचे के रूहानी गुलाब समझ रूहानी खुशबू फैलाते रहो। 142कितनी मीठी रूहानी खुशबू है जिस खुशबू को सब चाहते हैं! 143यह रूहानी खुशबू अनेक आत्माओं के साथ-साथ अपना भी कल्याण कर लेती है। 144बापदादा देखते हैं कि कितनी रूहानी खुशबू कहाँ-कहाँ तक फैलाते रहते हैं?
80If you become cooperative, then even 5000 can be accommodated in this hall, whereas if you are not cooperative, that is, if you do not follow the systems, it would be difficult to accommodate even 500. Therefore, show the Dadis your record before you go, that it emerges from everyone's heart that the 5000 were accommodated as though there were just 500. This is known as making what is difficult become easy.
145जरा भी कहाँ देह-अभिमान मिक्स हुआ तो रूहानी खुशबू ओरिजनल नहीं होगी।
81So, all of you have made a good record of yourself, have you not? 82You are receiving a good certificate.
146सदा इस रूहानी खुशबू से औरों को भी खुशबूदार बनाते चलो। 147सदा अचल हो?
83Always remain happy in this way and make others happy, and you will constantly continue to applaud.
148कोई भी हलचल हिलाती तो नहीं?
84Your record is good.
149कुछ भी होता है,सुनते, देखते थोड़ा भी हलचल में तो नहीं आ जाते?
85Therefore, look, according to the drama, you had a chance to meet twice.
150जब नथिंग न्यू'है तो हलचल में क्यों आयें? 151कोई नई बात हो तो हलचल हो।
86This is hospitality for the new ones, according to the drama. 87Achcha.
152यह क्या', क्यों'अनेक कल्प हुई है - इसको कहते हैं ड्रामा के ऊपर निश्चयबुद्धि'। 153सर्वशक्तिवान के साथी हैं,इसलिए बेपरवाह बादशाह हैं। 154सब फिकर बाप को दे दिये तो स्वयं सदा बेफिकर बादशाह। 155सदा रूहानी खुशबू फैलाते रहो तो सब विघ्न खत्म हो जायेंगे।
88To the constant spiritual, elevated stars of success, to those who make the world shine through their constantly stable stage, to those who always remain with the Sun of Knowledge and the moon of knowledge, to those who always have the intoxication of faith and who remain humble, to all such sparkling stars of the Godly galaxy, spiritual love, remembrance and namaste from BapDada, the Sun of Knowledge and the moon of knowledge.
156(3) हर कर्म करते कर्मयोगी आत्मा' अनुभव करते हो? 157कर्म और योग सदा साथ-साथ रहता है?
89BapDada meeting groups: 90Do you always consider yourselves to be free from obstacles and victorious jewels?
158कर्मयोगी हर कर्म में स्वतः ही सफलता को प्राप्त करता है।
91It is good for obstacles to come, but the obstacles should not defeat you.
159कर्मयोगी आत्मा कर्म का प्रत्यक्षफल उसी समय भी अनुभव करता और भविष्य भी जमा करता, तो डबल फायदा हो गया ना। 160ऐसे डबल फल लेने वाली आत्मायें हो।
92The obstacles become the means to make you strong for all time. 93Consider the obstacles to be an entertaining game and pass through them.
161कर्मयोगी आत्मा कभी कर्म के बन्धन में नहीं फँसेंगी।
94This is known as being free from obstacles and becoming victorious.
162सदा न्यारे और सदा बाप के प्यारे।
95So, you are not afraid of obstacles, are you?
163कर्म के बन्धन से मुक्त - इसको ही कर्मातीत'कहते हैं।
96When you have the Father's company, there is no question of being afraid.
164कर्मातीत का अर्थ यह नहीं है कि कर्म से अतीत हो जाओ।
97When someone is alone, he is afraid.
165कर्म से न्यारे नहीं, कर्म के बन्धन में फँसने से न्यारे, इसको कहते हैं - कर्मातीत।
98However, when you have someone with you, you are not afraid; you become brave at that time.
166कर्मयोगी स्थिति कर्मातीत स्थिति का अनुभव कराती है। 167तो किसी बंधन में बंधने वाले तो नहीं हो ना?
99So, when you have the Father's company, will the obstacle be afraid or will you be afraid?
168औरों को भी बंधन से छुड़ाने वाले।
100What are the obstacles in front of the Almighty Authority?
169जैसे बाप ने छुड़ाया,ऐसे बच्चों का भी काम है छुड़ाना, स्वयं कैसे बंधन में बंधेंगे?
101Nothing at all! 102This is why the obstacles seem like a game; they are nothing difficult.
170कर्मयोगी स्थिति अति प्यारी और न्यारी है।
103Obstacles make you experienced and powerful.
171इससे कोई कितना भी बड़ा कार्य हो लेकिन ऐसे लगेगा जैसे काम नहीं कर रहे हैं लेकिन खेल कर रहे हैं।
104Those who are constantly engaged in remembrance of the Father and service and are busy remain free from obstacles.
172चाहे कितना भी मेहनत का, सख्त खेल हो, फिर भी खेल में मजा आयेगा ना।
105If the intellect is not busy, then obstacles and Maya come. 106If you remain busy, then Maya steps aside.
173जब मल्लयुद्ध करते हैं तो कितनी मेहनत करते हैं।
107She will not come, she will go away.
174लेकिन जब खेल समझकर करते हैं तो हँसते-हँसते करते हैं।
108Maya too knows that you are not her companion, and that you are now God's companion.
175मेहनत नहीं लगती, मनोरंजन लगता है।
109So, she then steps aside.
176तो कर्मयोगी के लिए कैसा भी कार्य हो लेकिन मनोरंजन है, संकल्प में भी मुश्किल का अनुभव नहीं होगा।
110You have been victorious countless times, and it is therefore not a big thing for you to gain victory. 111You find whatever task you have done many times easy.
177तो कर्मयोगी ग्रुप अपने कर्म से अनेकों का कर्म श्रेष्ठ बनाने वाले,इसी में बिजी रहो।
112So, you are victorious many times over. 113You are those who always remain happy, are you not?
178कर्म और याद कम्बाइण्ड,अलग हो नहीं सकते।
114Mothers, do you always remain happy? 115Do you ever cry?
179(4) सदा बाप की अति स्नेही, सहयोगी आत्मायें अनुभव करते हो?
116If you were faced with any such situation, would you cry?
180स्नेही की निशानी क्या होती है?
117You are courageous.
181जिससे स्नेह होता है उसके हर कार्य में सहयोगी जरूर होंगे।
118Pandavas, you do not cry in your mind, do you? 119"Why did this happen?
182अति स्नेही आत्मा की निशानी सदा बाप के श्रेष्ठ कार्य में सहयोगी होगी। 183जितना-जितना सहयोगी, उतना सहज योगी क्योंकि बाप के सहयोगी हैं ना। 184दिन-रात यही लग्न रहे - बाबा और सेवा,इसके सिवाए कुछ है ही नहीं। 185अगर लौकिक कार्य भी करते हो तो बाप की श्रीमत प्रमाण करते हो, इसलिए वह भी बाप का कार्य है।
120What happened?"
186लौकिक में भी अलौकिकता ही अनुभव करेंगे,कभी लौकिक कार्य समझ न थकेंगे, न फँसेंगे, न्यारे रहेंगे।
121You don't cry in this way, do you? 122If, after belonging to the Father, you don’t always remain happy, then when will you be happy?
187तो ऐसे स्नेही और सहयोगी आत्मायें हो।
123To belong to the Father means to remain constantly happy.
188न्यारे होकर कर्म करेंगे तो बहुत अच्छा कर्म होगा।
124You neither have any sorrow nor do you cry in sorrow.
189कर्म में फँसकर करने से अच्छा नहीं होता, सफलता भी नहीं होती,मेहनत भी बहुत और प्राप्ति भी नहीं। 190इसलिए सदा बाप के स्नेह में समाई हुई सहयोगी आत्मायें हैं। 191सहयोगी आत्मा कभी भी माया की योगी हो नहीं सकती, उसका माया से किनारा हो जायेगा। 192हर संकल्प मेंबाबा'औरसेवा', तो जो नींद भी करेंगे, उसमें भी बड़ा आराम मिलेगा, शान्ति मिलेगी, शक्ति मिलेगी।
125All your sorrow has been removed.
193नींद,नींद नहीं होगी, जैसे कमाई करके खुशी में लेटे हैं।
126So, always remember this blessing of yours. 127Achcha.
194इतना परिवर्तन हो जाता है! 195बाबा-बाबा'करते रहो।
128Do you consider yourselves to be spiritual roses of this spiritual garden?
196बाबा कहा और कार्य सफल हुआ पड़ा है। 197क्योंकि बाप सर्वशक्तिवान है।
129Out of all the flowers, roses are loved the most because of their fragrance.
198सर्वशक्तिवान बाप की याद स्वतः ही हर कार्य को शक्तिशाली बना देती है।
130So, those are roses and all of you are spiritual roses.
199(5) अपने को राजऋषि, श्रेष्ठ आत्मायें अनुभव करते हो?
131A spiritual rose means one that always has spiritual fragrance.
200राजऋषि अर्थात् राज्य होते हुए भी ऋषि अर्थात् सदा बेहद के वैरागी। 201स्थूल देश का राज्य नहीं है लेकिन स्व का राज्य है।
132Wherever you spiritual roses look, whosoever you see, you only see the spirit, you don't even look at the body.
202स्व-राज्य करते हुए बेहद के वैरागी भी हो, तपस्वी भी हो क्योंकि जानते हो पुरानी दुनिया में है ही क्या।
133You yourself will always remain in a spiritual stage and you will always look at the spirit (soul) of others.
203इस दुनिया को कहते ही हो असार संसार,कोई सार नहीं।
134This is known as a spiritual rose. 135This is the Father's garden.
204जितना ही बनाने की कोशिश करते हैं,उतना ही बिगड़ता है। 205तो असार हुआ ना। 206तो असार संसार से स्वतः ही वैराग आ जाता है क्योंकि असार संसार से ब्राह्मणों का श्रेष्ठ संसार मिल गया।
136Just as the Father is the Highest on High, so the garden too is the highest on high, and the special decoration of this garden are all of you spiritual roses. 137This spiritual fragrance will benefit many souls.
207श्रेष्ठ संसार मिल गया तो असार से वैराग स्वतः हो जायेगा। 208वैराग अर्थात् लगाव न हो।
138The reason for all the difficulties in the world today is that they don't see one another as spirits (souls).
209अगर लगाव होता है तो बुद्धि का झुकाव होता है।
139All the problems are because of body consciousness.
210जिस तरफ लगाव होगा, बुद्धि उसी तरफ जायेगी।
140If they became soul conscious, then all the problems would end.
211इसलिए राजऋषि हो, राजे भी हो और साथ-साथ बेहद के वैरागी भी हो।
141You spiritual roses are instruments to spread spiritual fragrance in the world.
212ऋषि तपस्वी होते हैं।
142Do you always have this intoxication?
213किसी भी आकर्षण में आकर्षित नहीं होने वाले।
143Not one thing one moment and something else the next.
214स्व-राज्य के आगे यह हद की आकर्षण क्या है? 215कुछ भी नहीं।
144There is power in having a constantly stable stage.
216तो अपने को क्या समझते हो? 217राजऋषि।
145When your stage keeps changing, power is reduced.
218किसी भी प्रकार का लगाव ऋषि बनने नहीं देगा, तपस्वी बन नहीं सकेंगे। 219तपस्या में लगाव' ही विघ्न-रूप बन कर आता है।
146Always stay in remembrance of the Father and wherever there are any means of service, take that chance and continue to move forward.
220तपस्या भंग हो जाती है। 221इसलिए, माया की आकर्षण से सदा परे रहो। 222कोई भी सम्बन्ध में लगाव न हो।
147Consider yourselves to be spiritual roses of God's garden and continue to spread spiritual fragrance.
223माताओं को पोत्रे-धोत्रे अच्छे लगते हैं, इसलिए थोड़ा लगाव हो जाता है।
148It is such a sweet spiritual fragrance, which everyone wants.
224पाण्डवों का फिर किससे लगाव होता है?
149This spiritual fragrance benefits many souls as well as the self.
225कमाने में,पैसा इकट्ठा करने में। 226जेब में पैसा तो होना चाहिए ना!
150BapDada continues to see how much and how far you continue to spread this spiritual fragrance.
227लेकिन जो बाप की लग्न में रहते हैं, वह लगाव में नहीं रहते, उसको सब सहज प्राप्त होता है।
151If the slightest body consciousness becomes mixed, then there won't be that original spiritual fragrance.
228ब्राह्मण जीवन में 10रूपया भी 100बन जाता है।
152With this spiritual fragrance, always continue to make others fragrant.
229इतना धन में वृद्धि हो जाती है!
153Are you always unshakeable? 154No upheaval makes you fluctuate, does it?
230प्रगति पड़ने से 10, 100का काम करता है, वहाँ 100, 10 का काम करेगा।
155When something happens, and you hear or see something, you don't come into upheaval, do you?
231क्योंकि अभी एकानामी के अवतार हो गये ना।
156When it is nothing new why should you fluctuate?
232व्यर्थ बच गया और समर्थ पैसा, ताकत वाला पैसा है।
157There would be fluctuation if it were something new.
233काला पैसा नहीं है, सफेद है, इसलिए शक्ति है। 234तो राजऋषि आत्मायें हैं - इस वरदान को सदा याद रखना।
158All of this "why? what?" has happened over many cycles, and this is called having faith in the intellect that it is fixed in the drama.
235कहाँ लगाव में नहीं फँस जाना। 236न फँसो, न निकलने की मेहनत करो।
159You are companions of the Almighty Authority, and you are therefore carefree emperors.
237(6) अपने को सदा हर्षित रहने वाली श्रेष्ठ आत्मा अनुभव करते हो? 238हर्षितमुख,हर्षितचित्त।
160You have given all your worries to the Father, and so you yourself have become a carefree emperor for all time.
239इसकी यादगार आपके यादगार चित्रों में भी दिखाते हैं।
161Always continue to spread spiritual fragrance and all obstacles will end.
240कोई भी देवी या देवता की मूर्ति बनायेंगे तो उसमें चेहरा जो दिखाते हैं,वह सदा हर्षित दिखाते हैं।
162Achcha. 163Blessing: May you be an image that grants visions and take the devotees beyond with a glance by being a light of the world.
241अगर कोई सीरियस (गम्भीर) चेहरा होगा तो देवता का चित्र नहीं मानेंगे।
164The whole world is waiting to take drishti from your eyes, the lights of the world.
242तो हर्षितमुख रहने का इस समय का गुण आपके यादगार चित्रों में भी है। 243हर्षितमुख अर्थात् सदा सर्व प्राप्तियों से भरपूर।
165When you lights of the world reach your stage of perfection, that is, when you open your eye of perfection, world transformation will take place in a second.
244जो भरपूर होता है वही हर्षित रह सकता है। 245अगर कोई भी अप्राप्ति होगी तो हर्षित नहीं रहेंगे।
166Then you souls, who are images that grant visions, will be able to take the devotees beyond with a glance.
246कितनी भी हर्षित रहने की कोशिश करें,बाहर से हँसेंगे लेकिन दिल से नहीं।
167There is a big queue of souls who want to go beyond with a glimpse of a second.
247कोई बाहर से हँसते हैं तो मालूम पड़ जाता है - यह दिखावे का हँसना है, सच्च नहीं। 248तो आप सब दिल से सदा मुस्काराते रहो। 249कभी चेहरे पर दुःख की लहर न आये।
168Therefore, let your eye of perfection remain open. 169Stop rubbing your eyes, and choking on your thoughts and falling asleep for only then will you be able to become an image that grants visions.
250किसी भी परिस्थिति में दुःख की लहर नहीं आनी चाहिए क्योंकि दुःख की दुनिया छोड़ दी, संगम की दुनिया में आ गये। 251अच्छा।
170Slogan: A pure and gentle nature is a sign of humility. 171Become pure and gentle and you will receive success. 172* * * O M S H A N T I* * *